जीवन का जल
एंड्रिया का घरेलू जीवन अस्थिर था, और वह चौदह साल की उम्र में घर छोड़ कर चली गई थी, नौकरी ढूंढ रही थी और दोस्तों के साथ रह रही थी। प्यार और स्वीकृति/समर्थन के लिए तरसते हुए, वह बाद में एक ऐसे व्यक्ति के साथ रहने लगी जिसने उसे ड्रग्स(नशीले पदार्थ) लेने की आदत डाल दी, उसने उसे शराब में मिला दिया जिसे वह पहले से ही नियमित रूप से पीती थी। लेकिन संबंध और पदार्थों(नशीले) ने उसकी लालसाओं को पूरा नहीं किया। वह खोजती रही, और कई वर्षों के बाद वह यीशु में विश्वास रखने वाले कुछ विश्वासियों से मिली जो उसके पास आये थे और उसके साथ प्रार्थना करने कि पेशकश की। कुछ महीनों के बाद, आखिरकार उसे वह मिल गया जो उसकी प्रेम की प्यास को बुझा सकता था— वह था यीशु।
जिस सामरी स्त्री से येशु ने कुएं पर पानी मांगा था, उस स्त्री ने भी अपनी प्यास बुझाई। वह दिन की गर्मी में वहाँ थी (यूहन्ना 4:5-7), शायद अन्य महिलाओं की नज़रों और आलोचनाओं से बचने के लिए, जो उसके कई पतियों के इतिहास और उसके वर्तमान व्यभिचारी संबंधों को जानती होंगी (पद 17-18) जब यीशु उसके पास आया और उससे पीने के लिए पानी माँगा, तो उसने उस दिन के सामाजिक सम्मेलनों को रोक दिया, क्योंकि वह, एक यहूदी शिक्षक के रूप में, सामान्य रूप से एक सामरी महिला से संगत नहीं कर सकता था। लेकिन वह उसे जीवन के जल का उपहार देना चाहता था जो उसे अनन्त जीवन की ओर ले जाएगा (पद.10) वह उसकी प्यास बुझाना चाहता था।
जब हम यीशु को अपने उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार करते हैं, तो हम भी इस जीवन के जल को पीते हैं। हम तब दूसरों के साथ एक प्याला साझा कर सकते हैं जब हम उन्हें उनका अनुसरण करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

विनम्र बनो दिवस
मैं अक्सर उन अनौपचारिक छुट्टियों से मनोरंजित/विनोदित होता हूँ जिनके साथ लोग आते हैं। सिर्फ फरवरी में “स्टिकी बन डे,” “स्वोर्ड स्वोलोअर्स डे”(sword swollowers), यहां तक कि “डॉग बिस्किट एप्रिसिएशन डे” भी है! आज के दिन को “बी हम्बल डे” (विनम्र बनो दिवस) का लेबल दिया गया है। सार्वभौमिक रूप से एक गुण के रूप में मान्यता प्राप्त विनम्रता निश्चित रूप से जश्न मनाने लायक है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि हमेशा ऐसा नहीं रहा है।
विनम्रता को एक गुण नहीं, बल्कि एक कमजोरी माना जाता था, प्राचीन दुनिया इसके बजाये सम्मान को महत्त्व देती थी। अपने उपलब्धियों के बारे में शेखी बघारना अपेक्षित था, और आपको अपने रुतबे को बढ़ाने की कोशिश करनी थी, इसे कभी भी घटना नहीं था। नम्रता का अर्थ था हीनता, जैसे स्वामी का दास। लेकिन यह सब बदल गया, इतिहासकार कहते हैं, यीशु के क्रूस पर चढ़ने पर। वहां, जो "परमेश्वर के स्वरूप में ही था”, उसने "दास" बनने के लिए अपनी दिव्य रुतबे/हैसियत को त्याग दिया और दूसरों के लिए मरने के लिए स्वयं को विनम्र/दीन कर दियाI (फिलिप्पियों 2:6-8) इस तरह के एक सराहनीय कार्य ने विनम्रता को नए सिरे से परिभाषित करने पर मजबूर कर दिया। पहली सदी के अंत तक, यहाँ तक कि धर्मनिरपेक्ष लेखक भी मसीह द्वारा किए गए कार्यों के कारण विनम्रता को सद्गुण कह रहे थे।
आज हर बार जब किसी की विनम्र होने के लिए प्रशंसा की जाती है, तो सुसमाचार का सूक्ष्मता से प्रचार किया जा रहा है। यीशु के बिना, विनम्रता "अच्छी" नहीं होगी, या एक विनम्र दिन भी सोचे जाने योग्य नहीं होगा। पूरे इतिहास में परमेश्वर के विनम्र स्वभाव को प्रकट करते हुए मसीह ने हमारे लिए अपने रुतबे/हैसियत को त्याग दिया, ।

अपने मन की रक्षा करें
हंगरी देश में जन्मे गणितज्ञ अब्राहम वाल्ड ने 1938 में संयुक्त राज्य अमेरिका आने के बाद द्वीतीय विश्व युद्ध के प्रयासों के लिए अपने कौशल का इस्तेमाल किया। सेना अपने विमान को दुश्मन की गोला-बारी से बचाने के तरीकों की तलाश कर रही थी, इसलिए सांख्यिकीय अनुसंधान समूह (statistical research group)में वाल्ड और उनके सहयोगियों से पूछा गया यह पता लगाने के लिए कि दुश्मन की गोला-बारी गोला-बारी से बचाव के लिए सैन्य विमानों की बेहतर सुरक्षा कैसे की जाए। उन्होंने लौटने वाले विमानों की जांच करके यह देखना शुरू किया कि उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान कहां हुआ है। लेकिन वाल्ड को गहरी अंतर्दृष्टि का श्रेय दिया जाता है कि लौटने वाले विमान पर होने वाली क्षति केवल वहीं दर्शाती है जहां एक विमान पर आघात होता है मगर वह फिर भी बच जाता है। उन्हें एहसास हुआ की अतिरिक्त कवच की ज़रुरत विमान के जिस हिस्से को पड़ती है वह क्षतिग्रस्त विमान को देख कर पता लगायी जा सकती हैI विमानों का सबसे कमजोर हिस्सा-इंजन- जो नीचे चला गया था और इसलिए जांच नहीं की जा सकी। सुलेमान हमें हमारे सबसे कमजोर हिस्से - हमारे मन की रक्षा करने के बारे में सिखाता है। वह अपने बेटे को "[अपने] मन की रक्षा" करने का निर्देश देता है क्योंकि जीवन का मूल स्त्रोत वही हैI (नीतिवचन 4:23) परमेश्वर के निर्देश जीवन में हमारा मार्गदर्शन करते हैं, हमें गलत फैसलों से दूर ले जाते हैं और हमें सिखाते हैं कि हमें अपना ध्यान कहाँ लगाना है।
यदि हम उसके निर्देशों का पालन करने के द्वारा अपने हृदय को कवच प्रदान करते हैं, तो हम बेहतर तरीके से "[अपने पैरों को] बुराई से दूर रखेंगे" और परमेश्वर के साथ अपनी यात्रा पर स्थिर रहेंगे (पद. 27)। हम हर दिन शत्रु के इलाके में जाने का जोखिम उठाते हैं, परन्तु हमारे मन की रक्षा करने वाली परमेश्वर की बुद्धि के साथ, हम परमेश्वर की महिमा के लिए अच्छी तरह से जीने के अपने लक्ष्य पर केंद्रित रह सकते हैं।

वास्तव में क्या चाहिए
भोजन तैयार करते समय, एक युवा मां ने मांस पकाने से पहले उसे बड़े बर्तन में आधा काट कर डाल दिया। उसके पति ने उससे पूछा कि उसने मांस को आधा क्यों काटा। उसने उत्तर दिया, "क्योंकि मेरी माँ ऐसा ही करती है।"
हालाँकि, उसके पति के सवाल ने महिला की जिज्ञासा को बढ़ा दिया।उसने अपनी मां से इस परंपरा के बारे में पूछा। वह यह जानकर चौंक गई कि उसकी माँ के पास छोटा बर्तन था, वह मांस को आधा काट कर बर्तन में इसलिए डालती थी ताकि मांस उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक छोटे से बर्तन में आ सके। और क्योंकि उसकी बेटी के पास कई बड़े बर्तन थे, मांस काटने का कार्य अनावश्यक था।
कई परंपराएँ एक आवश्यकता से शुरू होती हैं, लेकिन बिना किसी प्रश्न के चलती हैं - " हम जिस तरह से इसे करते हैं।" मानवीय परम्पराओं को थामे रहना स्वाभाविक है - कुछ ऐसा जो फरीसी अपने समय में कर रहे थेI (मरकुस 7:1-2) वे इस बात से विचलित/विक्षिप्त थे कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उनके एक धार्मिक नियम को तोड़ा जा रहा है।
तुम परमेश्वर की आज्ञा को टालकर मनुष्य की रीतियों को मानते होI (पद. 8) उन्होंने प्रकट किया कि परम्पराओं को कभी भी पवित्रशास्त्र के ज्ञान का स्थान नहीं लेना चाहिए। परमेश्वर का अनुसरण करने की सच्ची इच्छा (पद. 6-7) बाहरी कार्यों के बजाय हमारे हृदय के व्यवहार पर ध्यान केंद्रित करेगी।
परंपराओं का लगातार मूल्यांकन करना एक अच्छा विचार है—जो कुछ भी हम अपने दिल के करीब रखते हैं और जिसका धार्मिक रूप से पालन करते हैं। जिन चीज़ों को परमेश्वर ने वास्तव में आवश्यक होने के लिए प्रकट किया है, उन्हें हमेशा परंपराओं का स्थान लेना चाहिए।

जागृति आता है
अरुकुन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया देश का एक छोटा सा शहर है - इसकी आदिवासी आबादी सात कुलों से ली गई है। जबकि सुसमाचार एक सदी पहले ही अरुकुन में आया था, कभी-कभी आँख के बदले आँख का प्रतिशोध बना रहता था। 2015 में, कबीलों में आपसी तनाव बढ़ गया, और जब एक हत्या हुई, तो बदले में अपराधी के परिवार में से किसी को बदले में मरने की आवश्यकता थी।
लेकिन 2016 की शुरुआत में कुछ उल्लेखनीय हुआ। अरुकुन के लोगों ने प्रार्थना में परमेश्वर की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पश्चाताप हुआ, फिर बड़े पैमाने पर बपतिस्मा हुआ, जैसे ही जागृति(revival) ने शहर को व्यापक बनाना शुरू किया। लोग इतने खुश थे कि उन्होंने गलियों में नृत्य किया, और बदला लेने के बजाय, मारे गए व्यक्ति के परिवार ने कष्ट पहुँचाने वाले कबीले को माफ कर दिया। शीघ्र ही 1,000 लोग प्रत्येक रविवार को चर्च में उपस्तिथ होते थे— वो भी सिर्फ 1,300 की आबादी वाले शहर में!
हम इस तरह के, जागृति को पवित्रशास्त्र में देखते हैं, जैसे कि हिजकिय्याह के दिन में जब भीड़ खुशी से परमेश्वर के पास लौट आईI (2 इतिहास 30), और पिन्तेकुस्त के दिन जब हजारों ने पश्चाताप कियाI (प्रेरितों के काम 2:38-47) जबकि जागृति परमेश्वर का कार्य है, जो उसके समय में होता है, इतिहास दिखाता है कि प्रार्थना उससे पहले आती है। “यदि मेरी प्रजा जो मेरे लोग कहलाते है ...... दीन होकर प्रार्थना करें और मेरे दर्शन के खोजी होकर अपनी बुरी चाल से फिरें," परमेश्वर ने सुलैमान से कहा, "मैं उनका पाप क्षमा करूंगा, और उनके देश को ज्यों का त्यों कर दूंगा" (2 इतिहास 7:14)
जैसा कि अरुकुन के लोगों ने पाया, जागृति एक कस्बे में आनंद और मेल मिलाप लाता है। कैसे हमारे अपने शहरों को इस तरह के बदलाव की जरूरत है! पिता, हमारे लिए भी जागृति लाइए।