यीशु में बने रहना
आग ने बलसोरा बैपटिस्ट चर्च को जलाकर राख कर दिया। आग कम होने के बाद जैसे ही आपातकालीन कर्मचारी और समुदाय के सदस्य एकत्र हुए, वे हवा में धुएं और राख के बीच एक जले हुए क्रॉस को सीधा खड़ा देखकर आश्चर्यचकित रह गए। एक फायरफाइटर ने कहा की, आग ने "ईमारत को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन क्रॉस को नहीं। [यह एक याद दिलाने की बात है] इमारत तो बस, एक इमारत है। पर चर्च एक कलीसिया है।
कलीसिया एक इमारत नहीं है, बल्कि मसीह के क्रूस से एकजुट एक समुदाय है - जो मारा गया, गाढ़ा गया, और फिर से जी उठा। जब यीशु पृथ्वी पर थे, तो उन्होंने पतरस से कहा कि वह अपनी कलीसिया बनाएंगे, और कोई उस पर प्रबल नहीं होगा (मत्ती 16:18)। यीशु दुनिया भर से विश्वासियों को एक समूह में इकट्ठा करेंगे जो अंत तक बनें रहेंगे। इस समुदाय को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, लेकिन वे अंततः बना रहेगा। परमेश्वर उनमें वास करेगा और उन्हें सम्भालेगा (इफिसियों 2:22)।
जब हम स्थानीय चर्च स्थापित करने के लिए संघर्ष करते हैं, जहाँ सिर्फ निष्क्रियता और बड़बड़ाना है , जब इमारतें नष्ट हो जाती हैं, या जब हम दुनिया के अन्य हिस्सों में संघर्ष कर रहे विश्वासियों के बारे में चिंतित होते हैं, तो हम याद रख सकते हैं कि यीशु जीवित हैं, सक्रिय रूप से परमेश्वर के लोगों को बने रहने में सक्षम बना रहे हैं। हम उस चर्च का हिस्सा हैं जिसे वह आज बना रहा है। वह हमारे साथ है और हमारे लिए है। उसका क्रॉस बना हुआ है ।


एक वर्ष में बाइबिल
1960 में, ओटो प्रेमिंगर ने अपनी फिल्म एक्सोडस से विवाद खड़ा कर दिया। यह फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध के बाद फिलिस्तीन में प्रवास करने वाले यहूदी शरणार्थियों का एक काल्पनिक विवरण प्रदान करती है। फिल्म का अंत एक युवा यहूदी लड़की और एक अरब व्यक्ति के शवों के साथ होता है, जो हत्या के शिकार थे। इन्हें एक ही कब्र में दफनाया गया होता है, जो जल्द ही इस्राएल राष्ट्र में तब्दील होगा।
प्रीमिंगर निष्कर्ष हम पर छोड़ते है। क्या यह निराशा का रूपक है, एक सपना जो हमेशा के लिए दफन हो गया है? या यह आशा का चिन्ह है, क्योंकि घृणा और शत्रुता के इतिहास वाले दो लोग एक साथ आए हैं - मृत्यु में और जीवन में?
शायद कोरह के पुत्र, जिन्हें भजन 87 लिखने का श्रेय दिया जाता है, इस दृश्य के दूसरे भाग को चुनते है। वें ऐसी शांति की आशा रखते है जिसका हम अभी भी इंतजार कर रहे हैं। यरूशलेम के बारे में, उन्होंने लिखा, "हे परमेश्वर के नगर, तेरे विषय में महिमामय बातें कही कही गई हैं।" " (पद 3)। उन्होंने उस दिन के बारे में गाया जब यहूदी लोगों के खिलाफ युद्ध के इतिहास वाले सभी राष्ट्र उस सच्चे परमेश्वर को स्वीकार करने के लिए एक साथ आएंगे: राहाब (मिस्र), बेबीलोन, पलिश्ती, सोर, कुश (पद 4)। सभी यरूशलेम और परमेश्वर की ओर खींचे जाएंगे।
भजन का समापन उत्सव (आनन्द) मनाने वाला है है। यरूशलेम में लोग गाएंगे, " हमारे सब सोते तुझी में हैं" (पद 7)। वे किसके लिए गा रहे हैं? वह जो जीवित जल है, सारे जीवन का स्रोत है (यहुन्ना 4:14)। केवल यीशु ही है जो स्थायी शांति और एकता लाएँगे।

विश्वास के साथ आगे बढ़ना
अतिथि वक्ता ने परमेश्वर पर भरोसा करने और "नदी में कदम रखने" की बुद्धिमत्ता पर बात की। उन्होंने एक पादरी के बारे में बताया जिसने परमेश्वर पर भरोसा किया और अपने देश के नए कानून के बावजूद एक उपदेश में बाइबल की सच्चाइयों को बोलने का फैसला किया। उसे नफरत भड़काने के अपराधों का दोषी ठहराया गया और उसने तीस दिन जेल में बिताए। लेकिन उनके मामले की अपील की गई, और अदालत ने फैसला सुनाया कि उन्हें बाइबिल की व्यक्तिगत व्याख्या देने और दूसरों को इसका पालन करने के लिए आग्रह करने का अधिकार है।
वाचा का सन्दूक ले जाने वाले याजकों को भी एक चुनाव करना था - या तो पानी में उतरें या किनारे पर रहें। मिस्र से बच निकलने के बाद इस्राएली चालीस वर्ष तक जंगल में भटकते रहे। अब वे यरदन नदी के तट पर खड़े थे, जिसमें बाढ़ के परिणामस्वरूप पानी खतरनाक रूप से अपने उच्चतम स्तर पर था; नदी पूरी तरह भरी हुई थी । लेकिन उन्होंने वह कदम उठाया, और परमेश्वर ने पानी कम कर दिया: “जैसे ही उनके पाँव पानी के किनारे पर छू गए, और उस समय पानी का बहना बन्द हो गया। पानी उस स्थान के पीछे बांध की तरह खड़ा हो गया।” (यहोशू 3:15-16)।
जब हम अपने जीवन में परमेश्वर पर भरोसा करते हैं, तो वह हमें आगे बढ़ने का साहस देता है, फिर चाहे वह बाइबल की सच्चाइयों को बोलना हो या अज्ञात क्षेत्र में कदम रखना हो। पादरी के मुकदमे के दौरान, अदालत ने उसके उपदेश द्वारा सुसमाचार सुना। और, यहोशू में, इस्राएलियों ने सुरक्षित रूप से वादा किए गए देश में प्रवेश किया और भविष्य की पीढ़ियों के साथ परमेश्वर की शक्ति के बारे में साझा किया (पद 17; 4:24)।
यदि हम विश्वास के साथ कदम बढ़ाते हैं, तो बाकी सब परमेश्वर देखते है।

मसीह में सच्चाई से बोलना
एक आदमी झूठ बोलकर अपने ट्रैफिक चलान के भुक्तान से बचने में माहिर था। जब वह अदालत में विभिन्न न्यायाधीशों के सामने पेश होता, तो वो एक ही कहानी सुनाता: "मेरा अपने दोस्त से झगड़ा हो गया था और वह मेरी जानकारी के बिना मेरी कार ले गई।" इसके अलावा, नौकरी के दौरान दुर्व्यवहार के लिए उसे बार-बार फटकार भी लगाई जाती थी। अभियोजकों ने अंततः उस पर झूठी गवाही देने के चार आरोप लगाए, और शपथ के तहत न्यायाधीशों से कथित तौर पर झूठ बोलने के लिए जालसाजी के पांच मामले और फर्जी पुलिस रिपोर्ट उपलब्ध कराने के मामले । इस आदमी के लिए झूठ बोलना जीवन भर की आदत बन गई थी।
इसके विपरीत, प्रेरित पौलुस ने कहा कि सच बोलना यीशु में विश्वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण आदत है। उसने इफिसियों को याद दिलाया कि उन्होंने अपने जीवन को मसीह को समर्पित करके अपने पुराने जीवन जीने के तरीके को त्याग दिया है (इफिसियों 2:1-5)। इसलिए अब, जबकि वें एक नई सृष्टि बन गए है तो उन्हें कुछ कामों को अपने जीवन में शामिल करते हुए नया जीवन जीना भी आवश्यक है । ऐसा एक काम जिसे करना छोडना है – वह है –"झूठ को छोडना " - और दूसरा काम जिसे अभ्यास में लाना है- "अपने पड़ोसी से सच बोलना" (4:25)। क्योंकि इससे कलीसिया की एकता सुरक्षित रहती है, इसलिए इफिसियों के लिए था कि उनके शब्द और काम हमेशा "दूसरों के निर्माण (उन्नति) " के लिए हो (पद 29)।
जब पवित्र आत्मा हमारी सहायता करता है (पद 3-4), यीशु में विश्वास करने वाले अपने शब्दों और कामों में सत्य के लिए प्रयास कर सकते हैं। तब कलीसिया एकीकृत होगी, और परमेश्वर को इसके द्वारा आदर पहुँचेगा।
