
सभी के लिए एक दरवाजा
मेरे बचपन के पड़ोस में रेस्तरां के प्रोटोकॉल 1950 के दशक के अंत और 1960 के दशक की शुरुआत में सामाजिक और नस्लीय गतिशीलता के अनुरूप थे। रसोई में सहायक के तौर पर - मेरी, रसोइया और बर्तन धोने वाले मेरे जैसे काले लोग थे; हालाँकि, रेस्तरां में संरक्षक/ पालक गोरे लोग थे। काले ग्राहक भोजन का ऑर्डर दे सकते थे, लेकिन उन्हें इसे पिछले दरवाजे से लेना पड़ता था। ऐसी नीतियों ने उस युग में काले लोगों के साथ असमान व्यवहार को और बढ़ावा दिया । हालाँकि हम तब से काफ़ी लंबा सफर तय कर चुके हैं, फिर भी हमारे पास परमेश्वर की छवि में बने लोगों के रूप में एक-दूसरे से जुड़ने के तरीके में अभी भी विकास की गुंजाइश है।
जैसे पवित्रशास्त्र में रोमियों 10:8-13 हमें यह देखने में मदद करता हैं कि परमेश्वर के परिवार में सभी का स्वागत है; कोई पिछला दरवाज़ा नहीं है. सभी एक ही रास्ते से प्रवेश करते हैं - शुद्धिकरण और क्षमा के लिए यीशु की मृत्यु में विश्वास के माध्यम से। इस परिवर्तनकारी अनुभव के लिए बाइबल का शब्द है उद्धार पाए हुये (बचाये गये) (पद- 9, 13)। आपकी सामाजिक स्थिति या नस्लीय (जातीय) स्थिति या फिर दूसरों की अन्य स्थिति से कोई फ़र्क नहीं पड़ता है। "जैसा कि पवित्रशास्त्र कहता है, 'जो कोई उस पर विश्वास करेगा, वह लज्जित न होगा। क्योंकि यहूदियों और यूनानियों में कुछ भेद नहीं, इसलिए कि वह सब का प्रभु है और अपने सब नाम लेनेवालों के लिए उदार है " (पद 11- 12) क्या आप अपने हृदय में यीशु के बारे में बाइबल के संदेश पर विश्वास करते हैं? तो उसके परिवार में आपका स्वागत है!

हिम्मत मत हारो
मुझे ऐसा समय याद नहीं है जब मेरी माँ डोरोथी अच्छी सेहत में थीं। कई वर्षों तक एक गंभीर मधुमेह रोगी के कारण उनका ब्लड शुगर अत्यधिक अनियमित था। परेशानियां बढ़ गई और उनकी क्षतिग्रस्त किडनी के लिए स्थायी डायलिसिस की आवश्यकता पड़ी। न्यूरोपैथी और टूटी हड्डियों के परिणामस्वरूप व्हीलचेयर का उपयोग करना पड़ा। और धीरे धीरे उनकी आंखों की रौशनी इतनी कम हो गई कि अन्धापन होने लगा।
लेकिन जैसे-जैसे उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया, माँ का प्रार्थना जीवन और अधिक सशक्त हो गया। वह दूसरों के लिए परमेश्वर के प्रेम को जानने और अनुभव करने के लिए प्रार्थना करने में घंटों बिताती थी। पवित्रशास्त्र के अनमोल वचन उन्हें और भी मधुर लगने लगे। इससे पहले कि उनकी आँखों की रोशनी कम हो जाए, उन्होंने अपनी बहन मार्जोरी को एक पत्र लिखा जिसमें 2 कुरिन्थियों 4 के शब्द शामिल थे: “इसलिए हम हियाव नहीं छोड़ते; यद्यपि हमारा बाहरी मनुष्यत्व नष्ट होता जाता है तो भी हमारा भीतरी मनुष्यत्व दिन प्रतिदिन नया होता जाता है” पद 16)।
प्रेरित पौलुस जानते थे कि "हिम्मत हारना" कितना आसान है। 2 कुरिन्थियों 11 में, वह अपने जीवन में खतरे, दर्द और अभाव के कष्ट का वर्णन करते है - (पद- 23-29)। फिर भी उन्होंने उन "परेशानियों" को अस्थायी माना और जो हम देख सकते हैं सिर्फ उसके बारे में सोचने के लिए ही नहीं बल्कि जो हम नहीं देख सकते उसके बारे में भी सोचने के लिए हमें प्रोत्साहित किया - जो शाश्वत है (4:17-18)।
हमारे साथ जो कुछ भी हो रहा है उसके बावजूद, हमारे प्यारे पिता हर दिन हमारे आंतरिक नवीनीकरण को जारी रख रहे हैं। हमारे बीच उनकी मौजूदगी निश्चित है.' प्रार्थना के उपहार के माध्यम से, वह केवल एक सांस की दूरी पर है। और हमें मजबूत करने और हमें आशा और खुशी देने के उनके वादे सच्चे हैं।

परमेश्वर के प्रति समर्पण
परमेश्वर उनकी मदद नहीं करते जो अपनी मदद खुद करते हैं; वह उन लोगों की मदद करते है जो उस पर भरोसा करते हैं । सुसमाचार पर आधारित सफल टीवी श्रृंखला द चोज़ेन (The Chosen) में यीशु की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जोनाथन रूमी को मई 2018 में इस बात का एहसास हुआ। रूमी आठ साल से लॉस एंजिल्स में रह रहे थे, लगभग टूट चुके थे, उनके पास खाने के लिए बस दिन भर का ही भोजन था और कोई काम नज़र नहीं आ रहा था। यह नहीं जानते हुए कि वह इसे कैसे गुज़ारा कर पाएंगे, उस अभिनेता ने अपना ह्रदय परमेश्वर के सामने खोल दिया और अपना करियर (व्यवसाय) परमेश्वर को सौंप दिया। "मैंने वस्तुतः इन शब्दों से प्रार्थना की, 'मैं आत्मसमर्पण करता हूँ। मैं आत्मसमर्पण करता हूं।'' उस दिन बाद में, उन्हें ड़ाक में चार चेक मिले और तीन महीने बाद, उन्हें “द चोज़ेन” में यीशु की भूमिका के लिए चुना गया। रूमी ने जाना कि परमेश्वर उन लोगों की मदद करते है जो उस पर भरोसा करते हैं।
"जो कुकर्मी हैं" (भजन संहिता 37:1) उनसे ईर्ष्या करने और उन पर क्रोधित होने के बजाय, भजनकार हमें सब कुछ परमेश्वर को समर्पित करने के लिए आमंत्रित करता है। जब हम अपने जीवन को उस पर केन्द्रित करते हैं, "उस पर भरोसा रखते और अच्छा करते," "उसमें प्रसन्न रहते" है (पद 3-4) और अपनी सभी इच्छाओं, समस्याओं, चिंताओं और अपने जीवन की दैनिक घटनाओं को उसे समर्पित करते हैं तब परमेश्वर हमारे जीवन को निर्देशित करेगा और हमें शांति देगा (पद- 5-6)। यीशु में विश्वासियों के रूप में, हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम उसे यह निर्धारित करने दें कि हमारा जीवन कैसा होना चाहिए।
आइए समर्पण करें और परमेश्वर पर भरोसा रखें। जैसे हम समर्पण करेंगे, वह कार्य करेगा और वही करेगा जो आवश्यक और सर्वोत्तम होगा।

बिना सोचे समझे खतरे की ओर आगे बढ़
1892 में, हैजा से पीड़ित एक निवासी ने गलती से यह बीमारी एल्बे नदी के माध्यम से जर्मनी की संपूर्ण जल आपूर्ति हैम्बर्ग तक फैला दी। कुछ ही हफ्तों में दस हजार नागरिक मर गये। आठ साल पहले, जर्मन सूक्ष्म जीवविज्ञानी (microbiologist) रॉबर्ट कॉख ने एक खोज की थी: हैजा पानी से होने वाली बीमारी है जो तेजी से फैलती है। कॉख के इस प्रकटन ने बड़े यूरोपीय शहरों के अधिकारियों को अपने पानी की सुरक्षा के लिए फिल्ट्रेशन प्रणाली (पानी साफ करने की एक विधि) में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। हालाँकि, हैम्बर्ग के अधिकारियों ने कुछ नहीं किया। लागतों का हवाला देते हुए और संदेहपूर्ण विज्ञान का आरोप लगाते हुए, उन्होंने स्पष्ट चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया, जबकि उनका शहर तबाही की ओर अग्रसर था।
नीतिवचन की किताब हममें से उन लोगों के बारे में बहुत कुछ कहती है जो मुसीबत देखते हैं फिर भी कोई कदम उठाने या काम करने से इनकार कर देते हैं। "बुद्धिमान व्यक्ति खतरे को पहले से ही भांप लेता है और सावधानी बरतता है।” (27:12)। जब परमेश्वर हमें आगे आने वाले खतरे को देखने में मदद करता है, तो खतरे को दूर करने के लिए कोई कदम उठाना या काम करना सही समझ है। हम समझदारी से रास्ता बदलते हैं। या हम उसके द्वारा प्रदान की जाने वाली उचित सावधानियों के साथ स्वयं को तैयार करते हैं। लेकिन हम कुछ तो अवश्य ही करते हैं I कुछ न करना सरासर पागलपन है। हालाँकि, हम सभी चेतावनी संकेतों को नज़रअंदाज़ करने में विफल हो सकते हैं और आपदा की ओर बढ़ सकते हैं। "भोले लोग आगे बढ़े चले जाते और हानि उठाते है” (पद-12)।
पवित्रशास्त्र में और यीशु के जीवन के द्वारा, परमेश्वर हमें अनुसरण करने का मार्ग दिखाते हैं और हमें निश्चित रूप से आने वाली मुसीबतों के बारे में चेतावनी देते हैं। यदि हम मूर्ख हैं, तो हम बिना सोचे समझे खतरे की ओर आगे बढ़ सकते है या इसके बजाय, जब वह अपनी कृपा से हमारा नेतृत्व करता है, तो क्या हम उसकी बुद्धि पर ध्यान दे सकते हैं और अपना रास्ता बदल सकते हैं।
