श्रेणी  |  odb

भविष्य के लिए विश्वासयोग्यता

सारा ने अपनी मां को तब खो दिया जब वह सिर्फ चौदह साल की थीं। वह और उसके भाई-बहन जल्द ही अपना घर खो बैठे और बेघर हो गए। वर्षों बाद, सारा भविष्य में अपने बच्चों को एक ऐसी विरासत प्रदान करना चाहती थी जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ सके। उसने एक घर खरीदने के लिए कड़ी मेहनत की, अपने परिवार को वह स्थिर घर दिया जो उसके पास कभी नहीं था।

भविष्य की पीढ़ियों के लिए घर में निवेश करना उस भविष्य के प्रति विश्वास का कार्य है जिसे आपने अभी तक नहीं देखा है। बेबीलोनियों द्वारा यरूशलेम की हिंसक घेराबंदी से ठीक पहले परमेश्वर ने भविष्यद्वक्ता यिर्मयाह को भूमि खरीदने के लिए कहा (यिर्मयाह 32:6-12)। भविष्यवक्ता के लिए, परमेश्वर के निर्देशों का अर्थ समझना थोड़ा मुश्किल था। जल्द ही उनकी सारी संपत्ति और सामान जब्त होने वाला था।

परन्तु परमेश्वर ने यिर्मयाह को यह प्रतिज्ञा दी: "जैसे मैं ने इस प्रजा पर यह सब बड़ी विपत्ति डाली है, वैसे ही मैं इन से अपना वचन भी पूरा करूंगा" (पद. 42)। भविष्यवक्ता का संपत्ति में निवेश किसी दिन इस्राएलियों को उनकी मातृभूमि में पुनर्स्थापित करने के लिए परमेश्वर की विश्वासयोग्यता का भौतिक चिन्ह था। एक भयानक हमले के बीच भी, परमेश्वर ने अपने लोगों से वादा किया था कि शांति फिर से आएगी - घरों और संपत्ति को फिर से खरीदा और बेचा जाएगा (पद. 43-44)।

आज हम परमेश्वर की विश्वासयोग्यता पर अपना भरोसा रख सकते हैं और विश्वास में "निवेश" करना चुन सकते हैं। यद्यपि हम हर परिस्तिथि की सांसारिक नवीनीकरण नहीं देख सकते हैं, हमारे पास आश्वासन है कि वह एक दिन सब कुछ ठीक कर देगा।

निष्कर्ष

निष्कर्ष | जेम्स बैंक्स, हमारी प्रतिदिन की रोटी लेखक

परमेश्वर का प्रेम और क्षमा का वादा

क्या आप जानते हैं कि यीशु का…

धन्य पश्चाताप-दिन 10

होशे 14:२
सब अधर्म दूर कर; अनुग्रह
से हम को ग्रहण कर

धन्य पश्चाताप

ग्रैडी सड़क के नाम "कड़का" (Broke) से जाना जाता…

सिध्य बलिदान-दिन 9

1 पतरस 1:18-19
परमेश्वर ने तुम्हारा छुटकारा निर्दोष और निष्कलंक मेम्ने,
अर्थात् मसीह के बहुमूल्य लहू के द्वारा हुआ।

सिध्य बलिदान

$1.5 बिलियन…

अनुग्रह देने वाले-दिन 8

कुलुस्सियों 4:6
तुम्हारा वचन सदा अनुग्रह
सहित और सलोना हो

अनुग्रह देने वाले

क कार्यकारी संपादक के रूप में क्लेयर की भूमिका के…

मेल-मिलाप की भूख-दिन 7

मत्ती 26:28
यह वाचा का मेरा वह लहू है, जो बहुतों के
लिये पापों की क्षमा के निमित्त बहाया जाता…

वह क्षमा करता है-दिन 6

भजन संहिता 130:4
तू क्षमा करनेवाला है।

वह क्षमा करता है

पने ऑनलाइन हिस्ट्री को स्क्रॉल करते हुए मार्क के हाथ काँप…

लौटती चट्टानें-दिन 5

1 यूहन्‍ना 1:9
यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे
पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म…