
जो अच्छा है उससे चिपके रहना
जब हम अपनी कार एक खुले मैदान के पास पार्क करते हैं और अपने घर जाने के लिए उस पार चलकर जाते हैं, लगभग हमेशा हमारे कपड़ों पर कुछ चिपचिपे कँटीला बीजकोष चिपकते हैं- खासकर सर्दियों में। ये छोटे "सहयात्री" कपड़ों, जूतों, या जो कुछ भी गुज़रता है, उससे जुड़ जाते हैं और सवार होकर उनकी अगली मंज़िल तक पहुँच जाते है। यह प्रकृति का तरीका है मेरे स्थानीय क्षेत्र और दुनिया भर में कँटीला बीजकोष को फैलाने का ।
जब मैं चिपके हुए कँटीला बीजकोष को ध्यान से हटाने की कोशिश करता हूं, मैं अक्सर उस संदेश के बारे में सोचता हूँ जो यीशु में विश्वासियों को कहता है “भलाई में लगे रहो ”(रोमियों 12:9)। जब हम दूसरों से प्रेम करने की कोशिश कर रहे होते है, तो यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालाँकि, जब पवित्र आत्मा जो कुछ भी हमारे पास अच्छा है, उसे पकड़े रहने में हमारी सहायता करता है, हम बुराई को दूर कर सकते हैं और अपने प्रेम में "निष्कपट" हो सकते हैं (12:9) क्योंकि वह हमारा मार्गदर्शन करता है।
कँटीला बीजकोष केवल हाथ से हटाने से नहीं गिरते, वे आप पर चिपके रहते हैं। और जब हम परमेश्वर की दया, करुणा और आज्ञाओं को मन में रखते हुए अपना ध्यान अच्छाई पर केंद्रित करते हैं, तब हम भी—उनके सामर्थ्य में—उन लोगों से लिपटे रह सकते हैं जिनसे हम प्रेम करते हैं। वह हमें “भाईचारे के प्रेम से एक दूसरे से स्नेह..” रखने में मदद करता है, और दूसरों की ज़रूरतों को अपनी ज़रूरतों से पहले रखने को याद दिलाता है (पद। 10)।
हाँ, वो कँटीला बीजकोष चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन वे मुझे दूसरों से प्यार में पकड़े रहने और परमेश्वर की सामर्थ्य के द्वारा “जो अच्छा है” उसे कसकर पकड़े रहने के लिए याद दिलाते हैं (पद 9; फिलिप्पियों 4:8-9 भी देखें)।

हमारे शरणस्थान
छठी कक्षा का बास्केटबॉल खेल काफी अच्छा चल रहा था। माता-पिता और दादा -दादी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे, जबकि टीम में लड़को के छोटे भाइयों और बहनों ने स्कूल के दालान में खुद को मनोरंजन किया, अचानक, सायरन बजा और जिम में रोशनी चमकी। एक आग अलार्म ट्रिप किया था। जल्द ही भाई-बहन अपने माता-पिता की तलाश में दहशत में जिम में वापस आ गए।
वहाँ आग नहीं थी; अलार्म गलती से सक्रिय हो गया था। लेकिन जैसा मैंने देखा, जिस तरह से बच्चे - संकट को भांपते हुए - बिना शर्माए अपने माता-पिता को गले लगाने के लिए दौड़े, उसे देखकर मैं स्तब्ध रह गया। उनमें साहस की क्या ही तस्वीर जो डर के समय में सुरक्षा और आश्वासन प्रदान कर सकतें हैं!
पवित्रशास्त्र एक ऐसे समय को प्रस्तुत करता है जब दाऊद ने बड़े भय का अनुभव किया। शाऊल और कई अन्य शत्रु ने उसका पीछा किया (2 शमूएल 22:1)। परमेश्वर के दाऊद को सुरक्षित पहुँचाने के बाद, कृतज्ञ व्यक्ति ने उसकी मदद के बारे में स्तुति का एक शानदार गीत गाया। उसने परमेश्वर को “...मेरी चट्टान, और मेरा गढ़, मेरा छुड़ानेवाला,” कहा (v.2)। जब “अधोलोक की रस्सियाँ” और “मृत्यु के फन्दे” जब उसे घेरे थे। दाऊद ने “यहोवा को पुकारा;” और “दोहाई उसके कानों में पहुँची” (v.7)। अंत में, दाऊद ने कहा उसने “ मुझे छुड़ा लिया।”(vv.18, 20, 49)।
भय और अनिश्चितता के समय में, हम “चट्टान” की ओर दौड़ सकते हैं (v.32)। जब हम परमेश्वर को पुकारते हैं, केवल वह ही हमें वह गढ़ और शरणस्थान प्रदान करता है जिसकी हमें आवश्यकता है (v.2-3)।

भार हल्का करें
जब हमारे नवगठित बाइबल अध्ययन में जुड़ी महिलाएँ कई त्रासदियों का सामना कर रही थी, हमने अचानक खुद को गहरे व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए पाया। पिता के खोने का सामना, तलाक के बाद शादी की सालगिरह का दर्द, पूरी तरह से बहरे बच्चे का जन्म, आपातकालीन कक्ष में बच्चे को लाने के लिए दौड़ का अनुभव-यह अकेले उठाना किसी के लिए भी बहुत ज्यादा था। प्रत्येक व्यक्ति की भेद्यता के कारण अधिक पारदर्शिता आई। हम एक साथ रोये और प्रार्थना की, और जो अजनबियों के समूह के रूप में शुरू हुआ था कुछ ही हफ्तों में करीबी मित्रों का एक समूह हो गया..
कलीसिया के देह के अंग के रूप में, यीशु में विश्वासी लोगों के पास उनकी पीड़ा में गहरे और व्यक्तिगत रूप से आने में सक्षम हैं। संबंधपरक संबंध जो मसीह में भाइयों और बहनों को एक साथ बांधता है इस बात पर निर्भर नहीं हैं कि हममें क्या समानताएं है या हम एक-दूसरे को कितने समय से जानते हैं। इसके बदले हम वह करते हैं, जिसे पौलुस “तुम एक दूसरे का भार उठाओ” (v. 2) कहता है। परमेश्वर की सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए, हम सुनते, सहानुभूति रखते, जहां हम मदद कर सकते हैं करते हैं, और हम प्रार्थना करते हैं। हम “इसलिये जहाँ तक अवसर मिले हम सब के साथ भलाई करें, विशेष करके विश्वासी भाइयों के साथ” (v.10) के तरीके ढूंढ सकते हैं। पौलुस कहता है कि जब हम ऐसा करते हैं, तो हम मसीह की व्यवस्था को पूरा करते हैं (v.2): परमेश्वर से और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखने के लिए। जिन्दगी का बोझ भारी हो सकता है, लेकिन उन्होंने हमें उस बोझ को हल्का करने के लिए हमारे कलीसिया का परिवार दिया है।

फास्ट-फूड प्रोत्साहन
मारीया अपने फ़ास्ट फ़ूड खाने को लेकर एक खाली टेबल पर गई। जैसे ही उसने अपने बर्गर को खाया, उसकी निगाह कई टेबलों दूर बैठे एक युवक पर गई। उसके कपड़े गंदे, उसके बाल ढीले लटके हुए, और वह एक खाली कागज़ के कप को पकड़े हुए था। स्पष्ट रूप से वह भूखा था। वह मदद कैसे करती? पैसे का दान देना बुद्धिमानी नहीं लग रही थी। यदि वह भोजन लाकर उसे देती, हो सकता है वह शर्मिंदा हो जाता?
तभी मारिया को रूत की कहानी याद आई, जिसमें बोअज़, एक धनी जमींदार, गरीब अप्रवासी विधवा को अपने खेतों से बीनने के लिए आमंत्रित करता है। उसने “अपने जवानों को आज्ञा दी,... “उसको पूलों के बीच बीच में भी बीनने दो, और दोष मत लगाओ। वरन् मुट्ठी भर जाने पर कुछ कुछ निकाल कर गिरा भी दिया करो, और उसके बीनने के लिये छोड़ दो, और उसे घुड़को मत।” (2:15-16)। एक ऐसी संस्कृति में जहां महिलाएं जीविका के लिए अपने संबंधित पुरुषों पर पूरी रीति से निर्भर थीं, बोअज़ ने परमेश्वर के प्रेममय प्रबन्ध को प्रदर्शित किया। आखिरकार, बोअज़ ने रूत से शादी कर ली, उसे उसकी गंभीर ज़रूरत से छुड़ाया (4:9-10)। जैसे मारिया जाने के लिए खड़ी हुई, उसने युवक से निगाहे मिलाते हुए, पास की टेबल पर अपने फ्राई का अनछुए पैकेट रख दिए। अगर वह भूखा था, तो वह उसके “फ़ास्ट-फ़ूड के खेत” में से कुछ बटोर सकता था। पवित्रशास्त्र की कहानियों में परमेश्वर का हृदय प्रकट होता है क्योंकि वे प्रोत्साहित करने के लिए रचनात्मक समाधानों का वर्णन करती हैं।
