श्रेणी  |  odb

छोटी दयालुता

एमांडा एक अतिथि नर्स के रूप में कार्य करती हैं जो कई नर्सिंग होम्स में जाती हैं—अक्सर अपनी ग्यारह वर्षीय बेटी रूबी को अपने साथ ले जाती है l कुछ करने की इच्छा से रूबी ने निवासियों से प्रश्न पूछना शुरू किया, “यदि आपके पास कोई तीन चीजें होतीं, तो आप क्या चाहते?” और उनके उत्तर अपने नोटबुक में दर्ज करती है l हैरानी की बात यह है कि उनकी कई इच्छाएँ छोटी-छोटी चीजों के लिए थीं जैसे —चिकन, चॉकलेट, पनीर, फल l इसलिए रूबी ने उनकी साधारण इच्छाओं को पूरा करने में मदद करने के लिए एक “गो फण्ड मी” (Go Fund Me) की स्थापना की l और वह उपहार देते समय गले भी लगाती है l वह कहती है, “यह आपको उन्नत करता है l यह वास्तव में ऐसा करता है l”

जब आप रूबी की तरह अनुकम्पा और दयालुता दिखाते हैं, तब हम अपने परमेश्वर को प्रतिबिंबित करते हैं जो “अनुग्रहकारी और दयालु . . . और अति करुणामय है” (भजन 145:8) l इसीलिए प्रेरित पौलुस हमसे आग्रह करता है, परमेश्वर के लोग होने कर कारण, “बड़ी करुणा, और भलाई, और दीनता, और नम्रता, और सहनशीलता धारण करो” (कुलुस्सियों 3:12) l इसलिए कि परमेश्वर ने हमलोगों पर बड़ी दया दिखाई है, हम स्वभाविक रूप से दूसरों के साथ उसकी दया साझा करने की इच्छा रखते हैं l और जब हम जानबूझकर ऐसा करते हैं, हम स्वयं उसे “पहन” लेते हैं l 

पौलुस आगे हमसे कहता है : “सब के ऊपर प्रेम को जो सिद्धता का कटिबंध है है बाँध लो” (पद.14) l और वह हमको स्मरण दिलाता है कि हमें “सब प्रभु यीशु के नाम से [करना है]” (पद.17), याद रखते हुए कि सब भलाई परमेश्वर की ओर से आती है l जब हम दूसरों के साथ दयालु होते हैं, हमारी आत्माएं उन्नत होती हैं l 

दोनों सत्य हैं

तीन दशकों के बाद, फेंग लुलु का अपने परिवार से मिलन हुआ l चीन में अपने घर के बाहर खेलते समय उसे बचपन में अपहृरण कर लिया गया था, लेकिन एक महिला समूह की मदद से, अंततः उसे ढूंढ लिया गया l इसलिए कि उसे बहुत ही बालपन (बचपन) में अपहृरण कर लिया गया था, फेंग लुलु को याद नहीं है l वह यह मानकर बड़ी हुयी कि उसे बेच दिया गया था क्योंकि उसके माता-पिता उस पर खर्च करने में असमर्थ थे, इसलिए सच्चाई जानने पर कई सवाल और भावनाएं सामने आयीं l 

जब युसूफ का अपने भाइयों से पुनःमिलन हुआ, तो यह संभव है कि उसने कुछ मुश्किल और उलझी हुई भावनाओं का अनुभव किया हो l उसके भाइयों ने उसे युवावस्था में मिस्र में गुलामी में बेच दिया था l कई पीड़ादायक घुमावदार मोड़ के बावजूद, परमेश्वर ने युसूफ को अधिकार के पद पर पहुँचाया l जब उसके भाई अकाल के समय अन्न खरीदने के लिए मिस्र आए, तो उन्होंने—अनजाने में—उसी से ही माँगा l 

युसूफ ने माना कि परमेश्वर ने उनके अत्याचार से भलाई उत्पन्न किया, यह कहते हुए कि उसने उसका उपयोग “तुम्हारे प्राणों [ को बचाने के लिए किया]” (उत्पत्ति 45:7) l इसके बाद भी युसूफ ने उसके प्रति उनके हानिकारक कार्यों को पुनः परिभाषित नहीं किया—उसने उन्हें स्पष्ट रूप से “[उसे] बेचने” (पद.5) का वर्णन किया l 

 कभी-कभी हम भावनात्मक संघर्ष को स्वीकार किए बिना, भलाइयों पर केन्द्रित होकर जो परमेश्वर उनसे उत्पन्न करता है उन कठिन परिस्थितियों पर अत्यधिक सकारात्मक घुमाव देने की कोशिश करते हैं l 

इस बात का ध्यान रखें कि किसी गलत को ऐसे ही अच्छा न कहें कि ईश्वर ने उससे भलाई उत्पन्न की थी: हम दर्द के गलत कारणों को पहचानते हुए भी उसमें से अच्छाई लाने के लिए उसकी तलाश कर सकते हैं l दोनों ही सत्य है l 

स्त्रोत

यह 1854 का समय था, और लन्दन में कोई चीज़ हज़ारों लोगों की जान ले रही थी l यह ख़राब हवा होगी, लोगों ने सोचा l और वास्तव में, जैसे ही अत्यधिक गंदगी से भरी हुयी थेम्स नदी पर बेमौसम गर्मी ने प्रभाव डाला, बदबू इतनी बढ़ गयी कि वह “द ग्रेट स्टिंक(The Great Stink) के नाम से जाना जाने लगा l 

लेकिन सबसे बुरी समस्या हवा की नहीं थी l डॉ. जॉन स्नो के शोध से पता चलता है कि दूषित पानी हैज़ा (कॉलरा/cholera) की महामारी का कारण था l 

हम मनुष्य लम्बे समय से एक और संकट से परिचित हैं—एक जिसकी बदबू ऊँचे स्वर्ग तक पहुँचती है l हम एक टूटे संसार में रहते हैं—और हम इस समस्या की गलत पहचान करने की ओर प्रवृत होते हैं, समस्या की जगह इसके लक्षणों का इलाज करते हैं l बुद्धिमान सामाजिक कार्यक्रम और नीतियाँ कुछ अच्छा करती हैं, लेकिन वे समाज की बुराइयों के मूल कारण को रोकने में लाचार हैं—वह है हमारा पापी हृदय!

जब यीशु ने कहा, “ऐसी कोई वस्तु नहीं जो मनुष्य में बाहर से समाकर उसे अशुद्ध करे,”वह शारीरिक बिमारियों का सन्दर्भ नहीं दे रहा था (मरकुस 7:15) l बल्कि, वह हममें से प्रत्येक की आध्यात्मिक स्थिति को प्रकट कर रहा था l हमारे भीतर छिपी हुयी बुराइयों की एक सूची बताते हुए (पद.21-22), उसने कहा “जो वस्तुएँ मनुष्य के भीतर से निकलती हैं, वे ही उसे अशुद्ध करती हैं,” (पद.15) l 

“देख, मैं अधर्म के साथ उत्पन्न हुआ,” दाऊद ने लिखा (भजन 51:5) l उसका विलाप ऐसा है जिसे हम सब आवाज़ दे सकते हैं l हम सब आरम्भ से ही टूटे हुए हैं l इसलिय दाऊद प्रार्थना करता है, “हे परमेश्वर, मेरे अन्दर शुद्ध मन उत्पन्न कर” (पद.10) l प्रतिदिन, हमें यीशु की आत्मा द्वारा सृजित एक नया हृदय चाहिए l 

लक्षणों का इलाज करने के बदले, हम यीशु को स्त्रोत को पवित्र करने दें l 

मित्रों की विरासत

मैं उससे 1970 के दशक में मिला था जब मैं हाई स्कूल का शिक्षक और बास्केटबॉल कोच था, और वह लम्बा, दुबला-पतला नया विद्यार्थी l जल्द ही वह मेरे बास्केटबॉल टीम और मेरी कक्षाओं में था—और एक मित्रता आरम्भ हो गयी l वही मित्र, जो मेरे साथ सह-सम्पादक का काम कई वर्षों तक किया था, मेरी सेवानिवृत्ति समारोह (रिटायरमेंट पार्टी) में मेरे सामने खड़ा था और जिसने हमारी पुरानी मित्रता की विरासत के बारे में साझा किया l 

परमेश्वर के प्रेम से जुड़े मित्रों के बारे में ऐसा क्या है जो हमें उत्साहित करता है और हमें यीशु के निकट लाता है? नीतिवचन के लेखक ने समझा कि मित्रता के दो उत्साहजनक अंश हैं : पहला, सच्चे मित्र बहुमूल्य सलाह देते हैं, भले ही देना या लेना आसान न हो (27:6) : “जो घाव मित्र के हाथ से लगें वह विश्वासयोग्य हैं,” लेखक समझाता है l दूसरी बात, एक मित्र जो निकट है और सुलभ है संकट के समय में महत्वपूर्ण है : “प्रेम करनेवाला पड़ोसी, दूर रहनेवाले भाई से कहीं उत्तम हैI” (पद.10)

जीवन में अकेले उड़ना हमारे लिए अच्छा नहीं है l जैसा कि सुलैमान ने कहा : “एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उनके परिश्रम का अच्छा फल मिलता है” (सभोपदेशक 4:9) l जीवन में, हमें दोस्त की ज़रूरत है और हमें दोस्त बनने की ज़रूरत है l परमेश्वर हमें “भाईचारे के प्रेम से एक दूसरे से स्नेह [रखने]” (रोमियों 12:10) और “एक दूसरे का भार [उठाने]” (गलातियों 6:2) में सहायता कर सकता है—ऐसा मित्र बनना जो दूसरों को प्रोत्साहित कर सके और उन्हें यीशु के प्रेम के निकट ला सके l 

बुद्धिमान या मूर्ख?

बैंड का संगीत था l मेरे पिताजी, जिनका पालन-पोषण एक हिन्दू घर में हुआ था, लेकिन जिन्होंने यीशु में उद्धार प्राप्त किया था, को यह मंजूर नहीं था l वे चाहते थे कि हमारे घर में केवल आराधना संगीत बजे l मैंने समझाया कि यह एक मसीही बैंड था, लेकिन इससे उनका विचार नहीं बदला l थोड़ी देर बाद, उन्होंने सुझाव दिया कि मैं एक सप्ताह के लिए उन गीतों को सुनूँ और फिर तय करूँ कि क्या वे मुझे परमेश्वर के करीब लाए या मुझे उनसे और दूर कर दिया l उस सलाह में कुछ उपयोगी बुद्धिमता थी l  

जीवन में बातें हैं जो स्पष्ट रूप से सही या गलत हैं, लेकिन कई बार हम विवादास्पद विषयों के साथ जूझते हैं (रोमियों 14:1-19) l निर्णय करने में कि क्या करना चाहिए, हम अवश्य ही पवित्र बाइबल में निहित बुद्धि ढूंढ़ते हैं l पौलुस ने इफिसुस के विश्वासियों को उत्साहित किया, “ध्यान से देखो, कि कैसी चाल चलते हो : निर्बुद्धियों के समान नहीं पर बुद्धिमानों के समान चलो” (इफिसियों 5:15) l एक अच्छे अभिभावक की तरह, पौलुस जानता था कि वह संभवतः वहां नहीं हो सकता या हर स्थिति के लिए निर्देश नहीं दे सकता था l यदि वे “अवसर को बहुमूल्य [समझेंगे], क्योंकि दिन बुरे हैं,” उन्हें स्वयं ही अपने लिए निर्णय लेना होगा और “[समझना होगा कि] प्रभु की इच्छा क्या है” (पद.16-17) l बुद्धिमत्ता का जीवन विवेक और अच्छे निर्णयों को आगे बढ़ाने के लिए एक निमंत्रण है जब परमेश्वर तब भी हमारा मार्गदर्शन करता है जब हम मतभेद या तर्क-वितर्क के साथ जूझते हैं l