श्रेणी  |  odb

“अब” अनुग्रह

मेरी सहेली जेरी को काम से एक छोटा सा ब्रेक मिला था इसलिए हम जल्दी-जल्दी एक फास्ट-फूड रेस्तरां में गए ताकि एक साथ लंच कर सके। रेस्तरां के दरवाज़े पर लगभग हमारे साथ ही साथ, छह युवक अन्दर घुसे। हमें पता था कि हमारे पास बहुत थोड़ा सा समय है इसलिए हम मन ही मन कुड़कुड़ाने लगी क्यूंकि वे दोनों काउंटर पर एक झुण्ड में खड़े थे,यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनमें से प्रत्येक पहले ऑर्डर कर सके। फिर मैंने जैरी को खुद से फुसफुसाते हुए सुना, “अब अनुग्रह दिखाओ ।” निश्चित रूप से, अगर वें हमें पहले जाने देते तो यह अच्छा होता, लेकिन यह कितनी अच्छी याद दिलाने वाली बात थी कि हमें केवल अपनी ही नहीं, पर दूसरों की जरूरतों और इच्छाओं के बारे में भी सोचना है।

बाइबल सिखाती है कि प्रेम धैर्यवान, दयालु और निःस्वार्थ होता है; यह “आसानी से क्रोधित नहीं होता” (1 कुरिन्थियों 13:5)। “यह [प्रेम]अक्सर . . अपने स्वयं के बदले [दूसरों की] भलाई, संतुष्टि और लाभ को प्राथमिकता देता है,’’ टिप्पणीकार मैथ्यू हेनरी ने लिखा। परमेश्वर का प्रेम पहले दूसरों के बारे में सोचता है।

ऐसी दुनिया में जहां हममें से बहुत से लोग आसानी से झुंझलाता जाते हैं, हमारे पास अक्सर परमेश्वर से मदद और अनुग्रह मांगने का अवसर होता है कि हम दूसरों के साथ धैर्यवान और दयालु बनें (पद 4)। नीतिवचन 19:11 आगे कहता है, “जो मनुष्य बुद्धि से चलता है वह विलम्ब से क्रोध करता है, और अपराध को भुलाना उस को सोहता है।” यह उस प्रकार का प्रेमपूर्ण कार्य है जो परमेश्वर को सम्मान दिलाता है। और वह इसका उपयोग दूसरों तक अपने प्रेम के विचार लाने के लिए भी कर सकता है।

परमेश्वर की सामर्थ से, आइए अब अनुग्रह दिखाने के हर अवसर का लाभ उठाएँ। ऐनी सीटास

 

सदैव सर्वोच्चता की ओर बढ़ो!

कभी-कभी आश्चर्यजनक रूप से आत्मिक संदेश जहाँ हम सोचते नहीं एसे स्थानों में मिल जाते हैं, जैसे उदाहरण के लिए एक कॉमिक बुक में। मार्वल कॉमिक्स के प्रकाशक, स्टैन ली का 2018 में निधन हो गया, वे अपने पीछे स्पाइडर-मैन, आयरन मैन, फैंटास्टिक फोर, हल्क और कई अन्य जैसे प्रतिष्ठित नायकों की विरासत छोड़ गए।

हमेशा मुस्कुराते हुए और धूप का चश्मा पहने, एक प्रसिद्ध व्यक्ति का एक व्यक्तिगत तकियाकलाम था जिसे वह, दशकों से मार्वल कॉमिक्स में मासिक कॉलम में हस्ताक्षरित करते थे - यह शब्द एक्सेलसियर था। 2010 में, ली ने इसका अर्थ समझाया: “’ऊपर और आगे, अधिक से अधिक गौरव की ओर!’ मैं तुम्हारे लिए यही कामना करता हूँ...एक्सेलसियर!”

मुझे यह पसंद आया। स्टैन ली को इसका एहसास था या नहीं, पर उनका इस असामान्य वाक्यांश का उपयोग निश्चित रूप जो पौलुस ने फिलिप्पियों को लिखा था, उसके साथ मेल खाता है जब वह विश्वासियों को पीछे नहीं, बल्कि आगे और ऊपर की ओर देखने की सलाह देता है: “लेकिन यह एक काम मैं करता हूँ, कि जो बातें पीछे रह गई हैं उन को भूल कर, आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ। निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूँ, ताकि वह इनाम पाऊं, जिस के लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है।” (पद 13-14)।

हम आसानी से पछतावे या पिछले निर्णयों के बारे में दूसरे अनुमान लगाने में फंस सकते हैं। लेकिन मसीह में, हमें पछतावों को त्यागने और उस क्षमा और उद्देश्य को अपनाने के द्वारा से परमेश्वर में सदैव सर्वोच्चता की ओर बढ़ने के लिए आमंत्रित किया गया है जो वह इतनी दयालुता से हमें देता है! एक्सेलसियर! एडम आर. होल्ज़

 

परमेश्वर हमें सुनता है

पहली कक्षा के छात्र ने आपातकालीन स्थिति के दिए गए नंबर पर फ़ोन’ किया। आपातकालीन ऑपरेटर ने उसका फ़ोन उठायाI। “मुझे मदद की ज़रूरत है,” लड़के ने कहा। “मुझे टेक-अवे करना हैं” (सीखना हैं)।” ऑपरेटर सहायता के लिए आगे बढ़ता, उससे पहले उसने एक महिला को कमरे में प्रवेश करते और यह कहते हुए सुना, “जॉनी, तुम क्या कर रहे हो?” जॉनी ने बताया कि वह अपना गणित का होमवर्क नहीं कर पा रहा है, इसलिए जब उसे मदद की ज़रूरत पड़ी तो उसने वही किया जो उसकी माँ ने उसे सिखाया था। उसने आपातकालीन नंबर पर कॉल किया। जॉनी के लिए, उसकी वर्तमान आवश्यकता आपातकाल के समान थी। दयालु ऑपरेटर के लिए, उस पल में छोटे लड़के को उसके होमवर्क में मदद करना सर्वोच्च प्राथमिकता थी।

जब भजन संहिताकार दाऊद को सहायता की आवश्यकता पड़ी, तो उसने कहा, “हे यहोवा ऐसा कर कि मेरा अन्त मुझे मालूम हो जाए, और यह भी कि मेरी आयु के दिन कितने हैं; जिस से मैं जान लूं कि कैसा अनित्य हूं” (भजन संहिता संहिता 39:4)। उसने कहा, “मेरी आशा तो तेरी ओर लगी है” (पद 7)। इसलिए, उसने उससे उसकी “मदद की पुकार” सुनने और उसका उत्तर देने की विनती की (पद 12)। फिर चौकाने वाले ढंग से उसने परमेश्वर से "उसे न देखने" को कहा (पद 13)। हालाँकि दाऊद की ज़रूरतें अनकही हैं, पूरे पवित्रशास्त्र में उसने यही बात कही कि परमेश्वर हमेशा उसके साथ रहेगा, उसकी प्रार्थनाएँ सुनेगा और उनका उत्तर देगा।

परमेश्वर की नियमितता में हमारा विश्वास हमें अपनी अस्थिर भावनाओं को संसाधित करने में सहायता करता है, यह पुष्टि करते हुए कि न बदलने वाले परमेश्वर के लिए कोई भी विनती बहुत बड़ी या बहुत छोटी नहीं है। वह हमें सुनता है, हमारी परवाह करता है और हमारी हर प्रार्थना का उत्तर देता है। सोची डिक्सन

 

जब विश्वास करना देखना है

“मैं जो देख रहा था उस पर विश्वास नहीं कर पा रहा था!” मेरी पत्नी कैरी ने मुझे खिड़की के पास बुलाया और हमारे बाड़े के ठीक बाहर जंगल में एक हिरणी को दिखाया, जो हमारे आँगन के एक छोर से दूसरे छोर तक उछल-कूद कर रही थी। बाड़े के अंदर हमारे बड़े कुत्ते, उसकी गति से ताल-मेल मिला रहे थे, लेकिन वे भौंक नहीं रहे थे। लगभग एक घंटे तक वे आगे-पीछे चलते रहे। जब हिरणी रुकी और उनका सामना किया, कुत्ते भी रुक गए, अपने आगे के पैरों को सीधा किया और पीछे की ओर झुक गए, फिर से दौड़ने के लिए तैयार हो गए। यह शिकारी और शिकार जैसा बर्ताव नहीं लग रहा था; हिरणी और कुत्ते एक-दूसरे की संगति का आनंद लेते हुए एक साथ खेल रहे थे!

कैरी और मेरे लिए, उनकी सुबह की उछल-कूद ने परमेश्वर के आने वाले राज्य की एक तस्वीर प्रदान की। भविष्यवक्ता यशायाह ने उस राज्य के बारे में परमेश्वर के वादे की घोषणा इन शब्दों के साथ की, “देख, मैं नया आकाश और नई पृथ्वी उत्पन्न करने पर हूं,” (यशायाह 65:17)। वह आगे कहता है कि “भेड़िया और मेम्ना एक साथ चरा करेंगे, और सिंह बैल के समान भूसा खाएगा” (पद 25)। न कोई शिकारी होगा, न कोई शिकार। सिर्फ दोस्त।

यशायाह के शब्द हमें दिखाते हैं कि परमेश्वर के अनंतकाल के राज्य में जानवर होंगे; वे यह भी इशारा करते हैं कि परमेश्वर अपनी रचना के लिए क्या तैयारी कर रहा है, विशेषकर “उन लोगों के लिए जो उससे प्रेम करते हैं”(1 कुरिन्थियों 2:9)। वह कितनी सुंदर जगह होगी! जब हम विश्वास के साथ उस पर भरोसा करते हैं, परमेश्वर हमारी आँखों को उस वास्तविकता की ओर उठाता है जो आने वाली है: उसकी उपस्थिति में हमेशा की शांति और सुरक्षा! जेम्स बैंक्स