श्रेणी  |  odb

फुटबॉल और चरवाहे

इंग्लिश फुटबॉल का एक लुभावना पहलु प्रत्येक मैच के आरंभ में प्रशंसकों द्वारा गाया जानेवाला टीम का गान है l ये गीत आनंद (“Glad All Over”) से लेकर चंचल/मनमौजी (“I’m Forever Blowing Bubbles”) से लेकर आश्चर्यजनक तक होते हैं l उदाहरण के लिए  “भजन 23,” वेस्ट ब्रोमविच ऐल्बियोन के क्लब का गान है l इस भजन के शब्द टीम के स्टेडियम के अन्दर अग्रभाग पर दिखाई देते हैं, जो “वेस्ट ब्रोम बैगिज़” को देखनेवाले सभी दर्शकों से अच्छे, महान, और प्रधान चरवाहे की देखभाल की घोषणा करते हैं l

भजन 23 में, दाऊद ने अपना शाश्वत वचन कहा, “यहोवा मेरा चरवाहा है” (पद.1) l बाद में, सुसमाचार का लेखक, मत्ती हमसे कहनेवाला था, “जब [यीशु ने] भीड़ को देखा तो उसको लोगों पर तरस आया, क्योंकि वे उन भेड़ों के समान जिनका कोई रखवाला न हो, व्याकुल और भटके हुए से थे” (मत्ती 9:36) l और यूहन्ना 10 में, यीशु ने अपने युग के लोगों “भेड़” के लिए अपना प्रेम और चिंता घोषित किया l “उसने कहा, “अच्छा चरवाहा मैं हूँ” l अच्छा चरवाहा भेड़ों के लिए अपना प्राण देता है” (पद.11) l यीशु की करुणा भीड़ के साथ थी, उनकी ज़रूरतों के प्रति उसका प्रतिउत्तर था, और, अंततः, उनके (और हमारे) लिए उसका बलिदान l

“यहोवा मेरा चरवाहा है” एक प्राचीन गीतकाव्य या एक दक्ष स्लोगन से कहीं अधिक है l यह हमारा परमेश्वर हमें जानता है और प्रेम करता है – और उसके पुत्र द्वारा बचाए जाने की सार्थकता बतानेवाला एक भरोसेमंद कथन है l

अनदेखी सच्चाईयां

डिस्कवर पत्रिका का एक संपादक, स्टीफेन कास, कुछ अदृश्य चीजों का पता लगाने के लिए दृढ़ संकल्प करता है जो उसके दैनिक जीवन के भाग हैं l न्यू यॉर्क शहर में अपने दफ्तर को जाते समय, उसने विचार किया : “यदि मैं रेडियो के तरंगों को देख पाता, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग का ऊपरी भाग (बहुत से रेडियो और टीवी एंटीना के साथ) सम्पूर्ण शहर आलोकित करता हुआ एक बहुरंगी हिलती रौशनी की तरह दिखाई देता l” उसने पहचाना कि वह रेडियो और टीवी संकेतों, वाई-फाई, और बहुत से अदृश्य विद्युत् चुम्बिकीय क्षेत्र से घिरा हुआ है l

एक सुबह के समय एलिशा के सेवक को एक अन्य प्रकार के अदृश्य सत्य के विषय पता चला – अदृश्य आत्मिक संसार l उसने खुद को और अपने स्वामी को आराम की सेना से घिरा हुआ पाया l जहां तक वह देख सकता था, उसे शक्तिशाली घोड़ों पर सवार सैनिक दिखाई दिए (2 राजा 6:15)! सेवक डर गया, परन्तु एलिशा आश्वस्त था क्योंकि उसने स्वर्गदूतों की सेना अपने चारों ओर देखी l उसने कहा, “जो हमारी ओर हैं, वह उन से अधिक हैं, जो उनकी ओर हैं” (पद.16) l तब उसने प्रभु से अपने सेवक की आँखें खोलने को कहीं ताकि वह भी देख सके कि प्रभु ने उनकी सेना को घेर लिया है और सब कुछ उसके नियंत्रण में है (पद.17) l

क्या आप पूर्णतया पराजित और असहाय महसूस करते हैं? याद रखें कि सब परमेश्वर के नियंत्रण में है और वह आपके पक्ष में लड़ता है l वह “अपने दूतों को तेरे निमित्त आज्ञा देगा, कि जहां कहीं तू जाए वे तेरी रक्षा करें” (भजन 91:11) l

और दौड़ने/भागने की ज़रूरत नहीं

जुलाई 18, 1983 को, एक अमरीकी एयर फ़ोर्स कप्तान न्यू मेक्सिको के एबुकर्की से लापता हो गया, जिसका सुराग नहीं मिला l पैतीस वर्षों के बाद, वह अधिकारियों को कैलिफोर्निया में मिला l न्यूयॉर्क टाइम्स  अखबार बताता है कि, वह “अपने काम से निराश होकर,” यूँ ही भाग गया था l

परन्तु मुझे भी स्वीकार करना होगा, मैं भी कुछ-कुछ “बचने की स्थिति” के विषय जानता हूँ l नहीं, मैंने अचानक से शारीरिक रूप से कभी भी अपने जीवन में बचने की कोशिश नहीं की है l परन्तु कभी-कभी मुझे ज्ञात है कि कुछ है जो परमेश्वर चाहता है कि मैं करूँ, कुछ जिसका मैं सामना करूँ या अंगीकार करूँ l मैं उसे करना नहीं चाहता l और इसलिए, मैं भी  अपने तरीके से बचना चाहता हूँ l

योना नबी, वस्तुतः नीनवे नगर में परमेश्वर के प्रचार करने के निदेश से बचने के लिए बदनाम है (देखें योना 1:1-3) l परन्तु, वास्तव में, वह परमेश्वर से आगे नहीं निकल सकता था l शायद आपने सुना होगा कि क्या हुआ (पद.4,17) : एक आंधी l एक महामच्छ l निगला जाना l और उस प्राणी के पेट में, हिसाब-किताब, जिसमें योना ने अपने कार्यो का सामना किया और परमेश्वर से सहायता मांगी (2:2) l

योना एक सिद्ध नबी नहीं था l परन्तु में उसकी अद्भुत कहानी में आराम पाता हूँ, क्योंकि, योना के ढिठाई के बावजूद, परमेश्वर ने उसे अपने से दूर जाने नहीं दिया l प्रभु ने फिर भी उस मनुष्य की हताश प्रार्थना सुन ली, अपने अनिच्छुक सेवक को अनुग्रह से पुनर्स्थापित कर दिया (पद.2) – जैसा वह हमारे साथ करता हैं l

श्रेष्ठ हस्तक्षेप

बारबरा की परवरिश 1960 के दशक में ब्रिटिश सरकार की देखरेख में हुयी, परन्तु जब वह सोलह साल की हुयी, वह और उसका नवजात पुत्र, साइमन, बेघर हो गए l राज्य उसके लिए उस उम्र में प्रबंध करने के लिए अब और बाध्य नहीं था l बारबरा ने इंग्लैंड की रानी से सहायता मांगी और उत्तर प्राप्त की! रानी ने सहानुभूतिपूर्वक बारबरा के लिए एक घर का प्रबंध कर दिया l

इंग्लैंड की रानी के पास बारबरा की सहायता करने के लिए सही संसाधन थे, और उसकी सहानुभूतिपूर्ण सहायता परमेश्वर की सहायता का एक छोटा प्रतिरूप हो सकता है l स्वर्ग का राजा हमारी सभी ज़रूरतें जानता है और प्रमुखता से हमारे जीवनों में अपनी योजनाएं पूरी करता है l करते समय, हालाँकि, वह चाहता है हम उसके पास जाएँ, उसके साथ प्रेमी सम्बन्ध के तौर पर  – अपनी ज़रूरतें और दूसरी चिंताएं साझा करें l

इस्राएलियों ने छुटकारे की अपनी ज़रूरत को परमेश्वर के पास लेकर आए l वे मिस्री दासत्व के बोझ के नीचे दुःख उठा रहे थे और उन्होंने सहायता मांगा l वह उनकी सुनकर उसने अपनी प्रतिज्ञा को याद किया : “परमेश्वर ने इस्राएलियों पर दृष्टि करके उन पर चित्त लगाया” (निर्गमन 2:15) l उसने मूसा से उसके लोगों को छुटकारा देने को कहा और घोषणा की कि वह एक बार फिर उनको छुड़ाकर “एक अच्छे और बड़े देश में, जिसमें दूध और मधु की धाराएं बहती है” पहुँचाएगा (3:8) l

हमारा राजा पसंद करता है कि हम उसके पास जाएँ! वह बुद्धिमानी से हमारी ज़रूरतों का प्रबंध करता है, ज़रूरी नहीं कि जो हमारी इच्छा है l उसके श्रेष्ठ, प्रेमी प्रबंध में विश्राम करें l