श्रेणी  |  odb

स्तुति करना याद रखे

जब हमारी कलीसिया ने हमारी पहली इमारत का निर्माण किया,  तो लोगों ने इमारत का आंतरिक भाग पूरा होने से पहले, दीवार के स्टड(stud)  (एक सीधा सहायक फ्रेम जो मुख्य दीवार को सहारा देता है) और कंक्रीट के फर्श पर आभारी अनुस्मारक लिखे। स्टड से शुष्क दीवार को वापस खींच लें और आप उन्हें वहां पाएंगे। पवित्रशास्त्र से एक के बाद एक पद,  स्तुति की प्रार्थनाओं के साथ लिखे गए हैं जैसे “आप कितने भले हैं!” हमने उन्हें भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक साक्षी के रूप में छोड़ दिया कि हमारी चुनौतियों के बावजूद, परमेश्वर दयालु बना रहा और हमारी देखभाल करता रहा l  
हमें यह याद रखना चाहिए कि परमेश्वर ने हमारे लिए क्या किया है और दूसरों को इसके बारे में बताना चाहिए। यशायाह ने इसका उदाहरण दिया जब उसने लिखा, “जितना उपकार यहोवा ने हम लोगों का किया अर्थात् इस्राएल के घराने पर दया और अत्यन्त करूणा करके उस ने हम से जितनी भलाई, कि उस सब के अनुसार मैं यहोवा के करूणामय कामों का वर्णन और उसका गुणानुवाद करूंगा।" (यशायाह 63:7)। बाद में,  भविष्यवक्ता पूरे इतिहास में अपने लोगों के लिए परमेश्वर की करुणा को भी याद करता है,  यहाँ तक कि यह भी बताता है कि कैसे “उनके सारे संकट में उस ने भी कष्ट उठाया” (पद.9) । परन्तु यदि आप उस अध्याय को पढ़ते रहेंगे,  तो आप देखेंगे कि इस्राएल फिर से संकट के समय में है,  और भविष्यवक्ता परमेश्वर के हस्तक्षेप (बीच बिचाव)  के लिए तरस रहा है। 
परमेश्वर की पिछली दयालुता को याद करना कठिन समय में मदद करता है I चुनौतीपूर्ण मौसम आते हैं और चले जाते हैं,  लेकिन उसका विश्वासयोग्य चरित्र कभी नहीं बदलता। जब हम उसके द्वारा किए गए सभी कामों की याद में आभारी  हृदय से उसकी ओर मुड़ते हैं, तो हमें नए सिरे से पता चलता है कि वह हमेशा हमारी प्रशंसा के योग्य है। 

एक छोटे से टुकड़े से ज्यादा

जब हम किसी नई जगह पर जाते हैं तो हम सभी अपना कुछ हिस्सा पीछे छोड़ देते हैं। लेकिन विलास लास एस्ट्रेलास, अंटार्कटिका, एक ठंडी और उजाड़ जगह का एक दीर्घकालिक निवासी बनने के लिए, अपने आप को पीछे छोड़ना एक वास्तविक बात है। वहां निकटतम अस्पताल ही 625 मील दूर है, यदि किसी व्यक्ति का अपेंडिक्स(appendix) फट जाए तो गंभीर संकट में पड़ जाएगा। इसलिए प्रत्येक नागरिक को वहां जाने से पहले अपेंडिक्स को निकालने के लिए  सर्जिकल ऑपरेशन से गुजरना पड़ता है।  
 
कठिन, है ना? लेकिन यह परमेश्वर के राज्य का निवासी बनने जितना कठिन नहीं है। क्योंकि लोग यीशु का अनुसरण अपनी शर्तों पर करना चाहते हैं न कि उसकी शर्तों पर (मत्ती 16:25-27)), वह इसे पुनः परिभाषित करता है कि चेला होने का क्या अर्थ है। उसने कहा, “जो कोई मेरा चेला बनना चाहे वह अपने आप से इन्कार करे और अपना क्रूस उठाकर मेरे पीछे हो ले” (पद. 24)। इसमें हमारा हर उस चीज़ को छोड़ना शामिल है जो उसके और उसके राज्य के बीच में आए। और जैसे ही हम अपना क्रूस उठाते हैं, हम मसीह की भक्ति के लिए सामाजिक और राजनीतिक उत्पीड़न और यहाँ तक कि मृत्यु को सहने की इच्छा की घोषणा करते हैं। जाने देने और क्रूस उठाने के साथ-साथ, हमें वास्तव में उसका अनुसरण करने की इच्छा भी रखनी है। ये बहुत तेजी से उसकी अगुवाई में चलने का ढंग है जैसे-जैसे वह अपनी सेवा और बलिदान में हमारा मार्गदर्शन करता है।  
यीशु के पीछे चलने का अर्थ हमारे जीवन के एक छोटे से हिस्से को पीछे छोड़ने से कहीं अधिक है। जब वह हमारी मदद करता है, तो यह हमारे पूरे जीवन को, हमारे शरीर सहित, उसके आधीन और उसे समर्पित करने की बात है——केवल उसी को।  

यीशु में बने रहना

कई साल पहले, हम स्थानीय पशु आश्रय से जूनो नाम की एक वयस्क काली बिल्ली को घर लाये थे। सच कहूँ तो, मैं केवल हमारे चूहों की आबादी को कम करने में मदद चाहता था, लेकिन परिवार के बाकी सदस्य एक पालतू जानवर चाहते थे। आश्रय ने हमें इस बारे में सख्त निर्देश दिए कि पहले सप्ताह में भोजन की दिनचर्या कैसे स्थापित की जाए ताकि जूनो को पता चले कि हमारा घर उसका घर है, वह स्थान जहाँ का वह सदस्य है और जहाँ उसे हमेशा भोजन और सुरक्षा मिलेगी। इस तरह, भले ही जूनो कहीं भी इधर-उधर घूमे, वह आख़िरकार घर आ ही जाएगा । 
यदि हम अपने सच्चे घर को नहीं जानते हैं, तो हम हमेशा भलाई, प्रेम और अर्थ की तलाश में व्यर्थ भटकने के लिए ललचाते रहेंगे। यदि हम अपने सच्चे जीवन को पाना चाहते हैं, हालाँकि, यीशु ने कहा, “तुम मुझ में बने रहो” (यूहन्ना 15:4)। बाइबिल के विद्वान फ्रेडरिक डेल ब्रूनर इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि कैसे बने रहना  (एक समान शब्द निवास की तरह) एक परिवार और घर की भावना पैदा करता है।  इसलिए ब्रूनर ने यीशु के शब्दों का इस तरह अनुवाद किया : “मेरे साथ रहो  (मुझ में बने रहो) ।“ इस विचार को हर जगह तक पहुँचाने के लिए, यीशु ने दाखलता से जुड़ी शाखाओं का उदाहरण दिया। यदि शाखाएँ जीवित रहना चाहती हैं, तो उन्हें हमेशा दाखलता से जुड़े रहना चाहिए, दृढ़ता से स्थिर रहना चाहिए जहाँ की वे हैं। 
 
हमारी समस्याओं को ठीक करने या हमें कुछ नयी “बुद्धि” या उत्साहजनक भविष्य प्रदान करने के खोखले वादों के साथ कई आवाजें हमें बुलाती हैं। लेकिन अगर हमें सच में जीना है, तो हमें यीशु में बने रहना होगा। हमें उसके साथ रहना होगा। 
 

हम जो कुछ भी करते हैं

यह जानने के बाद कि सुनामी ने श्रीलंका के गांवों को तबाह कर दिया है और सिलाई मशीन को नष्ट कर दिया है जिसे खरीदने के लिए एक महिला ने वर्षों तक काम किया था, मार्गरेट नाम की एक अमेरिकी सीनेवाली स्त्री अमेरिकी को मदद के लिए प्रेरित किया। यह समझते हुए कि उस महिला और उसके जैसे अन्य लोगों ने एक दर्जी के रूप में अपनी आजीविका कमाने का साधन खो दिया है, मार्गरेट ने कई सिलाई मशीनें एकत्र की और उन्हें श्रीलंका और भारत भेज दिया जहां उनका उपयोग सिलाई मशीन प्राप्त करने वालों को सिलाई करना सिखाने के लिए किया जाएगा। इसने उन्हें जीवन भर के कौशल से सक्षम बनाया जिसका उपयोग वे  अपना और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कर सकती थी 
पौलुस भी जीविकोपार्जन के महत्व को जानता था, और उसने भी इसी तरह की एक हस्तकला का उपयोग किया: जैसे तम्बू बनाने का काम (प्रेरितों के काम  -18:3)। पौलुस ने अपने काम को सेवकाई के रूप में देखा - कई तरीकों में से एक जिससे उसने परमेश्वर की सेवा की - केवल अपने प्रचार सेवकाई के लिये धन अर्जित करने के साधन के रूप में ही नहीं। उसने “किसी का चाँदी या सोना" नहीं माँगा बल्कि "अपनी ज़रूरतों और [अपने] साथियों की ज़रूरतों को पूरा करने" के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल किया (20:33-34)। उसने इफिसुस की कलीसिया के प्राचीनों से भी ऐसा ही करने का आग्रह किया कि: कड़ी मेहनत करें ताकि वे अपने समुदाय में "निर्बलों की सहायता” कर सकें (पद-35)।  
पौलुस ने अपनी सेवकाई को अपने काम से अलग नहीं किया। बल्कि उसने अपने जीवन की संपूर्ण गतिविधियों को सेवकाई के रूप में देखा। जब हम केवल अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए काम करते हैं - हमारे पास जो भी कौशल हैं - हम यीशु में विश्वासियों के रूप में अपनी नई पहचान के साक्षी बनते हैं और हमारे द्वारा आस-पास के लोग यीशु को जान पाते हैI  

स्तुति के आँसू

वर्षों पहले,  मैंने अपनी माँ की देखभाल की थी क्योंकि वह हास्पिस  (hospice अर्थात् गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए एक विशेष अस्पताल) में थी । मैंने उन चार महीनों के लिए परमेश्वर को धन्यवाद दिया कि उसने मुझे उनकी देखभाल करने वाले के रूप में सेवा करने का मौका दिया और उस दुःखी प्रक्रिया में उससे सहायता मांगी। अपनी मिली-जुली भावनाओं से जूझते हुए मुझे अक्सर परमेश्वर की स्तुति करने में संघर्ष होता था। लेकिन जब मेरी माँ ने अपनी आखिरी सांस ली और मैं बेकाबू होकर रोयी, मैंने धीरे से कहा , “हल्लिलूयाह ।“ कई सालो तक मैं ने खुद को दोषी समझा ऐसे दुख से परिपूर्ण क्षण में परमेश्वर की स्तुति करने के लिए,  जब तक कि मैंने भजन संहिता 30  को करीब से नहीं देखा।  
 
“मंदिर के समर्पण के लिए” दाऊद के गीत में,  उसने परमेश्वर की विश्वासयोग्यता और दया के लिए उसकी आराधना की (पद. 1-3) । उसने दूसरों को “उसके पवित्र नाम की स्तुति” करने के लिए प्रोत्साहित किया (पद. 4) । तब दाऊद पाता है कि परमेश्वर कठिनाई और आशा को कितनी घनिष्ठता से जोड़ता है (पद. 5) । उसने दुःख और आनन्द के समय को स्वीकार किया,  सुरक्षित महसूस करने और निराश होने के समय को स्वीकार किया (पद. 6-7) । मदद के लिए उसकी पुकार परमेश्वर पर भरोसे के साथ बनी रही (पद. 7-10) । दाऊद के रोने और नाचने,  शोक और आनंद के क्षणों में उसकी स्तुति की प्रतिध्वनि सुनाई देती है (पद. 11) । मानो कष्ट सहने के रहस्य और जटिलता को स्वीकार करते हुए और परमेश्वर की विश्वासयोग्यता पर आशा रखते हुए,  दाऊद ने परमेश्वर के प्रति अपनी अंतहीन भक्ति को प्रकट किया (पद. 12) । दाऊद की तरह,  हम गा सकते हैं,  “हे मेरे परमेश्वर यहोवा,  मैं सर्वदा तेरा धन्यवाद करता रहूँगा” (पद.12) । चाहे हम खुश हों या आहत,  परमेश्वर हमें उस पर अपना भरोसा रखने में मदद कर सकता है और खुशी के नारे और स्तुति के आँसुओं के साथ उसकी आराधना करने में हमारी अगुवाई कर सकता है ।