
दुःख में आश
लुईस एक खुश, चंचल लड़की थी जो अपने मिलने वाले सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती थी। पांच साल की उम्र में वह एक दुर्लभ बीमारी का दुखद शिकार हो गईं। उसका अचानक निधन उसके माता-पिता, डे डे और पीटर और उनके साथ काम करने वाले हम सभी लोगों के लिए एक झटका था। हमने उनके साथ शोक व्यक्त किया।'
फिर भी, डे डे और पीटर को बढ़ते रहने की सामर्थ्य मिली। जब मैंने डे डे से पूछा कि वे कैसे इससे निपट रहे हैं, तो उसने कहा कि लुईस जहां है वहां ध्यान केंद्रित करने से - यीशु की प्रेमपूर्ण बाहों में - उन्हें सामर्थ मिलती है। उन्होंने कहा, "हम अपनी बेटी के लिए खुश हैं, जिसका अनंत जीवन में जाने का समय आ गया है।" "परमेश्वर के अनुग्रह और सामर्थ्य से, हम दु:ख में चलते रह सकते हैं और वह करना जारी रख सकते हैं जो उसने हमें करने के लिए सौंपा है।"
डे डे ने अपनी शांति उसके उस विश्वास में पायी जो उसे परमेश्वर के ह्रदय पर था जिसने स्वमं को यीशु में प्रकट किया है। मात्र आशावादी होने से कई अधिक बढ़कर है बाइबिल आधारित आशा; यह परमेश्वर के वादे पर आधारित पूर्ण निश्चितता है, जिसे वह कभी नहीं तोड़ेगा। अपने दुःख में, हम इस शक्तिशाली सत्य पर टिके रह सकते हैं, जैसा कि पौलुस उन लोगों को जो अपने मृतक मित्रों के लिए शोक मन रहे थे, प्रोत्साहित करता है: "यदि हम प्रतीति करते हैं, कि यीशु मरा, और जी भी उठा, तो वैसे ही परमेश्वर उन्हें भी जो यीशु में सो गए हैं, उसी के साथ ले आएगा" ( 1 थिस्सलुनीकियों 4:14)। यह निश्चित आशा आज हमें सामर्थ और शांति दे- हमारे दुःख में भी।

प्रार्थना में याद रखें
मैल्कम क्लॉट को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा 2021 माउंडी मनी सम्मान से सम्मानित किया गया, जो ब्रिटिश पुरुषों और महिलाओं को दिया जाने वाला एक वार्षिक सेवा पुरस्कार है। क्लॉट, जो मान्यता के समय एक सौ वर्ष के थे, उन्हें अपने जीवनकाल के दौरान एक हजार बाइबिल वितरित करने के लिए सम्मानित किया गया था। क्लॉट ने उन सभी का रिकॉर्ड रखा है जिन्हें बाइबल प्राप्त हुई और उन्होंने उनके लिए नियमित रूप से प्रार्थना की है।
प्रार्थना में क्लॉट की विश्वासयोग्यता उस प्रकार के प्रेम का एक शक्तिशाली उदाहरण है जिसे हम नए नियम में पौलुस की पत्रियों में पाते हैं। पौलुस अक्सर अपने पत्रों के प्राप्तकर्ताओं को आश्वासन देता है कि वह नियमित रूप से उनके लिए प्रार्थना करता है। अपने मित्र फिलेमोन को उसने लिखा, "मैं सदा परमेश्वर का धन्यवाद करता हूं; और अपनी प्रार्थनाओं में भी तुझे स्मरण करता हूं" (फिलेमोन 1:5)। तीमुथियुस को लिखे अपने पत्र में, पौलुस ने लिखा, "मैं अपनी प्रार्थनाओं में तुझे लगातार स्मरण करता हूं" (2 तीमुथियुस 1:3)। रोम के कलीसिया में, पौलुस ने इस बात पर जोर दिया कि वह उन्हें प्रार्थना में "लगातार" और "हर समय" याद रखता है (रोमियों 1:9-10)।
हालाँकि हमारे पास मैल्कम की तरह प्रार्थना करने के लिए एक हजार लोग न हो, लेकिन जिन लोगों को हम जानते हैं उनके लिए ध्यान से की गई प्रार्थना शक्तिशाली है क्योंकि परमेश्वर हमारी प्रार्थनाओं का जवाब देते हैं। जब उसकी पवित्र आत्मा द्वारा किसी विशिष्ट व्यक्ति के लिए प्रार्थना करने के लिए प्रेरित और सशक्त किया गया हो, तो मैंने पाया कि एक सरल प्रार्थना का कैलेंडर एक उपयोगी उपकरण हो सकता है। नामों को दैनिक या साप्ताहिक कैलेंडर में विभाजित करने से मुझे प्रार्थना करने में विश्वासयोग्य रहने में मदद मिलती है। प्रेम का यह कितना सुन्दर प्रदर्शन है जब हम दूसरों को प्रार्थना में याद रखते है।

आत्मा से भीगना
लेखक और अमेरिकी न्यू टेस्टामेंट विद्वान स्कॉट मैकनाइट बताते हैं कि जब वह हाई स्कूल में थे, तो उन्हें वह अनुभव हुआ जिसे वे "आत्मा से भर जाना अनुभव" कहते हैं। एक शिविर में, वक्ता ने उन्हें चुनौती दी कि वह मसीह को अपने जीवन के सिंहासन पर बैठाये अपने आपको पवित्र आत्मा को समर्पित करने के द्वारा । बाद में, वह एक पेड़ के नीचे बैठ गए और प्रार्थना की, “हे पिता, मेरे पापों को क्षमा करे। और पवित्र आत्मा, मेरे भीतर आ और मुझे भर दे।” उन्होंने कहा, कुछ शक्तिशाली घटित हुआ। “उस क्षण से मेरा जीवन बिल्कुल अलग हो गया है। सिद्ध नहीं, लेकिन अलग।'' उन्हें अचानक बाइबिल पढ़ने, प्रार्थना करने, यीशु में अन्य विश्वासियों से मिलने और परमेश्वर की सेवा करने की इच्छा हुई।
जी उठे यीशु के स्वर्ग में जाने से पहले, उसने अपने मित्रों से कहा: "यरूशलेम को न छोड़ो, परन्तु पिता की उस प्रतिज्ञा किये हुए उपहार की बाट जाहते रहो" (प्रेरितों 1:4)। वे यरूशलेम में, और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक उसके गवाह बनने के लिए "सामर्थ प्राप्त करेंगे" (पद 8)। परमेश्वर उन सभी में वास करने के लिए पवित्र आत्मा देता है जो यीशु पर विश्वास करते हैं। यह पहली बार पिन्तेकुस्त में हुआ (देखें प्रेरितों के काम 2); आज ऐसा तब होता है जब कोई मसीह पर भरोसा करता है।
परमेश्वर का आत्मा अब भी लगतार उन लोगों को भरता है जो यीशु पर विश्वास करते हैं। हम भी, आत्मा की सहायता से, बदले हुए चरित्र और अभिलाषाओं के फल प्रकट करते हैं (गलातियों 5:22-23)। आइए हम परमेश्वर की स्तुति करे और उसका धन्यवाद करे की वह हमें शान्ति देता है, कायल करता है, सहयोग करता है और हमसे प्रेम करता है।

मौन के लिए जगह
यदि आप अमेरिका में, एक शांतिपूर्ण और सुनसान जगह ढूँढ रहें हैं, मिनियापोलिस, मिन्नेसोटा में एक कमरा है, जिसे आप पसंद करोगे। यह समस्त ध्वनि का 99.99 प्रतिशत सोख लेता है! ऑरफ़ील्ड प्रयोगशालाओं के विश्व प्रसिद्ध प्रतिध्वनि-मुक्त कक्ष को "पृथ्वी पर सबसे शांत स्थान" कहा गया है। जो लोग इस ध्वनि रहित स्थान का अनुभव करना चाहते हैं उन्हें शोर की कमी से विचलित होने से बचने के लिए बैठना आवश्यक है, और कोई भी कभी भी कमरे में पैंतालीस मिनट से अधिक नहीं बिता पाया है।
हममें से बहुत कम लोगों को इतनी शांति की जरूरत होती है। फिर भी हम कभी-कभी शोर-शराबे और व्यस्त दुनिया में थोड़ी शांति की चाहत रखते हैं। यहां तक कि जो समाचार हम देखते हैं और जिस सोशल मीडिया का हम उपयोग करते हैं, वह एक प्रकार का कोलाहलपूर्ण "शोर" लाता है जो हमारा ध्यान आकर्षित करते है। इसका अधिकांश हिस्सा ऐसे शब्दों और तस्वीरों से भरा हुआ है जो नकारात्मक भावनाओं को उत्तेजित करता हैं। इसमें स्वयं को डुबाने से परमेश्वर की आवाज आसानी से दब सकती है।
जब भविष्यवक्ता एलिय्याह होरेब पर्वत पर परमेश्वर से मिलने गया, तो उसने उसे बड़ी प्रचणड आन्धी, भूकंप या आग में नहीं पाया (1 राजा 19:11-12)। उसने तब पाया जब एलिय्याह ने "एक दबा हुआ धीमा शब्द "सुना, यह सुनते ही एलिरयाह ने अपना मुंह चद्दर से ढांपा, और बाहर जाकर गुफा के द्वार पर खड़ा हुआ "सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर" से मिलने के लिए (पद 12-14)।
हो सकता है कि आपकी आत्मा शांति के लिए तरस रही हो, लेकिन इससे भी अधिक - वह परमेश्वर की आवाज़ सुनने के लिए तरस रही हो। अपने जीवन में मौन के लिए जगह खोजें ताकि आप कभी भी परमेश्वर की "धीमी आवाज़" को सुनने से न चूकें (पद 12)।
