श्रेणी  |  odb

प्रशंसा के योग्य कौन है?

घुमावदार सीढ़ियों से लेकर विशाल बेडरूम तक, संगमरमर के फर्श से लेकर आलीशान कालीन तक, विशाल कपड़े धोने के कमरे से लेकर सुव्यवस्थित कार्यालय तक, एजेंट ने युवा जोड़े को एक बेहतरीन घर दिखाया। जिस भी कोने पर वे मुड़े, उन्होंने इसकी सुंदरता की प्रशंसा की: “आपने हमारे लिए सबसे अच्छी जगह चुनी है। यह घर अद्भुत है!” तब एजेंट ने कुछ ऐसा जवाब दिया जो उन्हें थोड़ा असामान्य लेकिन सच लगा: “मैं आपकी तारीफ बिल्डर तक पहुंचाऊंगा। जिसने घर बनाया वह प्रशंसा के योग्य है; स्वयं घर या उसे दिखाने वाले नहीं।” 
 
एजेंट के शब्द इब्रानियों के लेखक की प्रतिध्वनि हैं: "घर बनानेवाला घर से बढ़कर आदर रखता है" (3:3)। लेखक परमेश्वर के पुत्र, यीशु की विश्वासयोग्यता की तुलना भविष्यवक्ता मूसा से कर रहा था (पद 1-6)। हालाँकि मूसा को परमेश्वर से आमने-सामने बात करने और उसे देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ (गिनती 12:8), फिर भी वह प्रभु के घर में केवल "एक सेवक" था (इब्रानियों 3:5)। सृष्टिकर्ता के रूप में मसीह (1:2, 10) "हर चीज़ का ईश्वरीय निर्माता" और "परमेश्वर के घर के ऊपर" पुत्र के रूप में सम्मान के योग्य हैं(3:4, 6)। परमेश्वर का घर उसके लोग हैं। 
जब हम विश्वासयोग्यता से परमेश्वर की सेवा करते हैं, तो वह यीशु जो ईश्वरीय निर्माता है, वही आदर के योग्य है। हम, परमेश्वर के घर, जो भी प्रशंसा प्राप्त करते हैं वह अंततः उसी की होती है। 
 

अंधकार से प्रकाश की ओर

कुछ भी आकाश को उसके गहरे अवसाद से बाहर नहीं निकाल सका। एक ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर, उसे दक्षिण पश्चिम एशिया के एक मिशनरी अस्पताल में ले जाया गया। आठ ऑपरेशनों द्वारा उसकी टूटी हुई हड्डियाँ को ठीक किया गया, लेकिन वह खा नहीं पा रहा था। अवसाद शुरू हो गया। पालन-पोषण के लिए उसका परिवार उस पर निर्भर था, जो वह अब नहीं कर पा रहा था, इसलिए उसकी दुनिया और अंधकारमय हो गई। 
एक दिन एक अतिथि ने आकाश को उसकी ही भाषा में यूहन्ना सुसमाचार पढ़कर सुनाया और उसके लिए प्रार्थना की। यीशु के द्वारा परमेश्वर की क्षमा और मुक्ति के मुफ़्त उपहार की आशा से छुए जाकर, उसने उस पर अपना विश्वास रखा। उसका अवसाद शीघ्र ही दूर हो गया। जब वह घर लौटा, तो पहले तो वह अपने नये विश्वास का जिक्र करने से डर रहा था। हालाँकि, अंततः, उसने अपने परिवार को यीशु के बारे में बताया - और उनमें से छह ने भी उस पर विश्वास किया! 
यूहन्ना सुसमाचार अंधकार की दुनिया में प्रकाश की किरण है। इसमें हम पढ़ते हैं कि "जो कोई [यीशु पर] विश्वास करेगा, वह नाश न होगा, परन्तु अनन्त जीवन पाएगा" (3:16)। हमें पता चलता है कि "जो कोई [यीशु का] वचन सुनता है और [परमेश्वर] पर विश्वास करता है, उसके पास अनन्त जीवन है" (5:24)। और हम यीशु को यह कहते सुनते हैं, “मैं जीवन की रोटी हूं। जो कोई मेरे पास आएगा, वह कभी भूखा न रहेगा” (6:35)। वास्तव में, "जो सत्य पर चलता है वह प्रकाश में आता है" (3:21) 
हम जिन परेशानियों का सामना करते हैं वे बड़ी हो सकती हैं, लेकिन यीशु अतिमहान हैं। वह हमें "जीवन" देने आया। . . भरपूरी से” (10:10) । आकाश की तरह, आप भी यीशु पर अपना विश्वास रख सकते हैं - जो दुनिया की आशा और पूरी मानवता के लिए प्रकाश है। 
 

मदद के लिए एक पुकार

डेविड विलिस वॉटरस्टोन्स बुकशॉप में ऊपर की मंजिल पर थे, जब वह नीचे आए तो देखा कि लाइटें बंद थीं और दरवाजे भी ताला बंद थे। वह दुकान के अंदर फंस गए थे! न जाने और क्या किया जाए, उन्होंने ट्विटर का रुख किया और ट्वीट किया: “हेलो वॉटरस्टोन्स,  मैं आपके ट्राफलगर स्क्वायर किताबों की दुकान में 2 घंटे से बंद हूँ। कृपया मुझे बाहर निकाले।” उनके ट्वीट के कुछ देर बाद ही उन्हें बहार निकाल लिया गया। 
जब हम मुसीबत में हों तो मदद पाने का एक तरीका अपनाना अच्छा है। यशायाह ने कहा कि कोई है जो हमारे रोने का जवाब देता है जब हम अपनी खुद की बनाई समस्या में फसें हो। भविष्यवक्ता ने लिखा कि ईश्वर ने अपने लोगों पर गैर-जिम्मेदाराना तरीके से अपनी धार्मिक भक्ति का अभ्यास करने का आरोप लगाया है। देखने पर तो वे धर्म के रास्ते पर चल रहे थे, लेकिन गरीबों पर अपने उत्पीड़न को खोखले और स्वार्थी रीति-रिवाजों से छिपा रहे थे (यशायाह 58:1-7)। इससे ईश्वरीय कृपादृष्टि प्राप्त नहीं हुई। परमेश्वर ने उनसे अपनी आँखें छिपा लीं और उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर नहीं दिया (1:15)। उसने उनसे पश्चाताप करने और दूसरों की परवाह करने के बाहरी कार्य प्रदर्शित करने के लिए कहा (58:6-7)। यदि वें ऐसा करेंगे, तो वह उनसे कहता है, तुम पुकारोगे, और यहोवा उत्तर देगा; तुम सहायता के लिये दोहाई दोगे, और वह कहेगा, मैं यहां हूं। यदि तू अन्धेर करना और उंगली मटकाना, और, दुष्ट बातें बोलना छोड़ दे (पद 9)  
गरीबों के करीब जाएं, उनसे कहें: "मैं यहां हूं।" क्योंकि परमेश्वर सहायता के लिये हमारी पुकार सुनता है, और हम से कहता है, मैं यहां हूं। 

आत्मा में स्वतंत्र

न तो ऑरविल और न ही विल्बर राइट के पास पायलट का लाइसेंस था। दोनों में से कोई भी कॉलेज नहीं गए थे। वें साइकिल मैकेनिक थे जो सपने देखने और उड़ने की कोशिश करने का साहस रखते थे। 17 दिसंबर, 1903 को, उन्होंने बारी-बारी से चार अलग-अलग उड़ानों में अपने राइट फ़्लायर का संचालन किया। सबसे लंबा समय केवल एक मिनट तक चला, लेकिन इसने हमारी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया। 
न तो पतरस और न ही यहुन्ना के पास प्रचार का लाइसेंस था। दोनों में से कोई भी शिक्षालय में नहीं गए थे। वे मछुआरे थे, जो यीशु की आत्मा से भरे हुए थे, उन्होंने साहसपूर्वक सुसमाचार का प्रचार किया: "किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं; क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में और कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया, जिस के द्वारा हम उद्धार पा सकें" (प्रेरितों 4:12)।  
राइट ब्रदर्स के पड़ोसियों ने तुरंत उनकी उपलब्धि की सराहना नहीं की। उनके गृहनगर अखबार ने उनकी कहानी पर विश्वास नहीं किया, और कहा कि भले ही यह सच हो, उड़ानें अर्थपूर्ण होने के लिए बहुत छोटी है। जनता को यह पहचानने से पहले कि उन्होंने वास्तव में क्या किया है, उन्हें अपने विमानों को उड़ाने और परिष्कृत करने में कई साल लग गए। 
धार्मिक अगुवे पतरस और यूहन्ना को पसंद नहीं करते थे और उन्होंने उन्हें दूसरों को यीशु के बारे में बताना बंद करने का आदेश दिया। पतरस ने कहा, नहीं। "यह तो हम से हो नहीं सकता, कि जो हमने देखा और सुना है, वह न कहें" (पद 20)। 
हो सकता है कि आप स्वीकृत सूची में न हों। शायद आप लोगों द्वारा तिरस्कृत हो। पर कोई बात नहीं। यदि आपके पास यीशु की आत्मा है, तो आप उसके लिए साहसपूर्वक जीने के लिए स्वतंत्र हैं!