Our Authors

सब कुछ देखें

Articles by डेव ब्रेनन

परमेश्वर के सामने बराबर

छुट्टियों के दौरान, मेरी पत्नी और मैंने सुबह-सुबह बाइक की सवारी का आनंद लिया। एक रास्ता हमें करोड़ों डॉलर के घरों के बगल से ले गया। हमने विभिन्न प्रकार के लोगों को देखा--निवासियों को अपने कुत्तों को घुमाते हुए, साथी बाइक सवारों को, और कई श्रमिकों को नए घर बनाते हुए या अच्छी तरह से बनाए गए परिदृश्यों की देखभाल करते हुए। यह जीवन के सारे क्षेत्रों के लोगों का मिश्रण था और मुझे एक मूल्यवान वास्तविकता की याद आयी। हमारे बीच कोई वास्तविक भेदभाव नहीं था। अमीर या गरीब। धनवान या श्रमिक वर्ग। ज्ञात या अज्ञात। उस सुबह उस सड़क पर हम सब लोग एक जैसे थे। “धनी और निर्धन दोनों में यह समानता होती है; यहोवा उन दोनों का कर्त्ता है” (नीतिवचन 22:2) l मतभेदों के बावजूद, हम सब परमेश्वर के स्वरूप में बनाये गये हैं (उत्पत्ति 1:27)।

 

लेकिन और भी बहुत कुछ है। परमेश्वर के समक्ष समान होने का अर्थ भी है: भले ही हमारा आर्थिक, सामाजिक, या जातीय स्थिति कुछ भी हो, हम सब पाप स्थिति के साथ पैदा हुए हैं: “सब ने पाप किया है और परमेश्‍वर की महिमा से रहित हैं” (रोमियों 3:23)। हम सब उसके सामने अवज्ञाकारी और समान रूप से दोषी हैं, और हमें यीशु की ज़रूरत है।

 

हम अक्सर कई कारणों से लोगों को समूहों में बांट देते हैं। लेकिन, वास्तव में, हम सब मानव जाति के हिस्से हैं। और यद्यपि हम सब एक ही स्थिति में हैं—पापियों को एक उद्धारकर्ता की आवश्यकता है—हम उसके अनुग्रह से “सेंत-मेंत धर्मी ठहराए जाकर” (पद.24) (परमेश्वर के साथ सही बनाए जा सकते हैं।)

यीशु से लिपटे रहना

हाल ही में विधवा हुई महिला की चिंता बढ़ती जा रही थी। बीमा पॉलिसी से कुछ महत्वपूर्ण धनराशि इकट्ठा करने के लिए, उसे उस दुर्घटना के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी की आवश्यकता थी जिसने उसके पति की जान ले ली थी।  उसने एक पुलिस अधिकारी से बात की थी जिसने कहा था कि वह उसकी मदद करेगा, लेकिन फिर उसने उसका बिजनेस कार्ड कही खो दिया।  इसलिए उसने मदद के लिए परमेश्वर से विनती करते हुए प्रार्थना की। थोड़े समय बाद, वह अपने चर्च में थी जब वह खिड़की से गुज़री, एक कार्ड दिखा— उस पुलिसकर्मी का कार्ड— एक खिड़की पर ।

उसने प्रार्थना को गंभीरता से लिया। और क्यों नहीं?  वचन कहता है कि परमेश्वर हमारी विनती सुन रहे हैं। "प्रभु की आँखें धर्मियों पर लगी रहती हैं," पतरस ने लिखा, "और उसके कान उनकी विनती की ओर लगे रहते हैं" (1 पतरस 3:12)

बाइबल हमें उदाहरण देती है कि परमेश्वर ने प्रार्थना पर कैसे प्रतिक्रिया दिया। एक यहूदा का राजा हिजकिय्याह है, जो बीमार पड़ गया। उसे भविष्यवक्ता यशायाह से भी संदेश मिला था कि वह मरने वाला है। राजा जानता था कि क्या करना था: वह "यहोवा से प्रार्थना" किया (2 राजा 20:2)।  तुरंत, परमेश्वर ने यशायाह से कहा कि वह राजा को अपनी ओर से यह सन्देश दे:" मैं ने तेरी प्रार्थना सुनी"(पद 5) । हिजकिय्याह को पंद्रह वर्ष का जीवन और दिया गया।

परमेश्वर हमेशा प्रार्थनाओं का उत्तर खिड़की पर रखे कार्ड जैसी चीज़ों से नहीं देते, बल्कि वह हमें आश्वस्त करते हैं कि जब कठिन परिस्थितियाँ आती हैं, तो हम अकेले उनका सामना नहीं करते हैं। परमेश्वर हमें देखता है, और वह हमारे साथ है—हमारी प्रार्थनाओं पर ध्यान देता है।

जीवन को पाना

ब्रेट के लिए मसीही कॉलेज में जाना और बाइबल का अध्ययन करना एक स्वाभाविक कदम था। आख़िरकार, वह ऐसे लोगों के बीच रहा जो यीशु को उसके पूरे जीवन में जानते आये थे - घर पर, स्कूल में, चर्च में। यहां तक ​​कि वह अपनी कॉलेज की पढ़ाई को "मसीही कार्य" में करियर बनाने के लिए भी तैयार कर रहा था।

लेकिन इक्कीस साल की उम्र में, जब वह एक गाँव के पुराने से चर्च की छोटी सी कलीसिया के साथ बैठ कर और  एक पासवान से जो 1 यहुन्ना की पत्री में से प्रचार कर रहे थे, उन्हें सुन रहा था तभी उसने एक चौंकाने वाली खोज की। उसे एहसास हुआ कि वह धर्म की पकड़ और ज्ञान पर निर्भर कर रहा था और उसने वास्तव में कभी भी यीशु में उद्धार नहीं पाया था । उसने महसूस किया कि मसीह उस दिन एक गंभीर संदेश के साथ उसके ह्रदय को छू रहे थे: "तुम मुझे नहीं जानते!"

प्रेरित यूहन्ना का संदेश स्पष्ट है: "हर कोई जिसका यह विश्वास है कि यीशु ही मसीह है, वह परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है" (1 यूहन्ना 5:1)। हम "दुनिया पर विजय पा सकते हैं", जैसा कि यहुन्ना कहते हैं (पद 4) केवल यीशु में विश्वास के द्वारा। उसके बारे में ज्ञान नहीं, बल्कि गहरा, सच्चा विश्वास - जो उसने क्रूस पर हमारे लिए किया उस पर हमारे विश्वास द्वारा प्रदर्शित होता है। उस दिन, ब्रेट ने अपना विश्वास केवल मसीह पर रखा।

आज, यीशु और उनके उद्धार के प्रति ब्रेट का गहरा जुनून कोई रहस्य की बात नहीं है, यह काफ़ी ज़ोर से और स्पष्ट रूप से नज़र आता है जब भी वह मंच पर कदम रखते है और एक पासवान-मेरे अपने पासवान के रूप में उपदेश देते है। 

“परमेश्वर ने हमें अनन्त जीवन दिया है, और यह जीवन उसके पुत्र में है। जिसके पास पुत्र है, उसके पास जीवन है” (पद- 11-12)। उन सभी के लिए जिन्होंने यीशु में जीवन पाया है, यह कितना सान्तवना देने वाला अनुस्मारक है!

कोई प्रश्न?

ऐन, प्रारंभिक परीक्षा के लिए अपने ओरल सर्जन से मिल रही थी — जो एक चिकित्सक थे जिसे वह कई वर्षों से जानती थी। उसने ऐन से पूछा, “क्या कोई प्रश्न पूछना है?” उसने कहा “हाँ“ क्या आप पिछले रविवार को चर्च गए थे?” उसका सवाल आलोचनात्मक नहीं था, उसने केवल विश्वास के बारे में बातचीत शुरू करने के लिए यह पूछा था।

सर्जन के पास चर्च का कोई सकारात्मक अनुभव नहीं था जब वह बड़ा हो रहा था और वह फिर कभी लौट के वहां गया नहीं । ऐन के प्रश्न और उनकी बातचीत के कारण, उसने अपने जीवन में यीशु और चर्च की भूमिका पर पुनर्विचार किया। जब ऐन ने बाद में उसे एक बाइबल दी जिस पर उसका नाम लिखा हुआ था तो बाइबल लेते समय उसकी आंखों में आंसू आ गये। 

कभी कभी हम विरोध से डरते हैं या अपने विश्वास को साझा करने में बहुत आक्रामक नहीं दिखना चाहते। लेकिन यीशु के बारे में गवाही देने का एक अच्छा तरीका हो सकता है कि —प्रश्न पूछें।

एक ऐसे व्यक्ति के लिए जो परमेश्वर था, और सब कुछ जानता था, यीशु ने निश्चित रूप से बहुत सारे प्रश्न पूछे। जबकि हम उसके उद्देश्यों को नहीं जानते हैं, यह स्पष्ट है कि उसके प्रश्नों ने दूसरों को प्रतिक्रिया करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने शिष्य अन्द्रियास  से पूछा, “तुम क्या चाहते हो?” (यूहन्ना 1:38)। उसने अंधे बरतिमाई से पूछा“ तू क्या चाहता है कि मैं तेरे लिये करूं?” (मरकुस 10:51; लूका 18:41)। उसने लकवे के रोगी से पूछा, “क्या तू चंगा होना चाहता है?” (यूहन्ना 5:6)। यीशु के प्रारंभिक प्रश्न के बाद इनमें से प्रत्येक व्यक्ति के लिए बदलाव हुआ।

क्या कोई ऐसा है जिससे आप विश्वास के मामलों के बारे में संपर्क करना चाहते हैं? परमेश्वर से मांगें कि वह आपको पूछने के लिए सही प्रश्न दे।

अंधियारे से ज्योति के तरफ

कोई भी आकाश को उसके गहरे अवसाद से बाहर नहीं निकाल सका। एक ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद, उन्हें दक्षिण पश्चिम एशिया के एक मिशनरी अस्पताल में ले जाया गया। आठ ऑपरेशनों के बाद उसकी टूटी हड्डियों को ठीक किया गया, लेकिन वह खाना नहीं खा सका। निराशा शुरू हो गई। उसका परिवार प्रबंध करने के लिए उस पर निर्भर था, जो वह नहीं कर सकता था, इसलिए उसका दुनिया और अधिक अंधकारमय हो गया।

एक दिन एक अतिथि ने आकाश को उसकी भाषा में यूहन्ना का सुसमाचार पढ़ा और उसके लिए प्रार्थना किया। परमेश्वर का मुफ्त उपहार यीशु के द्वारा क्षमा और उद्धार के आशा से प्रभावित होकर, उसने उन पर अपना विश्वास रखा। उसका अवसाद तुरंत छोड़ दिया। जब वह घर लौटा, शुरुआत में वह अपने नए पाए हुए विश्वास के बारे में बताने से डरा था। अनंतः, हालाँकि, उसने अपने परिवार को यीशु के बारे में बताया—और उनमें से छः लोगों ने भी उस पर भरोसा किया!    

युहन्ना का सुसमाचार एक अंधकारमय संसार में ज्योति का स्रोत है। उसमें हम पढ़ते हैं “... जो कोई उस (यीशु) पर विश्वास करें वह नष्ट न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।” हम पाते हैं की “... जो मेरा (यीशु) का वचन सुनकर ...विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसका है...” (5:24)। और हम यीशु को कहते हुए सुनते हैं, “... “जीवन की रोटी मैं हूँ: जो मेरे पास आता है वह कभी भूखा न होगा,...” (6:35)। वास्तव में, “जो सत्य पर चलता है, वह ज्योति के निकट आता है, ..” (3:21)। 

जिन समस्याओं का हम सामना करते हैं वे महान हो सकते हैं, लेकिन यीशु अतिमहान है । वह हमें “बहुतायत का जीवन” (10:10) देने आया। आकाश की तरह, आप भी अपना विश्वास यीशु पर डालें--जो संसार का आशा और सारे मानव के लिए ज्योति।

बिदाई शब्द

जैसे–जैसे वह अपने जीवन के अंत के करीब आया, जॉन एम पर्किन्स के पास उन लोगों के लिए एक संदेश था जिन्हें वह पीछे छोड़ कर जाएगा। जातीय सुलह का समर्थन करने के लिए प्रसिद्ध पर्किन्स ने कहा, “पश्चाताप ही ईश्वर तक वापस जाने का एकमात्र तरीका है। यदि तुम मन न फिराओगे, तो तुम सब नाश हो जाओगे।”

ये शब्द बाइबिल में यीशु और कई अन्य लोगों की भाषा को प्रतिबिंबित करते हैं। मसीह ने कहा, “मैं तुम से कहता हूं कि यदि तुम मन न फिराओगे तो तुम सब भी इसी रीति से नाश होगे।  (लूका 13:3)। प्रेरित पतरस ने कहा, “इसलिये, मन फिराओ और लौट आओ कि तुम्हारे पाप मिटाए जाएं   (प्रेरितों के काम 3:19)।

बहुत पहले पवित्रशास्त्र में, हम एक और व्यक्ति के शब्दों को पढ़ते हैं जो चाहता था कि उसके लोग परमेश्वर की ओर फिरें। सारे इस्राएल को अपने विदाई भाषण में (1 शमूएल 12:1) भविष्यद्वक्ता, याजक और न्यायी शमूएल ने कहा, “डरो मत। तुमने बुराई तो की है परन्तु अब यहोवा के पीछे चलने से मत मुड़ना  परन्तु अपके सम्पूर्ण मन से यहोवा की उपासना करना (पद 20)। यह उनका पश्चाताप का संदेश था — बुराई से मुड़ना और पूरे दिल से परमेश्वर का अनुसरण करना।

हम सभी पाप करते हैं और परमेश्वर के मापदण्ड के लक्ष्य को खो देते हैं। इसलिए हमें पश्चाताप करने की आवश्यकता है, जिसका अर्थ पाप से मुड़ना और यीशु की ओर आना है, जो हमें क्षमा करता है और हमें उसका अनुसरण करने की शक्ति देता है। आइए हम दो पुरुषों — जॉन पर्किन्स और शमूएल के शब्दों पर ध्यान दे,जिन्होंने पहचाना था कि कैसे परमेश्वर पश्चाताप की शक्ति का उपयोग हमें उन लोगों में बदलने के लिए कर सकता है जिसका उपयोग वह अपने सम्मान के लिए कर सकता है।

सितारों की खोज

2021 में, एक बहुराष्ट्रीय प्रयास के द्वारा जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का प्रक्षेपण हुआ—ब्रह्मांड की बेहतर जांच के लिए पृथ्वी से लगभग दस लाख मील की दूरी पर स्थापित किया गया। यह चमत्कार गहरे अंतरिक्ष में झांकेगा और सितारों और अन्य खगोलीय चमत्कारों की जांच करेगा।

यह वास्तव में प्रौद्योगिकी का एक आकर्षक खगोलीय टुकड़ा है, और अगर सब कुछ काम करता है, तो यह हमें अद्भुत तस्वीरें और जानकारी प्रदान करेगा। लेकिन इसका मिशन नया नहीं है। वास्तव में, नबी यशायाह ने सितारों की खोज का वर्णन किया जब उन्होंने कहा, "अपनी आंखें ऊपर उठा कर देखो, किस ने इन को सिरजा? वह इन गणों को गिन गिनकर निकालता है” (यशायाह 40:26)। "हर रात" वे हमारे सृष्टिकर्ता के बारे में बात करते हैं जिसने इस अलक्षित रूप से विशाल ब्रह्मांड को अस्तित्व में लाया (भजन संहिता 19:2) - और इसके साथ अनगिनत चमकदार पिंड हैं जो चुपचाप हमारे रात के आकाश को सुशोभित करते हैं (पद. 3)।

और यह स्वयं परमेश्वर है जिसने तय किया कि कितनी चमकीली वस्तुएँ हैं: "वह तारों की संख्या निर्धारित करता है और उनमें से प्रत्येक का नाम लेता है" (भजन संहिता 147:4)। जब मानव जाति ब्रह्मांड का पता लगाने के लिए जटिल, आकर्षक जांच भेजती है, तो हम उनके द्वारा की गई खोजों का मंत्रमुग्ध आश्चर्य के साथ आनंद ले सकते हैं, क्योंकि प्रत्येक अवलोकन उसी की ओर इशारा करता है जिसने सौर मंडल और उससे परे सब कुछ बनाया है। हाँ, "आकाश परमेश्वर की महिमा का वर्णन करता है" (19:1)—तारे और सभी।

क्षमा की शक्ति

2021 की एक समाचार रिपोर्ट में सत्रह मिशनरियों के बारे में बताया गया था जिनका एक गिरोह द्वारा अपहरण कर लिया गया था। गिरोह ने फिरौती की मांग पूरी नहीं होने पर समूह (बच्चों सहित) को मारने की धमकी दी। अविश्वसनीय रूप से, सभी मिशनरियों को या तो रिहा कर दिया गया या वे आज़ाद हो गए। सुरक्षा तक पहुँचने पर, उन्होंने अपने क़ैदियों को एक संदेश भेजा: “यीशु ने हमें वचन और अपने उदाहरण से सिखाया कि क्षमाशील प्रेम की शक्ति हिंसक बल की घृणा से अधिक मजबूत है। इसलिए, हम आपको क्षमा करते हैं।

यीशु ने स्पष्ट किया कि क्षमा शक्तिशाली है। उसने कहा, "यदि तुम दूसरे लोगों को क्षमा करते हो, जब वे तुम्हारे विरुद्ध पाप करते हैं, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा" (मत्ती 6:14)। बाद में, पतरस को उत्तर देते हुए, मसीह ने बताया कि हमें कितनी बार क्षमा करना चाहिए: "मैं तुम से कहता हूं, सात बार नहीं, बरन सतहत्तर बार" (18:22; देखें पद 21-35)। और क्रूस पर, उसने ईश्वरीय क्षमा का प्रदर्शन किया जब उसने प्रार्थना की, "हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं" (लूका 23:34)।

जब दोनों पक्ष चंगाई और मेल-मिलाप की ओर बढ़ते हैं, तब पूर्ण रूप से क्षमा को महसूस किया जा सकता है। और जबकि यह किए गए नुकसान के प्रभावों को दूर नहीं करता है या दर्दनाक या अस्वास्थ्यकर संबंधों को संबोधित करने के तरीके में विवेकपूर्ण होने की आवश्यकता, यह लोगों को पुनर्स्थापित कर सकता है, परमेश्वर के प्रेम और शक्ति की गवाही देते हुए। आइए उसकी महिमा के लिए "क्षमा बढ़ाने" के तरीकों की तलाश करें।

हमारे शरणस्थान

छठी कक्षा का बास्केटबॉल खेल काफी अच्छा चल रहा था। माता-पिता और दादा -दादी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे, जबकि टीम में लड़को के छोटे भाइयों और बहनों ने स्कूल के दालान में खुद को मनोरंजन किया, अचानक, सायरन बजा और जिम में रोशनी चमकी। एक आग अलार्म ट्रिप किया था। जल्द ही भाई-बहन अपने माता-पिता की तलाश में दहशत में जिम में वापस आ गए। 

वहाँ आग नहीं थी; अलार्म गलती से सक्रिय हो गया था। लेकिन जैसा मैंने देखा, जिस तरह से बच्चे - संकट को भांपते हुए - बिना शर्माए अपने माता-पिता को गले लगाने के लिए दौड़े, उसे देखकर मैं स्तब्ध रह गया। उनमें साहस की क्या ही तस्वीर जो डर के समय में सुरक्षा और आश्वासन प्रदान कर सकतें हैं!

पवित्रशास्त्र एक ऐसे समय को प्रस्तुत करता है जब दाऊद ने बड़े भय का अनुभव किया। शाऊल और कई अन्य शत्रु ने उसका पीछा किया (2 शमूएल 22:1)। परमेश्वर के दाऊद को सुरक्षित पहुँचाने के बाद, कृतज्ञ व्यक्ति ने उसकी मदद के बारे में स्तुति का एक शानदार गीत गाया। उसने परमेश्वर को “...मेरी चट्टान, और मेरा गढ़, मेरा छुड़ानेवाला,” कहा (v.2)। जब “अधोलोक की रस्सियाँ” और “मृत्यु के फन्दे” जब उसे घेरे थे। दाऊद ने “यहोवा को पुकारा;” और “दोहाई उसके कानों में पहुँची” (v.7)। अंत में, दाऊद ने कहा उसने “ मुझे छुड़ा लिया।”(vv.18, 20, 49)।

भय और अनिश्चितता के समय में, हम “चट्टान” की ओर दौड़ सकते हैं (v.32)। जब हम परमेश्वर को पुकारते हैं, केवल वह ही हमें वह गढ़ और शरणस्थान प्रदान करता है जिसकी हमें आवश्यकता है (v.2-3)।