Our Authors

सब कुछ देखें

Articles by डेव ब्रेनन

मित्रों की विरासत

मैं उससे 1970 के दशक में मिला था जब मैं हाई स्कूल का शिक्षक और बास्केटबॉल कोच था, और वह लम्बा, दुबला-पतला नया विद्यार्थी l जल्द ही वह मेरे बास्केटबॉल टीम और मेरी कक्षाओं में था—और एक मित्रता आरम्भ हो गयी l वही मित्र, जो मेरे साथ सह-सम्पादक का काम कई वर्षों तक किया था, मेरी सेवानिवृत्ति समारोह (रिटायरमेंट पार्टी) में मेरे सामने खड़ा था और जिसने हमारी पुरानी मित्रता की विरासत के बारे में साझा किया l 

परमेश्वर के प्रेम से जुड़े मित्रों के बारे में ऐसा क्या है जो हमें उत्साहित करता है और हमें यीशु के निकट लाता है? नीतिवचन के लेखक ने समझा कि मित्रता के दो उत्साहजनक अंश हैं : पहला, सच्चे मित्र बहुमूल्य सलाह देते हैं, भले ही देना या लेना आसान न हो (27:6) : “जो घाव मित्र के हाथ से लगें वह विश्वासयोग्य हैं,” लेखक समझाता है l दूसरी बात, एक मित्र जो निकट है और सुलभ है संकट के समय में महत्वपूर्ण है : “प्रेम करनेवाला पड़ोसी, दूर रहनेवाले भाई से कहीं उत्तम हैI” (पद.10)

जीवन में अकेले उड़ना हमारे लिए अच्छा नहीं है l जैसा कि सुलैमान ने कहा : “एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उनके परिश्रम का अच्छा फल मिलता है” (सभोपदेशक 4:9) l जीवन में, हमें दोस्त की ज़रूरत है और हमें दोस्त बनने की ज़रूरत है l परमेश्वर हमें “भाईचारे के प्रेम से एक दूसरे से स्नेह [रखने]” (रोमियों 12:10) और “एक दूसरे का भार [उठाने]” (गलातियों 6:2) में सहायता कर सकता है—ऐसा मित्र बनना जो दूसरों को प्रोत्साहित कर सके और उन्हें यीशु के प्रेम के निकट ला सके l 

कॉफी-बीन बाउल

मैं कॉफी पीने वाला नहीं हूं, लेकिन कॉफी बीन्स सूंघने से मुझे सुकून और उत्साह दोनों का क्षण मिलता है। जब हमारी किशोर बेटी मेलिस्सा अपने शयनकक्ष को विशिष्ट रूप से अपना बना रही थी, उसने एक कटोरा को कॉफी बीन्स से भर दिया, ताकि उसके कमरे में एक गर्म, सुखद सुगंध प्रवेश करें।

17 साल की उम्र में जब से मेलिस्सा का सांसारिक जीवन एक कार दुर्घटना में समाप्त हुआ लगभग दो दशक हो गए हैं, लेकिन हमारे पास अभी भी वह कॉफी-बीन का कटोरा है। यह हमें मेल के साथ हमारे जीवन का एक निरंतर, सुगंधित स्मरण देता है।

पवित्रशास्त्र भी सुगंध का उपयोग अनुस्मारक के रूप में करता है। श्रेष्ठगीत सुगंध को एक पुरुष और एक महिला के बीच प्रेम के प्रतीक के रूप में संदर्भित करता है (देखे श्रेष्ठगीत 1:3; 4:11, 16)। होशे  में इस्राएलियों को परमेश्वर का क्षमा “उसकी सुगन्ध लबानोन की सी होगी।” (होशे 14:6) कहा गया है। और मरियम का यीशु के पावों को अभिषेक करना, जो मरियम के घर और उसके भाई-बहनों में “तब मरियम ने जटामांसी का आधा सेर बहुमूल्य इत्र लेकर यीशु के पाँवों पर डाला” (यूहन्ना 12:3) का कारण बना, जो यीशु की मृत्यु की ओर इशारा किया' (7)।

सुगंध का विचार हमारे आसपास के लोगों के लिए हमें हमारे विश्वास के गवाही में सावधान रहने में भी मदद कर सकता है। पौलुस ने इस तरीके से समझाया: “क्योंकि हम परमेश्‍वर के निकट उद्धार पानेवालों और नाश होनेवालों दोनों के लिये मसीह की सुगन्ध हैं।” (2 कुरिन्थ 2:15)।

जिस तरह से कॉफ़ी का सुगंध मुझे मेलिस्सा का याद दिलाता है, हमारा जीवन यीशु का सूगंध और उसका प्यार जो दूसरों को उसकी जरूरत की याद दिलाता है उत्पन्न कर सकें।

लेगो सबक

पृथ्वी पर हर साल प्रत्येक व्यक्ति के लिए लगभग 10 लेगो पिस बेचे जाते हैं—75 अरब से भी ज्यादा छोटी प्लास्टिक की ईंटें। लेकिन अगर यह डेनिश टॉयमेकर ओले किर्क क्रिस्टियनसेन की दृढ़ता के लिए नहीं होता, तो एक साथ जोड़ने के लिए कोई लेगो नहीं होता।

क्रिस्टियनसेन ने लेग गॉड बनाने से पहले दशकों तक बिलुंड, डेनमार्क में कड़ी मेहनत की, जिसका अर्थ है "अच्छा खेलें।" उनकी कार्यशाला दो बार आग से जल गई थी। उन्होंने दिवालियापन और एक विश्व युद्ध को सहन किया जिसके कारण सामग्री की कमी हो गई। अंत में, 1940 के दशक के अंत में, वह स्व-लॉकिंग प्लास्टिक ईंटें का  योजना बनाया। 1958 में जब लेगो एक घरेलू शब्द बनने की कगार पर था तब तक ओले किर्क मर गया।

काम और जीवन की चुनौतियों में बने रहना मुश्किल हो सकता है। यह हमारे आत्मिक जीवन में भी सच है क्योंकि हम यीशु की तरह बनने के लिए बढ़ने का प्रयास करते हैं। मुसीबतें हमसे टकराती हैं, और हमें दृढ़ रहने के लिए परमेश्वर के सामर्थ्य की जरूरत है। प्रेरित याकूब ने लिखा: “धन्य है वह मनुष्य जो परीक्षा में स्थिर रहता है,”(याकूब 1:12)। कभी-कभी जिन परीक्षाओं का सामना हम करते है वे रिश्तों या वित्त या स्वास्थ्य में झटके हैं। कभी-कभी वे प्रलोभन हमें हमारे जीवनों के द्वारा परमेश्वर को महिमा देने के लक्ष्य में हमें धीमा कर देता हैं।

लेकिन परमेश्वर वैसे समयों के लिए बुद्धि का वादा करता है (5), और जैसे हमें जो चाहिए प्रदान करता है (6) वह हमें उस पर भरोसा करने के लिए कहता है। इस सब से, जब हम उसे अपने जीवनों के द्वारा उसकी महिमा करने में लगे रहने में सहायता करने की अनुमति देते है, तो हम सच्चा आशीर्वाद पाते है(12)।

अगम्य धन

मंगल और बृहस्पति के बीच के ग्रहपथ में खरबों और खरबों डॉलर का एक क्षुद्रग्रह तेज़ी से गुज़रता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि १६ साइके(क्षुद्रग्रह) में सोना, लोहा, निकल और प्लैटिनम जैसी धातुएं हैं, जिनकी कीमत अथाह है। अभी के लिए, पृथ्वीवासी इस समृद्ध संसाधन का खनन करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका मूल्यवान चट्टान की छानबीन करने के लिए एक जांच भेजने की योजना बना रहा है।

लेकिन उस धन की संभावना के बारे में क्या जो हमारी पहुँच के भीतर है? क्या हर कोई इसके लिए नहीं जाएगा? रोम की पहली सदी की कलीसिया को लिखते हुए, प्रेरित पौलुस ने प्राप्य धन के बारे में बात की—जो हम परमेश्वर के साथ अपने संबंध में पाते हैं। उन्होंने लिखा, "ओह, परमेश्वर का धन और बुद्धि और ज्ञान क्या ही गंभीर है!" (रोमियों ११:३३)।बाइबल विद्वान जेम्स डेनी  इस धन को इस तरह वर्णित करते है कि “प्रेम का अगम्य धन जो परमेश्वर को सक्षम करता है . . . दुनिया की [बड़ी ज़रूरतों] को पूरा करने से भी कहीं अधिक।”

क्या हमें इसकी आवश्यकता नहीं है - कुछ दूर के क्षुद्रग्रह से सोने की डली से भी ज्यादा? पवित्र आत्मा की सहायता द्वारा हम परमेश्वर के ज्ञान और बुद्धि के धन को प्राप्त कर सकते हैं जो पवित्रशास्त्र में मिलते है । परमेश्वर हमें इस धन को खोदने और उसे और अधिक जानने और संजोने के लिए अगुवाई करे।

धूप के पोखर (छोटे तालाब)

गर्मी का दिन था और मेरी चार साल की पोती रितु और मैं गेंद खेलने से ब्रेक ले रहे थे। जैसे ही हम पानी का गिलास लेकर पोर्च में बैठे, रितु ने बाहर आँगन की ओर देखा और कहा, “धूप के पोखरों को देखो”। सूरज की रोशनी घने पत्तों से छनकर अंधेरी छाया में एक आकार बना रही थी। धूप के पोखर। यह अंधकारमय दिनों में आशा पाने के लिए क्या यह एक सुंदर छवि नहीं है? अक्सर चुनौतीपूर्ण समय के बीच में– जब अच्छी खबर कम लगती है– छाया (अंधेरे) पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, हम प्रकाश पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

ज्योति का एक नाम है—यीशु। मत्ती ने यशायाह को उस चमक का वर्णन करने के लिए उद्धृत किया जो यीशु के आने पर दुनिया में आई थी — “अन्धकार में रहनेवालों ने एक बड़ी ज्योति देखी है मृत्यु की छाया के देश में रहनेवालों पर ज्योति चमकी” (मत्ती 4:16;यशायाह 9:2 भी देखें)। जब हम मृत्यु की छाया की भूमि में रहते हैं तो पाप के प्रभाव हमारे चारों ओर होते हैं। परन्तु उस छाया में चमकते हुए यीशु हैं, जो संसार की भव्य और महिमामय ज्योति हैं (यूहन्ना 1: 4–5)।

यीशु के प्रेम और करुणा की धूप छाया को तोड़ती है, और हमें धूप के पोखर देती है हमारे दिन को रोशन करने और आशा के साथ हमारे दिलों को रोशन करने के लिए ।

 

पाप से दूर भागो

इस गर्मी में दो बार मुझे गाजर घास का प्रकोप झेलना पड़ा, दोनों बार ऐसा हुआ, मैं अपने यार्ड से अवांछित पौधों की वृद्धि को दूर करने का काम कर रहा था। और दोनों बार, मैंने पास में दुबके हुए, गन्दे, सफेद फूल वाले, दुश्‍मन को देखा। मुझे लगा कि इसके बिना मुझे प्रभावित किए मैं इसके करीब जा सकता हूं। जल्द ही, मुझे एहसास हुआ कि मैं गलत था। अपनी छोटी हरी बर्बादी के करीब जाने के बजाय, मुझे दूसरी तरफ दौड़ना चाहिए था!

पुराने नियम की कहानी में, हम देखते हैं जब युसुफ किस प्रकार जहरीली आईवी (वृक्ष लता) से भी बदतर चीज़ अर्थात पाप से किस प्रकार दूर भागा था। वह मिस्र के अधिकारी पोतीपर के घर में रह रहा था, जिसकी पत्नी ने उसे बहकाने की कोशिश की, यूसुफ ने उसके करीब जाने की कोशिश नहीं की - वह भाग गया।

हालाँकि उसने उस पर झूठा आरोप लगाया और उसे जेल में डाल दिया, पूरे प्रकरण में युसुफ शुद्ध रहा। और जैसा कि हम उत्पत्ति 39:21 में देखते हैं, "यहोवा उसके साथ था।"

परमेश्वर हमें उन गतिविधियों और परिस्थितियों से भागने में मदद कर सकता है जो हमें उससे दूर ले जा सकती हैं — जब पाप निकट हो तो दूसरे रास्ते पर चलने के लिए हमारा मार्गदर्शन करता है। 2 तीमुथियुस 2:22 में, पौलुस लिखता है, "बुरी अभिलाषाओं से दूर भागो।" और 1 कुरिन्थियों 6:18 में वह कहता है कि "व्यभिचार से दूर भागो।"

परमेश्वर की शक्ति में, हम उन चीजों से भागना चुने जो हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं।

सूर्यमुखी की लड़ाई

हमारे पड़ोस की गायें (मेरे दोस्त)और मेरी,  फूलों के पौधों के बारे में दो अलग–अलग राय है। जब मैं हर गर्मियों में फूलों के पौधे लगाता हूँ, मैं उनके खिलने की सुंदरता की प्रतीक्षा करता हूं। मेरे गाय मित्र, हालांकि तैयार उत्पाद की परवाह नहीं करते हैं, वे केवल तनों और पत्तियों को तब तक चबाना चाहते हैं जब तक कि कुछ न बचे। यह एक वार्षिक ग्रीष्मकालीन युद्ध है, क्योंकि इससे पहले कि मेरे चार खुर वाले पड़ोसी उन फूलों को खा लें, मैं उन फूलों को उनकी सम्पूर्णता तक देखना चाहता हूं । कभी–कभी मैं जीत जाता हूं, कभी–कभी वे जीत जाते हैं।

जब हम यीशु में विश्वासियों के रूप में अपने जीवन के बारे में सोचते हैं, तो हमारे और हमारे शत्रु शैतान के बीच इसी तरह की लड़ाई को देखना आसान हो जाता है। हमारा लक्ष्य निरंतर विकास है जो आध्यात्मिक परिपक्वता की ओर ले जाता है जो हमारे जीवन को परमेश्वर के सम्मान के लिए खड़ा करने में मदद करता है। शैतान हमारे विश्वास को निगल जाना चाहता है और हमें बढ़ने से रोकना चाहता है। परन्तु यीशु का “हर एक सामर्थ” पर प्रभुत्व है और वह हमें “पूर्णता” तक पहुंचा सकता है (कुलुस्सियों 2:10) जिसका अर्थ है कि वह हमें पूर्ण बनाता है। क्रूस पर मसीह की जीत हमें उन खूबसूरत फूलों की तरह दुनिया में सबसे अलग दिखाई देने की अनुमति देती है।

जब यीशु ने “हमारे खिलाफ आरोपों का रिकॉर्ड” (मारे पापों के लिए दंड)को सूली पर चढ़ा दिया (पद 14) तो उसने हमें नियंत्रित करने वाली शक्तियों को नष्ट कर दिया। हम उसमें जड़ पकड़ते गये और दृढ़ होते गये (पद 7) और मसीह के साथ जीवित हुये (पद 13)। उसमें हमारे पास शत्रु के आत्मिक आक्रमणों का विरोध करने और यीशु में फलने–फूलने की शक्ति (पद 10) है—सच्ची सुंदरता का जीवन प्रदर्शित करना।

 

अन्य सात और

जनवरी 2020 में लॉस एंजिल्स के पास त्रासदी हुई जब एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकांश समाचार कुछ इस तरह से शुरू हुए, "बास्केटबॉल सुपरस्टार कोबे ब्रायंट, उनकी बेटी जियाना ("गीगी"), और सात अन्य लोगों ने दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी।"

इस तरह की भयानक स्थिति में शामिल जाने-माने लोगों पर ध्यान केंद्रित करना स्वाभाविक और समझ में आता है─और कोबे और उनकी अनमोल बेटी गीगी की मौत विवरण से परे दिल तोड़ने वाली है। लेकिन हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि जीवन की बड़ी तस्वीर में कोई विभाजन रेखा नहीं है जो "सात अन्य" (पायटन, सारा, क्रिस्टीना, एलिसा, जॉन, केरी और आरा) को कम महत्वपूर्ण बनाती है।

कभी-कभी हमें यह याद दिलाने की आवश्यकता होती है कि प्रत्येक मनुष्य परमेश्वर की दृष्टि में महत्वपूर्ण है। समाज अमीरों और मशहूरों पर तेज रोशनी बिखेरता है। फिर भी प्रसिद्धि किसी व्यक्ति को आपके सबसे निकट पड़ोसी, शोरगुल वाले बच्चे जो आपकी गली में खेलते हैं, शहर के मिशन पर व्यक्ति, या आप से अधिक महत्वपूर्ण नहीं बनाती हैं। 

पृथ्वी पर प्रत्येक व्यक्ति परमेश्वर के स्वरूप में बनाया गया है (उत्पत्ति 1:27), चाहे वह अमीर हो या गरीब (नीतिवचन 22:2)। उसकी दृष्टि में किसी पर दूसरे से अधिक अनुग्रह नहीं होता (रोमियों 2:11), और प्रत्येक को एक उद्धारकर्ता की आवश्यकता है (3:23)।

हम अपने महान परमेश्वर की महिमा तब करते हैं जब हम पक्षपात दिखाने से इन्कार करते हैं—चाहे कलीसिया में (याकूब 2:1-4) या बड़े पैमाने पर समाज में।

धुला हुआ

हरीश  ने अपने परिचित देव को "बहुत लंबे समय से प्रभु से बहुत दूर" के रूप में वर्णित किया। लेकिन एक दिन, जब हरीश ने देव से मुलाकात की और उसे समझाया कि कैसे परमेश्वर के प्रेम ने हमें बचाने का मार्ग प्रदान किया है, देव यीशु में विश्वास करने वाला बन गया। आँसुओं के द्वारा, उसने अपने पाप से पश्चाताप किया और अपना जीवन मसीह को दे दिया। बाद में हरीश ने देव से पूछा कि उसे कैसा लगा। आँसू पोछते हुए उसने सरलता से उत्तर दिया, "धुला हुआ।"

कितनी अद्भुत प्रतिक्रिया है! ठीक यही उद्धार का सार है जो क्रूस पर हमारे लिए यीशु के बलिदान में विश्वास के द्वारा संभव हुआ है। 1 कुरिन्थियों 6 में, जब पौलुस उदाहरण देता है कि कैसे परमेश्वर के विरुद्ध अवज्ञा करने से वह उससे अलग हो जाता है, तो वह कहता है, "तुम में से कितने ऐसे थे।परन्तु तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्वर के आत्मा से धोए गए, और पवित्र हुए और धर्मी ठहरे" (पद 11)। "धुला हुआ," "शुद्ध किया हुआ," "धर्मी" - ऐसे शब्द जो विश्वासियों को क्षमा किए जाने और उसके साथ सही किए जाने की ओर इशारा करते हैं।

तीतुस 3:4-5 हमें इस चमत्कारी चीज़ के बारे में अधिक बताता है जिसे उद्धार कहा जाता है। "हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर की कृपा . . . प्रगट [हुयी], तो उसने हमारा उद्धार किया; और यह धर्म के कामों के कारण नहीं, जो हम ने आप किए, पर अपनी दया के अनुसार नए जन्म के स्नान . . . द्वारा हुआ l" हमारा पाप हमें परमेश्वर से दूर रखता है, परन्तु यीशु में विश्वास करने से पाप का दंड धुल जाता है। हम नई सृष्टि बन जाते हैं (2 कुरिन्थियों 5:17), अपने स्वर्गीय पिता तक पहुंच प्राप्त करते हैं (इफिसियों 2:18), और शुद्ध किए जाते हैं (1 यूहन्ना 1:7)। वह अकेला वह प्रदान करता है जिससे हमें धोये जाने की आवश्यकता होती है।