एक छोटे से टुकड़े से ज्यादा
जब हम किसी नई जगह पर जाते हैं तो हम सभी अपने आप का कुछ थोड़ा पीछे छोड़ देते हैं। लेकिन विलास लास एस्ट्रेलस, अंटार्कटिका, एक ठंडी और उजाड़ जगह का एक दीर्घकालिक निवासी बनने के लिए, अपने आप को पीछे छोड़ना एक शाब्दिक बात है। निकटतम अस्पताल ही 625 मील दूर है, यदि उनका किसी व्यक्ति का अपेंडिक्स फट जाए तो गंभीर संकट में पड़ जाएगा। इसलिए प्रत्येक नागरिक को वहां जाने से पहले एपेन्डेक्टॉमी से गुजरना होता है।
कठिन, है ना? लेकिन यह परमेश्वर के राज्य का निवासी बनने जितना कठिन नहीं है। क्योंकि लोग यीशु का अनुसरण अपनी शर्तों पर करना चाहते हैं न कि उसकी (मत्ती 16:25-27), वह इसे पुनः परिभाषित करता है कि चेला होने का क्या अर्थ है। उसने कहा, "जो कोई मेरा चेला बनना चाहे वह अपने आप से इन्कार करे और अपना क्रूस उठाकर मेरे पीछे हो ले" (पद. 24)। इसमें हमारा हर उस चीज़ को छोड़ना शामिल है जो उसके और उसके राज्य के बीच में आए। और जैसे ही हम अपना क्रूस उठाते हैं, हम मसीह की भक्ति के लिए सामाजिक और राजनीतिक उत्पीड़न और यहाँ तक कि मृत्यु को सहने की इच्छा की घोषणा करते हैं। जाने देने और क्रूस उठाने के साथ-साथ, हमें वास्तव में उसका अनुसरण करने की इच्छा भी रखनी है। ये पल दाई पल उसकी अगुवाई में चलने का ढंग है जैसे-जैसे वह अपनी सेवा और बलिदान में हमारा मार्गदर्शन करता है।
यीशु के पीछे चलने का अर्थ हमारे जीवन के एक छोटे से हिस्से को पीछे छोड़ने से कहीं अधिक है। जैसे -जैसे वह हमारी मदद करता है, तो यह हमारे पूरे जीवन को उसके आधीन और उसे समर्पित करने की बात है - हमारे शरीर सहित - केवल उसी को।
हमारे सभी लेन-देन में
1524 में, मार्टिन लूथर ने देखा: “आपस में व्यापारियों का एक सामान्य नियम होता है जो उनका मुख्य सिद्धांत है... जब तक मेरे पास मेरा लाभ है और मेरे लालच को संतुष्ट करता है, मुझे अपने पड़ोसी की कुछ परवाह नहीं है ।” दो सौ से अधिक वर्षों के बाद, माउंट होली, न्यू जर्सी से जॉन वूलमैन, यीशु के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने दर्जी की दुकान पर उनकी लेन-देन को प्रभावित किया। गुलामों की मुक्ति के समर्थन में, उसने उन कंपनियों से जो बंधुआ मज़दूरी कराती थी कोई भी कपास या रंगने का द्रव्य खरीदने से इनकार कर दिया। स्पष्ट विवेक के साथ, उन्होंने अपने पड़ोसियों से प्रेम किया और अपने सारे लेन-देन में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ जिए।
प्रेरित पौलुस ने “पवित्रता और सच्चाई” से जीने का प्रयास किया (2 कुरिंन्थ्यों 1:12)। जब कुरिन्थ में कुछ लोगों ने यीशु के लिए प्रेरित के रूप में उसके अधिकार को कम करने की कोशिश की, उसने उनके बीच अपने चाल-चलन की रक्षा की। उसने लिखा की उनके शब्द और कार्य को निकटतम जांच का सामना कर सकते है (पद 13)। ) उसने यह भी दिखाया कि वह प्रभावशीलता के लिए परमेश्वर की शक्ति और अनुग्रह पर निर्भर है, खुद पर नहीं (पद 12)। संक्षेप में, पौलुस का मसीह में विश्वास उसके सभी लेन-देन में व्याप्त था..
हम मसीह के राजदूत के रूप में जीते हैं, इसलिए हम इस बात का ध्यान रखे कि हमारे सब लेन-देन में सुसमाचार ज़ोर से सुनाई दे - परिवार, व्यवसाय और बहुत कुछ। जब हम परमेश्वर के सामर्थ्य और अनुग्रह के द्वारा उनके प्रेम को दूसरों को प्रकट करते, हम अपने पड़ोसियों से प्रेम करते और उनका सम्मान भी करते हैं।
केवल पर्याप्त
फिल्म फिडलर ऑन द रूफ में, किरदार तेवी, एक गरीब किसान अपनी तीन बेटियों की शादी करने की कोशिश कर रहा परमेश्वर से अर्थशास्त्र के बारे में ईमानदारी से बात करता है, “आपने बहुत से, बहुत से गरीब लोगों को बनाया है। बेशक, मुझे पता है कि गरीब होना कोई शर्म की बात नहीं है। लेकिन यह कोई बड़ा सम्मान भी नहीं है! तो, अगर मेरे पास थोड़ी सी सम्पति होती, तो क्या होता!... यदि मैं एक धनी व्यक्ति होता— क्या वह किसी विशाल, शाश्वत योजना को खराब कर देती?”
लेखक शोलेम एलेकेम के, तेवी की जीभ पर ये ईमानदार के शब्द डालने से सदियों पहले, नीतिवचन की पुस्तक में आगूर ने परमेश्वर से उसी के समान ईमानदार लेकिन कुछ अलग प्रार्थना की। आगूर ने परमेश्वर से उसे न ही निर्धन और न ही धनी बनाने को कहा-केवल उसकी “प्रतिदिन की रोटी” (नीतिवचन 30:8)। उसे पता था की “बहुत अधिक” उसे घमंडी बना देता और परमेश्वर के चरित्र को नकारते हुए-उसे एक व्यावहारिक नास्तिक बना देता। इसके अलावा, उसने परमेश्वर से “निर्धन” न बनाने को भी कहा क्योंकि वह उसे दूसरों से चोरी करके परमेश्वर के नाम का अपमान करा सकता है (पद 9)। आगूर ने परमेश्वर को अपना एकमात्र प्रदाता माना, और उनसे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कहा। उसकी प्रार्थना ने परमेश्वर की खोज और उस सन्तुष्टि को प्रकट किया जो केवल उसी में पाई जाती है।
हम में आगुर की वृत्ति हो, परमेश्वर को जो कुछ हमारे पास है उसका प्रदाता मानना। और जब हम आर्थिक भण्डारीपन का पीछा करते हैं जो उसके नाम का सम्मान करता है, आइए हम परमेश्वर के सम्मुख संतुष्टि के साथ रहे -वह जो न केवल “पर्याप्त” लेकिन पर्याप्त से अधिक प्रदान करता है।
अपनी चौकसी करो
एक व्यक्ति और अनेक मित्र स्की रिसोर्ट गेट से अन्दर गए जिस पर हिमस्खलन (Avalanche) के चेतावनी संकेत होने के बावजूद स्नोबोर्डिंग(बर्फ पर फिसलना) करने लगे l दूसरी बार नीचे आते समय, कोई चिल्लाया, “हिमस्खलन!” लेकिन वह व्यक्ति बच न सका और गिरती हुए बर्फ में दब कर मर गया l कुछ ने उसे नौसिखिया बताते हुए उसकी आलोचना की l लेकिन वह नौसिखिया नहीं था; वह एक “हिमस्खलन-प्रमाणित गाइड(Avalanche-certified guide)” था l एक शोधकर्ता ने कहा कि अक्सर सबसे अधिक हिमस्खलन प्रशिक्षण वाले स्कीयर(skiers) और स्नोबोर्डर्स (snowboarders) में ही दोषपूर्ण तर्क देने की सम्भावना देखने को मिलती है l “स्नोबोर्डर(snowboarder) की मृत्यु इसलिए हुयी क्योंकि उसने अपनी सतर्कता को हलके में लिया l
जैसे ही इस्राएल प्रतिज्ञात देश में जाने की तैयारी करने लगा, परमेश्वर चाहता था कि उसके लोग अपनी चौकसी करें—सावधान और सचेत रहें l इसलिए उसने उन्हें उसके सभी “विधि और नियम” मानने की आज्ञा दी (व्यवस्थाविवरण 4:1-2) और अतीत में अनाज्ञाकारियों पर उसके दंड को स्मरण रखें (पद.3-4) l उन्हें स्वयं की जाँच करने और अपने आंतरिक जीवन पर नज़र रखने के लिए “चौकसी” करनी थी (पद.9) l इससे उन्हें बाहर से आध्यात्मिक खतरों और भीतर से आध्यात्मिक उदासीनता से बचने में मदद मिलती l
हमारे लिए अपनी चौकसी छोड़ना और उदासीनता और आत्म-धोखे में पड़ना आसान है l लेकिन परमेश्वर हमें जीवन में गिरने से बचने की शक्ति दे सकता है और जब हम गिरते हैं तो उसके अनुग्रह से क्षमा मिलती हैं l उसका अनुसरण करके और उसकी बुद्धि और प्रावधान में आराम करके, हम अपने बचाव को बनाए रख सकते हैं और अच्छे निर्णय ले सकते हैं !
परमेश्वर ने कहा
1876 में, आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन पर सबसे पहले शब्द बोले। उसने अपने सहायक थॉमस वाटसन को यह कहते हुए बुलाया, "वॉटसन, यहाँ आओ। मैं तुम्हें देखना चाहता हूँ।" कर्कश और अस्पष्ट, लेकिन समझ में आने लायक, वाटसन ने सुना कि बेल ने क्या कहा था। एक फोन लाइन पर बेल द्वारा बोले गए पहले शब्दों ने साबित कर दिया कि मानव संचार के लिए एक नया दिन आ गया है।
पहले दिन के “बेडौल और सुनसान” पृथ्वी में भोर स्थापित करते हुए (उत्पत्ति 1:2), परमेश्वर ने पवित्रशास्त्र में लिखे अपने पहले शब्द बोले: " उजियाला हो," (पद 3)। ये शब्द रचनात्मक शक्ति से भरे हुए थे। उन्होंने बोला, और जो कुछ उन्होंने कहा वह अस्तित्व में आ गया (भजन संहिता 33:6, 9)। परमेश्वर ने कहा, " उजियाला हो" और ऐसा ही हुआ। उनके शब्दों ने तुरंत विजय उत्पन्न की क्योंकि अंधकार और अव्यवस्था ने प्रकाश और अनुक्रम की चमक को मार्ग दिया। अंधकार के प्रभुत्व के लिए प्रकाश परमेश्वर का उत्तर था। और जब उसने ज्योति की रचना की, तो उसने देखा कि वह "अच्छा है " (उत्पत्ति 1:4 )।
यीशु में विश्वासियों के जीवन में परमेश्वर के पहले शब्द शक्तिशाली बने हुए हैं। प्रत्येक नए दिन के उदय के साथ, ऐसा लगता है जैसे परमेश्वर हमारे जीवन में अपने बोले गए वचनों को पुन: स्थापित कर रहा है। जब अंधकार—शाब्दिक और लाक्षणिक रूप से—उसके प्रकाश की चमक का मार्ग प्रशस्त करता है, तो हम उसकी स्तुति करें और स्वीकार करें कि उसने हमें बुलाया है और वास्तव में हमें देखता है।
दिल के बाहर
"ऑपरेशन नूह की जहाज" नामक एक बचाव अभियान पशु प्रेमियों को मजाक लग सकता है, लेकिन यह अमेरिका में एक पशु कल्याण समाज के लिए एक बुरा सपना था। एक निश्चित घर से आने वाले शोर और भयानक बदबू के बारे में शिकायत प्राप्त करने के बाद, श्रमिकों ने घर में प्रवेश किया चार सौ से अधिक पशुओं को उनकी उपेक्षित स्थिति में पाया (और बाद में हटा दिया)। हम सैकड़ों जानवरों को गंदी परिस्थितियों में नहीं रखे होंगे, लेकिन यीशु ने कहा हो सकता है कि हम बुरे और पापी विचारों और हमारे दिलों में कार्य को पनाह दे रहे हों जिन्हें उजागर करने और हटाने की आवश्यकता है।
अपने चेलों को की एक व्यक्ति को क्या शुद्ध और अशुद्ध करता है के बारे में सिखाने में, यीशु ने कहा, यह गंदे हाथ या “ जो कुछ मुँह में जाता ...है,” (15:17-19) जो एक व्यक्ति को अशुद्ध करता है, लेकिन एक बुरा हृदय। हमारे दिल की बदबू आखिरकार हमारे जीवन से निकल जाएगी। फिर यीशु ने बुरे विचार और कर्मों का उद्धारण दिया जो “मन ही से निकलती है।”(19)। कोई भी बाहरी धार्मिक क्रियाकलाप और अनुष्ठान उन्हें शुद्ध नहीं कर सकता। हमें अपने दिलों को बदलने के लिए परमेश्वर की जरूरत है।
अपने दिल की गंदगी तक पहुँच प्रदान करने और जो बदबू पैदा कर रहा है उसे बाहर निकालने की अनुमति देने के द्वारा हम यीशु को अंदर-बाहर की नैतिकता का अभ्यास कर सकते हैं। जैसे मसीह हमारे हृदय से आने वाली बातों को उजागर करता है, वह हमारे शब्दों और कर्मों को उसकी इच्छाओं के अनुरूप बनाने में मदद करेगा, और हमारे जीवन की सुगन्ध उसे प्रसन्न करेगी।
दो घर
घरों की स्थिरता का परीक्षण करने के लिए, इंजीनियरों ने तीन प्रकार की इमारतों पर ८ तीव्रता के भूकंप का अनुकरण किया। मिट्टी की दीवारों से बने कच्चे घर पूरी तरह से नष्ट हो गए। मिट्टी के मोर्टार के साथ ईंट की दीवारों का उपयोग करके निर्मित चिनाई वाली इमारतें हिल गईं और अंततः ढह गईं। लेकिन अच्छे सीमेंट मोर्टार का उपयोग करके बनाई गयी इमारतों में केवल भारी दरारें आयी। इंजीनियरों में से एक ने यह पूछकर परीक्षण को सारांशित किया, "आप किस घर में रहना पसंद करेंगे?"
परमेश्वर के राज्य के अनुसार जीवन जीने के महत्व पर अपनी शिक्षा को समाप्त करते हुए, यीशु ने कहा, "जो कोई मेरी ये बातें सुनकर उन पर चलता है, वह उस बुद्धिमान मनुष्य के समान है, जिस ने अपना घर चट्टान पर बनाया" (मत्ती ७:२४)। तेज हवाएं चलीं, लेकिन घर स्थिर बना रहा। इसके विपरीत, वह व्यक्ति जो सुनता है और फिर भी नहीं मानता, "मूर्ख के समान है जिसने अपना घर बालू पर बनाया" (पद २६)। तेज हवाएँ चलीं, और तूफान की तीव्रता में घर ढह गया। यीशु ने अपने सुनने वालों के सामने दो विकल्प प्रस्तुत किये: उसके प्रति आज्ञाकारिता की ठोस नींव पर या अपने स्वयं के तरीकों की अस्थिर रेत पर अपने जीवन का निर्माण करें।
हमें भी चुनाव करना है। क्या हम यीशु पर अपने जीवन का निर्माण करेंगे और उसके वचनों का पालन करेंगे या उसके निर्देश की अवज्ञा करेंगे? पवित्र आत्मा की सहायता से, हम मसीह पर अपने जीवन का निर्माण करना चुन सकते हैं।
एक करुणामय पिता
आठ साल के गैब्रियल के मस्तिष्क से एक ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी के बाद, यह उसके सिर के किनारे पर एक दिखने वाला निशान छोड़ गया। जब लड़के ने कहा कि वह एक राक्षस की तरह महसूस करता है, तो उसके पिता, जोश के पास एक विचार आया: यह प्रदर्शित करते हुए कि वह अपने बेटे से कितना प्रेम करता है, उसने गैब्रियल के निशान के आकार की तरह अपने सर के कोने में एक टैटू गुँधवा लिया।
भजनकार के अनुसार, यह उस प्रकार का सहानुभूतिपूर्ण और करुणामय प्रेम है जो परमेश्वर का "अपने बच्चों" के लिए है (भजन संहिता १०३:१३)। मानव जीवन से एक रूपक का उपयोग करते हुए, दाऊद ने परमेश्वर के प्रेम को चित्रित किया। उसने कहा कि यह ऐसा कोमल है जैसे एक अच्छे पिता की अपने बच्चों के लिए देखभाल (पद १७)। जैसे एक मानव पिता अपने बच्चों पर दया करता है, वैसे ही परमेश्वर, हमारे स्वर्गीय पिता, उन लोगों के प्रति प्रेम और परवाह दिखाते हैं जो उसका भय मानते हैं। वह एक दयालु पिता है, जो अपने लोगों के साथ सहानुभूति रखता है।
जब हम कमजोर होते हैं और ऐसा महसूस करते हैं कि हमसे कोई प्रेम नहीं कर सकता हमारे जीवन की चोटों के निशान के कारण , तो हम विश्वास के द्वारा, हमारे प्रति हमारे स्वर्गीय पिता के प्रेम को प्राप्त कर सकते हैं। उसने अपने पुत्र को हमारे उद्धार के लिए "हमारे लिए अपना जीवन" (१ यूहन्ना ३:१६) देने के लिए भेजकर अपनी करुणा का प्रदर्शन किया। इस एक कार्य से, हम न केवल अपने लिए परमेश्वर के प्रेम का अनुभव कर सकते हैं, बल्कि हम क्रूस की ओर दृष्टि करके इसे देख भी सकते हैं। क्या आप यह जानकार आनंदित नहीं हैं कि हमारे पास एक महायाजक है जो " हमारी निर्मलताओं में हमारे साथ दुःखी होता है " (इब्रानियों ४:१५)? इसे साबित करने के लिए उसके पास वे निशान हैं।
अनचाहे मेहमान
शिल्पा और अजय ने एक आकर्षक लोकेशन में शानदार हनीमून मनाया। जब वे घर लौटे तो उन्होंने पाया कि अजय के पैरों में अजीब, खुजलीदार दाने हो गए थे। दंपति को एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ के पास भेजा गया था। उसने उन्हें बताया कि छोटे परजीवियों ने अजय के पैरों में उनके नए फ्लिप फ्लॉप जूतों के कारण हुये फफोले के माध्यम से संक्रमण पैदा कर दिया था। एक सपने की छुट्टी के रूप में जो शुरू हुआ वह “अनचाहे मेहमानों” के साथ एक चुनौतीपूर्ण संघर्ष में समाप्त हुआ।
दाऊद जानता था कि यदि पाप से लड़ने के लिए उसने परमेश्वर से मदद नहीं मांगी, तो परमेश्वर के सामने एक सुखद जीवन जीने का उसका सपना पाप और विद्रोह के अनचाहे मेहमानों के साथ युद्ध में बदल जाएगा। यह घोषित करने के बाद कि प्राकृतिक संसार में परमेश्वर कैसे प्रकट होता है (भजन संहिता19:1–6) और उसका ज्ञान उसके निर्देश में पाया गया (पद 7–10), दाऊद ने परमेश्वर से अनजाने, अभिमानी, और जानबूझकर की गई अवज्ञा से उसकी रक्षा करने के लिए कहा। “मेरे छिपे हुए दोषों को क्षमा करें। अपने दास को जानबूझ कर किए गए पापों से बचाए रखना (पद 12–13)। उसने माना कि पाप की संक्रामक बीमारी को उसे प्रभावित करने से रोकने के लिए उसके पास मानव संसाधन नहीं थे। इसलिए, उसने बुद्धिमानी से परमेश्वर से मदद मांगी।
हम यह कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं कि परमेश्वर का सम्मान करने वाले तरीके से जीने का हमारा सपना पाप द्वारा अपहरण न हो जाए? आइए हम अपनी नज़रें उस पर रखें, अपने पापों का अंगीकार और पश्चाताप करें, और अनचाहे आध्यात्मिक परजीवियों को हमारे जीवन में घुसने से रोकने के लिए ईश्वरीय सहायता प्राप्त करें।