मेरे संग चलें
कुछ साल पहले, एक लोकप्रिय गीत सबसे अधिक हिट (प्रसिद्ध) हुआ, जिसमें सुसमाचार संगीत मण्डली(choir) ने एक वृन्दगान (कोरस/chorus) गाया, “यीशु मेरे साथ चलता है(Jesus walks with me) l” इस गीत के पीछे एक जबरदस्त कहानी है l
इस संगीत मण्डली का आरम्भ जैज़ संगीतकार(Jazz Musician) कर्टिस लुंडी ने किया था जब उन्होंने कोकीन(नशीला पदार्थ) की लत के लिए एक उपचार कार्यक्रम में प्रवेश किया था l उन्होंने साथी व्यसनियों(अडिक्टस/addicts) को एक साथ आकर्षित किया और एक पुराने भजन से प्रेरणा पाते हुए, उन्होंने उस कोरस को पुनर्वसन(रिहेब/rehab) में उन लोगों के लिए आशा के एक गीत के रूप में लिखा l “हम अपने जीवन के लिए गा रहे थे,” एक गाना बजानेवाले ने इस गीत के बारे में कहा l “हम यीशु से हमें बचाने के लिए कह रह थे, ताकि हमें नशीले पदार्थों से बाहर निकलने में सहायता मिले l” एक अन्य ने पाया कि जब उसने गाना गाया तो उसका पुराना दर्द कम हो गयाl उस गाने को गानेवाले सिर्फ एक कागज़ पर लिखे शब्द नहीं गा रहे थे बल्कि छुटकारे के लिए अधीरता/उतावलेपन से प्रार्थना कर रहे थे l
आज का बाइबल पाठ उनके अनुभव का बखूबी वर्णन करता है l मसीह में, हमारा परमेश्वर सभी लोगों को उद्धार देने के लिए प्रकट हुआ है (तीतुस 2:11) l जबकि अनंत जीवन इस उपहार का हिस्सा है (पद.13), परमेश्वर अब हम पर कार्य कर रहा है, हमें आत्म-संयम प्राप्त करने के लिए, सांसारिक वासनाओं को इंकार या ना कहने के लिए,और हमें उसके साथ जीवन के लिए छुट्कारा पाने के लिए सशक्त कर रहा हैI पद.12, 14) l जैसे कि गायक मंडली ने पाया, यीशु न केवल हमारे पापों को क्षमा करता है—वह हमें विनाशकारी जीवन शैली से भी मुक्त करता है l
यीशु मेरे साथ चलता है l और आपके साथ भी l और जब कोई भी उससे सहायता मांगता है l भविष्य के लिए आशा और उद्धार देने के लिए, वह अभी, इसी समय हमारे साथ है l
बहन भाई से
जब एक अगुवे ने पूछा कि क्या मैं उसके साथ निजी तौर पर बात कर सकता हूँ, मैंने कैरेन को रिट्रीट सेंटर परामर्श कक्ष में लाल आंखों और गीले गाल में पाया। बयालीस साल की, करेन शादी करना चाहती थी, और एक आदमी वर्तमान में उसमें दिलचस्पी दिखा रहा था। लेकिन यह आदमी उसका बॉस था- और उसकी पहले से ही एक पत्नी थी।
एक ऐसा भाई जो उसे क्रूरता से छेड़ता और एक स्नेह रहित पिता के साथ, कैरन को जल्द ही पता चल गया था कि वह अतिसंवेदनशील थी पुरुषों का उसका फायदा उठाने के लिए । विश्वास के नवीनीकरण ने उसे जीने के लिए नई सीमाएँ दी थीं, लेकिन उसकी लालसा बनी रही, और प्रेम की यह झलक जो उसे नहीं मिल सकती थी, वह एक पीड़ा थी।
बात करने के बाद, करेन और मैंने अपना सिर झुकाया। और एक सच्ची और शक्तिशाली प्रार्थना में, करेन ने अपने प्रलोभन को स्वीकार किया, अपने बॉस को निषिद्ध ठराया, अपनी लालसा को परमेश्वर को सौंप दिया, और कमरे से बहार हल्का महसूस करती हुई निकली।
उस दिन, मुझे विश्वास में भाइयों और बहनों के रूप में एक दूसरे के साथ व्यवहार करने की पौलुस की सलाह की चमक का एहसास हुआ (1 तीमुथियुस 5:1-2)। हम लोगों को कैसे देखते हैं, यह निर्धारित करता है कि हम उनके साथ कैसे बातचीत करते हैं, और एक ऐसी दुनिया में जो वस्तुनिष्ठता और कामुकता के लिए त्वरित है, विपरीत लिंग को परिवार के रूप में देखने से हमें उनके साथ देखभाल और औचित्य के साथ व्यवहार करने में मदद मिलती है। स्वस्थ भाई-बहन एक-दूसरे के साथ दुर्व्यवहार या बहकाते नहीं है।
केवल ऐसे ही पुरुष को जानने के कारण, जो उसे नीचा दिखाते, इस्तेमाल करते, या उसकी उपेक्षा करते थे, करेन को एक ऐसे की आवश्यकता थी जिससे वह एक बहन से भाई वाली बातचीत कर सके। सुसमाचार की सुंदरता यह है कि यह हमें यही प्रदान करता है -हमें नए भाई -बहन देता है हमारी जीवन की समस्याओं का सामना करने के लिए।
कहानी अभी खत्म नहीं हुआ
जब ब्रिटिश नाटक लाइन ऑफ़ ड्यूटी का समापन हुआ, रिकॉर्ड संख्या ने देखा की संगठित अपराध के विरूद्ध उसकी लड़ाई कैसे खत्म होगी। लेकिन कई दर्शक तब निराश हुए थे जब समापन यह होता कि बुराई अंततः जीत जाएगी। एक प्रशंसक ने कहा "मैं चाहता था कि बुरे लोगों को न्याय मिले।" "हमें वह नैतिक अंत चाहिए था"
समाजशास्त्री पीटर बर्जर ने एक बार लिखा की हम आशा और न्याय के लिए भूखे हैं —आशा की एक दिन बुराई पर जित होगी और यह की जिन लोगों ने इसे किया, उन्हें उनके अपराधों का सामना करना पड़ेगा। एक दुनिया जहाँ हम जानते हैं कि दुनिया को कैसे काम करना चाहिए, बुरे लोग जित के उसके खिलाफ जाते हैं। इसे एहसास किये बिना की, वे निराश प्रशंसक दुनिया को फिर से ठीक का मानवता की गहरी लालसा व्यक्त कर रहे थे।
प्रभु की प्रार्थना में, यीशु बुराई के बारे में वास्तविक हैं। यह न केवल हमारे मध्य मौजूद रहता, (12) क्षमा की आवश्यकता है। परन्तु बड़े पैमाने पर, छुटकारे की आवश्यकता है (13)। हालंकि, यह यर्थाथ, आशा के साथ मेल खाता है। एक जगह है जहाँ बुराई बास नहीं करता—स्वर्ग—और वह स्वर्गीय राज्य पृथ्वी पर आ रहा है (10)। एक दिन परमेश्वर का न्याय पूरा होगा, उसका "नैतिक अंत" आयेगा, और बुराई भलाई के लिए दूर किया जाएगा (प्रकाशितवाक्य 21:4)।
इसलिये जब वास्तविक जीवन में बुरे लोग जीतते और निराशा होता है, हम यह याद रखें: जब तक परमेश्वर की इच्छा “जैसे स्वर्ग में है पृथ्वी पर” पूरी न हो जाती हमेशा आशा है—क्योंकि कहानी अभी खत्म नहीं हुआ।
शरणस्थान ढूँढना
मेरी पत्नी और मैं एक बार बड़ी खिड़कियों और मोटी पत्थर की दीवारों वाले सुंदर पुराने समुद्र तटीय होटल में ठहरे थे। एक दोपहर, उस क्षेत्र से तूफान गुजरा, समुद्र को मथते और हमारे खिडकियों पर गुस्से की मुट्ठी की तरह एक दरवाजे पर मारते हुए। हम फिर भी शांति में थे। दीवारें इतनी मजबूत थी, और होटल का नींव इतना ठोस! जबकि बाहर तूफान गरज रहा था, हमारा कमरा एक शरणस्थान था।
खुद परमेश्वर के साथ शुरू करते हुए, शास्त्र में शरणस्थान एक महत्वपूर्ण विषय है। यशायाह परमेश्वर के बारे में कहता है “तब तू दरिद्रों के लिए उनकी शरण, और तपन में छाया का स्थान हुआ.”(यशायाह 25:4)। इसके अतिरिक्त, शरणस्थान एक ऐसी चीज़ है जो परमेश्वर के लोग थे और प्रदान करने के लिए हैं, चाहे इस्राएल के प्राचीन शरणस्थान के द्वारा (गिनती 35:6) या जरुरतमन्द “परदेशियों” को आतिथ्य प्रदान करने के द्वारा (व्यवस्थाविवरण 10:19)। वही व्यवस्थाएं हमें आज भी मार्गदर्शित कर सकता है जब मानवीय संकट हमारे दुनिया को प्रभावित करता है। हम प्रार्थना करते हैं की शरणस्थान का परमेश्वर ऐसे समयों में हमारा, उसके लोगों का कमजोर लोगों को सुरक्षा खोजने में मदद करने के लिए इस्तेमाल करें।
जो तूफान हमारे होटल में आया था अगले दिन सुबह, हमें एक शांत समुद्र और गर्म धूप जिसने गंगा-चिल्ली को चमकाया साथ छोड़कर चले गया, यह एक तस्वीर है जिसे मैं अपने पास रखते हुए उन लोगों के बारे में सोचता हूँ जो प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे या “निर्दयी” शासन महसूस कर रहे है (यशायाह 25:4): की वह शरणस्थान का परमेश्वर हमें उन्हें अभी और एक उज्जवल कल में सुरक्षा पाने में मदद करने के लिए सशक्त करेगा।
विवाह रूपक
बाईस साल साथ रहने के बाद, मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि मेरीन से मेरी शादी कैसे काम करती है। मैं एक लेखक हूँ; मेरिन एक सांख्यिकीविद् हैं। मैं शब्दों के साथ काम करता हूँ; वह अंकों के साथ काम करती है। मुझे सुंदरता चाहिए; वह फलन चाहती है। हम अलग-अलग दुनिया से आते हैं।
मेरीन नियुक्तियों के लिए जल्दी पहुंचती है; मुझे कभी-कभी देर हो जाती है। मैं मेनू पर नई चीज़े खाने की चेष्टा करता हूं; वह वही दोहराती है। एक आर्ट गैलरी में बीस मिनट के बाद, मैं अभी शुरुआत ही कर रहा होता हूँ, जबकि मेरीन पहले से ही कैफे में नीचे होती है और सोच रही होती है कि मैं और कितना समय लगाऊंगा। हम एक दूसरे को धैर्य सीखने के कई अवसर देते हैं!
हमारी कई बातें समान भी हैं - एक समान हास्यवृत्ति, यात्रा के लिए प्रेम, और एक आम विश्वास जो हमें विकल्पों के माध्यम से प्रार्थना करने और आवश्यकतानुसार समझौता करने में मदद करता है। इस साझा आधार के साथ, हमारे मतभेद भी हमारे लाभ के लिए काम करते हैं। मेरिन ने मुझे शांत रहना सीखने में मदद की है, जबकि मैंने उसे अनुशासन में बढ़ने में मदद की है। अपने मतभेदों के साथ काम करने से हम बेहतर इंसान बने हैं।
पौलुस कलीसिया के लिए एक रूपक के रूप में विवाह का उपयोग करता है (इफिसियों 5:21-33), और अच्छे कारण के साथ। विवाह की तरह, कलीसिया बहुत अलग लोगों को एक साथ लाती है, जिससे उन्हें नम्रता और धैर्य विकसित करने और "एक दूसरे के साथ प्रेम में रहने" (४:२) की आवश्यकता होती है। और, जैसा कि विवाह में होता है, विश्वास और परस्पर सेवा का एक साझा आधार एक कलीसिया को एकीकृत और परिपक्व बनने में मदद करता है (पद ११-१३)।
कलीसिया और विवाह में रिश्तों में मतभेद बड़ी निराशा पैदा कर सकते हैं। लेकिन अच्छी तरह से प्रबंधित, वे हमारे लाभ के लिए काम कर सकते हैं, हमें मसीह के समान बनने में मदद कर सकते हैं।
आप बढ़ने के लिए बुलाये गये हो
सी स्कवर्ट एक अजीब प्राणी है। यह चट्टानों और सीपों से चिपका हुआ पाया जाता है, यह एक नरम प्लास्टिक ट्यूब की तरह दिखता है जो पानी की धारा के साथ लहराती है। यह अपने पोषक तत्वों को बहते पानी से खींचता है, यह एक निष्क्रिय जीवन जीता है। सी स्कवर्ट एक टैडपोल के रूप में जीवन शुरू करती है जिसकी रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क बिल्कुल प्राथमिक होते हैं जो इसे भोजन खोजने और नुकसान से बचने में मदद करती है। एक किशोर के रूप में, यह अपने दिन समुद्र की खोज में बिताता है, लेकिन जब यह वयस्कता तक पहुंचता है तो कुछ होता है। अपनी चट्टान पर जमकर यह खोज करना और बढ़ना बंद कर देता है। और एक भयानक मोड़ आता है— यह अपने ही मस्तिष्क को पचाने लगता है।
बिना रीढ़ की हड्डी, विचारहीन, धारा के साथ निष्क्रिय प्रवाहित होना। प्रेरित पतरस हमें प्रोत्साहित करता है कि हम सी स्कवर्ट के भाग्य का अनुसरण न करें। चूँकि हमारे लिए परिपक्वता का अर्थ है परमेश्वर के स्वभाव को ग्रहण करना (2 पतरस 1:4)। आप और मैं मसीह के बारे में हमारे ज्ञान में मानसिक रूप से विकसित होने के लिए बुलाए गए हैं (2 पतरस 1:4); आध्यात्मिक रूप से अच्छाई, दृढ़ता और आत्म–नियंत्रण जैसे गुणों में (1:5–7); और व्यावहारिक रूप से हमारे वरदानों के माध्यम से प्रेम करने, आतिथ्य प्रदान करने, और दूसरों की सेवा करने के नए तरीकों की खोज करने के द्वारा (1 पतरस 4:7–11)। ऐसा विकास, पतरस कहता है, हमें अप्रभावी और अनुत्पादक (बेकार और निष्फल) जीवन जीने से रोकेगा (2 पतरस 1:8)
बढ़ने का यह आह्वान सत्तर वर्षीय के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि किशोर के लिए। परमेश्वर का स्वभाव समुद्र के समान विशाल है। हम मुश्किल से कुछ फीट तैर पाए हैं। उनके अंतहीन चरित्र की खोज करें, नए आत्मिक कार्य करें। अध्ययन करें, सेवा करें, जोखिम उठाएं। बढ़ें।
ईश्वरीय कोमलता
मैंने एक बार सुना कि एक व्यवसायी ने अपने कॉलेज के वर्षों को ऐसा बताया जब वह प्राय: अवसाद के कारण "असहाय और आशाहीन महसूस करते थे। दु:ख की बात है कि उन्होंने कभी भी इन भावनाओं के बारे में डॉक्टर से बात नहीं की, बल्कि इसके बजाय और अधिक कठोर योजनाएँ बनाना शुरू कर दिया - अपने स्थानीय पुस्तकालय से आत्महत्या पर एक किताब मंगवाना और अपनी जान लेने का दिन नियत करना।
परमेश्वर असहाय और आशाहीन लोगों की परवाह करते है। हम इसे इस प्रकार से देखते है जो आश्चर्यकर्म उसने बाइबिल के पात्रों के उनके अंधकारमय समय में किए। जब योना मरना चाहता था, तो परमेश्वर ने उसके साथ कोमलता से बातचीत करी। (योना 4:3-10)। जब एलिय्याह ने परमेश्वर से उसकी जान लेने के लिए कहा (1 राजा 19:4), परमेश्वर ने उसे तरोताजा करने के लिए रोटी और पानी प्रदान किया (पद 5-9), उससे धीरे से बात की (पद 11-13), और उसे यह देखने में मदद की कि वह उतना अकेला नहीं है जितना वह सोच रहा था (पद 18)। परमेश्वर टूटे हुए मन वालों के पास कोमलता और वास्तविक सहायता के साथ आता है।
जब आत्महत्या पर उसकी पुस्तक एकत्र करने के लिए तैयार थी पुस्तकालय ने छात्र को सूचित किया। लेकिन कुछ गड़बड़ी में, नोट उनके बजाय उनके माता-पिता के पते पर चला गया। जब उनकी माँ ने व्याकुल होकर उन्हें कॉल किया, तो उन्होंने महसूस किया कि उनकी आत्महत्या से कितनी तबाही होगी। उस पते में अगर गड़बड़ी न होती, वे कहते हैं, तो वे आज यहॉँ पर नहीं होते।
मुझे इस बात पर विश्वास नहीं कि छात्र भाग्य या संयोग से बचा था। चाहे वह रोटी और पानी हो जब हमें इसकी आवश्यकता हो, या समय पर गलत पता, जब रहस्यमय अंत:क्षेप (हस्तशेप} हमारे जीवन को बचाता है, तो यह बताता है कि यह ईश्वर के अद्भुत पवित्र प्रेम के कारण है। ।
उदारता और आनंद
शोधकर्ता हमें बताते हैं कि उदारता और आनंद के बीच एक कड़ी है: जो लोग अपना धन और समय दूसरों को देते हैं वे उन लोगों की तुलना में अधिक प्रसन्न रहते हैं जो ऐसा नहीं करते हैं। इसने एक मनोवैज्ञानिक को यह निष्कर्ष निकालने के लिए प्रेरित किया है, "चलो एक नैतिक दायित्व के रूप में देने के विषय में सोचना बंद करें, और इसे आनंद के स्रोत के रूप में सोचना आरंभ करें।"
जबकि देना हमें प्रसन्न कर सकता है, मेरा प्रश्न यह है कि क्या प्रसन्नता हमारे देने का लक्ष्य होना चाहिए। यदि हम केवल उन लोगों या कारणों के प्रति उदार हैं जिनसे हमें अच्छा महसूस होता हैं, तो इससे अधिक कठिन या सांसारिक जरूरतों के बारे में क्या जिन्हें हमारे सहारे की आवश्यकता है?
पवित्रशास्त्र भी उदारता को आनंद के साथ जोड़ता है, परन्तु एक अलग आधार पर। मंदिर के निर्माण के लिए अपना धन देने के बाद, राजा दाऊद ने इस्राएलियों को भी दान करने के लिए आमंत्रित किया (1 इतिहास 29:1-5)। लोगों ने उदारता से दिया, सोना, चाँदी और कीमती पत्थरों को खुशी-खुशी दे दिया (पद 6-8)। परन्तु ध्यान दें कि उनका आनंद क्या समाप्त हो गया था: "लोगों ने अपने अगुवों की स्वेच्छा से दी गई प्रतिक्रिया पर आनन्द किया, क्योंकि उन्होंने स्वतंत्र रूप से और पूरे मन से यहोवा को दिया था" (पद 9)। पवित्रशास्त्र हमें कभी भी इसलिए देने को नहीं कहता कि इसके द्वारा हम खुश होंगे परन्तु वह कहता है कि हमें स्वेच्छा और पुरे मन से देना चाहिए ताकि ज़रूरत पूरी हो सके। आनंद प्राय: पीछा करता है।
जैसा कि प्रचारक जानते हैं, प्रशासन की तुलना में सुसमाचार प्रचार के लिए धन जुटाना आसान हो सकता है क्योंकि यीशु में, विश्वासियों को अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता के रूप में धन जुटाना अच्छा महसूस करता है। आइए अन्य जरूरतों के प्रति भी उदार बनें। आखिरकार, यीशु ने हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वयं को स्वतंत्र रूप से दे दिया (2 कुरिन्थियों 8:9)।
अंत में
मुझे अक्सर आध्यात्मिक रीट्रीट का नेतृत्व करने का विशेषाधिकार दिया जाता है। प्रार्थना करने और चिंतन करने के लिए कुछ दिनों के लिए दूर जाना अत्याधिक समृद्ध हो सकता है, और कार्यक्रम के दौरान मैं कभी–कभी प्रतिभागियों से एक अभ्यास करने के लिए कहता हूं — “कल्पना कीजिए कि आपका जीवन समाप्त हो गया है और आपका मृत्युलेख अखबार में प्रकाशित हो गया है। आप इसमें क्या कहना चाहेंगे?” कुछ उपस्थित लोग अपने जीवन को अच्छी तरह से समाप्त करने का लक्ष्य रखते हुए अपने जीवन की प्राथमिकताओं को बदल देते हैं।
2 तीमुथियुस 4 में प्रेरित पौलुस के अंतिम ज्ञात लिखित शब्द हैं। यद्यपि शायद केवल साठ साल की आयु में, और हालांकि वह पहले मृत्यु का सामना कर चुका था, वह महसूस करता है कि उसका जीवन लगभग समाप्त हो गया है (2 तीमुथियुस 4:6)। अब और कोई मिशन यात्राएं नहीं होंगी या उनके चर्चों को पत्र लिखना नहीं होगा। वह पीछे मुड़कर अपने जीवन को देखता है और कहता है, “मैं अच्छी लड़ाई लड़ चुका हूं, मैं दौड़ पूरी कर चुका हूं, मैं ने विश्वास की रक्षा की है” (पद 7)। जबकि वह सिद्ध नहीं रहा है, (1 तीमुथियुस 1:15–16) पौलुस अपने जीवन का मूल्यांकन इस बात पर करता है कि वह परमेश्वर और सुसमाचार के प्रति कितना सच्चा है। परंपरा से पता चलता है कि वह जल्द ही शहीद हो गए थे।
हमारे अंतिम दिनों पर चिंतन करने से यह स्पष्ट हो जाता है कि अब क्या मायने रखता है। पौलुस के शब्द अनुसरण करने के लिए एक अच्छा आदर्श हो सकते हैं। अच्छी लड़ाई लड़ें। दौड़ खत्म करो। भरोसा रखें। क्योंकि अंत में जो मायने रखता है वह यह है कि हम परमेश्वर और उसके तरीकों के प्रति सच्चे रहे हैं क्योंकि वह हमें जीने के लिए, जीवन की आध्यात्मिक लड़ाई लड़ने और अच्छी तरह से समाप्त करने के लिए सब कुछ प्रदान करता है।