
व्यक्तिगत जिम्मेदारी
मैं जो महसूस कर रहा था मेरे मित्र के आँखों ने प्रकट किया—डर! हम दोनों किशोरों ने खराब व्यवहार किया था और अब शिविर निदेशक के सामने डर रहे थे। वह व्यक्ति, जो हमारे पिताओं को अच्छी तरह से जानता था, उसने प्यार से लेकिन स्पष्ट रूप से बताया कि हमारे पिता बहुत निराश होंगे। अपने अपराध के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी का भार महसूस करते हुए —हम मेज के नीचे छुपना चाह रहे थे।
परमेश्वर ने सपन्याह को यहूदा के लोगों के लिए एक संदेश दिया जिसमें पाप के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे में शक्तिशाली वचन था (सपन्याह 1:1, 6-7)। यहूदा के शत्रुओं के विरुद्ध जो न्याय लाएगा (अध्याय 2) का वर्णन करने के बाद वह, अपनी आँखें अपने दोषी, फुदकते लोगों की ओर फेरा (अध्याय 3)। “हाय बलवा करनेवाली और अशुद्ध और अंधेर से भरी हुई नगरी!” परमेश्वर ने घोषणा किया, “...परन्तु वे सब प्रकार के बुरे-बुरे काम यत्न से करने लगे।” (पद 7)।
उसने अपने लोगों के ठंडे हृदयों को देखा था—उनकी आत्मिक उदासीनता, सामाजिक अन्याय, और बदसूरत लालच—और वह प्रेमपूर्ण अनुशासन ला रहा था। और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि व्यक्ति "नेता," "न्यायाधीश," "भविष्यद्वक्ता" था (पद. 3-4)—हर कोई उसके सामने दोषी था।
प्रेरित पौलुस ने यीशु के उन विश्वासियों को जो पाप में बने रहे, निम्नलिखित लिखा, “पर अपनी कठोरता और हठीले मन के अनुसार उसके क्रोध के दिन के लिये, जिसमें परमेश्वर का सच्चा न्याय प्रगट होगा, अपने लिये क्रोध कमा रहा है। वह हर एक को उसके कामों के अनुसार बदला देगा।” (रोमियों 2:5-6)। इसलिए, यीशु की सामर्थ में, आइए हम ऐसे तरीके से जिएं जो हमारे पवित्र, प्यारे पिता का सम्मान करे और हमें कोई पछतावा न हो।

मुझे धो!
"मुझे धो!" हालाँकि वे शब्द मेरे वाहन पर नहीं लिखे गए थे, लेकिन वे हो सकते थे। तो, कार धोने के लिए मैं चला गया, और इसी तरह अन्य ड्राइवर नमकीन सड़कों से बचे हुए मैलों से राहत चाहते थे जो हाल ही में बर्फबारी के बाद हुआ था। कतारें लंबी थीं, और सेवा धीमी। लेकिन यह प्रतीक्षा के लायक था। मैं एक साफ वाहन के साथ निकला और सेवा में देरी के मुआवजे के लिए, कार का धुलाई नि:शुल्क था!
किसी और के खर्च पर शुद्ध होना—यही यीशु मसीह का सुसमाचार है। परमेश्वर ने, यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के द्वारा, हमारे पापों के लिए क्षमा प्रदान किया है। जब जीवन की "गंदगी और मैल" हमसे चिपकता है हम में से किसे "स्नान करने" का आवश्यकता महसूस नहीं होता? जब हम स्वार्थी विचारों या कार्यों से मैले हो जाते हैं जो हमें या दूसरों को नुकसान पहुँचाता हैं और परमेश्वर के साथ हमारा मेल को छीन लेता हैं? भजन संहिता 51 दाऊद का पुकार है जब उसके जीवन में प्रलोभन जीत गया था। उसके पाप के बारे में जब एक आत्मिक अगुआ ने उसका सामना किया (देखें 2 शमूएल 12), उसने प्रार्थना किया "मुझे धो!" प्रार्थना: जूफा से मुझे शुद्ध कर, तो मैं पवित्र हो जाऊँगा; मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूँगा। (पद. 7)। गंदा और दोषी महसूस कर रहे हैं? अपना रास्ता यीशु के तरफ बनायें और इन शब्दों को याद रखें: "यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है" (1 यूहन्ना 1:9)।

प्रशंसा का पात्र कौन है?
घुमावदार सीढ़ियों से लेकर विशाल बेडरूम तक, संगमरमर के फर्श से आलीशान गलीचे तक, कपड़े धोने के विशाल कमरे से लेकर सुव्यवस्थित कार्यालय तक, एजेंट ने युवा जोड़े को एक संभावित घर दिखाया। हर कोने में वे मुड़े, उन्होंने इसके सुंदरता का प्रशंसा किया: “आपने हमारे लिए सबसे अच्छा जगह चुना है। तब एजेंट ने कुछ ऐसा जवाब दिया जो उन्हें थोड़ा असामान्य लगा, लेकिन सच था: "मैं आपके तारीफ को बिल्डर तक पहुंचाऊंगा। जिसने घर बनाया वह प्रशंसा का पात्र है; न घर और न उसको दिखाने वाला।”
एजेंट के शब्दों में इब्रानियों का लेखक प्रतिध्वनित होता है: “...घर का बनाने वाला घर से बढ़कर आदर रखता है।” (3:3)। लेखक, परमेश्वर के पुत्र, यीशु की विश्वासयोग्यता की तुलना भविष्यद्वक्ता मूसा से कर रहा था (पद.1-6)। यद्यपि मूसा को परमेश्वर से आमने-सामने बात करने और उसके स्वरूप को देखने का सौभाग्य प्राप्त था (गिनती 12:8), वह अभी भी परमेश्वर के घर में केवल "सेवक" था (इब्रानियों 3:5)। सृष्टिकर्ता के रूप में मसीह (1:2, 10) दिव्य के रूप में "सब कुछ " बनाने वाला सम्मान के पात्र हैं और पुत्र के रूप में "परमेश्वर के घर के ऊपर" (3:4, 6)। परमेश्वर का घर उसके लोग हैं।
जब हम विश्वासयोग्यता से परमेश्वर की सेवा करते है, यीशु जो दिव्य निर्माता है वही आदर के योग्य है। कोई भी स्तुति जो हम, परमेश्वर के घर को प्राप्त होती है, अंततः उसी की है।

अंधियारे से ज्योति के तरफ
कोई भी आकाश को उसके गहरे अवसाद से बाहर नहीं निकाल सका। एक ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद, उन्हें दक्षिण पश्चिम एशिया के एक मिशनरी अस्पताल में ले जाया गया। आठ ऑपरेशनों के बाद उसकी टूटी हड्डियों को ठीक किया गया, लेकिन वह खाना नहीं खा सका। निराशा शुरू हो गई। उसका परिवार प्रबंध करने के लिए उस पर निर्भर था, जो वह नहीं कर सकता था, इसलिए उसका दुनिया और अधिक अंधकारमय हो गया।
एक दिन एक अतिथि ने आकाश को उसकी भाषा में यूहन्ना का सुसमाचार पढ़ा और उसके लिए प्रार्थना किया। परमेश्वर का मुफ्त उपहार यीशु के द्वारा क्षमा और उद्धार के आशा से प्रभावित होकर, उसने उन पर अपना विश्वास रखा। उसका अवसाद तुरंत छोड़ दिया। जब वह घर लौटा, शुरुआत में वह अपने नए पाए हुए विश्वास के बारे में बताने से डरा था। अनंतः, हालाँकि, उसने अपने परिवार को यीशु के बारे में बताया—और उनमें से छः लोगों ने भी उस पर भरोसा किया!
युहन्ना का सुसमाचार एक अंधकारमय संसार में ज्योति का स्रोत है। उसमें हम पढ़ते हैं “... जो कोई उस (यीशु) पर विश्वास करें वह नष्ट न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।” हम पाते हैं की “... जो मेरा (यीशु) का वचन सुनकर ...विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसका है...” (5:24)। और हम यीशु को कहते हुए सुनते हैं, “... “जीवन की रोटी मैं हूँ: जो मेरे पास आता है वह कभी भूखा न होगा,...” (6:35)। वास्तव में, “जो सत्य पर चलता है, वह ज्योति के निकट आता है, ..” (3:21)।
जिन समस्याओं का हम सामना करते हैं वे महान हो सकते हैं, लेकिन यीशु अतिमहान है । वह हमें “बहुतायत का जीवन” (10:10) देने आया। आकाश की तरह, आप भी अपना विश्वास यीशु पर डालें--जो संसार का आशा और सारे मानव के लिए ज्योति।
