
सच्चा धर्म
मेरे कॉलेज के दूसरे वर्ष के बाद की गर्मियों में, मेरे एक सहपाठी की अचानक से मृत्यु हो गई। मैंने उसे कुछ दिन पहले ही देखा था और वह ठीक लग रहा था। मेरे सहपाठी और मैं युवा थे और हमने सोचा था कि हम अपने जीवन के सबसे अच्छे और शक्तिशाली दिनों में हैं, और हमने जीवन भर के लिए बहन और भाई बनने का संकल्प लिया था।
लेकिन मुझे अपने सहपाठी की मृत्यु के बारे में जो सबसे ज्यादा याद है वह यह था कि मैं अपने दोस्तों को उस तरह का जीवन जीते देख रहा था जिसे प्रेरित याकूब “शुद्ध और निर्मल भक्ति” कहते हैं (याकूब 1:27) । अपनी बिरादरी (समूह) के पुरुष,मृतक की बहन के भाई जैसे हो गए। उन्होंने उसकी शादी में भाग लिया और उसके भाई की मृत्यु के वर्षों बाद उसकी गोद भराई के लिये भी गये। एक ने उसे एक सेल फोन भी उपहार में दिया ताकि जब भी उसे कॉल करने की जरूरत हो वह उससे संपर्क कर सके।
याकूब के अनुसार, “शुद्ध और निर्मल भक्ति अनाथों और विधवाओं के संकट में उनकी सुधि लेना है” ( 27) । जबकि मेरे दोस्त की बहन शाब्दिक अर्थों में अनाथ नहीं थी, पर अब उसका भाई नहीं था। उसके नए भाइयों ने उसके खाली स्थान को भर दिया।
और यही वह है जो हम सभी जो यीशु में शुद्ध और निर्मल भक्ति का अभ्यास करना चाहते हैं, कर सकते हैं — “वचन पर चलने वाले बनो” (पद 22) जिसमें ज़रूरतमंदों की देखभाल करना भी शामिल है (2:14–17) । उस पर हमारा विश्वास हमें कमजोर लोगों की देखभाल करने के लिए प्रेरित करता है क्योंकि हम खुद को दुनिया के नकारात्मक प्रभावों से दूर रखते हैं, क्योंकि वह हमारी मदद करता है। आखिरकार, यही वह शुद्ध और निर्मल भक्ति है जिसे परमेश्वर स्वीकार करता है।

स्वतंत्रता में जियो
टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में जहां मैं पला–बढ़ा था, हर 19 जून को काले समुदायों में उत्सव संबंधी परेड और पिकनिक होती थी। किशोर होने तक मैंने जूनटीन्थ (जून और नाइनटीन को मिलाने से बना एक शब्द) समारोह का दिल तोड़ने वाला महत्व नहीं सीखा था। जूनटीन्थ उस दिन की याद में मनाया जाता है जब 1865 में टेक्सास में गुलाम लोगों को पता चला कि राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने ढाई साल पहले उनकी आजादी के उद्घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। टेक्सास में ग़ुलाम बनाए गए लोग ग़ुलामी में रहते थे क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि उन्हें आज़ाद कर दिया गया है।
मुक्त होना और फिर भी गुलामों के रूप में रहना संभव है। गलातियों में, पौलुस ने एक अन्य प्रकार की गुलामी के बारे में लिखा: धार्मिक नियमों की कुचलने वाली माँगों के अधीन जीवन जीना। इस महत्वपूर्ण वचन में, पौलुस ने अपने पाठकों को प्रोत्साहित किया कि “मसीह ने हमें स्वतंत्रता के लिये स्वतंत्र किया है। इसलिये इसी में स्थिर रहो (डटे रहो), और दासत्व के जूए से फिर से न जुतो” गलतियों 5:1। यीशु के विश्वासियों को बाहरी नियमों से मुक्त कर दिया गया था, जिसमें क्या खाना चाहिए और किससे मित्रता करनी चाहिए शामिल थे। फिर भी बहुत से लोग अभी भी ऐसे रहते थे जैसे कि उन्हें गुलाम बनाया गया हो।
दुख की बात है किए आज हम वही काम कर सकते हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि जिस क्षण हमने उस पर भरोसा किया, यीशु ने हमें मनुष्यों के बनाये धार्मिक मानकों के डर में जीने से मुक्त कर दिया। आजादी का ऐलान किया गया है। आइए इसे उसकी शक्ति में जीएं।

गो–कार्ट ठीक करना
मेरे बचपन के घर का गैरेज कई यादें समेटे हुए है। हर शनिवार की सुबह, मेरे पिताजी हमारी कार को गैरेज़ से निकालकर ड्राइववे में पार्क कर देते थे, ताकि हमारे पास काम करने के लिए जगह हो जाये — मेरी पसंदीदा एक टूटी हुई गो–कार्ट(एक छोटी रेसिंग कार) को ठीक करने के लिये, जो हमें कहीं से मिली थी। उस गैराज में, हमने उसमें नए पहिए लगाये, प्लास्टिक की एक अच्छी विंडशील्ड लगाई, और जब मेरे पिताजी सड़क पर ट्रैफिक को देख रहे होते थे तो मैं ड्राइववे पर उत्तेजना के साथ दौड़ता था। ! पीछे मुड़कर देखता हूं, तो उस गैरेज में केवल गो–कार्ट को ठीक करने के अलावा और भी बहुत कुछ हो रहा था। एक युवा लड़के को उसके पिता द्वारा आकार दिया जा रहा था, बनाया जा रहा था, और इस प्रक्रिया में परमेश्वर की एक झलक दिखाई दे रही थी।
मनुष्यों को परमेश्वर के अपने स्वभाव के अनुरूप बनाया गया है(उत्पत्ति 1:27–28)। मानव पालन पोषण का मूल परमेश्वर में भी है, क्योंकि “वह पिता है, जिस से स्वर्ग और पृथ्वी पर हर एक घराने का नाम रखा जाता है” (इफिसियों 3:14–15) । जिस तरह माता पिता बच्चों को दुनिया में लाकर ईश्वर की जीवन देने वाली क्षमताओं का अनुकरण करते हैं, जब वे अपने बच्चों का पालन–पोषण और सुरक्षा करते हैं, तो वे अपने आप में नहीं बल्कि पिता ईश्वर में गुणों को व्यक्त करते हैं। वह एक ऐसा नमूना (मॉडल) है जिस पर सभी परवरिश (पेरेंटिंग)आधारित हैं।
मेरे पिता पूरी तरह से ठीक तो नहीं थे। हर पिता और माता की तरह उनका पालन–पोषण कभी कभी स्वर्ग की नकल करने में विफल रहा। लेकिन जब अक्सर परमेश्वर की नकल की, तो इसने मुझे परमेश्वर के अपने पालन–पोषण और सुरक्षा की एक झलक दिखाई — ठीक वहीं पर जंहा जब हमने गैराज के फर्श पर गो–कार्ट ठीक करी।

आवाज की शक्ति
इतिहास में सबसे शक्तिशाली वक्ता अक्सर वे नेता होते हैं जिन्होंने अपनी आवाज का इस्तेमाल सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया है। फ्रेडरिक डगलस पर विचार करें, जिनके दासता को समाप्त करने और स्वतंत्रता पर भाषणों ने एक आंदोलन को बढ़ावा दिया, जिससे संयुक्त राज्य अमेरिका में दासता का अंत करने में मदद मिली । अगर उसने चुप रहना चुना होता तो क्या होता? हम सभी में दूसरों को प्रेरित करने और उनकी मदद करने के लिए अपनी आवाज का उपयोग करने की क्षमता होती है, लेकिन बोलने का डर हमें शक्तिहीन बना सकता है। ऐसे क्षणों में जब हम इस भय से अभिभूत महसूस करते हैं, हम परमेश्वर की ओर देख सकते हैं, जो हमारे ईश्वरीय ज्ञान और प्रोत्साहन का स्रोत है।
जब परमेश्वर ने यिर्मयाह को अन्यजातियों के लिए भविष्यद्वक्ता होने के लिए बुलाया, तो वह तुरंत अपनी क्षमताओं पर संदेह करने लगा। वह चिल्ला उठा, “मैं तो बोलना भी नहीं जानता, क्योंकि मैं तो लड़का छोटा हूं” (यिर्मयाह 1:6)। लेकिन परमेश्वर यिर्मयाह के डर को उसकी आवाज के द्वारा एक पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए उसकी ईश्वरीय बुलाहट के रास्ते में नहीं आने देगा। इसके बजाय, उसने भविष्यवक्ता को निर्देश दिया कि वह जो कुछ भी कहे और जो कुछ भी उसने आज्ञा दी है उसे करने के द्वारा केवल परमेश्वर पर भरोसा रखे (पद 7)। यिर्मयाह की पुष्टि करने के अतिरिक्त, उसने उसे समर्थ भी किया। “मैंने अपना वचन तेरे मुंह में डाल दिया है” (पद 9), उसने उसे आश्वासन दिया।
जब हम परमेश्वर से यह दिखाने के लिए कहते हैं कि वह हमें कैसे उपयोग करना चाहता है, तो वह हमें हमारे उद्देश्य को पूरा करने के लिए सामर्थ देगा । उसकी मदद से, हम अपने आस–पास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए साहसपूर्वक अपनी आवाज़ का उपयोग कर सकते हैं।
