
परमेश्वर आपको देखता है
दो बच्चों की सिंगल (एकल) माँ, मेरी दोस्त अल्मा के लिए सुबह की शुरुआत दुखद हो सकती है। वह कहती हैं, “जब सब कुछ शांत होता है तो चिंता प्रकट होती है। जब मैं घर के काम करती हूं, मैं अपनी आर्थिक चिंताओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में सोचती हूं।”
जब उसके पति ने उसे छोड़ दिया, तो अल्मा ने अपने बच्चों की परवरिश की ज़िम्मेदारी खुद उठाई। वह कहती है, “यह मुश्किल है, लेकिन मुझे पता है कि परमेश्वर मुझे और मेरे परिवार को देखता है। वह मुझे दो नौकरियां करने की ताकत देता है, हमारी ज़रूरतों को पूरा करता है, और मेरे बच्चे हर दिन उनके मार्गदर्शन का अनुभव करते हैं।”
मिस्र की एक दासी हाजिरा समझ गई कि परमेश्वर द्वारा देखे जाने का क्या अर्थ है। अब्राम से गर्भवती होने के बाद वह सारै को तुच्छ समझने लगी थी (उत्पत्ति 16: 4), जिसने बदले में उसके साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे हाजिरा को जंगल में भागना पड़ा । हाजिरा ने खुद को अकेला पाया, वह एक ऐसे भविष्य का सामना कर रही थी जो उसके और उसके अजन्मे बच्चे के लिए अंधकारमय और निराशाजनक लग रहा था। लेकिन जंगल में यहोवा का दूत (पद 7) उससे मिला और कहा, “यहोवा ने तुम्हारे दुख के बारे में सुना है” (पद 11”। परमेश्वर के दूत ने हाजिरा को मार्गदर्शन दिया कि क्या करना है, और उसने उसे आश्वासन दिया कि भविष्य में क्या होगा। उससे हम परमेश्वर के नामों में से एक सीखते हैं — अत्ताएलरोई, वह परमेश्वर जो मुझे देखता है (पद 13)।
हाजिरा की तरह आप एक कठिन यात्रा पर हो सकते हैं – खोया हुआ और अकेला महसूस कर सकते हैं । लेकिन याद रखना कि बंजर भूमि में भी परमेश्वर आपको देखते हैं। उसके पास पहुंचें और उस पर भरोसा करें कि वह आपका मार्गदर्शन करेगा।

क्या खोज है!
रेशमा ने एक प्राचीन ड्रेसिंग टेबल को देखा और बिना किसी हिचकिचाहट के उसे खरीद लिया। जब उसने दराज खोली, तो उसे एक सोने की अंगूठी और कुछ पारिवारिक फोटो मिलीं जिनके पीछे नाम, स्थान और तारीख लिखीं थीं। उसने अंगूठी को देखा और वह इसे उसके मालिक को वापस करने से अपने आप को रोक न सकी । उसने फेसबुक का इस्तेमाल किया और उसे फोटो में एक सदस्य का पता चल गया। जब उसने अंगूठी लौटाई, तो मालिक ने कहा कि अंगूठी उसके परिवार में पीढ़ियों से चली आ रही थी और वह उस अंगूठी को पाकर खुश थी जिसे एक बार खो दिया था।
2 राजा 22:8 में, हम पढ़ते हैं कि हिल्किय्याह ने एक असाधारण खोज की जब उसने व्यवस्था की पुस्तक को यहोवा के भवन में पाया। राजा योशिय्याह ने मंदिर की मरम्मत करने का निर्देश दिया (पद 5), राजा के सचिव ने व्यवस्थाविवरण की पुस्तक को पाया। जब राजा ने व्यवस्था की पुस्तक के वचनों को सुना, तो वह बहुत दुखी हुआ और बहुत परेशान हुआ (पद 11)। यहूदा में मंदिर की तरह, परमेश्वर और उसके द्वारा पवित्रशास्त्र को पढ़ना और उसकी आज्ञाकारिता को लोगों द्वारा उपेक्षित किया गया था। पश्चाताप में, राजा ने मंदिर को मूर्तियों और ऐसी किसी भी चीज़ से साफ़ करवा दिया जो परमेश्वर को अप्रसन्न कर सकती थी क्योंकि उसने अपने राष्ट्र के लिए सुधारों की स्थापना की थी (23: 1–2)।
आज, हमारी बाइबल में छियासठ पुस्तकें हैं जो परमेश्वर की बुद्धि और निर्देश को प्रकट करती हैं–व्यवस्थाविवरण सहित। जब हम उन्हें पढ़ते और सुनते हैं, तो पवित्र आत्मा हमारे दिमागों को बदल दें और हमारे तरीकों को सुधारें। आज पवित्रशास्त्र की जीवन बदलने वाली कहानी को गहराई से पढ़ें और जीवन भर के लिए खोज करने के लिए ज्ञान प्राप्त करें!

एक विनम्र (अभिमान रहित) भोजन
पुणे के एक चर्च में स्वयंसेवा करते हुए, एक अमेरिकी मिशनरी को अन्य स्वयंसेवकों द्वारा रात के खाने के लिए आमंत्रित किया गया था। वे पास के एक रेस्तरां में गए और पांच व्यंजन मंगवाए, जबकि वे सात लोग सात थे। “कितना अशिष्ट”, मिशनरी ने सोचा। लेकिन जब व्यंजन पहुंचे तो भोजन समान रूप से बांटा गया, और मिशनरी को पांच अलग–अलग व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिला, और कोई भी भोजन बर्बाद नहीं हुआ। यह एक विनम्रता का सबक था। वह अभी तक उस संस्कृति को नहीं समझ पाई थी जहाँ वह सेवा करने के लिए सहमत हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका की तरह व्यक्तिवाद पर जोर देने के बजाय, उसने सीखा कि भारत में जीवन समुदाय में रहता है। अपने भोजन और सामान को साझा करने से लोग एक–दूसरे से जुड़े रहते हैं। उसका तरीका बेहतर नहीं था, बस अलग था। उसने कबूल किया, “अपने बारे में इन बातों का पता लगाना बहुत विनम्र था।” जैसे–जैसे उसने अपने स्वयं के पक्षपात को पहचानना शुरू किया– उसने यह भी सीखा कि विनम्रतापूर्वक दूसरों के साथ साझा करने से उसे उनकी बेहतर सेवा करने में मदद मिली।
पतरस ने यह पाठ कलीसिया के अगुवों को सिखाया: दूसरों के साथ नम्रता से पेश आना। उसने प्राचीनों को सलाह दी कि वे “अपने सौंपे हुओं पर अधिकार न जताएं”(1पतरस 5:3) और जो छोटे हैं? “अपने आप को अपने बड़ों के हवाले कर दो। तुम सब विनम्रता धारण करो” (पद 5)। उसने घोषणा की “परमेश्वर अभिमानियों का विरोध करता है, परन्तु दीनों पर अनुग्रह करता है। इसलिए, परमेश्वर के सामर्थी हाथ के नीचे अपने आप को दीन करो, कि वह तुम्हें नियत समय पर बढ़ाए” (पद 6)। परमेश्वर आज हमें अपने और दूसरों के सामने नम्रता से जीने में मदद करें।

अनचाहे मेहमान
शिल्पा और अजय ने एक आकर्षक लोकेशन में शानदार हनीमून मनाया। जब वे घर लौटे तो उन्होंने पाया कि अजय के पैरों में अजीब, खुजलीदार दाने हो गए थे। दंपति को एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ के पास भेजा गया था। उसने उन्हें बताया कि छोटे परजीवियों ने अजय के पैरों में उनके नए फ्लिप फ्लॉप जूतों के कारण हुये फफोले के माध्यम से संक्रमण पैदा कर दिया था। एक सपने की छुट्टी के रूप में जो शुरू हुआ वह “अनचाहे मेहमानों” के साथ एक चुनौतीपूर्ण संघर्ष में समाप्त हुआ।
दाऊद जानता था कि यदि पाप से लड़ने के लिए उसने परमेश्वर से मदद नहीं मांगी, तो परमेश्वर के सामने एक सुखद जीवन जीने का उसका सपना पाप और विद्रोह के अनचाहे मेहमानों के साथ युद्ध में बदल जाएगा। यह घोषित करने के बाद कि प्राकृतिक संसार में परमेश्वर कैसे प्रकट होता है (भजन संहिता19:1–6) और उसका ज्ञान उसके निर्देश में पाया गया (पद 7–10), दाऊद ने परमेश्वर से अनजाने, अभिमानी, और जानबूझकर की गई अवज्ञा से उसकी रक्षा करने के लिए कहा। “मेरे छिपे हुए दोषों को क्षमा करें। अपने दास को जानबूझ कर किए गए पापों से बचाए रखना (पद 12–13)। उसने माना कि पाप की संक्रामक बीमारी को उसे प्रभावित करने से रोकने के लिए उसके पास मानव संसाधन नहीं थे। इसलिए, उसने बुद्धिमानी से परमेश्वर से मदद मांगी।
हम यह कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं कि परमेश्वर का सम्मान करने वाले तरीके से जीने का हमारा सपना पाप द्वारा अपहरण न हो जाए? आइए हम अपनी नज़रें उस पर रखें, अपने पापों का अंगीकार और पश्चाताप करें, और अनचाहे आध्यात्मिक परजीवियों को हमारे जीवन में घुसने से रोकने के लिए ईश्वरीय सहायता प्राप्त करें।
