
स्वर्गीय प्रभु–भोज
जब अपोलो 11 के ईगल लूनर मॉड्यूल ने पहली बार 20 जुलाई 1969 को मनुष्यों को चंद्रमा पर उतारा, तो अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर कदम रखने से पहले अपनी उड़ान से उबरने में समय लगा। अंतरिक्ष यात्री बज़ एल्ड्रिन को रोटी और वाइन (दाखरस) लाने की अनुमति मिली थी ताकि वह प्रभु भोज ले सके। पवित्रशास्त्र को पढ़ने के बाद उन्होंने चंद्रमा पर सबसे पहले खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों का स्वाद चखा। बाद में उन्होने लिखा, “मैंने उस प्याले में दाखरस डाला जो हमारे चर्च ने मुझे दिया था। चंद्रमा के एक छटवें भाग के गुरुत्वाकर्षण के कारण वाइन धीरे–धीरे और सुंदर रूप से कप के किनारे पर आ गई।” जैसे ही एल्ड्रिन ने इस स्वर्गीय भोज का आनंद लिया, उसके कार्यों ने क्रूस पर मसीह के बलिदान में उसके विश्वास को और उसके दूसरे आगमन की गारंटी की घोषणा की।
प्रेरित पौलुस हमें यह याद करने के लिए प्रोत्साहित करता है कि “जिस रात वह पकड़वाया गया” कैसे यीशु अपने शिष्यों के साथ बैठा था (1 कुरिन्थियों 11:23) । मसीह ने अपने शीघ्र ही बलिदान किए जाने वाले देह की तुलना रोटी से की (पद 24)। उसने दाखरस को “नई वाचा” के प्रतीक के रूप में घोषित किया जिसने क्रूस पर बहाए उसके लहू के द्वारा हमारी क्षमा और उद्धार को सुरक्षित किया (पद 25)। जब भी और जहाँ भी हम प्रभु भोज लेते हम यीशु के बलिदान की वास्तविकता और प्रतिज्ञा किये गये उसके दूसरे आगमन में अपनी आशा में अपने विश्वास की घोषणा करते हैं(पद 26)।
कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहीं भी हैं — हम एक, और जी उठे, और आने वाले उद्धारकर्ता यीशु मसीह में विश्वास के साथ अपने विश्वास का जश्न मना सकते हैं।

परमेश्वर को मेरा काम सौपना
जिस पत्रिका के लिए मैं लिख रही थी, वह "महत्वपूर्ण" महसूस हुई, इसलिए मुझे उच्च पद के संपादक के लिए सर्वोत्तम संभव लेख प्रस्तुत करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। उसके स्तर को पूरा करने का दबाव महसूस करते हुए, मैं अपने विचारों और कल्पनाओं को बार बार लिखती। लेकिन मेरी समस्या क्या थी? क्या यह मेरा चुनौतीपूर्ण शीर्षक था? या मेरी वास्तविक चिंता व्यक्तिगत थी: क्या संपादक मुझे स्वीकार करेगा न कि केवल मेरे शब्दों को?
हमारी नौकरी की चिंताओं के जवाब के लिए, पौलुस विश्वासयोग्य निर्देश देता है। कुलुस्सियों के चर्च को लिखे एक पत्र में, पौलुस ने विश्वासियों से आग्रह किया कि वे लोगों की स्वीकृति के लिए नहीं, बल्कि परमेश्वर के लिए कार्य करें। जैसा कि प्रेरित ने कहा, "जो कुछ तुम करते हो, तन मन से करो, यह समझकर कि मनुष्यों के लिये नहीं परन्तु प्रभु के लिये करते हो, क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हें इस के बदले प्रभु से मीरास मिलेगी: तुम प्रभु मसीह की सेवा करते हो” (कुलुस्सियों 3:23-24)।
पौलुस की समझ पर विचार करते हुए, हम अपने सांसारिक अधिकारियों की नज़र में अच्छा दिखने के लिए संघर्ष करना बंद कर सकते हैं। निश्चित रूप से, हम लोगों के रूप में उनका सम्मान करते हैं और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते हैं। लेकिन यदि हम अपना कार्य "मानो प्रभु के लिए करते हो" — उससे हमारे कार्य का नेतृत्व करने और उसके लिए अभिषेक करने के लिए कहें — तो वह हमारे प्रयासों पर प्रकाश डालेगा। हमारा पुरुस्कार? हमारे काम का दबाव कम हो जाता है और हमारे काम पूरे हो जाते हैं। इससे भी अधिक, हम एक दिन उसे यह कहते हुए सुनेंगे, "शाबाश!"

पाप से दूर भागो
इस गर्मी में दो बार मुझे गाजर घास का प्रकोप झेलना पड़ा, दोनों बार ऐसा हुआ, मैं अपने यार्ड से अवांछित पौधों की वृद्धि को दूर करने का काम कर रहा था। और दोनों बार, मैंने पास में दुबके हुए, गन्दे, सफेद फूल वाले, दुश्मन को देखा। मुझे लगा कि इसके बिना मुझे प्रभावित किए मैं इसके करीब जा सकता हूं। जल्द ही, मुझे एहसास हुआ कि मैं गलत था। अपनी छोटी हरी बर्बादी के करीब जाने के बजाय, मुझे दूसरी तरफ दौड़ना चाहिए था!
पुराने नियम की कहानी में, हम देखते हैं जब युसुफ किस प्रकार जहरीली आईवी (वृक्ष लता) से भी बदतर चीज़ अर्थात पाप से किस प्रकार दूर भागा था। वह मिस्र के अधिकारी पोतीपर के घर में रह रहा था, जिसकी पत्नी ने उसे बहकाने की कोशिश की, यूसुफ ने उसके करीब जाने की कोशिश नहीं की - वह भाग गया।
हालाँकि उसने उस पर झूठा आरोप लगाया और उसे जेल में डाल दिया, पूरे प्रकरण में युसुफ शुद्ध रहा। और जैसा कि हम उत्पत्ति 39:21 में देखते हैं, "यहोवा उसके साथ था।"
परमेश्वर हमें उन गतिविधियों और परिस्थितियों से भागने में मदद कर सकता है जो हमें उससे दूर ले जा सकती हैं — जब पाप निकट हो तो दूसरे रास्ते पर चलने के लिए हमारा मार्गदर्शन करता है। 2 तीमुथियुस 2:22 में, पौलुस लिखता है, "बुरी अभिलाषाओं से दूर भागो।" और 1 कुरिन्थियों 6:18 में वह कहता है कि "व्यभिचार से दूर भागो।"
परमेश्वर की शक्ति में, हम उन चीजों से भागना चुने जो हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं।

परमेश्वर के मित्रों का मित्र
जब दो व्यक्तियों को पता चलता है कि उनका एक मित्र उन दोनों का भी मित्र है, तो पहली मुलाक़ात ही बहुत सुहावनी हो जाती है। इसका सबसे विस्मरणीय रूप क्या हो सकता है, एक बड़े दिल वाला मेजबान एक अतिथि का स्वागत कुछ इस तरह से करता है, “आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। विजय का या हिना का कोई भी मित्र मेरा मित्र है।"
यीशु ने कुछ ऐसा ही कहा। वह बहुतों को चंगा करके भीड़ को आकर्षित कर रहे थे। लेकिन स्थानीय धार्मिक अगुवे जिस तरह से मंदिर का व्यवसायीकरण करते और अपने प्रभाव का दुरुपयोग करते, उससे असहमत होने के कारण उनके दुश्मन भी बन रहे थे। बढ़ते हुए संघर्ष के बीच में, उन्होंने अपनी उपस्थिति के आनंद, मूल्य और आश्चर्य को बढ़ाने के लिए एक कदम उठाया। उन्होंने अपने शिष्यों को दूसरों को चंगा करने की क्षमता दी और उन्हें यह घोषणा करने के लिए भेजा कि परमेश्वर का राज्य निकट है। उसने चेलों को आश्वासन दिया: "जो कोई तुम्हारा स्वागत करता है, वह मेरा स्वागत करता है" (10:40), और बदले में, उनके पिता का स्वागत करता है जिसने उन्हें भी भेजा।
मित्रता के अधिक जीवन बदलने वाले प्रस्ताव की कल्पना करना कठिन है। जो कोई अपना घर खोलना चाहेगा, या यहां तक कि उसके चेलों में से एक को एक प्याला ठंडा पानी देगा, उसके लिए यीशु ने परमेश्वर के हृदय में एक स्थान का आश्वासन दिया है। जबकि वह बहुत पहले हुआ था, पर उसके वचन हमें याद दिलाते हैं कि दयालुता और आतिथ्य के बड़े और छोटे कार्यों में अभी भी परमेश्वर के मित्रों के मित्र के रूप में स्वागत पाने और स्वागत करने के तरीके हैं।
