श्रेणी  |  odb

आप कैसे है?

क्लारा अपने जीवन के अंतिम समय में थी, और वह यह जानती थी। जब वह अपने अस्पताल के कमरे के बिस्तर पर लेटी थी, उसके सर्जन और युवा प्रशिक्षुओं के एक समूह ने कमरे में प्रवेश किया। अगले कई मिनटों के लिए, डॉक्टर ने क्लारा को नजरअंदाज कर दिया क्योंकि वह उनके प्रशिक्षुओं को उसकी अवसानक (टर्मिनल) स्थिति के बारे में बता रहे थे। अंत में, वह उसकी ओर मुड़े और पूछा, "और आप कैसी हो?" क्लारा कमजोर रूप से मुस्कुराई और समूह को यीशु में अपनी आशा और शांति के बारे में गर्मजोशी से बताया।

लगभग दो हज़ार साल पहले, यीशु का पस्त, नग्न शरीर, दर्शकों की भीड़ के सामने अपमान सहित सूली पर लटका दिया गया था। क्या उन्होंने अपने सताने वालों को कोसा? नहीं। "यीशु ने कहा, 'हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं" (लूका 23:34)। जबकि उसे झूठा दोषी ठहराया गया और सूली पर चढ़ाया, पर उन्होंने अपने शत्रुओं के लिए प्रार्थना की। बाद में, उन्होंने एक और अपमानित व्यक्ति, एक अपराधी, से कहा कि — उस व्यक्ति के विश्वास के कारण — वह आज ही उसके साथ "स्वर्गलोक में" होगा (पद 43)। अपने दर्द और शर्म में, यीशु ने दूसरों के लिए प्रेम के कारण आशा और जीवन के शब्दों को साझा करना चुना।

जब क्लारा ने अपने सुनने-वालों के साथ मसीह को साझा करना समाप्त किया, उसने प्रश्न को वापस डॉक्टर के सामने रखा। उसने नम्रता से उनकी आंसुओं से भरी आँखों में देखा और पूछा, "और तुम कैसे हो?" मसीह के अनुग्रह और शक्ति से, उसने जीवन के शब्दों को साझा किया — उसके लिए और कमरे में दूसरों के लिए प्रेम और चिंता दिखाते हुए। आज या आने वाले दिनों में हम किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना करें, आइए हम परमेश्वर पर भरोसा करें कि वह जीवन के प्रेमपूर्ण वचनों को बोलने का साहस प्रदान करेगा।

परमेश्वर में स्थापित

"हवा बकाइन को उछाल रही है।" अपनी वसंत ऋतु की कविता "मे" की उस प्रारम्भिक पंक्ति के साथ, कवि सारा टीसडेल ने तेज हवाओं में लहराती बकाइन झाड़ियों को अपनी मन की दृष्टि में कैद किया। लेकिन टीसडेल एक खोए हुए प्यार का शोक मना रही थी, और उसकी कविता जल्द ही उदासी में बदल गयी।

हमारे घर के पीछे लगी बकाइनों ने भी एक चुनौती का सामना करा। अपने सबसे हरे-भरे और खूबसूरत मौसम के बाद, उन्हें एक मेहनती माली की कुल्हाड़ी का सामना करना पड़ा, जो हर झाड़ी को "छंटनी" करता था, झाड़ -झंखाड़ उखाड़ता था। मैं रोया। फिर, तीन साल बाद - बंजर शाखाओं के बाद, चुरे जैसे फफूंदी का एक झुंड, और उन्हें खोदने की मेरी विश्वासहीन योजना - हमारे लंबे समय से पीड़ित बकाइन ने फिर से वापसी की। उन्हें बस समय चाहिए था, और मुझे बस उस चीज़ का इंतज़ार करना था जो मैं तब नहीं देख सकता था।

बाइबल ऐसे बहुत से लोगों के बारे में बताती है जिन्होंने विपत्ति के बावजूद विश्वास से प्रतीक्षा की। नूह ने बहुत समय तक वर्षा की प्रतीक्षा की। कालेब ने वादा किए हुए देश में रहने के लिए चालीस वर्ष तक इंतज़ार किया। रिबका ने एक बच्चे को गर्भ धारण करने के लिए बीस वर्ष तक प्रतीक्षा की। याकूब ने राहेल से विवाह करने के लिए सात वर्ष तक प्रतीक्षा की। शिमोन ने शिशु यीशु को देखने के लिए बहुत ही प्रतीक्षा की। उनके धैर्य का उन्हें प्रतिफल प्राप्त हुआ।

इसके विपरीत, जो मनुष्य की ओर देखते हैं वे "बंजर भूमि में झाड़ी के समान होंगे" (यिर्मयाह 17:6)। कवि टीसडेल ने अपनी कविता को इस तरह की निराशा में समाप्त किया। "मैं एक सर्द रास्ते पर जाती हूं," । लेकिन “धन्य है वह जो यहोवा पर भरोसा रखता है,” यिर्मयाह आनन्दित हुआ। "वें उस वृक्ष के समान होंगे जो नदी के किनारे लगा हो" (पद 7-8)।

यीशु में नया डीएनए

अपने अस्थि मज्जा (बोन मेरो) के बदले जाने के चार साल बाद क्रिस ने अपने रक्त का पुन: परीक्षण कराया। बोन मेरो के देने वाले के मज्जा ने उसे ठीक करने के लिए जो आवश्यक था वह प्रदान किया था, लेकिन एक आश्चर्यजनक बात हुई: क्रिस के खून में डीएनए उसके दाता का था, उसका अपना नहीं। यह वास्तव में समझ में आता है: प्रक्रिया का लक्ष्य कमजोर रक्त को दाता के स्वस्थ रक्त से बदलना था। फिर भी क्रिस के गाल, होंठ और जीभ के स्वाब ने दाता के डीएनए को दिखाया। कुछ मायनों में, वह कोई और बन गया - हालाँकि उसने अपनी यादें, बाहरी रूप और अपने कुछ मूल डीएनए को बनाए रखा था।

क्रिस का अनुभव उस व्यक्ति के जीवन के साथ एक आश्चर्यजनक समानता रखता है जिसने यीशु में उद्धार प्राप्त किया है। हमारे आत्मिक परिवर्तन के समय — जब हम यीशु पर भरोसा करते हैं — हम एक नई सृष्टि बन जाते हैं (2 कुरिन्थियों 5:17)। इफिसुस की कलीसिया को पौलुस की पत्री ने उन्हें उस भीतरी परिवर्तन को प्रकट करने के लिए प्रोत्साहित किया, "[अपने] पुराने मनुष्यत्व को उतार दे" और "नए मनुष्यत्व को पहिन ले, जो परमेश्वर के अनुरूप सत्य की धार्मिकता और पवित्रता में सृजा गया है”। (इफिसियों 4:22,24)। मसीह के लिए अलग किये गए।

हमें यह दिखाने के लिए डीएनए या रक्त परीक्षण की आवश्यकता नहीं है कि यीशु की परिवर्तनकारी शक्ति हमारे भीतर जीवित है। हमारी भीतर की वास्तविकता इससे प्रमाणित होनी चाहिए की हम अपने आस-पास के संसार के साथ कैसा व्यवहार करते है, यह प्रकट करते हुए कि हम कैसे "एक दूसरे पर कृपालु और करुणामय हों, एक दूसरे को क्षमा करें, जैसे परमेश्वर ने मसीह में (हमारे) अपराध क्षमा किए" (पद 32)।

दूसरों में निवेश

जब एक कंपनी ने अपने खाने के पदार्थों में से प्रत्येक दस खरीद के लिए एक हजार फ्रीक्वेंट फ्लायर अंक प्रदान करने का प्रस्ताव रखा, तो एक व्यक्ति को एहसास हुआ कि उनका सबसे सस्ता उत्पाद चॉकलेट पुडिंग के एक-एक कप थे। उसने बारह हजार से अधिक खरीदे। $3,000 (लगभग 2.25 लाख) खर्च करके उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए गोल्ड स्टेटस पाया और हवाई यात्रा की आजीवन आपूर्ति प्राप्त की। उन्होंने पुडिंग को दान में भी दिया, जिससे उन्हें एक लाभकारी टैक्स राइट-ऑफ मिला। प्रतिभावान व्यक्ति!

यीशु ने एक चालाक प्रबंधक के बारे में एक विवादास्पद दृष्टांत बताया, जिसे उसका मालिक निकालने पर था, उसने अपने मालिक के लेनदारों के क़र्ज़ को कम कर दिया। वह आदमी जानता था कि जो एहसान वह अभी उन पर कर रहा है बाद में वह उनकी मदद पर भरोसा कर सकता है। यीशु प्रबंधक के अनैतिक व्यापार अभ्यास की प्रशंसा नहीं कर रहे, लेकिन वह जानते थे कि हम उसकी चतुराई से सीख सकते हैं। यीशु ने कहा कि हमें चतुराई से "संसार के धन का उपयोग अपने लिये मित्र बनाने के लिये करना चाहिए, कि जब वह चला जाए, तो अनन्त निवासों में तुम्हारा स्वागत किया जाए" (लूका 16:9)। जैसे "पुडिंग मैन" ने पच्चीस सेंट के उत्पाद को उड़ानों में बदल दिया, इसी तरह हम अपने "सांसारिक धन" का उपयोग "सच्चा धन" (पद 11) प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

ये धन क्या हैं? यीशु ने कहा, “अपनी संपत्ति बेचकर दान कर दो”; और “अपने लिये ऐसे बटुए बनाओ, जो पुराने नहीं होते, अर्थात स्‍वर्ग पर ऐसा धन इकट्ठा करो जो घटता नहीं और जिस के निकट चोर नहीं जाता, और कीड़ा नहीं बिगाड़ता”। (12:33)। हमारा निवेश हमारे उद्धार को नहीं कमाता, लेकिन यह इसकी पुष्टि करता है, "क्‍योंकि जहाँ तुम्हारा धन है, वहां तुम्हारा मन भी लगा रहेगा।" (पद 34)।