
पाप से दूर भागो
इस गर्मी में दो बार मुझे गाजर घास का प्रकोप झेलना पड़ा, दोनों बार ऐसा हुआ, मैं अपने यार्ड से अवांछित पौधों की वृद्धि को दूर करने का काम कर रहा था। और दोनों बार, मैंने पास में दुबके हुए, गन्दे, सफेद फूल वाले, दुश्मन को देखा। मुझे लगा कि इसके बिना मुझे प्रभावित किए मैं इसके करीब जा सकता हूं। जल्द ही, मुझे एहसास हुआ कि मैं गलत था। अपनी छोटी हरी बर्बादी के करीब जाने के बजाय, मुझे दूसरी तरफ दौड़ना चाहिए था!
पुराने नियम की कहानी में, हम देखते हैं जब युसुफ किस प्रकार जहरीली आईवी (वृक्ष लता) से भी बदतर चीज़ अर्थात पाप से किस प्रकार दूर भागा था। वह मिस्र के अधिकारी पोतीपर के घर में रह रहा था, जिसकी पत्नी ने उसे बहकाने की कोशिश की, यूसुफ ने उसके करीब जाने की कोशिश नहीं की - वह भाग गया।
हालाँकि उसने उस पर झूठा आरोप लगाया और उसे जेल में डाल दिया, पूरे प्रकरण में युसुफ शुद्ध रहा। और जैसा कि हम उत्पत्ति 39:21 में देखते हैं, "यहोवा उसके साथ था।"
परमेश्वर हमें उन गतिविधियों और परिस्थितियों से भागने में मदद कर सकता है जो हमें उससे दूर ले जा सकती हैं — जब पाप निकट हो तो दूसरे रास्ते पर चलने के लिए हमारा मार्गदर्शन करता है। 2 तीमुथियुस 2:22 में, पौलुस लिखता है, "बुरी अभिलाषाओं से दूर भागो।" और 1 कुरिन्थियों 6:18 में वह कहता है कि "व्यभिचार से दूर भागो।"
परमेश्वर की शक्ति में, हम उन चीजों से भागना चुने जो हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं।

परमेश्वर के मित्रों का मित्र
जब दो व्यक्तियों को पता चलता है कि उनका एक मित्र उन दोनों का भी मित्र है, तो पहली मुलाक़ात ही बहुत सुहावनी हो जाती है। इसका सबसे विस्मरणीय रूप क्या हो सकता है, एक बड़े दिल वाला मेजबान एक अतिथि का स्वागत कुछ इस तरह से करता है, “आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। विजय का या हिना का कोई भी मित्र मेरा मित्र है।"
यीशु ने कुछ ऐसा ही कहा। वह बहुतों को चंगा करके भीड़ को आकर्षित कर रहे थे। लेकिन स्थानीय धार्मिक अगुवे जिस तरह से मंदिर का व्यवसायीकरण करते और अपने प्रभाव का दुरुपयोग करते, उससे असहमत होने के कारण उनके दुश्मन भी बन रहे थे। बढ़ते हुए संघर्ष के बीच में, उन्होंने अपनी उपस्थिति के आनंद, मूल्य और आश्चर्य को बढ़ाने के लिए एक कदम उठाया। उन्होंने अपने शिष्यों को दूसरों को चंगा करने की क्षमता दी और उन्हें यह घोषणा करने के लिए भेजा कि परमेश्वर का राज्य निकट है। उसने चेलों को आश्वासन दिया: "जो कोई तुम्हारा स्वागत करता है, वह मेरा स्वागत करता है" (10:40), और बदले में, उनके पिता का स्वागत करता है जिसने उन्हें भी भेजा।
मित्रता के अधिक जीवन बदलने वाले प्रस्ताव की कल्पना करना कठिन है। जो कोई अपना घर खोलना चाहेगा, या यहां तक कि उसके चेलों में से एक को एक प्याला ठंडा पानी देगा, उसके लिए यीशु ने परमेश्वर के हृदय में एक स्थान का आश्वासन दिया है। जबकि वह बहुत पहले हुआ था, पर उसके वचन हमें याद दिलाते हैं कि दयालुता और आतिथ्य के बड़े और छोटे कार्यों में अभी भी परमेश्वर के मित्रों के मित्र के रूप में स्वागत पाने और स्वागत करने के तरीके हैं।

परमेश्वर के प्रावधान
भोजन की सेवा के ट्रक से किराने का सामान उतारने में मदद करने के लिए तीन वर्षीय बडडी और उसकी माँ प्रति सप्ताह चर्च जाते थे। जब बडडी ने अपनी माँ को अपनी दादी से यह कहते हुए सुना कि डिलीवरी ट्रक खराब हो गया है, तो उसने कहा, "अरे, नहीं। वे अब भोजन की सेवा कैसे करेंगे?” उसकी माँ ने समझाया कि चर्च को एक नया ट्रक खरीदने के लिए धन जुटाना होगा। बडडी मुस्कुराया। "मेरे पास पैसे हैं," उसने कमरे से बाहर निकलते हुए कहा। वह रंगीन स्टिकर से सजाए गए प्लास्टिक के गुल्लक के साथ लौटा जो सिक्कों से भरा हुआ था, जिसमें कीमत 38 डॉलर (लगभग 2500 रुपये) थी। हालाँकि बडडी के पास बहुत कुछ नहीं था, फिर भी परमेश्वर ने एक नया रेफ्रिजरेटेड (प्रशीतेत) ट्रक प्रदान करने के लिए उसके द्वारा दी गई की भेट को दूसरों के उपहारों के साथ जोड़ा, ताकि चर्च उनके समुदाय की सेवा करना जारी रख सके।
उदारतापूर्वक अर्पित की गई एक छोटी राशि हमेशा पर्याप्त से अधिक होती है जब इसे परमेश्वर के हाथों में रखा जाता है। 2 राजा 4 में, एक गरीब विधवा ने भविष्यद्वक्ता एलीशा से आर्थिक सहायता मांगी। उसने उसे उसके स्वयं के संसाधनों से वस्तुंए लेने, मदद के लिए अपने पड़ोसियों तक पहुंचने, फिर उसके निर्देशों का पालन करने के लिए कहा (पद 1-4)। प्रावधान के एक चमत्कारी दृश्य में, परमेश्वर ने विधवा के तेल की थोड़ी सी मात्रा का उपयोग उसके पड़ोसियों से एकत्र किए गए सभी घड़ों (पात्रों) को भरने के लिए किया (पद 5-6)। एलीशा ने उससे कहा, “तेल बेचो और अपना कर्ज चुकाओ। जो कुछ बचा है उस पर तू और तेरे पुत्र जीवित रह सकते हैं" (पद 7)।
जब हम उस पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो हमारे पास नहीं है, तो हम यह देखने से चूक जाते हैं कि हमारे पास जो कुछ है उसके साथ परमेश्वर क्या महान काम करते हैं।

दूसरों के साथ चलना
बिली, एक प्रेम करने वाला और वफादार कुत्ता, 2020 में एक इंटरनेट स्टार बन गया। उसके मालिक, रसेल, का टखना टूट गया था और चलने के लिए बैसाखी का उपयोग करते थे। जल्द ही कुत्ता भी जब अपने मालिक के साथ चलता तो लंगड़ाने लगता। चिंतित, रसेल बिली को पशु चिकित्सक के पास ले गया, जिसने कहा कि उसके साथ कुछ भी गलत नहीं है! वह ठीक से भागता जब वह अकेला होता। बाद में यह पता चला कि कुत्ता जब अपने मालिक के साथ चलता, तो झूठमूठ लंगड़ाता था। इसे आप कह सकते है कि किसी के दर्द के साथ एक समान होने की कोशिश करना!
रोम की कलीसिया को प्रेरित पौलुस के निर्देशों में दूसरों के साथ चलना सबसे आगे आता है। उसने दस आज्ञाओं में से अंतिम पाँच आज्ञाओं का सार इस प्रकार दिया: "अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखो" (रोमियों 13:9)। हम पद 8 में भी दूसरों के साथ चलने के महत्व को देख सकते हैं: "एक दूसरे से प्रेम रखने के अतिरिक्त कोई ऋण बकाया न रहे।"
लेखक जेनी अल्बर्स सलाह देते हैं: “जब कोई टूटा हुआ होता है, तो उसे जोड़ने की कोशिश मत करो। (आप नहीं कर सकते।) जब कोई दर्द में हो, तो उसका दर्द दूर करने का प्रयास न करें। (आप नहीं कर सकते।) इसके बजाय, उस दर्द में उनके साथ में चलकर उन्हें प्रेम करें। (आप कर सकते हैं।) क्योंकि कभी-कभी लोगों को केवल यह जानने की आवश्यकता होती है कि वे अकेले नहीं हैं।"
क्योंकि यीशु, हमारा उद्धारकर्ता, हमारे सभी दुखों और पीड़ाओं में हमारे साथ चलता है, हम जानते हैं कि दूसरों के साथ चलने का क्या अर्थ है।
