
भीषण संघर्ष
896 में कार्ल एकली नाम के एक खोजकर्ता ने खुद को इथियोपिया के एक सुदूर हिस्से में पाया, जिसका पीछा अस्सी पाउंड के तेंदुए ने किया था। उसे याद आया कि तेंदुआ उछल रहा था, “अपने दाँत मेरे गले में डालने की कोशिश कर रहा था।” पर वह चूक गई, उसने अपने खतरनाक जबड़ों से उसका दाहिना हाथ पकड लिया। दोनों रेत में लुढ़क गए—एक लंबा, भयंकर संघर्ष। एकली कमजोर पड़ गया, और अब यह सवाल पैदा हो गया कि कौन पहले हार मान लेगा। अपनी आखिरी ताकत को समेटते हुए एकली अपने नंगे हाथों से उस बड़ी बिल्ली का दम घोंटने में सक्षम हुआ।
प्रेरित पौलुस ने समझाया कि कैसे हम में से प्रत्येक जो यीशु में विश्वास करते हैं अनिवार्य रूप से अपने भयंकर संघर्षों का सामना करते हैं,जहाँ हम अभिभूत महसूस करते हैं और आत्मसमर्पण करने के लिए प्रलोभित होते हैं। इसके बजाय, हमें अपने शैतान की युक्तियों के साम्हने खड़े और दृढ़ बने रहना चाहिए (इफिसियों 6:11,14)। जब हम अपनी कमजोरी और संवेदनशीलता को पहचानते हैं तो डरने या टूटने के बजाय पौलुस ने हमें विश्वास में आगे बढ़ने के लिए चुनौती दी, यह याद करते हुए कि हम अपने साहस और ताकत पर नहीं बल्कि परमेश्वर पर भरोसा करते हैं। “यहोवा में और उसके पराक्रम में बलवन्त बनो” (पद 10)। जिन चुनौतियों का हम सामना करते हैं, उनमें वह केवल एक प्रार्थना दूर है (पद 18)।
हां, हमारे पास कई संघर्ष हैं, और हम अपनी शक्ति या चतुरता से उनसे कभी नहीं बचेंगे। लेकिन परमेश्वर किसी भी शत्रु या बुराई से अधिक शक्तिशाली है जिसका हम कभी भी सामना करेंगे।

ब्रह्मांड के साथ छेड़ छाड़
1980 के दशक की शुरुआत में, एक प्रमुख खगोलशास्त्री, जो ईश्वर में विश्वास नहीं करता था, ने लिखा, “तथ्यों की एक सामान्य ज्ञान व्याख्या से पता चलता है कि एक सुपर बुद्धि ने भौतिकी के साथ साथ रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ छेड़ छाड की है।” इस वैज्ञानिक की नज़र में सबूतों से पता चलता है कि ब्रह्मांड में हम जो कुछ भी देखते हैं, उसे किसी चीज़ ने डिज़ाइन किया था। उन्होंने कहा, “प्रकृति में बोलने लायक कोई अंधी ताकत नहीं है।” दूसरे शब्दों में, हम जो कुछ भी देखते हैं वह ऐसा लगता है जैसे किसी ने इसकी योजना बनाई थी। और फिर भी, खगोलशास्त्री नास्तिक बना रहा।
3000 साल पहले, एक और बुद्धिमान व्यक्ति ने असमान देखा और एक अलग निष्कर्ष निकाला। “जब मैं आकाश को जो तेरे हाथों का कार्य है, और चंद्रमा और तारागण को जो तू ने नियुक्त किए हैं, देखता हूं, तो फिर मनुष्य क्या है कि तू उसका स्मरण रखे, और आदमी क्या है कि तू उसकी सुधि ले?” दाऊद ने आश्चर्य किया (भजन संहिता 8:3–4)
फिर भी परमेश्वर हमारी बहुत परवाह करता है।ब्रह्मांड अपने बुद्धिमान डिज़ाइनर की कहानी कहता है, वह उत्तम बुद्धि जिसने हमारे मन को बनाया और हमें उसके कामों पर विचार करने के लिए यहाँ रखा। यीशु और उसकी सृष्टि के द्वारा, परमेश्वर को जाना जा सकता है। पौलुस ने लिखा, “वह तो (मसीह) सारी सृष्टि में पहिलौठा है, स्वर्ग की हो अथवा पृथ्वी की सारी वस्तुएं उसी के द्वारा और उसी के लिये सृजी गई हैं” (कुलिस्सियों 1:15–16)।
ब्रह्मांड के साथ वास्तव में छेड छाड की गई। बुद्धिमान डिज़ाइनर की पहचान वहाँ की खोज करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति द्वारा खोजी जा सकती है।

पश्चाताप का उपहार
“नहीं! मैंने उसे नहीं किया!” जेन ने अपने किशोर बेटे को इन्कार करते हुये बहुत उदास मन से सुनाए क्योंकि वह जानती थी वह सच नहीं बोल रहा था। फिर से साइमन से पूछने से पहले कि क्या हुआ था, उसने परमेश्वर से मदद के लिए प्रार्थना की। साइमन ने इनकार करना जारी रखा।अंत में निराश होकर वह बाहर जाने लगी जब उसने अपने कंधे पर एक हाथ महसूस किया और साइमन की क्षमा याचना सुनी। उसने पवित्र आत्मा के दोषी ठहराए जाने का उत्तर दिया और पश्चाताप किया।
पुराने नियम की योएल की पुस्तक में, परमेश्वर ने अपने लोगों को उनके पापों के लिए सच्चे पश्चाताप के लिए बुलाया क्योंकि उसने पूरे मन से अपने पास लौटने के लिए उनका स्वागत किया (2:12)। परमेश्वर ने पछतावे के बाहरी कृत्यों की तलाश नहीं की, बल्कि यह कि वे अपने कठोर रवैये को नरम कर देंगे, “अपना हृदय फाड़ोए न कि अपने वस्त्र।” योएल ने इस्राएलियों को याद दिलाया कि “परमेश्वर अनुग्रहकारी और दयालु, विलम्ब से कोप करने वाला, और अति प्रेम करने वाला है” (पद 13)।
हमें अपने गुनाहों को कबूल करना कठिन लग सकता है, क्योंकि हम अपने घमंड में अपने पापों को मानना नहीं चाहते। शायद हमने सच्चाई को ठगा है, और हम अपने कर्मों को यह कहते हुए सिद्ध करते हैं की यह केवल “थोड़ा सफेद झूठ” था। पर जब हम परमेश्वर के कोमल पर दृढ़ पश्चाताप की प्रेरणा को ध्यान देते है वह हमें क्षमा करेगा और हमारे सारे अधर्मों से शुद्ध करेगा (1 यूहन्ना 1रू9)। हम अपराध बोध और शर्म से आजाद हो सकते हैं,यह जानते हुए की हम क्षमा किए गये हैं ।

मजबूती से समाप्त करें
जैसे मैं अपने 40 मिनट के व्यायाम को समाप्त करने वाला होता हूँ, मैं लगभग गारंटी के साथ कह सकता हूं कि मेरा कोच चिल्लाएगा, “मजबूती से समाप्त करो” । मैं जानता हूँ कि प्रत्येक निजी टरेनर या ग्रुप फिटनैस लीड़र इन वाक्यांशों को व्यायाम समाप्त होने के कुछ मिनटों पहले उपयोग करते हैं । वे जानते हैं कि व्यायाम का अंत उतना ही महत्वपूर्ण जितना है जितना उसका शुरुआत। और वे जानते हैं की मानव शरीर में प्रवृति होती है कि थोड़ी देर हरकत करने के बाद बाद सुस्त पड़ जाता है। ।
यीशु के साथ हमारी यात्रा के लिए भी यही बात सच है। पौलुस जब यरुश्लेम की ओर बढ़ा तो उसने इफेसुस की कलीसिया के प्राचीनों को कहा कि उसे मजबूती से खत्म करने की जरूरत थी, जहां उसे निश्चित था कि वह मसीह के एक प्रेरित के रूप में ज्यादा सताव का सामना करेगा (प्रेरितों के काम 20:17–24) । हालांकि पौलुस उससे अप्रभावित रहा। उसका एक मिशन था, और वह था उस यात्रा को समाप्त करना जो उसने शुरू की थी और वह करना था जिसे करने के लिए परमेश्वर ने उसे बुलाया था। उसका एक काम था —“ परमेश्वर के अनुग्रह का सुसमाचार सुनाना” (पद 24)। और वह मजबूती से खत्म करना चाहता था। भले ही कठिनाई उसका इंतजार कर रही थी (पद 23), वह समाप्ति की ओर दौड़ता रहा, वह अपनी यात्रा में दृढ़ रहने के लिए केंद्रित और दृढ़ था।
चाहे हम अपनी शारीरिक मांसपेशियों का व्यायाम कर रहे हों या कार्यों, शब्दों और कर्मों के माध्यम से परमेश्वर द्वारा दी गई अपनी क्षमताओं का काम कर रहे हों, हमें भी मजबूती से खत्म करने के लिए अनुस्मारक द्वारा प्रोत्साहित किया जा सकता है। “थके हुए न हों” (गलातियों 6:9)। हार मत मानो। ईश्वर आपको वह प्रदान करेगा जो आपको मजबूती से खत्म करने के लिए चाहिए।
