
अनुत्तरित प्रार्थनाएं
क्या हम वहां पहुँच गए हैं? / अभी नहीं। / क्या हम अब वहां पहुँच गए है? / अभी नहीं। जब हमारे बच्चे छोटे थे, तब हम सोलह घंटे की घर वापसी की पहली (और निश्चित रूप से आखिरी नहीं) यात्रा पर खेले जाने वाले आगे-पीछे के खेल(back-and-forth game) खेले l हमारे सबसे बड़े दो बच्चों ने खेल को जीवित और चलता हुआ रखा, और अगर हर बार उनके मांगने पर मेरे पास एक रुपया होता, तो सहज ही, मेरे पास रुपयों का ढेर होता। यह एक ऐसा सवाल था जिससे मेरे बच्चे आसक्त थे, लेकिन मैं (ड्राइवर) भी उतना ही आसक्त था और सोच रहा था, क्या हम वहां पहुँच गए हैं? और जवाब था, अभी नहीं, लेकिन जल्द ही।
सच कहा जाए, तो अधिकांश वयस्क उस प्रश्न पर भिन्नता पूछ रहे हैं, हालाँकि हम इसे ज़ोर से नहीं बोल सकते। लेकिन हम इसे उसी कारण के लिए पूछ रहे हैं─ हम थके हुए हैं, और हमारी आंखें "शोक से [बैठ गयी हैं]” (भजन 6:7)। हम रात की ख़बरों से लेकर रोज़मर्रा की परेशानी से लेकर कभी न खत्म होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से लेकर रिश्ते के तनाव तक हर चीज़ के बारे में हम “कराहते कराहते थक” चुके हैं (पद 6), और सूची जारी है। हम रोते हैं : “क्या हम वहां पहुँच गए हैं? कब तक प्रभु, कब तक?”
भजनहार उस तरह की थकान को अच्छी तरह जानता था, और वह ईमानदारी से उस मुख्य प्रश्न को परमेश्वर के पास लेकर आया l एक देखभाल करने वाले माता-पिता की तरह, उसने दाऊद की पुकार सुनी और अपनी बड़ी दया से उन्हें स्वीकार किया (पद 9)। पूछने में कोई शर्म नहीं थी। इसी तरह, आप और मैं स्वर्ग में हमारे पिता के पास हमारी ईमानदार पुकार "कब तक?" और उसका उत्तर हो सकता है "अभी नहीं, लेकिन जल्द ही। मैं भला हूँ। मेरा यकीन करो।"

मसीह जैसी पुर्णता
"पूर्णतावाद मेरे द्वारा ज्ञात सबसे डरावने शब्दों में से एक है," कैथलीन नॉरिस लिखती हैं, मत्ती की पुस्तक में वर्णित "पूर्णता" के साथ आधुनिक-समय पूर्णतवाद का सोच-समझकर तुलना करना। वह वर्णन करती हैं "आधुनिक समय की पूर्णतावाद एक गंभीर मनोवैज्ञानिक पीड़ा के रूप में है जो लोगों को आवश्यक जोखिम लेने के लिए बहुत डरपोक बनाती है।" लेकिन मत्ती में अनुवादित शब्द "सिद्ध" का अर्थ वास्तव में परिपक्व, पूर्ण या संपूर्ण है। नॉरिस ने निष्कर्ष निकाला, “पूर्ण बनने के लिए . . . विकास के लिए जगह बनाना और इतना परिपक्व [बनना] है कि खुद को दूसरों को दे सके।”
पूर्णता को इस तरह से समझने से मत्ती 19 में बताई गई गहन कहानी को समझने में मदद मिलती है, जहां एक व्यक्ति ने यीशु से पूछा कि वह "अनन्त जीवन पाने" के लिए क्या अच्छा कर सकता है (पद 16)। यीशु ने उत्तर दिया, "आज्ञाओं को [मानो]" (पद 17)। उस आदमी ने सोचा कि वह उन सभी का पालन करता है, फिर भी वह जानता था कि कुछ कमी है। "मुझ में किस बात की घटी है?" (पद 20) उसने पूछा।
तभी यीशु ने उस आदमी के धन की पहचान उसके दिल को दबाने वाली पकड़ के रूप में की। उसने कहा कि यदि वह " सिद्ध होना" चाहता है─संपूर्ण, परमेश्वर के राज्य में दूसरों को देने और प्राप्त करने के लिए तैयार है─तो उसे उस चीज़ को छोड़ने के लिए तैयार होना चाहिए जो उसके हृदय को दूसरों से दूर कर रहा था (पद 21)।
हम में से प्रत्येक के पास सिद्धता का अपना संस्करण है─ऐसी संपत्ति या आदतें जिन्हें हम नियंत्रण में रहने के एक निरर्थक प्रयास के रूप में पकड़ते हैं। आज, यीशु के समर्पण के कोमल निमंत्रण को सुनें—और उस संपूर्णता में स्वतंत्रता पाएं जो केवल उसमें संभव है (पद 26)।

हम परमेश्वर में अपना भरोसा रखते हैं
बच्चा अगले छह सप्ताह में नही होनेवाला था, लेकिन डॉक्टर ने विनीता को अभी-अभी “कोलेस्टेसिस (cholestasis)” बिमारी का निदान किया था, गर्भावस्था में जिगर (कलेजे) की यह परेशानी आम है। भावनाओं के बवंडर में, विनीता को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसने इलाज पाया और उससे कहा गया कि उसका प्रसव चौबीस घंटे में किया जाएगा! अस्पताल के एक अन्य हिस्से में, वेंटिलेटर और अन्य उपकरण जो COVID-19 मामलों के हमले के लिए आवश्यक थे, लगाए जा रहे थे। इसके कारण, विनीता को घर भेज दिया गया। उसने परमेश्वर और उसकी योजनाओं पर भरोसा करने का निर्णय लिया, और उसने कुछ दिनों बाद एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
जब पवित्रशास्त्र हम में जड़ें जमा लेता है, तो यह कठिन परिस्थितियों में हमारे प्रतिक्रिया करने के तरीके को बदल देता है। यिर्मयाह ऐसे समय में रहता था जब अधिकांश समाज मानवीय गठबंधनों पर भरोसा करता था, और मूर्तियों की पूजा प्रचलित थी। भविष्यद्वक्ता उस व्यक्ति की तुलना जो "मनुष्य पर भरोसा रखता है, और उसका सहारा लेता है, जिसका मन यहोवा से भटक जाता है” (यिर्मयाह 17:5) उस व्यक्ति के साथ करता है जो परमेश्वर पर भरोसा रखता है। "धन्य है वह . . . जो यहोवा पर भरोसा रखता है . . . वह उस वृक्ष के समान होगा जो नदी के किनारे लगा हो . . . और सूखे वर्ष में भी उनके विषय में कुछ चिंता न होगी, क्योंकि वह तब भी फलता रहेगा” (पद 7–8)।
यीशु में विश्वासियों के रूप में, हमें विश्वास से जीने के लिए बुलाया गया है जब हम समाधान के लिए उसकी ओर देखते हैं। जब वह शक्ति प्रदान करता है, तो हम उससे डरना या उस पर भरोसा करना चुन सकते हैं। परमेश्वर कहता हैं कि हम धन्य हैं—पूरी तरह से संतुष्ट—जब हम उस पर भरोसा करना चुनते हैं।

द्वेष नहीं रखना
2011 में एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान, दो तिहत्तर वर्षीय पूर्व कनाडाई फुटबॉल लीग खिलाड़ी मंच पर आपस में भिड़ गए। 1963 में अपने खेल के दिनों में एक आपसी अनबन को सुलझाना था। जब एक आदमी ने दूसरे को मंच से धकेल दिया, तो भीड़ ने उसको कहा कि उसे "जाने दो!" वे उससे कह रहे थे कि वह द्वेष न रखे।
बाइबल में ऐसे लोगों के कई उदाहरण हैं जो दुर्भाव रखते थे। कैन ने अपने भाई हाबिल के प्रति द्वेषपूर्ण व्यवहार रखा क्योंकि परमेश्वर ने हाबिल की भेंट को उसके ऊपर स्वीकार कर लिया था (उत्पत्ति 4:5)। यह द्वेष इतना गहरा था कि यह अंततः हत्या का कारण बना क्योंकि “कैन ने अपने भाई पर चढ़कर उसे घात किया” (पद 8)। "एसाव ने याकूब से बैर रखा" क्योंकि याकूब ने उसका पहिलौठा अधिकार चुरा लिया था (27:41)। यह द्वेष इतना तीव्र था कि इसने डर के मारे याकूब को अपने जीवन के लिए भागने के लिए विवश किया।
बाइबल हमें न केवल उन लोगों के कई उदाहरण देती है जो द्वेष रखते थे, बल्कि यह हमें यह भी निर्देश देती है कि इस तरह के विद्वेष को कैसे दूर किया जाए—माफी और मेल-मिलाप कैसे प्राप्त करें। परमेश्वर हमें दूसरों से प्रेम करने के लिए बुलाता है (लैव्यव्यवस्था 19:18), उन लोगों के लिए प्रार्थना करें और क्षमा करें जो हमारा अपमान करते हैं और हमें चोट पहुँचाते हैं (मत्ती 5:43-47), सभी लोगों के साथ शांति से रहें, बदला लेना, परमेश्वर पर छोड दें, और भलाई के साथ बुराई पर विजय पाएं (रोमियों) 12:18-21)। उनकी शक्ति से, हम आज द्वेष को मिटा दें।
