
क्रिसमस बालक
कल्पना कीजिए कि जिसने, बीजों से देवदारों को उत्पन्न करके एक भ्रूण के रूप में जीवन शुरू किया; वह जिसने सितारों को बनाया जिसने अपने आप को गर्भ में अधीन कर दिया; वह जो आकाश को भर देता है, वह जो हमारे समय में एक अल्ट्रासाउंड पर एक मात्र बिंदु होता है वैसा बन जाता है । यीशु, स्वभाव से ही परमेश्वर थे, फिर भी अपने आप को शून्य कर दिया (फिलिप्पियों 2:6-7)। क्या आश्चर्यजनक विचार है!
उस दृश्य की कल्पना करें जब वह एक सादे किसान गांव में चरवाहों और स्वर्गदूतों और आकाश में उज्ज्वल रोशनी के बीच पैदा हुआ है, जानवरों का मिमियाना जो उसकी पहली लोरी थी। देखो जैसे वह अनुग्रह और डील-डौल में बढ़ता है : एक युवा के रूप में, भव्य प्रश्नों के उत्तर के साथ शिक्षकों को आश्चर्यचकित करता है; स्वर्ग से अपने पिता की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए यरदन नदी में एक जवान आदमी के रूप में; और जंगल में, जब वह भूख और प्रार्थना में मल्लयुद्ध करता है।
आगे देखें जब वह अपने विश्व-परिवर्तनकारी मिशन को शुरू करता है - बीमारों को चंगा करना, कोढ़ियों को छूना, अशुद्ध को क्षमा करना। देखें जब वह पीड़ा में एक बगीचे में घुटने टेकता है और जब वे उसे गिरफ्तार करते हैं जबकि उसके सबसे करीबी दोस्त भाग जाते हैं। देखें जब
वह दो लकड़ी के खंभों पर उसपर थूका जाता है और कीलों से लटकाया जाता है, उसके कंधों पर संसार के पाप हैं। लेकिन देखें, हाँ देखें, जब वह पत्थर लुढ़कता है, एक खाली कब्र खोखली बजती है, क्योंकि वह जीवित है!
देखें जबी उसे सर्वोच्च स्थान पर उठाया गया है (पद 9)। देखें जब उसका नाम स्वर्ग और पृथ्वी को भरता है (पद 10-11)।
सितारों का यह निर्माता जो अल्ट्रासाउंड पर एक बिंदु बन गया। यह, हमारा क्रिसमस बालक है।

शांति का राजकुमार
जब जॉन की सर्दी निमोनिया में बदल गई, तो वह अस्पताल में भर्ती हो गया। उसी समय, उसकी माँ का उससे कुछ मंजिल ऊपर कैंसर का इलाज चल रहा था, और उसका मन उनके बारे में और अपने स्वयं के स्वास्थ्य के बारे में चिंताओं से भर गया। फिर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर, जब रेडियो ने "ओ होली नाइट(O Holy Night)" गीत बजाया, तो जॉन परमेश्वर की शांति की गहरी भावना से भर गया। उसने प्रिय उद्धारकर्ता के जन्म की रात होने के बारे में शब्दों को सुना : "आशा का एक रोमांच थकी हुई आत्मा को आनन्दित करता है, क्योंकि एक नयी और गौरवशाली सुबह उभर रही है!" उस पल में, उसकी और अपनी माँ की चिंताएँ गायब हो गईं।
यह "प्रिय उद्धारकर्ता" हमारे लिए पैदा हुआ, यीशु, "शान्ति का राजकुमार" है, जैसा कि यशायाह ने भविष्यवाणी की थी (यशायाह 9:6)। यीशु ने इस भविष्यवाणी को तब पूरा किया जब वह एक बच्चे के रूप में पृथ्वी पर आया, और जो "लोग अंधकार से भरे हुए मृत्यु के देश में रहते थे” उनके लिए प्रकाश और उद्धार लेकर आया (मत्ती 4:16; यशायाह 9:2 देखें)। वह उन लोगों का प्रतीक है और उन्हें शांति देता है जिन्हें वह प्यार करता है, तब भी जब वे कठिनाई और मृत्यु का सामना करते हैं।
वहाँ अस्पताल में, जॉन ने उस शांति का अनुभव किया जो पूरी समझ से परे है (फिलिप्पियों 4:7) जब उसने यीशु के जन्म पर विचार किया। परमेश्वर के साथ इस मुलाकात ने उसके विश्वास और कृतज्ञता की भावना को मजबूत किया क्योंकि वह क्रिसमस पर अपने परिवार से दूर उस साफ-सुथरे कमरे में लेटा था। हम भी परमेश्वर की शांति और आशा का उपहार प्राप्त करें।

वे कैसे जानेंगे
उत्तरी थाईलैंड में "द गैदरिंग" एक अंतरपंथीय, अंतर्राष्ट्रीय चर्च है। हाल ही के एक रविवार को, कोरिया, घाना, पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, अमेरिका, फिलीपींस और अन्य देशों के यीशु में विश्वास करने वाले एक विनम्र, अत्यंत साधारण होटल सम्मेलन कक्ष में इकठ्ठा हुए l उन्होंने "इन क्राइस्ट अलोन(In Christ Alone)" और "आई एम ए चाइल्ड ऑफ गॉड(I Am a Child of God)" गीत गाए, जो उस माहोल में विशेष रूप से मार्मिक थे।
कोई भी लोगों को एक साथ नहीं लाता जैसे यीशु करता है। वह शुरू से करता आ रहा है। पहली सदी में, अन्ताकिया में अठारह अलग-अलग जातीय समूह थे, जिनमें से प्रत्येक, शहर के अपने हिस्से में रहते थे। जब विश्वासी पहली बार अन्ताकिया आए, तो उन्होंने यीशु के बारे में "केवल यहूदियों के बीच" प्रचार किया (प्रेरितों के काम 11:19)। हालाँकि, चर्च के लिए यह परमेश्वर की योजना नहीं थी। अन्य शीघ्र ही आ गए जो "यूनानियों [अन्यजातियों] से भी बातें करने लगे, और उन्हें प्रभु यीशु के बारे में खुशखबरी सुनाने लगे," और "बहुत से लोगों ने विश्वास किया और प्रभु की ओर फिरे" (पद 20-21)। शहर के लोगों ने देखा कि यीशु यहूदियों और यूनानियों के बीच सदियों से चली आ रही दुश्मनी को ठीक कर रहा था, और उन्होंने घोषणा की कि इस बहु-जातीय चर्च को “मसीही" या "छोटे मसीह" (पद 26) कहा जाना चाहिए।
हमारे लिए अलग-अलग लोगों को गले लगाने के लिए जातीय, सामाजिक और आर्थिक सीमाओं तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन यह कठिनाई हमारा अवसर है। यदि यह कठिन नहीं होता, तो हमें ऐसा करने के लिए यीशु की आवश्यकता नहीं होती। और कुछ लोग देखेंगे कि हम उसका अनुसरण कर रहे हैं।

आभासी उपस्थिति
जैसा कि नॉवेल(नया) कोरोनवायरस ने दुनिया भर में बढ़ गया, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रसार को धीमा करने के साधन के रूप में लोगों के बीच शारीरिक दूरी बढ़ाने की सलाह दी। कई देशों ने अपने नागरिकों को खुद को क्वारंटाइन या खास स्थानों में आश्रय लेने के लिए कहा। संगठनों ने कर्मचारियों को दूर से काम करने के लिए घर भेज दिया यदि वे कर सकते थे, जबकि अन्य को आर्थिक रूप से कमजोर रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा। दूसरों की तरह, मैंने डिजिटल प्लेटफॉर्म(मंच) के माध्यम से चर्च और छोटे-समूह की बैठकों में भाग लिया। एक दुनिया के रूप में, हमने शारीरिक रूप से असम्बद्ध होने के बावजूद एक साथ रहने के नए रूपों का अभ्यास किया।
यह सिर्फ इंटरनेट नहीं है जो हमें संपर्क की भावना बनाए रखने देता है। हम आत्मा के माध्यम से मसीह के शरीर के सदस्यों के रूप में एक दूसरे से जुड़ते हैं। पौलुस ने इस धारणा को सदियों पहले कुलुस्सियों को लिखी अपनी पत्री में व्यक्त किया था। हालाँकि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उनके चर्च की स्थापना नहीं की थी, लेकिन उन्होंने उनकी और उनके विश्वास की गहराई से परवाह की। और यद्यपि पौलुस व्यक्तिगत रूप से उनके साथ नहीं हो सकता था, उसने उन्हें याद दिलाया कि वह "आत्मा में [उनके] साथ था" (कुलुस्सियों 2:5)।
हम हमेशा उन लोगों के साथ नहीं रह सकते जिन्हें हम वित्तीय, स्वास्थ्य या अन्य व्यावहारिक कारणों से प्यार करते हैं, और तकनीक, उस अंतर को भरने में मदद कर सकती है। फिर भी किसी भी प्रकार का आभासी संबंध उस "एकजुटता" की तुलना में फीका पड़ जाता है जिसे हम मसीह के शरीर के साथी सदस्यों के रूप में अनुभव कर सकते हैं (1 कुरिन्थियों 12:27)। ऐसे क्षणों में, हम, पौलुस की तरह, एक दूसरे के विश्वास की दृढ़ता में आनन्दित हो सकते हैं और प्रार्थना के माध्यम से, एक दूसरे को "परमेश्वर अर्थात् मसीह के भेद को पूरी तरह से जानने" के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं (कुलुस्सियों 2:2)।
