ज्योति पर भरोसा रखें
मौसम पूर्वानुमान ने विशाल चक्रवात बताया l यही होता है जब वायुमंडलीय दबाव गिरता है तो सर्दियों का तूफान तेजी से बढ़ता है l रात होने तक, धूल भरी स्थितियों ने हवाई अड्डे की ओर जानेवाले राजमार्ग को देखना लगभग असंभव बना दिया l प्रायः l लेकिन जब यह आपकी बेटी है, जो हवाई यात्रा द्वारा आपसे मुलाकात करने घर आ रही है, तो आप वही करेंगे जो आपको करना चाहिए l आप अतिरिक्त कपड़े और पानी पैक करते हैं (यदि आप राजमार्ग पर फंस जाते हैं), तो बहुत धीरे-धीरे ड्राइव करते हैं, निरंतर प्रार्थना करते हैं, और अंतिम लेकिन महत्वपूर्ण, अपने हेडलाइट पर भरोसा करते हैं l और कभी-कभी आप लगभग असंभव को प्राप्त करते हैं l
यीशु ने क्षितिज पर एक तूफान की भविष्यवाणी की, जिसमें उसकी मृत्यु शामिल थी (यूहन्ना 12:31-33), और एक जो उसके अनुयायियों को विश्वासयोग्य रहने में और सेवा करने के लिए चुनौती देने वाला था (पद.26) l अंधेरा होने वाला था जिसके कारण देखना लगभग असंभव हो जाता l तो यीशु ने उन्हें क्या करने के लिए कहा? ज्योति पर विश्वास करो, या ज्योति पर भरोसा करो (पद.36) l यही एकमात्र तरीका था जिससे कि वे आगे बढ़ते रह सकते थे और विश्वाश्योग्य बने रह सकते थे l
यीशु थोड़ी देर और उनके साथ रहने वाला था l लेकिन विश्वासियों के पास हमारे निरंतर मार्गदर्शक के रूप में मार्ग को प्रकाशित करने के लिए उसकी आत्मा है l हम भी अंधकारमय समय का सामना करेंगे जब आगे का रास्ता देखना लगभग असंभव होगा l प्रायः l लेकिन विश्वास करने या प्रकाश में भरोसा करने से हम आगे बढ़ सकते हैं l

खोए हुए को पुनः प्राप्त करना
फोन की दुकान पर, युवा पास्टर ने बुरी खबर के लिए खुद को दृढ किया l उसका स्मार्ट फोन, गलती से हमारी बाइबल कक्षा के दौरान गिर गया, यह पूरा नुकसान था, ठीक? वास्तव में, नहीं l स्टोर के क्लर्क ने पास्टर के सभी डेटा को पुनःप्राप्त कर दिया, जिसमें उसके बाइबल वीडियो और फ़ोटो भी शामिल थे l उसने “हर एक फोटो जो मैंने कभी डिलीट की थी को भी पुनःप्राप्त कर लिया,” उसने कहा l स्टोर ने “मेरे टूटे हुए फोन को एक नए फोन से बदल दिया l” जैसा कि उसने कहा, “मैंने सब कुछ पुनःप्राप्त कर लिया जो मैंने खोया था और उससे भी अधिक प्राप्त कियाl”
दाऊद ने एक बार शातिर अमालेकियों के हमले के बाद अपने स्वयं के वसूली मिशन का नेतृत्व किया l पलिश्ती शासकों द्वारा अस्वीकार किये जाने के बाद, दाऊद और उसकी सेना ने पाया कि अमालेकियों ने छापा मारा था और उनके नगर सिकलग को जला दिया था “उसमें की स्त्री आदि छोटे बड़े जितने थे” सभी को बंधक बनाकर ले गए थे –उनकी पत्नियों और बच्चों को मिलाकर (1 शमूएल 30:2,3) l “तब दाऊद और वे लोग जो उसके साथ थे चिल्लाकर इतना रोए कि फिर उनमें रोने की शक्ति न रही” (पद.4) l सैनिक अपने अगुए दाऊद से इतने कडवे थे कि उन्होंने “उस पर पथराव करने” (पद.6) की चर्चा कर रहे थे l
“परन्तु दाऊद ने अपने परमेश्वर यहोवा को स्मरण करके हियाव बाँधा” (पद.6) l जैसा कि परमेश्वर ने वादा किया था, दाऊद ने अमालेकियों का पीछा किया “और जो कुछ अमालेकी ले गए थे वह सब दाऊद ने छुड़ाया . . . “वरन् उनके क्या छोटे, क्या बड़े, क्या बेटे, क्या बेटियाँ, क्या लूट का माल, सब कुछ जो अमालेकी ले गए थे, उस में से कोई वस्तु न रही जो उनको न मिली हो; क्योंकि दाऊद सब का सब लौटा लाया” (पद.18-19) l जब हम आत्मिक हमलों का सामना करते हैं, जो हमारी आशा को भी “लूट” लेते हैं, काश हम परमेश्वर में नये सिरे से सामर्थ्य प्राप्त करें l जीवन की हर चुनौती में वह हमारे साथ रहेगा l

आपकी प्रतिष्ठा क्या है?
स्थानीय हाई स्कूल खेल कार्यक्रम में, टेड सबसे बड़ा और सबसे ऊंची आवाज़ वाला व्यक्ति था l इससे पहले कि एक अपक्षयी (degenerative)स्थिति उस पर प्रबल हो, वह छह फीट छह इंच लंबा और 100 किलोग्राम से अधिक वजन का था l स्कूल में टेड की भीड़ को उत्तेजित करने वाला शोर प्रसिद्ध था l
लेकिन टेड की अपने समुदाय में सिर्फ हर्षध्वनि (cheer-leading) के लिए प्रतिष्ठित नहीं था l न ही वह शराब की लत के लिए था जो उसने कम उम्र के व्यक्ति के रूप में अनुभव किया था l नहीं, उसे परमेश्वर और परिवार के प्रति प्रेम, उसकी उदारता और दया के लिए याद किया जाएगा l चार घंटे की “घर-वापसी(home-going) कार्यक्रम” जिसने उसके जीवन का जश्न मनाया, व्यक्ति के बाद व्यक्ति यीशु के सुसमाचार द्वारा अंधेरे से बचाए गए एक व्यक्ति की मसीह की समानता के जीवंत तरीकों के बारे में गवाही देने के लिए आगे आए l
इफिसियों 5:8 में, पौलुस ने विश्वासियों को याद दिलाया कि वे “पहले अंधकार थे” लेकिन जल्दी से ध्यान दिया, “अब प्रभु में ज्योति हो, अतः ज्योति की संतान के समान चलो l”
यीशु में हर विश्वासी के लिए ऐसी ही बुलाहट है l टेड की तरह ज्योति के संतानों के पास इस दुनिया के अंधेरे में संलग्न लोगों के समक्ष पेश करने के लिए बहुत कुछ है l “अंधकार के निष्फल काम” से बचना है (देखें. 3-4, 11) l हमारे समुदायों और दुनिया भर में उन लोगों को उन लोगों की प्रतिभाशाली, विशेष साक्षी की आवश्यकता है जिन पर यीशु की ज्योति चमकी है (पद.14) l कितना विशेष? जैसे प्रकाश अंधकार से अलग है l

दृढ़ता से थामे रहें
हैरियट टबमैन उन्नीसवीं सदी के महान अमेरिकी नायकों में से एक थी l जब वह उत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका के मुक्त क्षेत्र में प्रवेश करके दासता से बच गई l उल्लेखनीय साहस दिखाते हुए, उसने तीन सौ से अधिक साथी गुलामों को स्वतंत्रता के लिए राह दिखाया केवल अपनी स्वतंत्रता का आनंद लेने से असंतुष्ट, उसने मित्रों, परिजनों, और अजनबियों को स्वतंत्रता के लिए नेतृत्व करने के लिए दास राज्यों में उन्नीस बार लौटने की जोखिम उठाई, कभी-कभी तो कनाडा तक लोंगों को पैदल राह दिखाई l
टबमैन को ऐसी बहादुर कार्य के लिए किसने प्रेरित किया? एक गहरा विश्वास वाली महिला, उसने एक समय यह कहा था : “मैंने हमेशा परमेश्वर से कहा, मैं आपको थामे रहूंगी, और आपको मुझे देखना होगा l” जब वह लोगों को गुलामी से बाहर निकालती थी परमेश्वर के मार्गदर्शन पर उसकी निर्भरता उसकी सफलता की एक बानगी(hallmark) थी l
परमेश्वर को “दृढ़ता से थामने” का क्या अर्थ है? यशायाह की भविष्यवाणी में एक पद हमें यह देखने में मदद कर सकता है कि वास्तव में यह वही है जो हमें अपने हाथों से थाम लेता है l यशायाह ने परमेश्वर को उद्धृत किया, जिसने कहा, “मैं तेरा परमेश्वर यहोवा, तेरा दाहिना हाथ पकड़कर कहूँगा, ‘मत डर, मैं तेरी सहायता करूंगा’” (41:13) l
हेरियट ने परमेश्वर को दृढ़ता से पकड़ रखा था, और उसने उसे पार पहुँचाया l आप किन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं? जब वह आपके हाथ और आपके जीवन को “थाम” लेता है परमेश्वर को दृढ़ता से थामे रहेंl “मत डर” वह आपकी मदद करेगा l

विश्वास का निवेश
अपने बारहवें क्रिसमस पर, लड़के को ट्री के नीचे रखे उपहारों के खुलने का बेसब्री से इंतजार था l वह एक नई बाइक के लिए लालायित था, लेकिन उसकी उम्मीदें टूट गईं - उसे जो आखिरी उपहार मिला वह एक शब्दकोश था l पहले पन्ने पर, उसने पढ़ा : “मम्मी और डैडी की और से चार्ल्स के लिए, 1958 l स्कूल में तुम्हारे बेहतरीन काम के लिए प्यार और उच्च आशाओं के साथ l
अगले दशक में, इस लड़के ने स्कूल में अच्छा प्रदर्शन किया l वह कॉलेज से स्नातक किया और बाद में विमान प्रशिक्षण प्राप्त किया l वह विदेशों में काम करने वाला एक पायलट बन गया, जो जरूरतमंद लोगों की मदद करने और उनके साथ यीशु के बारे में लोगो को बताने के काम को पूरा किया l अब इस उपहार को प्राप्त करने के लगभग साठ साल के बाद, उसने अपने पौत्रों के साथ अपना जीर्ण-शीर्ण शब्दकोश साझा किया l वह उसके लिए उसके भविष्य में उसके माता-पिता के प्यार भरे निवेश का प्रतीक बन गया था, और वह अब भी उसे संजोता है l लेकिन वह अपने माता-पिता को उसे परमेश्वर और पवित्रशास्त्र के बारे में सिखाकर उसके विश्वास के निर्माण में किए गए दैनिक निवेश के लिए और भी अधिक आभारी है l
व्यवस्थाविवरण 11 बच्चों के साथ पवित्रशास्त्र के शब्दों को साझा करने के लिए हर अवसर को उपयोग्य करने के महत्व के बारे में बात करता है : “और तुम घर बैठे, मार्ग पर चलते, लेटते-उठते इनकी चर्चा करके अपने बच्चों को सिखाया करना” (पद.19) l
इस लड़के के लिए, जब वह बच्चा था शाश्वत मूल्य तब स्थापित किये गए जो अपने उद्धारकर्ता के लिए जीवन भर परमेश्वर की सक्षमता से सेवा करने के लिए उमड़ा l कौन जनता है हमारा आत्मिक निवेश किसी के आत्मिक जीवन में कितना बढौती लायेगाl