श्रेणी  |  odb

नम्रता को धारण करना

 
फ्रोजन ट्रीट्स फ्रैंचाइज़ की सी.ई.ओ, टेलीविजन श्रृंखला अंडरकवर बॉस में खजांची की वर्दी पहनकर गुप्त रूप से गई। फ्रैंचाइज़ी के एक स्टोर में काम करते हुए, उनके विग और मेकअप ने उसकी पहचान छिपा दी क्योंकि वह "नई" कर्मचारी बन गई थी। उनका लक्ष्य यह देखना था कि अंदर और ज़मीन पर चीज़ें वास्तव में कैसे काम कर रही हैं। अपनी टिप्पणियों के आधार पर, वह स्टोर में आने वाली कुछ समस्याओं को हल करने में सक्षम रही। 
यीशु ने हमारी समस्याओं को हल करने के लिए "विनम्र स्थान" (फिलिप्पियों 2:7) लिया। वह मानव बन गया - पृथ्वी पर चला, हमें परमेश्वर के बारे में सिखाता रहा, और अंततः हमारे पापों के लिए क्रूस पर मारा गया (पद 8)। इस बलिदान ने मसीह की विनम्रता को उजागर किया क्योंकि उसने आज्ञाकारितापूर्वक हमारे पापबलि के रूप में अपना जीवन दे दिया। वह एक मनुष्य के रूप में पृथ्वी पर चला और उसने वही अनुभव किया जो हम अनुभव करते हैं—जमीनी स्तर से। 
यीशु में विश्वासियों के रूप में, हमें विशेष रूप से अन्य विश्वासियों के साथ हमारे संबंधों में हमारे उद्धारकर्ता के समान "समान स्वाभाव" रखने के लिए बुलाया गया है (पद 5)। परमेश्वर हमें नम्रता धारण करने में (पद 3) और मसीह का स्वाभाव अपनाने में (पद 5) मदद करते हैं। वह हमें दूसरों की जरूरतों को पूरा करने और मदद के लिए तैयार रहने वाले सेवकों की तरह रहने के लिए प्रेरित करते है। जैसे-जैसे परमेश्वर हमें दूसरों से विनम्रतापूर्वक प्रेम करने के लिए प्रेरित करते जाते है, हम उनकी सेवा करने और उनके सामने आने वाली समस्याओं का करुणापूर्वक समाधान खोजने की बेहतर स्थिति में होते हैं। 
 

 

अतिरिक्त अनुग्रह की आवश्यकता

 
जब हम चर्च में एक विशेष कार्यक्रम के लिए सजावट कर रहे थे, तो प्रभारी महिला ने मेरी अनुभवहीनता के बारे में शिकायत की। उसके चले जाने के बाद, एक और महिला मेरे पास आई। “उसकी चिंता मत करो. उसे हम ई.जी.आर.(E.G.R) कहते हैं—EXTRA GRACE REQUIRED (अतिरिक्त अनुग्रह की आवश्यकता)।'' 
मैं हँसी। जल्द ही मैं उस लेबल का इस्तेमाल उन सब पर करने लगी जिनके साथ मेरा मतभेद होता। वर्षों बाद, मैं उसी चर्च अभयारण्य में बैठकर ई.जी.आर.का मृत्युलेख सुन रही थी। पादरी ने बताया कि कैसे उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर परमेश्वर की सेवा की और दूसरों को उदारतापूर्वक दान दिया। मैंने परमेश्वर से मुझे उनके और किसी और के बारे में न्याय और गपशप करने के लिए क्षमा माँगी, जिसे मैंने अतीत में ई. जी. आर के रूप में लेबल किया था। आख़िरकार, मुझे भी यीशु में किसी भी अन्य विश्वासी की तरह ही अतिरिक्त अनुग्रह की आवश्यकता थी। 
इफिसियों 2 में, प्रेरित पौलुस कहता है कि सभी विश्वासी "स्वभाव ही से क्रोध की सन्तान थे" (पद 3)। लेकिन परमेश्वर ने हमें मुक्ति का उपहार दिया, एक ऐसा उपहार जिसे पाने के हम योग्य नहीं थे, एक ऐसा उपहार जिसे हम कभी कमा नहीं सकते थे "ताकि ऐसा न हो कि कोई घमण्ड करे" (व. 9)। कोई भी नहीं। 
जैसे ही हम इस आजीवन यात्रा के दौरान पल-पल ईश्वर को समर्पित करते हैं, पवित्र आत्मा हमारे चरित्र को बदलने के लिए काम करता है ताकि हम मसीह के चरित्र को दर्शा सकें। प्रत्येक विश्वासी को अतिरिक्त अनुग्रह की आवश्यकता है। परन्तु हम आभारी हो कि परमेश्वर का अनुग्रह हमारे लिए पर्याप्त है (2 कुरिन्थियों 12:9)। 
 

कुछ सही करना

एक कैदी, "जेसन" के पत्र ने मुझे और मेरी पत्नी को आश्चर्यचकित कर दिया। हम पिल्लों का "पालन-पोषण" करते ताकि वें सेवदायक कुत्ते बन सके जो विकलांग लोगों की सहायता करें। ऐसा ही एक पिल्ला अगले प्रशिक्षण चरण में पहुँचा, जिसे कैदियों द्वारा चलाया जाता था जिन्हें सिखाया गया था कि कुत्तों को कैसे प्रशिक्षित किया जाए। हमें लिखे गए पत्र में जेसन ने उसके अतीत के प्रति दुख व्यक्त किया, लेकिन फिर उसने कहा, "स्निकर्स सत्रहवाँ कुत्ता है जिसे मैंने प्रशिक्षित किया है, और वह सबसे अच्छा है। जब मैं उसे अपनी ओर देखते हुए देखता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं आखिरकार कुछ सही कर रहा हूं। 
केवल जेसन ही नहीं है जिसके पास पछतावे है। हम सबके पास हैं. यहूदा के राजा मनश्शे के पास भी बहुत थे। दूसरा इतिहास 33 उसके कुछ भारी दुष्टताओं को रेखांकित करता है: बाल नाम देवताओं के लिये वेदियां ओर अशेरा नाम मूरतें बनाई (पद 3), जादू टोना करना, और अपने बच्चों की बलि देना (पद 6)। उसने पूरे राष्ट्र को इस घिनौने रास्ते पर चलाया (पद 9)। 
"यहोवा ने मनश्शे और उसकी प्रजा से बातें की, परन्तु उन्हों ने कुछ ध्यान नहीं दिया" (पद 10)। आख़िरकार, परमेश्वर ने उसके ध्यान को फेरा। "बेबीलोनियों ने आक्रमण किया, "... वे मनश्शे को नकेल डालकर, और पीतल की बेड़ियों से जकड़कर, उसे बाबेल को ले गए” (पद 11)। इसके बाद, मनश्शे ने अंततः कुछ सही किया। "वह यहोवा के साम्हने बहुत दीन हुआ, और उस से प्रार्थना की" (पद 12)। परमेश्वर ने उसकी सुनी और उसे राजा के रूप में पुन: स्थापित किया। मनश्शे ने पराये व दुष्ट कामों को एक सच्चे परमेश्वर की आराधना से बदला (पद 15-16)। 
क्या आपका पछतावा आपको नाश करने की धमकी देता है? अब भी बहुत देर नहीं हुई है। परमेश्वर हमारी पश्चाताप की विनम्र प्रार्थना सुनते हैं। 
 

मेरा उद्देश्य क्या है?

हेरोल्ड ने कहा, "मुझे ऐसा मेहसूस होता की मैं किसी काम का नहीं हूँ।" "विधुर और सेवानिवृत्त, बच्चे अपने परिवार में व्यस्त, शांत दोपहरें दीवार पर परछाइयाँ देखते हुए बिताते।" वह अक्सर अपनी बेटी से कहते थे, "मैं बूढ़ा हो गया हूं और पूरा जीवन जी चुका हूं। अब मेरा कोई उद्देश्य नहीं है। ईश्वर मुझे किसी भी समय ले जा सकते हैं।” 
हालाँकि, एक दोपहर, एक बातचीत ने हेरोल्ड के मन को बदल दिया। हेरोल्ड ने कहा, "मेरे पड़ोसी को अपने बच्चों से कुछ समस्या थी, इसलिए मैंने उसके लिए प्रार्थना की।" “बाद में, मैंने उसके साथ सुसमाचार बाँटा। इस तरह मुझे एहसास हुआ कि मेरा अभी भी एक उद्देश्य है! जब तक ऐसे लोग हैं जिन्होंने यीशु के बारे में नहीं सुना है, मुझे उन्हें उद्धारकर्ता के बारे में अवश्य बताना है।" 
जब हेरोल्ड ने एक आम, साधारण मुलाकात का जवाब अपने विश्वास को साझा करके दिया, तो उसके पड़ोसी का जीवन बदल गया। 2 तीमुथियुस 1 में, प्रेरित पौलुस ने दो महिलाओं का उल्लेख किया है जिनका उपयोग परमेश्वर ने एक अन्य व्यक्ति के जीवन को बदलने के लिए किया था: पौलुस के युवा सहकर्मी, तीमुथियुस का जीवन। लोइस, तीमुथियुस की नानी, और यूनिस, उसकी माँ, के पास " निष्कपट विश्वास" था जिसे उन्होंने उसे दिया था (पद 5)। एक साधारण घर में प्रतिदिन के कार्यों के द्वारा, युवा तीमुथियुस ने एक सच्चा विश्वास सीखा यह यीशु के एक विश्वासयोग्य शिष्य के रूप में उसके विकास को आकार देने के लिए था और अंततः, इफिसुस में कलीसिया के अगुवे के रूप में उसकी सेवकाई को भी। 
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारी उम्र, पृष्ठभूमि या परिस्थितियाँ क्या हैं, हमारा एक उद्देश्य है—दूसरों को यीशु के बारे में बताना। 
 

प्रार्थना और परिवर्तन

1982 में, पादरी क्रिश्चियन फ्यूहरर ने जर्मनी में लीपज़िग के सेंट निकोलस चर्च में सोमवार की प्रार्थना सभा शुरू की। वर्षों तक, मुट्ठी भर लोग वैश्विक हिंसा और दमनकारी पूर्वी जर्मन शासन के बीच परमेश्वर से शांति की प्रार्थना करने के लिए एकत्र होते। हालाँकि कम्युनिस्ट अधिकारी चर्चों पर करीब से नज़र रखते थे, लेकिन उन्हें तब तक कोई चिंता नहीं थी जब तक कि संख्या बढ़ नहीं गई इतनी की चर्च के गेट के बाहर तक सामूहिक बैठकें पहुँच गई। 9 अक्टूबर 1989 को सत्तर हजार प्रदर्शनकारी मिले और शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। छह हजार पूर्वी जर्मन पुलिस किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार थी। हालाँकि, भीड़ शांतिपूर्ण रही और इतिहासकार इस दिन को एक ऐतिहासिक क्षण मानते हैं। एक महीने बाद, बर्लिन की दीवार गिर गई। इस व्यापक परिवर्तन की शुरुआत एक प्रार्थना सभा से हुई। 
जैसे ही हम परमेश्वर की ओर मुड़ते हैं और उनकी बुद्धि और शक्ति पर भरोसा करना शुरू करते हैं, चीजें अक्सर बदलने और नया आकार लेने लगती हैं। इस्राएलियों की तरह जब हम “संकट में यहोवा की दोहाई देते हैं,” तो हम उस एकमात्र परमेश्वर को पाते हैं जो हमारी सबसे गंभीर कठिनाइयों को भी गहराई से बदलने और हमारे सबसे कठिन सवालों का जवाब देने में सक्षम है (भजन 107:28)। “परमेश्वर आँधी को थाम देता है और तरंगें बैठ जाती हैं।” और "निर्जल देश को जल के सोते कर देता है"(पद 29, 35)। जिससे हम प्रार्थना करते हैं वह निराशा से आशा और विनाश से सुंदरता लाता है। 
लेकिन यह परमेश्वर है जो (अपने समय में - हमारे समय में नहीं) परिवर्तन का कार्य करता है। प्रार्थना यह है कि हम उसके द्वारा किए जा रहे परिवर्तनकारी कार्य में कैसे भाग लेते हैं।