Our Authors

सब कुछ देखें

Articles by जेम्स बैंक्स

उद्देश्य पर जीना

“हम छुट्टी पर जा रहे हैं!” मेरी पत्नी ने उत्साह से हमारे तीन वर्षीय पोते अजय को बताया जब हम अपनी यात्रा के पहले चरण में घर से निकले l छोटे अजय ने उन्हें विचारमग्न ढंग से देखकर कर जवाब दिया, “मैं छुट्टी पर नहीं जा रहा हूँ। मैं एक मिशन पर जा रहा हूँ!”

हमें यकीन नहीं है कि हमारे पोते ने "एक मिशन पर" जाने की अवधारणा को कहां प्राप्त किया,  लेकिन उसकी टिप्पणी ने मुझे विचारने के लिए कुछ दिया, जब हम हवाई अड्डे पर गए : जब मैं इस छुट्टी पर जा रहा हूँ और कुछ दिनों के लिए अवकाश लेता हूँ,  क्या मैं इस बात को ध्यान में रख रहा हूँ कि मैं अभी भी “मिशन पर हूँ” और प्रत्येक क्षण परमेश्वर के साथ और उसके लिए जी सकूँ?  क्या मुझे अपने हर काम में उसकी सेवा करना याद है?

प्रेरित पौलुस ने रोमी साम्राज्य की राजधानी रोम में रहने वाले विश्वासियों को “आशा में आनंदित; क्लेश में स्थिर; प्रार्थना में नित्य” (रोमियों 12:11) लगे रहने के लिए उत्साहित किया l उसका कहना था कि यीशु में हमें अपना जीवन उद्देश्य और उत्साह के साथ जीना है l यहां तक ​​कि सबसे नीरस क्षण नए अर्थ प्राप्त करते हैं जब हम परमेश्वर की ओर आशा से देखते हैं और उसके उद्देश्यों के लिए जीते हैं l

जब हम ट्रेन में अपने-अपने सीटों पर बैठ गए, मैंने प्रार्थना की, “प्रभु, मैं आपका हूँ l इस सैर में जो कुछ आप मेरे लिए रखे हैं, मुझे उसे याद रखने में मदद करें l”

हर दिन उसके साथ एक अनंत महत्वपूर्ण मिशन है!

निरंतर परिश्रम!

परमेश्वर उन लोगों को उपयोग करना पसंद करता है जिन्हें दुनिया अनदेखा कर सकती है l विलियम कैरी की परवरिश 1700 के दशक में एक छोटे से गाँव में हुई थी और उनकी औपचारिक शिक्षा बहुत कम थी l उन्हें अपने चुने हुए धंधे में सीमित सफलता मिली और उन्हेंने गरीबी में जीवन व्यतीत किया l लेकिन परमेश्वर ने उसे खुशखबरी सुनाने की चाहत दी और उसे मिशनरी होने के लिए बुलाया l कैरी ने यूनानी(Greek), इब्री(Hebrew), लतीनी(Latin) भाषा सीखी और अंततः बंगाली भाषा में पहले नए नियम का अनुवाद किया l आज उन्हें “आधुनिक मिशनों का जनक” माना जाता है, लेकिन अपने भतीजे को लिखे पत्र में उन्होंने अपने क्षमताओं का यह विनम्र आंकलन किया : “मैं निरंतर परिश्रम कर सकता हूँ l मैं डटा रह सकता हूँ l”

जब परमेश्वर हमें किसी कार्य के लिए बुलाता है, तो वह हमें हमारी सीमाओं की परवाह किये बिना इसे पूरा करने की शक्ति भी देता है l न्यायियों 6:12  में प्रभु का दूत गिदोन को दिखाई दिया और कहा, “हे शूरवीर सूरमा, यहोवा तेरे संग है l” तब स्वर्गदूत ने उसे बताया कि वह इस्राएलियों को उन मिद्यानियों से छुड़ाएगा जो उसके कस्बों और फसलों पर हमला कर रहे थे l लेकिन गिदोन, जिसने “शूरवीर सूरमा” की उपाधि प्राप्त नहीं की थी, ने विनम्रतापूर्वक जबाब दिया, “मेरा कुल मनश्शे में सब से कंगाल है, फिर मैं अपने पिता के घराने में सब से छोटा हूँ” (पद.15) l फिर भी, परमेश्वर ने अपने लोगों को छुटकारा देने के लिए गिदोन का इस्तेमाल किया l

गिदोन की सफलता की कुंजी इन शब्दों में थी, “यहोवा तेरे संग है” (पद.12) l जैसा कि हम विनम्रतापूर्वक अपने उद्धारकर्ता के साथ चलते हैं और उसकी ताकत पर भरोसा करते हैं, वह हमें यह सुनिश्चित करने के लिए सशक्त करेगा जो केवल उसके माध्यम से संभव है l

विफलता में एक मित्र

27 नवम्बर, 1939 को, तीन निधि खोजी(treasure hunters) तीन कर्मी दल के साथ अमेरिका में “हॉलीवुड” नामक प्रसिद्ध फिल्म निर्माण स्थल के बाहर गड्ढा खोदे l वे गड़ा हुआ धन ढूँढ रहे थे, जिसमें सोना, हीरे, और मोती थे जिसके वहां पचहत्तर साल पहले गाड़े जाने की अफवाह थी l

उनको वह कभी नहीं मिला l चौबीस दिनों तक खोदने के बाद, उनको एक शिलाखंड मिला और वे रुक गए l उनकी उपलब्धि धरती में केवल नौ फीट चौड़ा, बयालीस फीट गहरा सुराख़ था l वे खिन्न होकर लौट आए l  

गलती करना मानवता है – हम सभी कभी-कभी विफल होते हैं l पवित्रशास्त्र हमें बताता है कि युवा मरकुस एक मिशनरी यात्रा पर पौलुस और बरनबास से अलग चला गया “और काम पर उनके साथ न गया l” इस कारण, अगली यात्रा में “पौलुस . . . उसे साथ ले जाना अच्छा न समझा” (प्रेरितों 15:38), जिसका परिणाम बरनबास के साथ एक गहरा मतभेद था l लेकिन अपनी शुरूआती असफलताओं के बावजूद, वर्षों बाद मरकुस आश्चर्यजनक तरीके से दिखायी दिया l जब पौलुस अकेला था और अपने जीवन के अंत के समीप जेल में था, उसने मरकुस के विषय पुछा और उसे “सेवा के लिए . . . बहुत काम का है” कहा (2 तीमुथियुस4:11) l परमेश्वर ने मरकुस को सुसमाचार लिखने के लिए भी प्रेरित किया जो उसके नाम से है l

मरकुस का जीवन हमें दिखाता है कि परमेश्वर हमें हमारी गलतियों और विफलताओं का सामना करने के लिए अकेले नहीं छोड़ेगा l वह मदद और सामर्थ्य भी देगा जिनकी हमें ज़रूरत है l

छुटकारे की आशा

वह आदमी छुटकारे से परे लग रहा था l उसके अपराधों में आठ गोलीबारी (छह की हत्या) और 1970 के दशक में न्यूयॉर्क शहर को दहलाने वाली लगभग 1,500 आग की घटनाएँ शामिल थीं l वह अपने अपराधों के घटनास्थलों पर पत्र छोड़ते हुए पुलिस का मज़ाक उड़ाता रहा, और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिए गया और प्रत्येक हत्या के लिए क्रमानुगत पच्चीस साल की सज़ा हुई l

फिर भी परमेश्वर इस आदमी के पास पहुँच गया l आज वह मसीह में एक विश्वासी है जो पवित्रशास्त्र में प्रतिदिन समय व्यतीत करता है, उसने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरा खेद व्यक्त किया है, और उनके लिए प्रार्थना करता रहता है l यद्यपि चार दशकों से अधिक समय तक कैद रहने के बाद, यह व्यक्ति जो छुटकारे से परे था, वह परमेश्वर में आशा पाता है और दावा करता है, “मेरी स्वतंत्रता एक शब्द में पायी जाती है : यीशु l”

पवित्रशास्त्र एक और अविश्वसनीय परिवर्तन का वर्णन करता है l दमिश्क के मार्ग पर जीवित मसीह से उसकी मुलाकात से पूर्व, शाऊल(जो बाद में प्रेरित पौलस बन गया) “प्रभु के चेलों को धमकाने और घात करने की धुन में था” (प्रेरितों 9:1) l फिर भी पौलुस का हृदय और जीवन यीशु द्वारा रूपांतरित कर दिया गया (पद.17-18), और वह इतिहास में उसके लिए सबसे शक्तिशाली गवाहों में से एक बन गया l वह व्यक्ति जो एक समय मसीहियों की मृत्यु की योजना बनाता था सुसमाचार की आशा को फैलाने में अपने जीवन को समर्पित कर दिया l

छुटकारा हमेशा परमेश्वर का एक अद्भुत काम है l कुछ कहानियाँ अधिक नाटकीय हैं, परन्तु आधारभूत सच्चाई वही है : हममें से कोई भी उसकी क्षमा के लायक नहीं है, फिर भी यीशु एक शक्तिशाली उद्धारकर्ता है! “जो उसके द्वारा परमेश्वर के पास आते हैं, वह उनका पूरा पूरा उद्धार [करता है]” (इब्रानियों 7:25) l

ज्योति के रखवाले

वे उन्हें “ज्योति के रक्षक” संबोधित करते हैं l
संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना तट से दूर हैट्टेरस प्रायद्वीप के अंतिम बिंदु पर, 1803 से उन लोगों के लिए एक स्मारक है, जिन्होंने वहाँ के प्रकाश स्तंभों(light house) को संभाला है l तटरेखा के कटाव के कारण मौजूदा संरचना को देश के भीतरी भाग में स्थानांतरित किये जाने के थोड़े ही समय के बाद, रखवालों के नाम पुराने नींव के पत्थरों पर खोदे गए और रंगशाला (ampitheatre) के आकार में व्यवस्थित किये गए जिसके सामने नया स्थान था l इस तरह – जैसे कि एक घोषणा पत्र समझाता है – आज के दर्शक ऐतिहासिक रखवालों के पदचिन्हों का अनुसरण कर सकते हैं और प्रकाश स्तम्भ की “देखरेख भी कर सकते हैं l”
यीशु ही एकमात्र ज्योति देनेवाला है l “जगत की ज्योति मैं हूँ, जो मेरे पीछे हो लेगा वह अन्धकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा” (यूहन्ना 8:12) l यह किसी के लिए भी एक क्रांतिकारी दावा है l लेकिन यीशु ने कहा कि यह उसके स्वर्गिक पिता, प्रकाश और जीवन की सृष्टिकर्ता के साथ उसके रिश्ते की पुष्टि करने के लिए है जिसने उसे भेजा था l
जब हम यीशु की ओर देखते हैं और उसकी शिक्षा का अनुसरण करते हैं, परमेश्वर के साथ हमारा रिश्ता पुनर्स्थापित होता है, और वह हमें नयी सामर्थ्य और उद्देश्य देता है l उसका रूपांतरित करने वाला जीवन और प्रेम – “समस्त मानव की ज्योति” (1:4) – हममें और हमारे द्वारा चमकता है और बाहर अँधेरे में और कभी-कभी खतरनाक संसार में भी l
यीशु के अनुयायी होने के कारण
,
हम “ज्योति के रखवाले है
l”
काश दूसरे उसकी ज्योति को हमारे द्वारा चमकते देख सकें और उस जीवन और आशा को प्राप्त कर सकें जो केवल वही दे सकता है!

जो देखता है

“अरे नहीं!” रसोई में कदम रखते ही मेरी पत्नी की आवाज़ सुनायी दी। जिस क्षण वह बोली, हमारे नब्बे पाउंड का लैब्राडोर “मैक्स” कमरे से उत्तर दिया। मांस का वह टुकड़ा गायब था जो पटल के किनारे बहुत निकट रखा था। मैक्स ने उसे खा लिया था, और खाली बर्तन छोड़ दिया था। वह पलंग के नीचे छिपने का प्रयास कर रहा था। लेकिन केवल उसका सिर और उसके कंधे उसमें समा सके। उसके शरीर का खुला हुआ पिछला भाग और पूँछ ने उसके छिपने को धोखा दिया था जब मैं उसको खोजने गया।
“ओह, मैक्स,” मैं धीमी आवाज़ में बोला, “तुम्हारा ‘पाप’ तुम्हें ढूंढ़ निकालेगा।” यह वाक्यांश मूसा से लिया गया है, जब वह इस्राएल के दो गोत्रों को परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारी रहने और अपना वचन पूरा करने को समझाता है। उसने उनसे कहा : “परन्तु यदि तुम ऐसा न करोगे, तो प्रभु के प्रति पाप करोगे। इस बात को जान लो, तुम्हारा पाप तुम्हें ढूंढ़ निकालेगा” (गिनती 32:23 – Hindi-CL)। 
पाप एक क्षण के लिए अच्छा लग सकता है, परन्तु यह परमेश्वर से अलग होने के अंतिम पीड़ा का कारण बनता है। मूसा अपने लोगों को याद दिला रहा था कि परमेश्वर कुछ भी नहीं भूलता है। जिस तरह बाइबल का एक लेखक कहता है, “सृष्टि की कोई वस्तु उससे छिपी नहीं है वरन् जिस से हमें काम है, उसकी आँखों के सामने सब वस्तुएँ खुली और प्रगट है” (इब्रानियों 4:13)
यद्यपि, सभी कुछ देखकर, हमारा पवित्र परमेश्वर हमें प्रेम से अपने पाप को स्वीकार करने के लिए, उससे मन फिराने के लिए (उससे मुँह मोड़ने के लिए), और उसके साथ सही तरीके से चलने के लिए बुलाता है (1 यूहन्ना 1:9)। आज हम प्रेम में होकर उसका अनुसरण करें।

वह जो बचाता है

डेस्मंड को “सबसे बहादुर व्यक्तिजो जीवित है” संबोधित किया गया, लेकिन वह वो नहीं था जो दूसरे अपेक्षा करते थे l वह एक सैनिक था जिसने बन्दुक चलाने से माना कर दिया l एक डॉक्टर के रूप में, उसने एक ही लड़ाई में पचहत्तर  घायल सैनिकों को हानि से बचाया, जिनमें से कुछ ने एक बार उन्हें कायर कहा और उनके विश्वास के लिए उनका उपहास किया l भरी गोलाबारी में भागते हुए, इस सैनिक ने लगातार प्रार्थना की, “परमेश्वर, कृपया मुझे एक और मदद करें l” उनकी वीरता के लिए उन्हें मैडल ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया l

शास्त्र हमें बताता है कि यीशु को बहुत गलत समझा गया था l जकर्याह नबी द्वारा नबूवत किया गया था (9:9), कि एक दिन, यीशु एक गधे पर सवार होकर यरूशलेम में प्रवेश किया और भीड़ ने “होशाना!” चिलाते हुए डालियों को लहराया (प्रशंसा का एक विस्म्योदगार जिसका अर्थ है “बचाओ!”) l भजन 118:26 का सन्दर्भ देते हुए, वे चिल्लाए : “धन्य है वह जो प्रभु के नाम से आता है!” (यूहन्ना 12:13) l लेकिन उस भजन में दूसरा पद “यज्ञपशु को वेदी के सींगों से रस्सियों से बांधो” अर्थात् एक बलिदान लाने की बात करता है (भजन 118:27) l जबकि यूहन्ना 12 में भीड़ एक ऐसे सांसारिक राजा की उम्मीद लगायी थी जो उनको रोमी शासन से स्वतंत्र करेगा, लेकिन यीशु उससे कहीं अधिक था l वह राजाओं का राजा था और हमारा बलिदान – देह में परमेश्वर, स्वेच्छा से हमें हमारे पापों से बचाने के लिए क्रूस को गले लगाने वाला – एक उद्देश्य जिसकी नबूवत सदियों पूर्व की गयी थी l 

यूहन्ना लिखता है, “उसके चेले ये बातें पहले न समझे थे l” केवल बाद में “उनको स्मरण आया कि ये बातें उसके विषय में लिखी हुयी थीं” (यूहन्ना 12:16) l उसके वचन से आलोकित, परमेश्वर के शाश्वत उद्देश्य स्पष्ट हो गए l वह हमें एक शक्तिशाली उद्धारकर्ता भेजने के लिए पर्याप्त प्यार करता है!

पूरी तरह से जाना हुआ

टो ट्रक ड्राईवर (खराब गाड़ी को दूसरी गाड़ी से खींचने वाला) ने मेरी माँ की कार को खड़ी पहाड़ी खड्ड के किनारे से खींचकर बाहर निकालने और दुर्घटना स्थल तक दिखाई देनेवाले टायर के निशानों का अध्ययन के बाद कहा, “आपको अभी यहाँ नहीं होना चाहिए l कोई वहाँ से आपकी निगरानी कर रहा है,” l उस समय मैं उनके गर्भ में था l जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ, वह अक्सर उस कहानी को याद करती थी कि किस तरह उस दिन परमेश्वर ने हम दोनों के जीवनों को बचाया था, और उसने मुझे आश्वस्त किया कि परमेश्वर ने मेरे जन्म से पहले ही मुझे महत्त्व दिया था l 

हममें से कोई भी हमारे सर्वज्ञ (सब कुछ जाननेवाला) सृष्टिकर्ता के ध्यान से बच नहीं सकता है l 2,500 साल से अधिक पहले उसने नबी यिर्मयाह से कहा, “गर्भ में रचने से पहले ही मैं ने तुझ पर चित लगाया” (यिर्मयाह 1:5) l परमेश्वर हमें किसी भी व्यक्ति की तुलना में अधिक आत्मीयता से जानता है और किसी भी अन्य के विपरीत हमारे जीवन को उद्देश्य और अर्थ देने में सक्षम है l उन्होंने न केवल हमें अपनी बुद्धि और शक्ति द्वारा रचा, बल्कि वह हमारे अस्तित्व के हर क्षण को भी थामता है – जिसमें व्यक्तिगत विवरण शामिल हैं जो हर पल हमारी जागरूकता के बिना होते हैं : हमारे दिलों की धड़कन से लेकर हमारे दिमाग के जटिल कामकाज तक l इस बात पर चिंतन करते हुए कि हमारे स्वर्गिक पिता हमारे अस्तित्व के हर पहलु को एक साथ कैसे रखते हैं, दाऊद ने कहा, “मेरे लिए तो हे परमेश्वर, तेरे विचार क्या ही बहुमूल्य हैं!” (भजन 139:17) l 

परमेश्वर हमारी अंतिम साँसों की तुलना में हमारे करीब है l उसने हमें बनाया है, हमें जानता है और हमसे प्यार करता है, और वह हमारी आराधना और प्रशंसा के योग्य है l 

सबसे कठिन स्थान

जेफ आज उसी शहर में एक युवा पास्टर हैं, जहाँ उन्होंने एक समय हेरोइन(नशीला पदार्थ) का सेवन करते थे l परमेश्वर ने उसके हृदय और उसकी परिस्थितियों को एक असाधारण तरीके से बदल दिया l जेफ़ ने कहा, “मैं बच्चों को उन गलतियों को करने से रोकना चाहता हूँ और जिस दर्द से मैं गुज़रा हूँ, उससे दूर रखना चाहता हूँ l और यीशु उनकी मदद करेगा l” समय के साथ, परमेश्वर ने उन्हें नशे की गुलामी से मुक्त कर दिया और उन्हें उनके अतीत के बावजूद एक महत्वपूर्ण सेवा दी l  

परमेश्वर के पास ऐसी परिस्थितियों से अप्रत्याशित भलाई लाने के तरीके हैं जहाँ आशा खो जाती है l यूसुफ को मिस्र में गुलामी में बेच दिया गया और झूठा अभियुक्त बनाकर जेल भेज दिया गया, जहाँ उसे वर्षों तक भुला दिया गया l लेकिन परमेश्वर ने उसे बहाल किया और उसे फिरौन के अधीन सीधे सत्ता के पद पर बिठा दिया, जहाँ वह कई लोगों को बचाने में सक्षम हुआ – जिसमें उसके भाई भी शामिल थे, जिन्होंने उसे छोड़ दिया था l मिस्र में यूसुफ ने विवाह किया और उसके बच्चे हुए l उन्होंने दूसरे का नाम एप्रैम रखा (“दो बार फलदायक” के लिए इब्री शब्द से लिया गया), और इस कारण दिया : “मुझे दुःख भोगने के देश में परमेश्वर ने फलवंत किया है” (उत्पत्ति 41:52) l 

जेफ़ और यूसुफ की कहानियाँ, तीन से चार हज़ार साल अलग होने पर, एक ही अपरिवर्तनीय सच्चाई की ओर इशारा करती हैं : यहाँ तक कि हमारे जीवन में सबसे कठिन स्थान परमेश्वर के लिए कई लोगों की मदद और आशीष के लिए उपजाऊ भूमि बन सकती है l हमारे उद्धारकर्ता का प्यार और शक्ति कभी नहीं बदलती है, और वह उन लोगों के लिए हमेशा वफादार रहता है जो उस पर भरोसा करते हैं l