जब हम एक साथ इकट्ठे होते हैं
2015 के अनुसंधान के अनुसार चंडीगढ़ को भारत का सबसे खुशहाल शहर के रूप में स्थान दिया गया। उस अध्ययन के अनुसार, चंडीगढ़ के लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए खुश है, और वे अपने मित्रों और परिवार के साथ बाँटें गये रिश्ते के गुणवत्ता का महत्व देते है। यदि आप चंडीगढ़ जाते है। आप अक्सर भोजनालय या सप्ताहांत में परिवार को दोपहर का भोजन या रात का खाना एक साथ खाते देखेंगे। अपने प्रियजनों के साथ एक साधारण टेबल के चारों ओर बैठे हुए, उनका हृदय पोषित होता है।
इब्रानियों का लेखक एक समूह के रूप में एक साथ इकट्ठा होने के लिए प्रोतशाहित करता है। वह मानता है की कठिन दिन होंगे—उनकी चुनौतियाँ मौसम से ज्यादा चरितार्थ—जो मसीह का अनुकरण करते है उनको आवश्यकता है की अपने विश्वास में बने रहें। यद्यपि उद्धारकर्ता में विश्वास के द्वारा यीशु ने परमेश्वर के द्वारा हमारी स्वीकृति को निश्चित किया है, हम शर्म और संदेह या वास्तविक विरोध के खिलाफ संघर्ष कर सकते हैं। एक साथ इकट्ठा होने के द्वारा, हमें एक दूसरे को प्रोतशाहित करने का मौका मिलता है। जब हम संगत बाँटते है, हम “प्रेम, और भले कामों में उस्काने के लिये हम एक दूसरे की चिन्ता किया करते हैं” जो हमारे विश्वास को मजबूत करता है। (इब्रानियों 10:24)
दोस्तों के साथ इकट्ठा होना हमें “ख़ुशी के रिपोर्ट” में स्थान पाने को आश्वस्त नहीं करता। हालाँकि, यह कुछ ऐसा जो बाइबल हमें जीवन के सामान्य चिंताओ में अपने विश्वास में के लिए सुझाता है। चर्च के समूह को ढूंढने का क्या ही अद्भुत कारण! या हमारे घरों को पंजाबी सादगी के एक रवैये के साथ खोलने के लिए—एक दूसरे के दिलों को पोषित करने के लिए।
सत्य को बढ़ाना
संक्रमण के जोखिम के कारण अपने पोते-पोतियों को व्यक्तिगत रूप से न देखने की क्षमता के कारण, कई दादा-दादी ने कोविद-१९ महामारी के दौरान जुड़े रहने के नए तरीकों को ढूँढा। एक हालिया सर्वेक्षण से पता चला है कि कई दादा-दादी ने अपने पोते-पोतियों के साथ अपने अनमोल बंधन को बनाए रखने के साधन के रूप में टेक्स्टिंग और सोशल मीडिया को अपनाया। कुछ ने अपने विस्तारित परिवारों के साथ वीडियो कॉल द्वारा आराधना भी की।
एक सबसे अद्भुत तरीकों में से एक जिसके द्वारा माता-पिता और दादा-दादी अपने बच्चों को प्रभावित कर सकते हैं, वह है पवित्रशास्त्र की सच्चाइयों को आगे बढ़ाना। व्यवस्थाविवरण ४ में, मूसा ने परमेश्वर के लोगों को "उन बातों को न भूलने" के लिए कहा जो उन्होंने परमेश्वर के बारे में देखी थीं "या उन्हें [उनके] दिल से फीका पड़ने दें" (पद ९)। उसने आगे कहा कि इन बातों को अपने बच्चों और अपने बच्चों के बच्चों के साथ साझा करने से वे उसका "आदर" करना सीख सकेंगे (पद १०) और उस देश में वह उसकी सच्चाई के अनुसार जीएंगे जिसे वह उन्हें देने पर है।
परमेश्वर हमें हमारे परिवारों और दोस्तों के साथ जो संबंध देता है, वह निश्चित रूप से आनंद लेने के लिए होता है। परमेश्वर की योजना के अनुसार, इसका यह भी मक़सद है की एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक उसका ज्ञान फैले, "धार्मिकता में [उन्हें] प्रशिक्षण देना" और उन्हें "हर एक भले काम" के लिए तैयार करना है (२ तीमुथियुस ३:१६-१७)। जब हम अपने जीवन में परमेश्वर के सत्य और कार्य को अगली पीढ़ी के साथ साझा करते हैं—चाहे मैसेज, कॉल, वीडियो, या व्यक्तिगत बातचीत के द्वारा—हम उन्हें अपने जीवन में उसके कार्य को देखने और उसका आनंद लेने के लिए सुसज्जित करते हैं।
सर्वश्रेष्ठ टीम
मेलानी और ट्रेवर, दोनों दोस्तों ने मिलकर मीलों पहाड़ की पगडंडियों को पार किया है। कोई एक दूसरे के बिना ऐसा करने में सक्षम नहीं होगा। स्पाइना बिफिडा (रीढ़ की हड्डी का रोग) के साथ पैदा हुई मेलानी व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती हैं। ग्लूकोमा (काला मोतिया) के कारण ट्रेवर की आंखों की रोशनी चली गई। दोनों ने महसूस किया कि वे कोलोराडो जंगल का आनंद लेने के लिए एक दूसरे के आदर्श पूरक थे; जैसे ही वह पगडंडियों पर चलता है, ट्रेवर मेलानी को अपनी पीठ पर बिठाता है, इस बीच वह उसे मौखिक निर्देश देती है। वे खुद को “ड्रीम टीम” के रूप में वर्णित करते हैं।
पौलुस यीशु में विश्वासियों का वर्णन करता है—मसीह की देह के रूप में—उसी प्रकार की एक सर्वश्रेष्ठ टीम। उन्होंने रोमवासियों से यह पहचानने का आग्रह किया कि उनके व्यक्तिगत वरदानों से कैसे बड़े समूह को लाभ हुआ। जिस तरह हमारे भौतिक शरीर कई हिस्सों से बने होते हैं, प्रत्येक अलग–अलग कार्यों के साथ, हम एक साथ एक आध्यात्मिक शरीर बनाते हैं और हमारे वरदान चर्च के सामूहिक लाभ के लिए सेवा में दिए जाने के लिए होते हैं (रोमियों 12:5) । चाहे देने, प्रोत्साहित करने, या सिखाने के रूप में, या किसी भी अन्य आत्मिक वरदान के रूप में, पौलुस हमें निर्देश देता है कि हम स्वयं को और अपने वरदानों को अन्य सभी से संबंधित देखें (पद 5:8)।
मेलानी और ट्रेवर इस बात पर ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं कि उनके पास क्या कमी है, और न ही वे इस बात पर गर्व करते हैं कि उनके पास दूसरे की तुलना में क्या है। इसके बजाय, वे खुशी–खुशी दूसरे की सेवा में अपने वरदान देते हैं, यह पहचानते हुए कि उनके सहयोग से वे दोनों कितने बेहतर हैं। क्या हम भी उन वरदानों को जो परमेश्वर ने हमें दिए हैं स्वतंत्र रूप से अपने साथी सदस्यों के साथ जोड़ सकते हैं —मसीह के लिए।
भरपूरी आवश्यकता को पूरा करती है
स्कूल के दोपहर के भोजन की कैंटीन, जैसे कोई बड़े खानपान का व्यवसाय, अक्सर खपत से अधिक भोजन तैयार करते हैं, क्योंकि वे पूरी तरह से आवश्यकता का अनुमान नहीं लगा पाते, और बचा हुआ भोजन बर्बाद हो जाता है। फिर भी कई छात्र ऐसे हैं जिनके पास घर पर खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं होता और जो सप्ताहांत में भूखे रहते हैं। एक स्कूल जिले ने समाधान खोजने के लिए एक स्थानीय गैर-लाभकारी संस्था के साथ भागीदारी की। उन्होंने छात्रों के साथ घर भेजने के लिए बचे हुए खाने को पैक किया, और साथ ही साथ भोजन की बर्बादी और भूख दोनों की समस्याओं का समाधान किया।
जबकि अधिकांश लोग धन की बहुतायत को एक समस्या के रूप में नहीं देखेंगे जिस तरह से हम व्यर्थ भोजन के साथ करते हैं, स्कूल परियोजना के पीछे का सिद्धांत वही है जो पौलुस ने कुरिन्थियों को लिखे अपने पत्र में सुझाया था। वह जानता था कि मैसेडोनिया की कलीसियाएँ कठिनाई का सामना कर रही हैं, इसलिए उसने कुरिन्थ की कलीसिया से कहा कि वह अपनी "बढ़ती" का उपयोग "उनकी आपूर्ति करने के लिए करे (2 कुरिन्थियों 8:14)। उसका उद्देश्य चर्चों के बीच समानता लाना था ताकि किसी के पास बहुत अधिक न हो जबकि अन्य दुःख उठा रहे हो।
पौलुस ऐसा नहीं चाहता था कि कुरिन्थ के विश्वासी उनके देने से गरीब हों, लेकिन मैसेडोनिया के लोगों के साथ सहानुभूति दिखाएं और उदार हों, यह मानते हुए कि भविष्य में किसी समय पर उन्हें भी इसी तरह की मदद की आवश्यकता हो सकती है। जब हम ज़रूरतमंदों को देखते हैं, तो आइए मूल्यांकन करें कि क्या हमारे पास बाँटने के लिए कुछ हो सकता है। हमारा देना — चाहे बड़ा हो या छोटा — कभी भी व्यर्थ नहीं जाएगा!
यीशु में नया डीएनए
अपने अस्थि मज्जा (बोन मेरो) के बदले जाने के चार साल बाद क्रिस ने अपने रक्त का पुन: परीक्षण कराया। बोन मेरो के देने वाले के मज्जा ने उसे ठीक करने के लिए जो आवश्यक था वह प्रदान किया था, लेकिन एक आश्चर्यजनक बात हुई: क्रिस के खून में डीएनए उसके दाता का था, उसका अपना नहीं। यह वास्तव में समझ में आता है: प्रक्रिया का लक्ष्य कमजोर रक्त को दाता के स्वस्थ रक्त से बदलना था। फिर भी क्रिस के गाल, होंठ और जीभ के स्वाब ने दाता के डीएनए को दिखाया। कुछ मायनों में, वह कोई और बन गया - हालाँकि उसने अपनी यादें, बाहरी रूप और अपने कुछ मूल डीएनए को बनाए रखा था।
क्रिस का अनुभव उस व्यक्ति के जीवन के साथ एक आश्चर्यजनक समानता रखता है जिसने यीशु में उद्धार प्राप्त किया है। हमारे आत्मिक परिवर्तन के समय — जब हम यीशु पर भरोसा करते हैं — हम एक नई सृष्टि बन जाते हैं (2 कुरिन्थियों 5:17)। इफिसुस की कलीसिया को पौलुस की पत्री ने उन्हें उस भीतरी परिवर्तन को प्रकट करने के लिए प्रोत्साहित किया, "[अपने] पुराने मनुष्यत्व को उतार दे" और "नए मनुष्यत्व को पहिन ले, जो परमेश्वर के अनुरूप सत्य की धार्मिकता और पवित्रता में सृजा गया है”। (इफिसियों 4:22,24)। मसीह के लिए अलग किये गए।
हमें यह दिखाने के लिए डीएनए या रक्त परीक्षण की आवश्यकता नहीं है कि यीशु की परिवर्तनकारी शक्ति हमारे भीतर जीवित है। हमारी भीतर की वास्तविकता इससे प्रमाणित होनी चाहिए की हम अपने आस-पास के संसार के साथ कैसा व्यवहार करते है, यह प्रकट करते हुए कि हम कैसे "एक दूसरे पर कृपालु और करुणामय हों, एक दूसरे को क्षमा करें, जैसे परमेश्वर ने मसीह में (हमारे) अपराध क्षमा किए" (पद 32)।
प्रेम से देना
आयुष हर दिन अपना सुबह का नाश्ता पास की दुकान से खरीदता था। और प्रतिदिन वह चुपचाप किसी ऐसे व्यक्ति के लिए भी भुगतान करता जिसके लिए वह महसूस करता कि उसे इसकी जरूरत है, तथा कैशियर से उस व्यक्ति को अच्छे दिन की शुभकामना देने को कहता। आयुष का उनसे कोई संबंध नहीं था। वह उनकी प्रतिक्रियाओं से अनजान था; उसका केवल यह साधारण सा विश्वास था कि यह छोटा सा भाव "कम से कम है जो वह कर सकता है।" हालाँकि, एक अवसर पर, उसे अपने कार्यों के प्रभाव का पता तब चला जब उसने संपादक को लिखे अपने स्थानीय समाचार में एक गुमनाम पत्र पढ़ा। उसने पाया कि उसके उपहार की दयालुता ने एक व्यक्ति को उस दिन अपनी जान लेने की अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित किया था।
आयुष बिना कोई श्रेय लिए रोजाना किसी को नाश्ता देता। केवल इसी अवसर पर उसे अपने छोटे से उपहार के प्रभाव की एक झलक मिली। जब यीशु कहते हैं कि हमें "[हमारे] बाएं हाथ को यह नहीं जानने देना चाहिए कि [हमारा] दाहिना हाथ क्या कर रहा है" (मत्ती 6:3), वह हमसे देने का आग्रह करते है - आयुष की तरह - बिना किसी श्रेय की ज़रूरत के।
जब हम दूसरों की प्रशंसा प्राप्त करने की परवाह किए बिना, परमेश्वर के लिए अपने प्रेम के कारण देते हैं, तो हम भरोसा कर सकते हैं कि हमारे उपहार - बड़े या छोटे - परमेश्वर द्वारा उपयोग किए जाएंगे उनकी ज़रूरतों को पूरी करने में सहायता के लिए जिन्हें यें प्राप्त हुए है।
उजियाला हो
मेरी बेटी के शुरुआती दिनों में, मैं अक्सर उसके सामने आने वाली चीज़ों का नाम लेती थी। मैं वस्तुओं को पहचानती या उसे कुछ अपरिचित चीज छूने देती और उसके नाम को बोलती थी ,और इस तरह जिस विशाल दुनिया की वह खोज कर रही थी उसके लिये समझ और एक शव्दावली उसे दे रही थी। भले ही मैं और मेरे पति ने स्वाभाविक रूप से अपेक्षा (आशा) की थी कि उसका पहला शब्द मम्मा या डैडी होगा, पर उसने पूरी रीति से एक फरक शब्द बोलकर हमें आश्चर्य में डाला, उसके छोट्टेमुंह ने एक दिन बुदबुदाया डाईट जो मैंने अभी–अभी उसके साथ बाँटा था लाईट उसका एक मीठा, गलत उच्चारण वाली गूंज ।
प्रकाश हमारे लिए बाइबल में दर्ज परमेश्वर द्वारा बोले गये पहले शब्दों में से एक है। जब परमेश्वर का आत्मा एक अंधेरी, निराकार और खाली पृथ्वी पर मँडरा रहा था, तो परमेश्वर ने अपनी सृष्टि में यह कहते हुए प्रकाश का परिचय दिया “उजियाला हो” (उत्पत्ति 1:3)। उसने कहा कि प्रकाश अच्छा था, जिसे शेष पवित्रशास्त्र ने दिखाया है, भजनकार समझाता है कि परमेश्वर के वचन हमारी समझ को प्रकाशित करते हैं (भजन संहिता 119:130), और यीशु स्वयं को संसार की ज्योति के रूप में संदर्भित करता है जो प्रकाश का दाता है। जीवन के प्रकाश का देने वाला (यूहन्ना 8:12)।
परमेश्वर ने अपने सृष्टि के निर्माण के काम में सबसे पहले जो बोला वह ज्योति देने के लिए था। यह इसलिए नहीं था की उसे अपने काम करने के लिए ज्योति चाहिए, नहीं, वह ज्योति हमारे लिए थी। ज्योति हमें उसे देखने और हमारे चारों तरफ उसकी सृष्टी में उसके उँगलियों के निशान पहचानने में, क्या अच्छा है और क्या नहीं पर भेद करने में, और इस विशाल संसार में यीशु का एक बार में एक कदम अनुसरण करने के लिये सक्षम बनाता है।
क्या मायने रखता है
मेरे मित्र ने याद किया कि कैसे एक सह-विश्वासी व सहयोगी ने उससे स्पष्ट रूप से पूछा कि वह किस राजनीतिक दल से संबंध रखती है। प्रश्न को पूछने का उनका कारण यह अनुमान लगाना था कि क्या वह उनके साथ वर्तमान में अपने समुदाय को विभाजित करनेवाले किसी भी मुद्दे पर सहमत हैं l दोनों पक्षों के बीच सामान्य आधार खोजने के प्रयास में, उसने बस उत्तर दिया, “इसलिए कि हम दोनों विश्वासी हैं, इसलिए मैं निसंदेह ही मसीह में अपनी एकता पर ध्यान देना पसंद करूंगी l”
पौलुस के दिनों में भी लोग विभाजित थे, यद्यपि विभिन्न मुद्दों पर l रोम में मसीहियों के बीच किन खाद्य पदार्थों को खाने की अनुमति थी और किन दिनों को पवित्र माना जाता था, जैसे विषयों पर असहमति थी l जिस भी मत पर वे थे, उसके विषय “अपने मन में पूरी तरह आश्वस्त” होने के बावजूद, पौलुस उन्हें उनके सामान्य आधार की याद दिलाता है : यीशु के लिए जीना (रोमियों 14:5-9) l एक दूसरे पर फैसला सुनाने के स्थान पर, उसने उन्हें “मेल-मिलाप और एक दूसरे का सुधार” करने के लिए उत्साहित किया (पद.19) l
ऐसे युग में जब अनेक देश, कलीसिया, और समुदाय बड़े और छोटे मुद्दों पर विभाजित हैं, हम अपने जीवन को मसीह के साथ अनंत काल तक सुरक्षित करने के लिए क्रूस पर मसीह के कार्य के एक करने वाली सच्चाई की ओर एक दुसरे को इंगित कर सकते हैं l पौलुस की ताकीद कि हमें अपने व्यक्तिगत दृष्टिकोण के द्वारा “परमेश्वर का काम [नहीं बिगड़ना है] (पद.20) जैसे कि 2,000 वर्ष पूर्व था l एक दूसरे का न्याय करने की अपेक्षा, हम प्रेम के साथ आचरण कर सकते हैं और ऐसा जीवन जी सकते हैं जिससे हमारे भाई और बहन को आदर मिले।
हमारी तरह, हमारे लिए
प्रीति ने देखा कि उसकी बेटी मॉल में अपनी टोपी नहीं उतारना चाह रही थी और समझ गयी कि इलाज के एक हिस्से के अंतर्गत अत्यधिक कीमोथेरेपी से उत्पन्न गंजेपन के विषय संकोची थी l अपनी बेटी की मदद करने के लिए कृतसंकल्प, उसने अपने लम्बे, शोभायमान बालों को मुंडवाने का पीड़ादायक चुनाव किया ताकि वह अपनी बेटी के साथ तादात्म्य स्थापित कर सके l
प्रीति का अपनी बेटी से प्रेम परमेश्वर का उसके पुत्र और पुत्रियाँ के लिए प्रेम को प्रदर्शित करता है l क्योंकि हम, उसकी संतान, “मांस और लहू के भागी हैं (इब्रानियों 2:14), यीशु हमारी तरह बन गया और मानव देह धारण किया और [हमारा] “सहभागी” हो गया, ताकि मृत्यु . . . को निकम्मा कर दे (पद.14) l “उसको चाहिए था, कि सब बातों में [हमारे] . . . समान बने” (पद.17) ताकि हमारे लिए परमेश्वर के साथ सब बातों को सही कर दे l
प्रीति अपनी बेटी को उसके संकोच पर जीत दिलाने में मदद करना चाहती थी और इसलिए खुद को अपनी बेटी की “तरह” बना डाली l यीशु ने हमें हमारी अत्यधिक बड़ी समस्या पर जीत दिलाने में मदद की─दासत्व से मृत्यु l उसने खुद को हमारे समान बनाकर, हमारे पाप का परिणाम अपने ऊपर उठाकर हमारे स्थान पर मृत्यु सहकर हमारे लिए जीत हासिल की l
यीशु का हमारे मनुष्यत्व को स्वेच्छा से साझा करने की इच्छा न केवल परमेश्वर के साथ सही सम्बन्ध सुनिश्चित किया लेकिन संघर्ष के हमारे क्षणों में उस पर भरोसा करने में योग्य बनाता है l जब हम आजमाइश और कठिनाई का सामना करते हैं, तो हम सामर्थ और सहयोग के लिए उस पर टिक सकते हैं क्योंकि वह “सहायता कर सकता है” (पद.18) l एक प्रेमी पिता की तरह, वह हमें समझता और हमारी चिंता करता है।