श्रेणी  |  odb

यीशु, हमारा स्थानापन्न व्यक्ति (किसी अन्‍य का स्‍थान लेने वाला व्यक्ति

एक बीस वर्षीय अमीर युवक अपने दोस्तों के साथ ड्रैग-रेस (एक प्रकार की मोटर या बाइक रेसिंग) कर रहा था, और उसी दौरान उसने एक पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर मार डाला। हालाँकि उस युवक को तीन साल की जेल की सज़ा मिली, कुछ लोगों का मानना ​​है कि जो व्यक्ति अदालत में पेश हुआ (और जिसने बाद में जेल की सज़ा काटी) वह उस अपराधी ड्राइवर(अमीर युवक) की जगह पर या उसके बदले में किराए पर लिया गया प्रतिनिधी व्यक्ति था; इस प्रकार की घटना कुछ देशों में होती देखी गई है जहाँ लोग अपने अपराधों के लिए भुगतान करने से बचने के लिए बॉडी डबल्स(एक समान दिखने वाला) को काम पर रखते हैं। 

यह निंदनीय और अपमानजनक लग सकता है, लेकिन दो हजार साल से भी पहले, यीशु हमारा विकल्प बन गये और “अधर्मियों के लिये धर्मी ने [हमारे ]पापों के कारण एक बार दुःख उठाया” (1 पतरस 3:18)। परमेश्वर के पापरहित बलिदान के रूप में, मसीह ने एक ही बार में सभी के लिए कष्ट उठाया और मर गए (इब्रानियों 10:10), उन सभी के लिए जो उन पर विश्वास करते हैं। उन्होंने हमारे सभी पापों का दंड क्रूस पर अपने शरीर में ले लिया। आज उस व्यक्ति के विपरीत जो कुछ धन पाने के लिए अपराधी का विकल्प बनना चुनता है, क्रूस पर मसीह की हमारे बदले में (स्थानापन्न) मृत्यु ने हमारे लिए "आशा" प्रदान की क्योंकि उन्होंने स्वतंत्र रूप से, स्वेच्छा से हमारे लिए अपना जीवन दे दिया (1 पतरस 3:15, 18; यहुन्ना) 10:15)I उन्होंने हमारे और परमेश्वर के बीच की की दूरी को दूर करने के लिये ऐसा किया। क्यों न हम आनन्दित हो, और इस गहरे सत्य में आराम और आत्मविश्वास पाए कि: केवल यीशु की हमारे बदले में मृत्यु से ही हम - जरूरतमंद पापी - अपने प्यारे परमेश्वर के साथ एक रिश्ता बना सकते हैं और उस तक पूरी आत्मिक पहुंच बना सकते हैं।

प्रेम करने की एक नयी आज्ञा

तेरहवीं शताब्दी की शुरुआत से शुरू हुई परंपरा में, यूनाइटेड किंगडम  में शाही परिवार के सदस्य गुड फ्राइडे  से एक दिन पहले, मौंडी गुरुवार (Maundy Thursday) को जरूरतमंद लोगों को उपहार देते हैं। यह प्रथा मॉन्डी शब्द के अर्थ में निहित है, जो लैटिन मैंडेटम, "कमांड" से आया है। जिस आदेश का स्मरण किया जा रहा है वह नयी आज्ञा  है जो यीशु ने मरने से पहले की रात को अपने मित्रों को दी थी: “एक दूसरे से प्रेम रखो। जैसा मैं ने तुम से प्रेम रखा, वैसा ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो” (यूहन्ना 13:34)।

यीशु एक अगुवा थे जिन्होंने अपने मित्रों के पैर धोते समय एक सेवक की भूमिका निभाई (पद-5)। फिर यीशु ने उन्हें भी ऐसा ही करने के लिए बुलाया: "मैंने तुम्हे नमूना दिखा दिया है, कि जैसा मैं ने तुम्हारे साथ किया है,तुम भी वैसा ही किया करो । " (पद 15) और इससे भी बड़े बलिदान के कार्य में, उन्होंने क्रूस पर  अपने जीवन का बलिदान  दिया (19:30)। दया और प्रेम से, उन्होंने स्वयं को दे दिया ताकि हम जीवन की परिपूर्णता का आनंद उठा सकें। 

ब्रिटिश शाही परिवार की जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की परंपरा यीशु के महान उदाहरण का अनुसरण करने के प्रतीक के रूप में जारी है। हो सकता है कि हमारा जन्म विशेष अवसर वाले स्थान पर न हुआ हो, लेकिन जब हम यीशु में अपना विश्वास रखते हैं, तो हम उनके परिवार के सदस्य बन जाते हैं। और हम भी उनकी नई आज्ञा को पूरा करके अपना प्रेम दिखा सकते हैं। क्योंकि हम स्वयं को भीतर से बदलने के लिए परमेश्वर की आत्मा पर निर्भर हैं, हम देखभाल, समर्थन और अनुग्रह के साथ दूसरों तक पहुँच सकते हैं।

मसीह में उपयोगी (फलदायी) विश्वासी

सिंडी एक गैर-लाभकारी कंपनी में अपनी नई नौकरी के लिए उत्साहित थी। बदलाव लाने का क्या ही बढ़िया अवसर है! उसे जल्द ही पता चला कि उसके सहकर्मी उसके उत्साह से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कंपनी के उद्देश्य का मज़ाक उड़ाया और अपने खराब प्रदर्शन के लिए बहाने बनाए क्योंकि वे कहीं और अधिक आकर्षक पदों की तलाश में थे। सिंडी ने सोचा कि काश उसने इस नौकरी के लिए कभी आवेदन ही न दिया होता। जो दूर से अच्छा लग रहा था वह नजदीक से निराशाजनक था।

आज की कहानी में वर्णित अंजीर के पेड़ के साथ यीशु की यही समस्या थी (मरकुस 11:13)। यह मौसम की शुरुआत थी, फिर भी पेड़ की पत्तियों ने संकेत दिया कि इसमें ताज़े अंजीर हो सकते हैं। परन्तु नहीं, पेड़ में पत्तियाँ तो उग आई थीं, मगर अभी तक फल नहीं लगे थे। निराश होकर, यीशु ने पेड़ को श्राप दिया कि, "अब से कोई तेरा फल कभी न खाए" (पद 14)। और अगली सुबह तक पेड़ पूरी तरह सूख गया था (पद-20)।

एक बार मसीह ने चालीस दिन का उपवास किया था, इसलिए वह जानते थे कि बिना भोजन के कैसे रहना है। अंजीर के पेड़ को श्राप देना उनकी भूख के बारे में नहीं था। यह एक प्रेरणादायक पाठ था। पेड़ इस्राएल का प्रतिनिधित्व करता था, जिसके पास सच्चे धर्म की पकड़ तो थी लेकिन वह अपना मतलब खो चुका था। वे अपने मसीहा, परमेश्वर के पुत्र को मारने वाले थे। वे और कितने बंजर (बेकार) हो सकते हैं?

हम दूर से अच्छे दिख सकते हैं, लेकिन यीशु पास आते हैं, उस फल की तलाश में जो केवल उनकी आत्मा ही पैदा कर सकती है। हमारा फल शानदार नहीं होना चाहिए, लेकिन यह अलौकिक (दिव्‍य) अवश्य होना चाहिए, जैसे कठिन समय में प्रेम, आनंद और शांति (गलातियों 5:22)। आत्मा पर भरोसा करते हुए, हम तब भी यीशु के लिए फल उत्पन्न कर सकते हैं।

बुनियादी बातों को भूलना

दशकों तक, मैकडॉनल्ड्स ने अपने क्वार्टर पाउंडर (एक चौथाई) बर्गर के साथ फास्ट फूड पर राज किया। 1980 के दशक में, एक प्रतिद्वंद्वी कंपनी ने मैकडॉनल्ड्स कंपनी को शिखर से हटाने का एक बेहतरीन उपाय सोचा। A&W ने थर्ड पाउंड (एक तिहाई) बर्गर की पेशकश की – जो मैकडॉनल्ड्स से भी बड़ा था - और उसे उसी कीमत पर बेचा । इससे भी अधिक, A&W बर्गर ने कई अंध-स्वाद वाले परीक्षण (एक उत्पाद नमूनाकरण विधि जिसमें लोगों को मूल्यांकन किए जा रहे ब्रांड के बारे में जानकारी नहीं होती है) भी जीते। लेकिन बर्गर बुरी तरह असफ़ल रहा उसे किसी ने भी नहीं खरीदा I आख़िरकार, उन्होंने इसे भोजनसूची(मेन्यु) से हटा दिया। खोज करने से पता चला कि उपभोक्ताओं ने हिसाब गलत लगाया और सोचा कि थर्ड पाउंड बर्गर क्वार्टर पाउंडर से छोटा है। एक बहुत ही शानदार विचार विफल हो गया क्योंकि लोग बुनियादी बातों से चूक गए।

यीशु ने चेतावनी दी कि बुनियादी बातों को भूल जाना कितना आसान है। धार्मिक नेताओं ने, जिस सप्ताह उन्हें क्रूस पर चढ़ाने की, और उन्हें फंसाने और बदनाम करने की योजना बनाई, एक महिला के बारे में एक अजीब, काल्पनिक दृश्य प्रस्तुत किया जो सात बार विधवा हो चुकी थी (मत्ती 22:23-28)। यीशु ने, इस बात पर जोर देते हुए उनसे कहा कि यह जटिल दुविधा कोई समस्या नहीं थी। बल्कि, उनकी समस्या यह थी कि वे "पवित्रशास्त्र और परमेश्वर की सामर्थ्य को नहीं जानते”( पद- 29)। यीशु ने ज़ोर देकर कहा कि धर्मग्रंथों का प्राथमिक उद्देश्य तार्किक या दर्शन-शास्‍त्र संबंधी पहेलियों का उत्तर देना नहीं है। बल्कि, उनका प्राथमिक उद्देश्य हमें यीशु को जानने और उनसे प्यार करने और उनमें "अनन्त जीवन पाने" के लिए प्रेरित करना है (यूहन्ना 5:39)। ये वे बुनियादी बातें हैं जिन्हें अगुवे भूल गए।

हम भी अक्सर बुनियादी बातें भूल जाते हैं। बाइबल का मुख्य उद्देश्य जीवित यीशु से मुलाकात करना है। इससे चूकना दिल तोड़ देने वाला होगा।

एक दूसरे से प्रेम द्वारा परमेश्वर प्रति प्रेम

अल्बा परिवार ने केवल तेरह महीने के अंतर पर एक जैसे जुड़वां बच्चों के दो जोड़े (quadruplets को जन्म देने की दुर्लभ घटना का अनुभव किया । उन्होंने अपनी माता-पिता की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी नौकरी को कैसे निभाया? उनके दोस्तों और परिवार के समुदाय ने आगे बढ़कर उनकी मदद की। दोनों तरफ से नाना–नानी और दादा-दादी दिन के दौरान जुड़वा बच्चों की एक जोड़ी ले जाते थे ताकि बच्चों के माता-पिता काम कर सकें और स्वास्थ्य बीमा के लिए भुगतान कर सकें। एक कंपनी ने डायपर की एक साल की आपूर्ति दी। दंपत्ति के सहकर्मियों ने अपने निजी बीमारी की छुट्टियों का दान दिया। दंपत्ति ने सहमती में कहा "हम अपने समुदाय के बिना यह नहीं कर सकते थे,"। वास्तव में, एक लाइव इंटरव्यू (साक्षात्कार) के दौरान, सह-मेजबान ने अपना माइक हटा दिया और भटकते हुए उनके एक नन्हे बच्चे को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागी और इस प्रकार उसने भी अपना सामुदायिक योगदान दिया!

मत्ती 25:31-46 में, यीशु इस बात को स्पष्ट करने के लिए एक दृष्टांत बताते हैं कि जब हम दूसरों की सेवा करते हैं, तो हम परमेश्वर की सेवा करते हैं। सेवा के कार्यों को सूचीबद्ध करने के बाद, जिसमें भूखे को भोजन देना, प्यासे को पानी देना, बेघरों को घर देना, नग्न लोगों को कपड़े देना और बीमारों का इलाज करना शामिल है (पद- 35-36), यीशु ने दृष्टांत इस तरह पूरा किया, "मैं तुम से सच कहता हूं, कि तुम ने जो मेरे इन छोटे से छोटे भाइयों में से किसी एक के साथ किया,वह मेरे ही साथ किया” (पद 40)।

हमारी दयालुता के अंतिम प्राप्तकर्ता के रूप में यीशु की कल्पना करना हमारे पड़ोस, परिवारों, चर्चों और दुनिया में सेवा करने के लिए सच्ची प्रेरणा है। जब वे हमें दूसरों की जरूरतों में त्यागपूर्वक योगदान देने के लिए प्रेरित करते है, तब हम उनकी सेवा करते हैं। जब हम दूसरों से प्रेम करते हैं, तब हम परमेश्वर से प्रेम करते हैं।