श्रेणी  |  odb

प्यार में सामना करना

उन्होंने कई काम अच्छा से किया, लेकिन एक समस्या थी। सभी ने इसे देखा। फिर भी क्योंकि वह अपना अधिकांश काम बहुत अच्छा से पूरी करता था, इसलिए उसका क्रोध के समस्या को पर्याप्त रूप से संबोधित नहीं किया गया। वास्तव में, उसका सामना कभी नहीं किया गया। दुख की बात है कि इसके परिणामस्वरूप पिछले कुछ वर्षों में कई लोगों को चोट पहुंचा। और, अंत में, इसके कारण उसका कैरियर समय से पहले ही खत्म हो गया, जो मसीह में इस भाई का बहुत अच्छा हो सकता था। काश मैंने बहुत पहले ही प्रेम में उसका सामना किया होता। 

प्रेम में किसी के पाप का सामना कैसे करना चाहिए, परमेश्वर इसका सही तस्वीर उत्पत्ति 4 में, प्रदान करते है। कैन क्रोधित हो गया। एक किसान होने के नाते उन्होंने,"यहोवा के पास भूमि की उपज में से कुछ भेंट ले आया"(पद 3)।  लेकिन परमेश्वर ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह उसे जो लाया था वह स्वीकार्य नहीं था। कैन की भेंट को अस्वीकार कर दिया गया था और वह "अति क्रोधित हुआ, और उसके मुँह पर उदासी छा गई।" (पद 5) तो परमेश्वर ने उसका सामना किया और कहा, “तू क्यों क्रोधित हुआ?"(पद 6) उसने फिर कैन से कहा कि वह अपने पाप से मुड़ जाए और अच्छा और सही का पीछा करें। दुख की बात है कि कैन ने परमेश्वर के वचनों को अनदेखा किया और एक भयानक कार्य किया।(पद 8)

हालाँकि हम दूसरों को पापपूर्ण व्यवहार से दूर होने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, लेकिन हम करुणापूर्वक उनका सामना कर सकते हैं। हम "प्रेम में सच्‍चाई" बोल सकते हैं ताकि हम दोनों " मसीह में बढ़ते जाएँ"( इफिसियों 4:15) और, जैसे परमेश्वर हमें सुनने के लिए कान देते हैं, हम दूसरों से सत्य के कठिन शब्द भी स्वीकार कर सकते हैं।

रोमांचक कार्य

“मसिहत मेरे लिए नहीं है। यह उबाऊ है। मेरा एक मूल्य जिस पर मैं कायम हूं वह है रोमांचक कार्य। यह मेरे लिए जीवन है,'' एक युवा महिला ने मुझसे कहा। मुझे दुख हुआ कि उसने अभी तक उस अविश्वसनीय खुशी और उत्साह को नहीं सीखी थी जो यीशु का अनुसरण करने से आता है - एक ऐसा रोमांचक कार्य जो सबसे अलग है। मैंने उत्साहपूर्वक उसके साथ यीशु के बारे में साझा किया और बताया कि उसमें सच्चा जीवन कैसे पाया जाता है।

परमेश्वर के पुत्र यीशु को जानने और उसके साथ चलने के रोमांचक कार्य का वर्णन करने के लिए मात्र शब्द अपर्याप्त हैं। लेकिन इफिसियों 1 में, प्रेरित पौलुस हमें उसके साथ जीवन की एक छोटी लेकिन शक्तिशाली झलक देते है। परमेश्वर हमें सीधे स्वर्ग से आत्मिक आशीष देते हैं (पद 3), परमेश्वर की नजर में पवित्र और निर्दोष होना (पद 4), और राजा के शाही परिवार में उनका लेपालक पुत्र होना (पद 5)। वह हमें अपनी क्षमा और अनुग्रह के भव्य उपहार से आशीष देता है (पद 7-8), उसकी इच्छा का भेद को बताना (पद 9), और "उसकी महिमा की स्तुति के कारण" जीने का एक नया उद्देश्य (पद 12)। पवित्र आत्मा हमें सशक्त बनाने और हमारा नेतृत्व करने के लिए हमारे अंदर रहने के लिए आता है (पद 13), और वह हमेशा के लिए परमेश्वर की उपस्थिति में अनंत मीरास का बयाना है (पद 14)। 

जब यीशु मसीह हमारे जीवन में प्रवेश करते हैं, तो हमें पता चलता है कि उन्हें और अधिक जानना और उनका करीब से अनुसरण करना सबसे बड़ा रोमांच है। वास्तविक जीवन के लिए अभी और हर दिन उसे ढूंढे ।

परमेश्वर की भलाई के बारे में बताएं

गवाही का समय हमारी चर्च आराधना का वह समय था जब लोग साझा करते थे कि परमेश्वर उनके जीवन में क्या काम कर रहे थे। आंटी - या सिस्टर लैंगफ़ोर्ड, जैसा कि हमारे चर्च परिवार में अन्य लोग उन्हें जानते थे - अपनी गवाही में बहुत सारी प्रशंसाएँ भरने के लिए जानी जाती थीं। ऐसे अवसरों पर जब उसने अपनी व्यक्तिगत उद्धार की कहानी साझा की, तो कोई उम्मीद कर सकता था की आराधना का ज्यादा समय लेंगी। उसका हृदय परमेश्वर की स्तुति से गूँज उठा जिसने दयालुता पूर्वक उसका जीवन बदल दिया!

इसी प्रकार, भजन 66 के लेखक की गवाही प्रशंसा से भरी हुई है क्योंकि वह इस बात की गवाही देता है कि परमेश्वर ने अपने लोगों के लिए क्या किया है। "आओ परमेश्वर के कामों को देखो; वह अपने कार्यों के कारण मनुष्यों को भययोग्य देख पड़ता है।"(पद 5) उनके कार्यों में चमत्कारी बचाव(पद 6), सुरक्षा (पद 9), और परीक्षण और अनुशासन भी शामिल था जिसके परिणामस्वरूप उनके लोगों को एक बेहतर स्थान पर लाया गया (पद 10-12)। जबकि ऐसे ईश्वर-अनुभव हैं जो यीशु में अन्य विश्वासियों के साथ हमारे समान हैं,लेकिन हमारी व्यक्तिगत यात्राओं के लिए कुछ अनोखी चीज़ें भी हैं। क्या आपके जीवन में ऐसे समय आए हैं जब परमेश्वर ने स्वयं को विशेष रूप से आपके सामने प्रकट किया है? वे दूसरों के साथ साझा करने लायक हैं जिन्हें यह सुनने की ज़रूरत है कि उसने आपके जीवन में कैसे काम किया है। "हे परमेश्वर के सब डरवैयो, आकर सुनो, मैं बताऊँगा कि उसने मेरे लिये क्या क्या किया है।"(पद 16)

पाप फिर स्मरण न करना

मार्च में एक बार, मैंने मरियम और मार्था, जो बेथनी की बहनें थीं, जिनसे यीशु उनके भाई लाजर के साथ प्यार करते थे, (यूहन्ना 11:5) के विषय पर एक रिट्रीट का आयोजन किया। हम अंग्रेजी समुद्र तट के किनारे एक सुदूर स्थान पर थे। जब हम पर अप्रत्याशित रूप से बर्फबारी हुई, तो कई प्रतिभागियों ने टिप्पणी की कि एक साथ अतिरिक्त दिन बिताने का मतलब है कि वे मरियम की तरह यीशु मसीह के चरणों में बैठने का अभ्यास कर सकते हैं। वह “एक बात [जो] अवश्य” है का अनुसरण करना चाहते थे (लूका 10:42) जो यीशु ने प्यार से मार्था से कहा कि उसे अनुसरण करना चाहिए, की उसके करीब आने और उससे सीखना चुनना चाहिए।

जब यीशु मार्था, मरियम और लाज़र के घर गए, मार्था को पहले से पता नहीं था कि वह आ रहे है, इसलिए हम समझ सकते हैं कि उन्हें और उनके दोस्तों को खाना खिलाने की तैयारियों में मदद न करने के लिए वह मरियम से कैसे नाराज हो सकती थी। लेकिन मार्था ने उस चीज़ को नज़र अंदाज़ कर दिया जो वास्तव में मायने रखती थी - यीशु से प्राप्त करना जैसा कि उसने उनसे सीखा था। मसीह उसे उसकी सेवा करने की इच्छा के लिए डांट नहीं रहा था, बल्कि उसे याद दिला रहा था कि वह सबसे महत्वपूर्ण चीज़ खो रही थी।

जब रुकावटें हमें चिड़चिड़ा बना देती हैं या हम उन कई चीजों के बारे में व्याकुल हो जाते हैं जिन्हें हम पूरा करना चाहते हैं, तो हम रुक सकते हैं और खुद को याद दिला सकते हैं कि जीवन में वास्तव में क्या मायने रखता है। जैसे ही हम खुद को धीमा करते हैं, खुद को यीशु के चरणों में बैठे हुए कल्पना करते हैं, हम उनसे अपना प्यार और जीवन से भरने के लिए कह सकते हैं। हम उनके प्रिय शिष्य होने का आनंद उठा सकते हैं।