मैं आपको देख सकता हूं!
ऑप्टोमेट्रिस्ट (नेत्र दृष्टि की जाँच करने वाला) ने तीन वर्षीय एंड्रियास को उसके पहले चश्मे को ठीक से पहनने में उसकी मदद की। "आईने में देखो," उसने कहा। एंड्रियास ने अपने आप को आइने में देखाफिर एक आनंद और प्यार भरी मुस्कान के साथ अपने पिता की ओर मुड़ा। तब एंड्रियास के पिता ने धीरे से अपने बेटे के गालों पर गिरे आँसू पोंछे और उससे पूछा, "क्या हुआ?" एंड्रियास ने अपनी बाहें अपने पिता की गर्दन के चारों ओर लपेट दीं। "मैं आपको देख सकता हूं।" वह पीछे हट गया, अपना सिर झुकाया और अपने पिता की आँखों में देखा। "मैं आपको देख सकता हूं!"
जैसे ही हम प्रार्थनापूर्वक बाइबल का अध्ययन करते हैं, पवित्र आत्मा हमें यीशु को देखने के लिए आँखें देता है, जो "अदृश्य परमेश्वर का प्रतिरूप" है (कुलुस्सियों 1:15)। हालाँकि, पवित्रशास्त्र के माध्यम से ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ आत्मा द्वारा हमारी दृष्टि साफ़ होने पर भी, हम अभी भी अनंत काल के इस तरफ परमेश्वर की अनंत विशालता की एक झलक ही देख सकते हैं। जब पृथ्वी पर हमारा समय पूरा हो जाएगा या जब यीशु वापस लौटने का अपना वादा पूरा करेगा, तो हम उसे स्पष्ट रूप से देखेंगे (1 कुरिन्थियों 13:12)।
हमें उस आनंद भरे क्षण में विशेष चश्मे की आवश्यकता नहीं होगी जब हम मसीह को आमने-सामने देखेंगे और उसे जानेंगे जैसे वह हम में से प्रत्येक को, मसीह की देह के प्रिय सदस्यों को – जो कि कलीसिया है- जानता है। पवित्र आत्मा हमें विश्वास, आशा और प्रेम से भर देगा, जिसकी हमें तब तक दृढ़ता से खड़े रहने के लिए आवश्यकता है, जब तक कि हम अपने प्यारे और जीवित उद्धारकर्ता की ओर न देखें और कहें, “मैं आपको देख सकता हूँ, यीशु। मैं आपको देख सकता हूं!"

भीतर से सर्वोत्तम रचना
लेखक आर्थर सी. ब्रुक्स अपनी किताब द अटलांटिक में, ताइवान में नेशनल पैलेस संग्रहालय की अपनी यात्रा के बारे में बताते हैं, जिसमें दुनिया में चीनी कला का सबसे बड़ा संग्रह है। संग्रहालय के गाइड ने पूछा, "जब मैं आपसे किसी कला के काम की कल्पना करने के लिए कहता हूं जो अभी शुरू नहीं हुआ है तो आप क्या सोचते हैं?" ब्रुक्स ने कहा, "मुझे लगता है, एक खाली कैनवास।" गाइड ने उत्तर दिया, "इसे देखने का एक और भी तरीका है: कला पहले से ही मौजूद है, और कलाकारों का काम बस इसे प्रकट करना होता है।"
इफिसियों 2:10 में, हस्तकला शब्द, जिसे कभी-कभी "कारीगरी" या " सर्वोत्तम रचना" के रूप में अनुवादित किया जाता है, ग्रीक शब्द पोइमा से है, जिससे हमें कविता (poetry) शब्द प्राप्त होता हैं। परमेश्वर ने हमें कला की कृतियों, जीवित कविताओं के रूप में बनाया है। हालाँकि, हमारी कला धूमिल हो गई है: "जहाँ तक तुम्हारी बात है, तुम अपने अपराधों और पापों में मरे हुए थे" (पद 1)। संग्रहालय के गाइड के शब्दों को संक्षेप में कहें तो, "[हमारी] कला पहले से ही मौजूद है, और इसे प्रकट करना दिव्य कलाकार का काम है।" वास्तव में, परमेश्वर हमें पुनर्स्थापित कर रहा हैं, हम उसकी सर्वोत्तम रचना है: "परमेश्वर ने, जो दया का धनी हैं, हमें जिलाया है" (पद- 4-5)।
जैसे-जैसे हम चुनौतियों और कठिनाइयों से गुजरते हैं, हमें यह जानकर आराम मिल सकता है कि दिव्य कलाकार काम कर रहा है: "क्योंकि परमेश्वर ही है जिसने अपनी सुइच्छा निमित्त तुम्हारे मन में इच्छा और काम, दोनों बातों के करने का प्रभाव डाला है" (फिलिप्पियों 2:13)। जान लें कि परमेश्वर अपनी सर्वोत्तम रचना को प्रकट करने के लिए आप में काम कर रहे हैं।

सुन्दर रचना
एक अंतरराष्ट्रीय शोध (खोज करने वाले) दल ने फड़फड़ाते पंखों वाला एक ड्रोन (मानव रहित विमान) बनाया है जो एक विशेष –“स्विफ्ट” (बतासी ) नामक पक्षी की गतिविधियों की नकल करता है। “स्विफ्ट” नब्बे मील प्रति घंटे तक उड़ सकते हैं और मंडराने, डुबकी लगाने, तेज़ी से मुड़ने और अचानक रुकने में सक्षम हैं। हालाँकि, ऑर्निथॉप्टर ड्रोन (orinthopter drone) अभी भी पक्षी से कमतर ही है। एक शोधकर्ता ने कहा कि पक्षियों में बहुत सारी मांसपेशियां होती है जो उन्हें अविश्वसनीय रूप से तेजी से उड़ने, अपने पंख मोड़ने, घुमाने, पंखों की तह खोलने और ऊर्जा बचाने में सक्षम बनाते हैं।" उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम के प्रयास अभी भी "जैविक उड़ान दोहराने में में केवल 10 प्रतिशत तक" ही सक्षम थे।
परमेश्वर ने हमारी दुनिया में प्राणियों को हर तरह की अद्भुत क्षमताएं दी हैं। उनका अवलोकन करना और उनकी जानकारी पर चिंतन करना हमारे लिए ज्ञान का स्रोत हो सकता है। चींटियाँ हमें संसाधन इकट्ठा करने के बारे में सिखाती हैं, चट्टानी बिज्जू (badgers) हमें भरोसेमंद आश्रय का मूल्य बताते हैं, और टिड्डियाँ हमें सिखाती हैं कि संख्या में ताकत होती है (नीतिवचन 30:25-27)।
बाइबल हमें बताती है कि "[परमेश्वर] ने अपनी बुद्धि से दुनिया की स्थापना की" (यिर्मयाह 10:12), और सृष्टि की रचना की प्रक्रिया में प्रत्येक चरण के अंत में, उसने पुष्टि की कि उसने जो किया वह "अच्छा" था (उत्पत्ति 1):4,10,12,18, 21,25,31) वही परमेश्वर जिसने पक्षियों को "पृथ्वी के ऊपर आकाश के अंतर में उड़ने" के लिए बनाया (पद 20), उसने अपनी बुद्धि को हमारे विचारों /तर्क के साथ मिलाने की क्षमता दी है। आज, विचार करें कि आप प्राकृतिक दुनिया में उसकी सुन्दर रचना से कैसे सीख सकते हैं।

कम से कम होने की संभावना
हॉलीवुड हमें जीवन से भी बड़े जासूस देता है जो आकर्षक एस्टन–मार्टिंस और अन्य लक्जरी स्पोर्ट्स कारों के तेजतर्रार ड्राइवर हैं। लेकिन पूर्व सी आई ए प्रमुख (CIA Chief) जॉना मेंडेज़ वास्तविक चीज़ की इसके बिल्कुल उलट तस्वीर पेश करती हैं। वह कहती हैं, “एक एजेंट को सीधा सादा आम आदमी होना चाहिए, जिसका कोई खास विवरण न हो और जो बहुत आर्कषक न हो। आप चाहते हैं कि वे भूलने योग्य हों। सबसे अच्छे एजेंट वे होते हैं जिनके एजेंट की तरह दिखने की संभावना सबसे कम होती है।”
जब इस्राएल के दो जासूस यरीहो में घुसे, तो वह राहाब ही ने उन्हें राजा के सैनिकों से छिपा दिया (यहोशू 2:4)। ऐसा प्रतीत होता है कि वह परमेश्वर द्वारा जासूसी एजेंट के रूप में नियुक्त की जाने वाली सबसे कम संभावना वाली व्यक्ति थी, क्योंकि उसके खिलाफ तीन बातें थीं — वह एक कनानी थी, एक महिला थी, और एक वेश्या थी। फिर भी राहाब ने इस्राएलियों के परमेश्वर पर विश्वास करना शुरू कर दिया था, क्योंकि “तुम्हारा परमेश्वर यहोवा ऊपर के आकाश का परमेश्वर है” (पद 11)। उसने परमेश्वर के जासूसों को छत पर सन (flax) के नीचे छिपा दिया, और उनके बच निकलने में सहायता की। परमेश्वर ने उसके विश्वास का प्रतिफल दिया, और “यहोशू ने राहाब वेश्या और उसके पिता के घराने को, वरन उसके सब लोगों को जीवित छोड़ दिया” (6:25)।
कभी कभी हमें यह महसूस हो सकता है कि परमेश्वर द्वारा हमारा उपयोग किए जाने की संभावना सबसे कम है। शायद हमारी शारीरिक सीमाएँ हैं, हम नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त आकर्षक नहीं हैं, या हमारा अतीत कलंकित है। लेकिन इतिहास परमेश्वर द्वारा छुड़ाए गए अस्पष्ट विश्वासियों से भरा है – राहाब जैसे लोग जिन्हें उसके राज्य के लिए एक विशेष मिशन (विशेष कार्य) दिया गया था। आश्वस्त रहें: हममें से सबसे कम संभावना वाले व्यक्ति के लिए भी उसके पास ईश्वरीय उद्देश्य हैं।

एक दाता का दिल
हमारे पुराने घर में हमारे आखिरी दिन, मेरी दोस्त अपनी चार साल की बेटी किंसली को अलविदा कहने के लिए लाई। “मैं नहीं चाहती कि आप यहां से जायें” किंसली ने कहा। मैंने उसे गले लगाया और उसे अपनी जमा करी हुई चीजों में से एक कैनवास, हाथ से पेंट किया हुआ पंखा दिया था। जब तुम्हें मेरी याद आये तो इस पंखे का उपयोग करो और याद रखो कि मैं तुमसे प्यार करता हूँ। किंसली ने पूछा कि “क्या वह कोई दूसरा पंखा ले सकती है, एक कागज वाला।” “ओह वह तो टूटा हुआ है”, मैंने कहा। मैं चाहता हूं कि तुम्हारे पास मेरा सबसे अच्छा पंखा हो। मुझे किंस्ली को अपना पसंदीदा पंखा देने का कोई अफसोस नहीं था। उसे खुश देखकर मुझे और खुशी हुई। बाद में, किंसली ने अपनी माँ को बताया कि वह दुखी थी क्योंकि मैंने टूटा हुआ पंखा रख लिया था। उन्होंने मुझे एक बिल्कुल नया, सुन्दर बैंगनी रंग का पंखा भेजा। मुझे उदारतापूर्वक देने के बाद किंस्ली को फिर से खुशी महसूस हुई। तो मैं भी खुश हुआ।
ऐसी दुनिया में जो आत्म–संतोष और आत्म–रक्षा को बढ़ावा देती है, हम देने वाले दिल के साथ जीने के बजाय जमाखोरी करने के लिए प्रलोभित हो सकते हैं। हालाँकि बाइबल कहती है कि “ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, तौभी उनकी बढ़ती ही होती है; और ऐसे भी हैं जो यर्थाथ से कम देते हैं, और इस से उनकी घटती ही होती है।” (नीतिवचन 11:24)। हमारी संस्कृति समृद्धि को अधिक से अधिक प्राप्त करने के रूप में परिभाषित करती है, लेकिन बाइबल कहती है कि “उदार प्राणी हृष्ट पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।” (पद 25)।
परमेश्वर का असीमित और बिना शर्त प्यार और उदारता लगातार हमारी पूर्ति करता है। हममें से प्रत्येक के पास एक दाता का दिल हो सकता है और हम कभी न खत्म होने वाला देने का चक्र बना सकते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि परमेश्वर सभी अच्छी चीजों का दाता है जो बहुतायत से देने में कभी नहीं थकता।