जैसे मैं हूँ
युवती सो नहीं पा रही थी। आजीवन शारीरिक रूप से विकलांग, अपनी उच्च शिक्षा के भुगतान का दान प्राप्त करने के लिए, अगले दिन वह चर्च बाज़ार में मुख्य मंच पर होगी। लेकिन मैं योग्य नहीं हूं, शार्लोट इलियट ने तर्क दिया।, पलटते और मुड़ते हुए, उसने अपनी साख पर संदेह किया, अपने आत्मिक जीवन के हर पहलू पर सवाल उठाया। अगले दिन फिर भी बेचैन, अंत में वह उत्कृष्ट भजन “जैसे मैं हूँ” के शब्दों को लिखने के लिए कलम और कागज उठाने के लिए टेबल पर गई।
“जैसे मैं हूँ, बगैर एक दलील,/पर तेरा लहू मेरे लिए बहाया गया,/ और यह कि तूने मुझे अपने पास बुलाया,/ मसीह, मसीह मैं आती हूँ। ”
1835 में लिखे गये, उसके शब्द, व्यक्त करते है कि यीशु ने कैसे अपने चेलों को बुलाया कि वें आए और उसकी सेवा करें। इसलिये नहीं क्योंकि वे तैयार थे। वे तैयार नहीं थे। परन्तु क्योंकि उन्होंने उन लोगों को-जैसे वे थे अधिकृत किया। एक असंगत समूह, उनके बारह के समूह में एक चुंगी लेने वाला, कट्टरपंथी, दो अति महत्वाकांक्षी भाई शामिल थे (मरकुस 10:35-37), और यहूदा इस्करियोती “जिसने उसे पकड़वा दिया” (मत्ती 10:4)। फिर भी, उन्होंने यह कहकर अधिकार दिया “बीमारों को चंगा करो, मरे हुओं को जिलाओ, कोढ़ियों को शुद्ध करो, दुष्टात्माओं को निकालो। ” (पद 8) और वह भी बिना पटुका, रूपा, ताँबा, झोली, न दो कुरते, न जूते और न लाठी (9-10)।
उन्होंने कहा “..मैं तुम्हें ... भेजता हूँ,” (पद 16), और वह पर्याप्त था। हम में से प्रत्येक के लिए जो उसे हाँ कहते हैं, वह अभी भी है।

हमारे सभी लेन-देन में
1524 में, मार्टिन लूथर ने देखा: “आपस में व्यापारियों का एक सामान्य नियम होता है जो उनका मुख्य सिद्धांत है... जब तक मेरे पास मेरा लाभ है और मेरे लालच को संतुष्ट करता है, मुझे अपने पड़ोसी की कुछ परवाह नहीं है ।” दो सौ से अधिक वर्षों के बाद, माउंट होली, न्यू जर्सी से जॉन वूलमैन, यीशु के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने दर्जी की दुकान पर उनकी लेन-देन को प्रभावित किया। गुलामों की मुक्ति के समर्थन में, उसने उन कंपनियों से जो बंधुआ मज़दूरी कराती थी कोई भी कपास या रंगने का द्रव्य खरीदने से इनकार कर दिया। स्पष्ट विवेक के साथ, उन्होंने अपने पड़ोसियों से प्रेम किया और अपने सारे लेन-देन में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ जिए।
प्रेरित पौलुस ने “पवित्रता और सच्चाई” से जीने का प्रयास किया (2 कुरिंन्थ्यों 1:12)। जब कुरिन्थ में कुछ लोगों ने यीशु के लिए प्रेरित के रूप में उसके अधिकार को कम करने की कोशिश की, उसने उनके बीच अपने चाल-चलन की रक्षा की। उसने लिखा की उनके शब्द और कार्य को निकटतम जांच का सामना कर सकते है (पद 13)। ) उसने यह भी दिखाया कि वह प्रभावशीलता के लिए परमेश्वर की शक्ति और अनुग्रह पर निर्भर है, खुद पर नहीं (पद 12)। संक्षेप में, पौलुस का मसीह में विश्वास उसके सभी लेन-देन में व्याप्त था..
हम मसीह के राजदूत के रूप में जीते हैं, इसलिए हम इस बात का ध्यान रखे कि हमारे सब लेन-देन में सुसमाचार ज़ोर से सुनाई दे - परिवार, व्यवसाय और बहुत कुछ। जब हम परमेश्वर के सामर्थ्य और अनुग्रह के द्वारा उनके प्रेम को दूसरों को प्रकट करते, हम अपने पड़ोसियों से प्रेम करते और उनका सम्मान भी करते हैं।

एक होकर धड़कना
कहानियों ने सृष्टि के प्रारंभ से ही मनुष्यों को मोहित किया है- यह लिखित भाषा के अस्तित्व से बहुत पहले ज्ञान प्रसारित करने के एक तरीके के रूप में कार्य करती थी। कहानी सुनने या पढ़ने और शुरुआती पंक्तियों जैसे “एक समय की बात है” से तुरंत जुड़ने का आनंद हम सब जानते हैं। एक कहानी की शक्ति केवल आनंद से बढ़कर है: जब हम एक साथ एक कहानी सुनते हैं, तो हमारे दिल की धड़कनें तालमेल बिठाने लगती हैं! हालांकि हमारे व्यक्तिगत दिल की धड़कन एक दिन के दौरान बदलती रहती है,और संयोग से ही दूसरे से मेल खा सकती है, नए शोध दर्शाते है कि जब हम एक ही समय में एक ही कहानी सुनते हैं तो हमारे दिल एक ही ताल में आ सकते हैं।
परमेश्वर हमें अपनी कहानी इन शब्दों से बताना शुरू करता है, “आदि में” (उत्पति 1:1)। उस समय से जब आदम और हव्वा ने पहली बार सांस ली थी (पद 27), परमेश्वर ने उस अनकही कहानी का इस्तेमाल न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन को आकार देने के लिए लेकिन यह भी — और शायद इससे भी महत्वपूर्ण बात--उनके बच्चों के रूप में हमारे सामूहिक जीवन के लिए किया। बाइबल के द्वारा—अब तक की दर्ज की गई सबसे शानदार गैर- काल्पनिक कहानी— यीशु में हम विश्वासियों के दिल इस तरह जोड़े जाते है कि हम वें लोग होते है जो उसके उद्देश्यों के लिए अलग किये गए है(1 पतरस 2:9)।
प्रतिउत्तर में, हमारे दिल एक लय में धड़के, रचयिता के रचनात्मक कार्यों से प्रसन्न होकर, और हम उनकी कहानी दूसरों के साथ बाँटें, “अन्य जातियों में उसकी महिमा का, और देश देश के लोगों में उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो” उनको भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए।

जब आप भयभीत हो
मेरी एक चिकित्सा जांच होनी थी, और यद्दपि हाल ही में मुझे कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या नहीं थी, फिर भी मैं इस जांच को लेकर भयभीत थी। मैं बहुत पहले एक अप्रत्याशित रोगनिदान की यादों से परेशान थी। जबकि मुझे पता था कि परमेश्वर मेरे साथ है और मुझे बस उन पर भरोसा करना चाहिए, मुझे फिर भी डर लग रहा था।
मैं अपने विश्वास की कमी और भय के कारण निराश थी। यदि परमेश्वर हमेशा मेरे साथ है, तो मुझे ऐसी घबराहट महसूस क्यों हो रही थी? फिर एक सुबह मुझे विश्वास है कि उन्होंने मुझे गिदोन की कहानी की ओर लेकर गए। “शूरवीर सूरमा”(6:12) कहलाये जाने वाला, गिदोन मिद्यानियों पर आक्रमण करने की अपनी नियुक्ति से भयभीत था। जबकि परमेश्वर ने उसे अपनी उपस्थिति और विजय का वादा किया था, फिर भी गिदोन ने कई आश्वासनों को ढ़ूंढा (v. 16−23, 36−40)।
हालाँकि, परमेश्वर ने गिदोन को उसके भय के लिए दोषी नहीं ठहराया। आक्रमण की रात, उन्होंने गिदोन को फिर से जीत का आश्वासन दिया, और उसे अपने भय को शांत करने का एक रास्ता भी दिया (7:10-11)।
परमेश्वर ने मेरे डर को भी समझा। उनके आश्वासन ने मुझे उन पर भरोसा करने की हिम्मत दी। मैंने उनकी शांति को अनुभव किया, ये जानते हुए कि परिणाम चाहे कुछ भी हो वह मेरे साथ है। अंत में, मेरी जाँच सामान्य निकली।
हमारे पास एक परमेश्वर है जो हमारे हर एक डर को समझता और पवित्रशास्त्र और पवित्र आत्मा के द्वारा हमें आश्वस्त करता है। (भजन 23:4; यूहन्ना 14:16−17)। हम कृतज्ञता से उनकी आराधना करें, जैसे गिदोन ने की थी (न्यायियों 7:15)।

क्रिसमस कार्ड सिद्ध
बार्कर परिवार का क्रिसमस वीडियो सिद्ध था। बागे पहने तीन चरवाहे (परिवार के छोटे बेटे) घास के मैदान में आग के चारों ओर घिर गए। अचानक एक स्वर्गदूत -उनकी बड़ी बहन, पहाड़ पर से उतरी प्रकाशमान दिखती हुई,गुलाबी उच्च-शीर्ष जूतों को छोड़कर। जैसे-जैसे साउंडट्रैक प्रफुल्लित होता गया, चरवाहों ने आश्चर्य से आकाश की ओर देखा। एक मैदान में एक ट्रेक उन्हें एक वास्तविक बच्चे तक पहुँचाया - आधुनिक खलिहान में उनका नवजात भाई। बड़ी बहन ने अब मरियम की भूमिका निभाई।
फिर कुछ “बोनस पेश” हुआ, जब उनके पिता ने हमें पर्दे के पीछे झांकने दिया। शिकायती बच्चे कहते, “ठंड है।” “मुझे अभी बाथरूम जाना है!” “क्या हम घर जा सकते है?” “ध्यान दो।” उनकी माँ ने एक से अधिक बार कहा। वास्तविकता क्रिसमस-कार्ड सिद्धता से बहुत दूर था।
एक अच्छी तरह से संपादित अंतिम कट के लेंस के माध्यम से मूल क्रिसमस कहानी को देखना आसान है। लेकिन यीशु का जीवन इससे बहुत अलग था। ईर्ष्यालु हेरोदेस ने शैशवावस्था में ही उन्हें मारने का प्रयास किया (मत्ती 2:13)। मरियम और यूसुफ ने उन्हें गलत समझा (लूका 2:41-50)। संसार ने उनसे बैर रखा (यूहन्ना 7:7)। कुछ समय के लिए, “उनके अपने भाइयों ने भी उन पर विश्वास नहीं किया” (7:5)। उनका मिशन भयानक मौत की ओर ले गया। उन्होंने यह सब अपने पिता का आदर करने और हमें छुड़ाने के लिए किए।
बार्कर्स का वीडियो यीशु के इन शब्दों के साथ समाप्त हुआ: “ मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुँच सकता” (युहन्ना 14:6)। यह ऐसी वास्तविकता है जिसके साथ हम हमेशा-हमेशा के लिए जी सकते हैं।