
यीशु कौन है ?
लोग यीशु को क्या मानते हैं? कुछ लोग कहते हैं कि वह एक अच्छे शिक्षक थे, लेकिन वह सिर्फ एक मनुष्य थे। लेखक सी एस लुईस ने लिखा, या तो यह आदमी परमेश्वर का पुत्र था, और है, या फिर एक पागल, या कुछ इससे भी और बुरा। आप उसे एक मूर्ख बोल कर चुप करा सकते हैं, आप उस पर थूक सकते हैं और उसे एक दुष्ट आत्मा के रूप में मार सकते हैं, या आप उसके चरणों में गिर सकते हैं और उसे परमेश्वर और प्रभु कह सकते हैं, लेकिन हमें उसके महान मानव शिक्षक होने के बारे में कोई भी बेकार का समर्थन नहीं करना चाहिए।” मियर क्रिस्चीऐनिटी के ये अब प्रसिद्ध शब्द बताते हैं कि यदि यीशु ने ईश्वर होने का झूठा दावा किया होता तो वह एक महान भविष्यवक्ता नहीं होता। यह परम विधर्म होगा।
गाँवों के बीच चलते समय अपने शिष्यों से बात करते हुए, यीशु ने उनसे पूछा, “लोग क्या कहते हैं कि मैं कौन हूँ? मरकुस (8:27)। उनके उत्तरों में— यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला, एलिय्याह और भविष्यद्वक्ताओं में से एक शामिल थे (पद 28) । लेकिन यीशु जानना चाहते थे कि वे क्या मानते हैं? “तुम क्या कहते हो कि मैं कौन हूं?” पतरस ने इसे सही बताया, “तू मसीह है”, उद्धारकर्ता (पद 29) ।
लेकिन हम क्या कहते हैं कि यीशु कौन है? यीशु एक अच्छा शिक्षक या भविष्यद्वक्ता नहीं हो सकता था यदि उसने अपने बारे में जो उसने कहा था— कि वह और पिता परमेश्वर “एक हैं” (यूहन्ना 10:30)— सच नहीं था। उसके अनुयायियों और यहाँ तक कि दुष्टात्माओं ने भी उसकी ईश्वरत्व (दिव्यता) को परमेश्वर के पुत्र के रूप में घोषित किया (मत्ती 8:29;16:16. 1यूहन्ना 5:20)। आज, हम इस बात का प्रचार करें कि मसीह कौन है क्योंकि वह हमें वह प्रदान करता है जिसकी हमें आवश्यकता है।

सिखाने योग्य एक आत्मा
न केवल दूसरों की राय बल्कि राय देने वाले व्यक्ति पर भी हमला करना (दोष ढूंढना) दुखद रूप से “सामान्य” हो गया है। यह शिक्षा सम्बंधी क्षेत्रों में भी सच हो सकता है। इस कारण से, मैं दंग रह गया जब विद्वान और धर्मशास्त्री रिचर्ड बी हेज़ ने एक पेपर लिखा जिसमें उन्होंने वर्षों पहले अपने खुद के लिखे एक काम में संशोधन करने के लिये कमियां निकालीं । रीडिंग विद द ग्रेन ऑफ स्क्रिप्चर में हेज़ ने दिल की बड़ी विनम्रता का प्रदर्शन किया जब उन्होंने अपनी पिछली सोच को ठीक किया, जो अब सीखने के लिए अपनी आजीवन प्रतिबद्धता से ठीक हो गई है।
जब नीतिवचन की पुस्तक पेश की जा रही थी, राजा सुलैमान ने बुद्धिमान कथनों के इस संग्रह के विभिन्न उद्देश्यों को सूचीबद्ध किया। परन्तु उन उद्देश्यों के बीच में, उसने इस चुनौती को सम्मिलित किया, “बुद्धिमान उन्हें सुन कर निज ज्ञान बढ़ायें और समझदार व्यक्ति दिशा निर्देश पायें” (नीतिवचन 1: 5)। प्रेरित पौलुस की तरह, जिसने दावा किया कि दशकों तक मसीह का अनुसरण करने के बाद भी, उसने यीशु को जानना जारी रखा (फिलिप्पियों 3: 10) सुलैमान ने बुद्धिमानों को सुनने, सीखने और बढ़ते रहने का आग्रह किया।
एक सिखाने योग्य भावना को बनाए रखने से कभी किसी को नुकसान नहीं होता। जैसे–जैसे हम बढ़ते रहना चाहते हैं और विश्वास की बातों और जीवन की बातों के बारे में सीखते हैं, क्या हम पवित्र आत्मा को हमें सच्चाई में मार्गदर्शन करने की अनुमति दे सकते हैं, (यूहन्ना 16:13), ताकि हम अपने भले और महान परमेश्वर के आश्चर्यकर्मों को और अच्छी तरह समझ सकें।

सच्ची आज़ादी
ट्रेन में पढ़ते समय, जाह्नवी अपनी किताब के वाक्यों को हाइलाइट करने और किताब के हाशिये (मार्जिन) में नोट्स लिखने में व्यस्त थी। लेकिन पास में बैठी एक मां और बच्चे के बीच हुई बातचीत ने उसे रोक दिया। माँ अपने बच्चे को अपनी लाइब्रेरी की किताब में बेकार के चित्र बनाने को मना कर रही थी। जाह्नवी ने जल्दी से अपनी कलम हटा दी, वह नहीं चाहती थी कि बच्चा जाह्नवी की मिसाल पर चलकर अपनी माँ की बातों को नज़रअंदाज़ करे। वह जानती थी कि बच्चा उधार ली गई किताब को नुकसान पहुंचाने और अपनी खुद की किताब में नोट्स बनाने के बीच के अंतर को नहीं समझेगा।
जाह्नवी के कार्यों ने मुझे 1 कुरिन्थियों 10:23–24 में प्रेरित पौलुस के प्रेरणादायक शब्दों की याद दिला दी: “सब वस्तुयें मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब लाभ की नहीं; सब वस्तुयें मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब वस्तुंओं से उन्नति नहीं। कोई अपनी ही भलाई को न ढूंढे, बरन औरों की भलाई को ढूंढे।” कुरिन्थ की युवा कलीसिया में यीशु के विश्वासियों ने मसीह में अपनी स्वतंत्रता को व्यक्तिगत हितों को आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में देखा। परन्तु पौलुस ने लिखा कि उन्हें इसे दूसरों को लाभ पहुँचाने और उनको बनाने के अवसर के रूप में देखना चाहिए। उसने उन्हें सिखाया कि सच्ची स्वतंत्रता वह करने का अधिकार नहीं है जो वे चाहते हैं, परन्तु परमेश्वर के लिए जैसा उन्हें करना चाहिए वैसा करने की स्वतंत्रता है।
जब हम अपनी स्वतंत्रता का उपयोग खुद की सेवा करने के बजाय दूसरों को बनाने के लिए करते हैं तब हम यीशु का अनुकरण करते हैं ।

एक दूसरे की देख रेख करना
जानकी ने कोयंबटूर के एक गाँव में डॉक्टर के रूप में काम किया। कई साल पहले, उसने एक गर्भवती लड़की का इलाज किया, जिसकी शादी 14 साल की कम उम्र में हो गई थी; और उसने एक लड़की को जन्म दिया था। बालिकाओं के प्रति प्रतिकूल प्रवृत्ति के कारण, उसका परिवार बच्चे को पास की नदी में डुबाना चाहता था। परिवार की क्रूर मंशा जानते हुये जानकी ने चुपके से बच्चे और मां को सुरक्षित निकाल लिया। जानकी ने माँ को अपने घर में आश्रय, सुरक्षा और काम प्रदान किया और वे जानकी के परिवार का हिस्सा बन गए। जानकी ने न केवल बच्चे को बचाया, बल्कि उसने उस बच्चे में भी निवेश किया जो बड़ी होकर डॉक्टर बनी।
यद्यपि पवित्रशास्त्र बार–बार हमें एक दूसरे के प्रति चौकस रहने का निर्देश देता है, लेकिन कभी कभी अपनी स्वयं की चिंताओं से परे देखना कठिन होता है। भविष्यद्वक्ता जकर्याह ने इस्राएल को फटकार लगाई, जो परमेश्वर की आराधना करने या दूसरों की सेवा करने के बजाय “अपने लिए दावतें कर रहे थे“ (जकर्याह 7:6)। अपने साझे साम्प्रदायिक जीवन की उपेक्षा करते हुए उन्होंने अपने पड़ोसियों की आवश्यकता की अवहेलना की। जकर्याह ने परमेश्वर के निर्देशों को स्पष्ट किया— “लोगों का सच्चा न्याय करना, एक दूसरे पर दया और करुणा दिखाओ। और विधवा या अनाथ, परदेशी या कंगाल पर अन्धेर न करना (पद 9:10)।
जबकि हमारी अपनी ज़रूरतों को पूरा करना आसान है, विश्वास हमें दूसरों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बुलाता है। ईश्वरीय अर्थव्यवस्था में सभी के लिए बहुत कुछ है। और परमेश्वर अपनी दया में, उस भरपूर में से कुछ को दूसरों को देने के लिए हमें उपयोग करने के लिए चुनता है।
