श्रेणी  |  odb

भरपूरी आवश्यकता को पूरा करती है

स्कूल के दोपहर के भोजन की कैंटीन, जैसे कोई बड़े खानपान का व्यवसाय, अक्सर खपत से अधिक भोजन तैयार करते हैं, क्योंकि वे पूरी तरह से आवश्यकता का अनुमान नहीं लगा पाते, और बचा हुआ भोजन बर्बाद हो जाता है। फिर भी कई छात्र ऐसे हैं जिनके पास घर पर खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं होता और जो सप्ताहांत में भूखे रहते हैं। एक स्कूल जिले ने समाधान खोजने के लिए एक स्थानीय गैर-लाभकारी संस्था के साथ भागीदारी की। उन्होंने छात्रों के साथ घर भेजने के लिए बचे हुए खाने को पैक किया, और साथ ही साथ भोजन की बर्बादी और भूख दोनों की समस्याओं का समाधान किया।

जबकि अधिकांश लोग धन की बहुतायत को एक समस्या के रूप में नहीं देखेंगे जिस तरह से हम व्यर्थ भोजन के साथ करते हैं, स्कूल परियोजना के पीछे का सिद्धांत वही है जो पौलुस ने कुरिन्थियों को लिखे अपने पत्र में सुझाया था। वह जानता था कि मैसेडोनिया की कलीसियाएँ कठिनाई का सामना कर रही हैं, इसलिए उसने कुरिन्थ की कलीसिया से कहा कि वह अपनी "बढ़ती" का उपयोग "उनकी आपूर्ति करने के लिए करे (2 कुरिन्थियों 8:14)। उसका उद्देश्य चर्चों के बीच समानता लाना था ताकि किसी के पास बहुत अधिक न हो जबकि अन्य दुःख उठा रहे हो।

पौलुस ऐसा नहीं चाहता था कि कुरिन्थ के विश्वासी उनके देने से गरीब हों, लेकिन मैसेडोनिया के लोगों के साथ सहानुभूति दिखाएं और उदार हों, यह मानते हुए कि भविष्य में किसी समय पर उन्हें भी इसी तरह की मदद की आवश्यकता हो सकती है। जब हम ज़रूरतमंदों को देखते हैं, तो आइए मूल्यांकन करें कि क्या हमारे पास बाँटने के लिए कुछ हो सकता है। हमारा देना — चाहे बड़ा हो या छोटा — कभी भी व्यर्थ नहीं जाएगा!

परमेश्वर हमारे लिए लड़ते है

एक माँ ने साबित कर दिया कि वह अपने बच्चे की रक्षा के लिए किसी भी चीज़ से नहीं रुकेगी। उसका पांच साल का बेटा बाहर खेल रहा था जब उसने उसकी चीख सुनी। वह बाहर भागी और उसने अत्यंत भय से उसने देखा कि उसके बेटे के पास एक अप्रत्याशित "खेलने का साथी" था - एक बाघ। बड़ी बिल्ली उसके बेटे के ऊपर थी, उसका सिर उसके मुंह में था। मां ने बाघ से लड़ने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति को जगाया और अपने बेटे को बचाने के लिए उसके जबड़े खोल दिए। इस माँ के वीर कार्य हमें याद दिलाते हैं कि कैसे पवित्रशास्त्र में मातृत्व का उपयोग परमेश्वर के अपने बच्चों के लिए दृढ़ प्रेम और सुरक्षा को दर्शाने के लिए किया है।

परमेश्वर ने कोमलता से अपने लोगों की देखभाल की और उन्हें सांत्वना दी जैसे उकाब अपने बच्चों की देखभाल करती है (व्यवस्थाविवरण 32:10-11; यशायाह 66:13)। साथ ही, एक माँ की तरह जो एक दूध पिलाने वाले बच्चे को कभी नहीं भूल सकती जिसके साथ वह एक अटूट बंधन बनाती है, परमेश्वर अपने लोगों को कभी नहीं भूलेगा और न ही हमेशा के लिए उन पर दया करना छोड़ेगा (यशायाह 54:7-8)। अंत में, एक माता पक्षी की तरह, जो अपने बच्चों को अपने पंखों के नीचे सुरक्षा प्रदान करती है, परमेश्वर "[अपने लोगों को] अपने पंखों की आड़ में ले लेगा" और "उसकी सच्चाई [उनकी] ढाल और झिलम ठहरेगी" (भजन 91:4)।

कभी-कभी हम महसूस करते हैं कि हम अकेले हैं, भूले हुए हैं, और सभी प्रकार के आत्मिक शिकारियों के चंगुल में फंसे हुए हैं। परमेश्वर हमें यह याद रखने में मदद करें कि वह करुणा से भरकर हमारी परवाह करता, हमे शांति देता और हमारे लिए लड़ता है।

विश्वासयोग्य प्रेम

क्यों मैं इसके बारे में सोचना बंद नहीं कर रही? मेरी भावनाएँ उदासी, अपराधबोध, क्रोध और भ्रम से उलझी हुई थीं।

वर्षों पहले, मैंने अपने किसी करीबी के साथ संबंधों को मिटाने का दर्दनाक निर्णय लिया था, कई प्रयासों के बाद जो उस गहराई से चोट पहुंचाने वाले व्यव्हार को संबोधित करने के लिए किये गए जिनका सामना केवल बरख़ास्तगी और इनकार से हुआ था। आज, यह सुनने के बाद कि वह शहर में आयी है, मेरे विचार उलझन और अतीत को फिर से याद करने में बढ़ गए थे।

जैसे ही मैं अपने विचारों को शांत करने के लिए संघर्ष कर रही थी, मैंने रेडियो पर एक गाना बजते हुए सुना। गीत ने न केवल विश्वासघात की पीड़ा को व्यक्त किया, बल्कि उस व्यक्ति में परिवर्तन और सुधार की गहरी लालसा भी व्यक्त करी जिसने नुकसान पहुंचाया। मेरी आंखों में आँसू आ गए जब मैं दस्तक देते हुए उस कथागीत में भीग गयी जो मेरी स्वयं की गहरी लालसा को आवाज़ दे रहा था।

प्रेरित पौलुस ने रोमियों 12:9 में लिखा, “प्रेम निष्कपट हो,” यह याद दिलाते हुए कि ज़रूरी नहीं सब कुछ जो प्रेम से हो वो सच्चा हो। फिर भी हमारे दिल की सबसे गहरी लालसा वास्तविक प्रेम को जानने की है - ऐसा प्रेम जो आत्म-सेवा या जोड़-तोड़ नहीं है, बल्कि दयालु और आत्म-दान है। प्रेम जो भय से प्रेरित नहीं है जिस पर नियंत्रित होना आवश्यक है परन्तु एक दूसरे की भलाई के लिए एक हर्षित प्रतिबद्धता है (पद 10-13)।

और वह अच्छी खबर है, सुसमाचार। यीशु के कारण, हम अंततः उस प्रेम को जान और साझा कर सकते हैं जिस पर हम भरोसा कर सकते हैं — ऐसा प्रेम जो हमें कभी नुकसान नहीं पहुँचाएगा (13:10)। उसके प्रेम में जीना स्वतंत्र होना है।

अब हम अनाथ नहीं

गाय ब्रायंट, जो अविवाहित थे और अपनी कोई संतान नहीं थी, न्यूयॉर्क शहर के बाल कल्याण विभाग में काम करते थे। प्रतिदिन उन्हें पालन-पोषण करने वाले माता-पिता की अत्यन्त आवश्यकता महसूस थी और इस समस्या का सामना करना पड़ता था और उन्होंने इसके बारे में कुछ करने का फैसला किया। एक दशक से अधिक समय तक, ब्रायंट ने पचास से अधिक बच्चों का पालन-पोषण किया, एक बार एक ही समय में नौ बच्चों की देखभाल की। ब्रायंट ने समझाया, "हर बार जब मैं घूमा तो एक बच्चा था जिसे रहने के लिए जगह की जरूरत थी।" "यदि आपके घर और दिल में जगह है, तो आप बस इसे करते है। आप वास्तव में इसके बारे में अधिक नहीं सोचते।" पालक बच्चे जो बड़े हो गए हैं और अपना जीवन स्थापित कर चुके हैं, उनके पास अभी भी ब्रायंट के अपार्टमेंट की चाबियां हैं और अक्सर "पौप्स" के साथ रविवार को दोपहर के भोजन के लिए आते हैं। ब्रायंट ने बहुतों को पिता का प्यार दिया है।

पवित्र शास्त्र हमें बताता हैं कि परमेश्वर उन सभी को स्मरण रखते हैं जिन्हें भुला दिया जाता है या अलग कर दिया जाता है। हालाँकि कुछ विश्वासी इस जीवन में खुद को बेसहारा और असुरक्षित पाते है, पर वह उनके साथ रहने की प्रतिज्ञा करता है। परमेश्वर "अनाथों का पिता" है (भजन 68:5)। यदि, उपेक्षा या त्रासदी के कारण, हम अकेले हैं, तब भी परमेश्वर है — हम तक पहुंच रहा है, हमें निकट खींच रहा है, और हमें आशा दे रहा है। वास्तव में, वह "अनाथों का घर बसाता है" (पद 6)। यीशु में, अन्य विश्वासी हमारे आत्मिक परिवार के हैं।

हमारी चुनौतीपूर्ण पारिवारिक कहानियाँ, हमारा अलगाव, हमारा परित्याग, या हमारी संबंधपरक शिथिलता जो भी हो, हम जान सकते हैं कि हमसे प्रेम किया गया है। परमेश्वर के साथ, हम अब अनाथ नहीं हैं।