वाटिका का परमेश्वर
तब उस पुरूष और उसकी पत्नी ने यहोवा परमेश्वर का शब्द सुना, जब वह दिन की ठंडक में वाटिका में टहल रहा था। उत्पत्ति 3:8
कई साल पहले, नंदिता और उनके पति विशाल ने अपने उच्च वेतन वाली, तनावपूर्ण, आईटी नौकरियों को छोड़ने और एक सरल, तनाव मुक्त कृषि जीवन को अपनाने का सचेत निर्णय लिया। वे एक शांत पहाड़ी शहर में चले गए ताकि वे परमेश्वर और एक दूसरे के साथ समय बिता सकें। प्रकृति से घिरे हुए उन्होंने जीवन जीने के एक शांत तरीके का अनुभव किया– “वाटिका” में वापस जाने का एक तरीका।
अदन–वह (पैराडाइज़) स्वर्गलोक था जिसे परमेश्वर ने शुरू में हमारे लिए बनाया था। इस वाटिका में आदम और हव्वा नियमित रूप से परमेश्वर से मिलते थे, जब तक कि उन्होंने शैतान के साथ अपना समझौता नहीं किया (उत्पत्ति 3:6–7 देखें) । वह दिन अलग था। “तब आदम और उसकी पत्नी ने यहोवा परमेश्वर का शब्द सुना, जब वह दिन की ठंडक में चल रहा था, और वे वाटिका के वृक्षों के बीच यहोवा परमेश्वर से छिप गए” (पद 8)। जब परमेश्वर ने पूछा कि उन्होंने क्या किया है, तो आदम और हव्वा एक दूसरे पर दोष लगाने लगे। उनके इनकार के बावजूद, परमेश्वर ने उन्हें वहां नहीं छोड़ा। उसने आदम और उसकी पत्नी के लिए चमड़े के अगंरखे बनाए और उन्हें पहिना दिए (पद 21), एक बलिदान जो मृत्यु का संकेत देता था जो यीशु हमारे पापों को ढकने के लिए सहन करेगा।
परमेश्वर ने हमें अदन तक वापस जाने का रास्ता नहीं दिया। उसने हमें उसके साथ पुन: स्थापित संबंध में आगे बढ़ने का मार्ग दिया। हम उस वाटिका में नहीं लौट सकते। लेकिन हम वाटिका के परमेश्वर के पास लौट सकते हैं।

कम भार के साथ यात्रा करना
जेम्स नाम के एक व्यक्ति ने एक बाइक में अमेरिका के पश्चिमी तट पर 2011 किलोमीटर की एक साहसिक यात्रा की। मेरा एक दोस्त उस महत्वाकांक्षी बाइकर से उसके शुरुआती बिंदु से 1496 किलोमीटर दूर मिला। यह जानने के बाद कि किसी ने हाल ही में जेम्स के कैम्प के कपड़े चुराये हैं, मेरे दोस्त ने उसे कंबल और स्वेटर देने की पेशकश की, लेकिन जेम्स ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने गर्म जलवायु में दक्षिण की यात्रा की, उन्हें अपनी वस्तुओं को छोड़ने की जरूरत थी। और वह अपने गंतव्य के जितना करीब होता गया, उतना ही थक जाता था, इसलिए उसे अपने भार को कम करने की जरूरत थी।
जेम्स का अहसास स्मार्ट था। यह उस बात का प्रतिबिंब है जो इब्रानियों का लेखक भी कह रहा है। जब हम जीवन में अपनी यात्रा जारी रखते हैं, तो हमें हर उस चीज को फेंकना है जो हमें रोकती है “तो आओ, हर एक रोकनेवाली वस्तु और उलझानेवाले पाप को दूर करके, वह दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।” (12:1)। हमें आगे बढ़ने के लिये कम भार के साथ यात्रा करने की आवश्यकता है।
यीशु में विश्वासियों के रूप में, इस दौड़ को दौड़ने के लिए धीरज (पद 1) की आवश्यकता होती है। और यह सुनिश्चित करने का कि हम चलते रहें, एक तरीका है, क्षमा न करने, तुच्छता, और अन्य पापों के भार से मुक्त होना है जो हमें बाधित करेंगे।
यीशु की मदद के बिना हम कम भार की यात्रा नहीं कर सकते और इस दौड़ को अच्छी तरह से नहीं दौड सकते। आइए हम विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाले की ओर देखें ताकि हम थके हुए न हों और हियाव न छोड़ें (पद 2–3)।

ईश्वर जानता है
एक युगल जो एक बड़ी एैबस्टैक्ट पेंटिंग की प्रशंसा करने के लिए रुका, उसने देखा कि उसके नीचे पेंट के खुले डिब्बे और ब्रश हैं। यह मानते हुए कि यह “कार्य प्रगति पर है” जिसे कोई भी बनाने में मदद कर सकता है, उन्होंने एक रंग में ब्रश मार कर छोड़ दिया। हालांकि, कलाकार ने तैयार काम के प्रदर्शन के हिस्से के रूप में जानबूझकर सामान वहां छोड़ दिया था। घटना के वीडियो फुटेज की समीक्षा के बाद, गैलरी ने गलतफहमी को स्वीकार किया और आरोप नहीं लगाया।
यरदन के पूर्व में रहने वाले इस्राएलियों ने एक गलतफहमी पैदा की जब उन्होंने नदी के बगल में एक विशाल वेदी का निर्माण किया। पश्चिमी जनजातियों ने इसे परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह के रूप में देखा; सभी जानते थे कि तम्बू ही पूजा के लिए एकमात्र परमेश्वर द्वारा स्वीकृत स्थान था (यहोशू 22:16)।
तनाव तब तक बढ़ गया जब तक कि पूर्वी जनजातियों ने यह नहीं बताया कि उनका मतलब केवल परमेश्वर की वेदी की प्रतिकृति (नकल) बनाना था। वे चाहते थे कि उनके वंशज इसे देखें और शेष इस्राएल के साथ उनके आत्मिक और पैतृक संबंध को पहचानें (पद 28–29)। उन्होंने कहा, “ईश्वरों का परमेश्वर, यहोवा! इस को जानता है!” (पद22) शुक्र है कि दूसरों ने सुन लिया। उन्होंने देखा कि क्या हो रहा था, परमेश्वर की स्तुति की, और घर लौट आए।
क्योंकि परमेश्वर हर एक के मन को जांचता है, और हर एक इच्छा और हर एक विचार को समझता है (1 इतिहास 28:9), हर किसी के इरादे उसके लिए स्पष्ट हैं। यदि हम उसे भ्रमित करने वाली स्थितियों को सुलझाने में मदद करने के लिए कहते हैं, तो वह हमें खुद को समझाने का मौका दे सकता है या हमें अपराधों को क्षमा करने के लिए जिस अनुग्रह की आवश्यकता है वह दे सकता है। जब हम दूसरों के साथ एकता के लिए प्रयास कर रहे होते हैं तो हम उसकी ओर मुड़ सकते हैं।

आप बढ़ने के लिए बुलाये गये हो
सी स्कवर्ट एक अजीब प्राणी है। यह चट्टानों और सीपों से चिपका हुआ पाया जाता है, यह एक नरम प्लास्टिक ट्यूब की तरह दिखता है जो पानी की धारा के साथ लहराती है। यह अपने पोषक तत्वों को बहते पानी से खींचता है, यह एक निष्क्रिय जीवन जीता है। सी स्कवर्ट एक टैडपोल के रूप में जीवन शुरू करती है जिसकी रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क बिल्कुल प्राथमिक होते हैं जो इसे भोजन खोजने और नुकसान से बचने में मदद करती है। एक किशोर के रूप में, यह अपने दिन समुद्र की खोज में बिताता है, लेकिन जब यह वयस्कता तक पहुंचता है तो कुछ होता है। अपनी चट्टान पर जमकर यह खोज करना और बढ़ना बंद कर देता है। और एक भयानक मोड़ आता है— यह अपने ही मस्तिष्क को पचाने लगता है।
बिना रीढ़ की हड्डी, विचारहीन, धारा के साथ निष्क्रिय प्रवाहित होना। प्रेरित पतरस हमें प्रोत्साहित करता है कि हम सी स्कवर्ट के भाग्य का अनुसरण न करें। चूँकि हमारे लिए परिपक्वता का अर्थ है परमेश्वर के स्वभाव को ग्रहण करना (2 पतरस 1:4)। आप और मैं मसीह के बारे में हमारे ज्ञान में मानसिक रूप से विकसित होने के लिए बुलाए गए हैं (2 पतरस 1:4); आध्यात्मिक रूप से अच्छाई, दृढ़ता और आत्म–नियंत्रण जैसे गुणों में (1:5–7); और व्यावहारिक रूप से हमारे वरदानों के माध्यम से प्रेम करने, आतिथ्य प्रदान करने, और दूसरों की सेवा करने के नए तरीकों की खोज करने के द्वारा (1 पतरस 4:7–11)। ऐसा विकास, पतरस कहता है, हमें अप्रभावी और अनुत्पादक (बेकार और निष्फल) जीवन जीने से रोकेगा (2 पतरस 1:8)
बढ़ने का यह आह्वान सत्तर वर्षीय के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि किशोर के लिए। परमेश्वर का स्वभाव समुद्र के समान विशाल है। हम मुश्किल से कुछ फीट तैर पाए हैं। उनके अंतहीन चरित्र की खोज करें, नए आत्मिक कार्य करें। अध्ययन करें, सेवा करें, जोखिम उठाएं। बढ़ें।
