इससे बड़ा प्रेम नहीं
2021 में भारत छोड़ो आंदोलन की उन्नासवीं वर्षगांठ के स्मरणोत्सव ने उन स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जिन्होंने निस्संदेह देश और उसके लोगों के लिए अपना जीवन दिया। 8 अगस्त 1944 को, भारत छोड़ो आंदोलन का आरम्भ करते हुये गांधी जी ने अपना प्रसिद्ध भाषण “करो या मरो” दिया। गांधी जी ने व्यक्त किया “हम या तो भारत को मुक्त कर देंगे या इस प्रयास में मर जाएंगे; हम अपनी गुलामी की स्थिति को देखने के लिए जीवित नहीं रहेंगे।”
बुराई को रोकने और उत्पीड़ितों को मुक्त करने के लिए अपने आप को नुकसान पहुँचाने की इच्छा, यीशु के शब्दों को याद दिलाती है, “इस से बड़ा प्रेम किसी का नहीं, कि कोई अपने मित्रों के लिये अपने प्राण दे।” (यूहन्ना 15:13)। ये शब्द मसीह को अपने अनुयायियों को एक दूसरे से प्रेम करना सिखाने के समय आते हैं। लेकिन वह चाहता था कि वे इसकी कीमत, और इस प्रकार के प्रेम की गहराई को समझें– एक प्रेम का उदाहरण जब कोई स्वेच्छा से किसी अन्य व्यक्ति के लिए अपने जीवन का बलिदान करता है। दूसरों से बलिदानी प्रेम करने के लिए यीशु का आह्वान एक दूसरे से प्रेम करने की उसकी आज्ञा का आधार है (पद 17)।
शायद हम परिवार के एक बुज़ुर्ग सदस्य की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए समय देकर बलिदान रूपी प्रेम दिखा सकते हैं। हम स्कूल में एक तनावपूर्ण सप्ताह के दौरान अपने भाई–बहनों का काम करके उनकी ज़रूरतों को सबसे पहले रख सकते हैं। हम अपने पति या पत्नी को सोने की अनुमति देने के लिए बीमार बच्चे के साथ अतिरिक्त शिफ्ट भी ले सकते हैं। जब हम दूसरों से प्रेम करते हैं, तो हम प्रेम की सबसे बड़ी अभिव्यक्ति प्रदर्शित करते हैं।

वह मेरे दिल को जानता है
एक किराने की दुकान पर एक ग्राहक द्वारा अपना लेन–देन पूरा करने के बाद, मैं बिलिंग काउंटर पर गया, और अपने सामान का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ा। एकाएक एक क्रोधित स्त्री से मेरा सामना हुआ। मैं यह नहीं देख सका कि वह वास्तव में चेकआउट के लिए कतार में थी। अपनी गलती को स्वीकार करते हुए मैंने ईमानदारी से कहा, “मुझे क्षमा करें।” उसने जवाब दिया (हालांकि इन शब्दों तक सीमित नहीं) “नहीं, तुम नहीं हो”
क्या आपने कभी खुद को ऐसी स्थिति में पाया है जहां आप गलत थे, आपने इसे स्वीकार किया, और चीजों को सही करने की कोशिश की—केवल फटकार सुनने के लिए? गलत समझा जाना या गलत राय लगाया जाना अच्छा नहीं लगता और हम उन लोगों के जितने करीब होते हैं, जो हमें ठेस पहुँचाते हैं या जिन्हें हमें ठेस पहुँचाते हैं, उतना ही अधिक दुख होता है। हम तो चाहते हैं कि वे हमारे दिलों को देख सकें!
यशायाह 11:1–5 में भविष्यवक्ता यशायाह द्वारा दिया गया चित्र पूर्ण न्याय के लिए बुद्धि के साथ परमेश्वर द्वारा नियुक्त एक शासक का है। “वह अपनी आंखों से जो कुछ देखता है, उसका न्याय नहीं करेगा, और जो वह अपने कानों से सुनता है, उसके द्वारा निर्णय नहीं करेगा, परन्तु वह दरिद्र का न्याय धर्म से करेगा, और पृय्वी के कंगालों का न्याय सच्चाई से करेगा” (पद 3--4)। यह यीशु के जीवन और सेवकाई में पूरा हुआ। यद्यपि हमारी पापपूर्णता और दुर्बलता में हम हमेशा इसे ठीक नहीं कर पाते हैं, हम यह निश्चय कर सकते हैं कि स्वर्ग का सब कुछ देखने और सब कुछ जानने वाला परमेश्वर हमें पूरी तरह से जानता है और हमारा न्याय सही ढंग से करता है।

जीवित और संपन्न
एक एनिमेटेड अंग्रेजी फिल्म में एक गुफावासी परिवार का मानना है कि जीवित रहने का एकमात्र तरीका है अगर पैक [उनका छोटा परिवार] एक साथ रहता है। वे दुनिया और दूसरों से डरते हैं, इसलिए रहने के लिए एक सुरक्षित जगह की तलाश में वे अपने चुने हुए क्षेत्र में पहले से ही एक अजीब परिवार के मिलने पर डर से भर जाते हैं। लेकिन वे जल्द ही अपने नए पड़ोसियों के मतभेदों को अपनाना सीख जाते हैं, उनसे ताकत हासिल करते हैं और एक साथ जीवित रहते हैं। वे पाते हैं कि वे वास्तव में उनके साथ आनन्दित हैं और उन्हें पूरी तरह से जीवन जीने के लिए दूसरों की आवश्यकता है।
रिश्ते में रहना जोखिम भरा हो सकता है लोग हमें चोट पहुँचा सकते हैं, और पहुंचाते हैं। फिर भी यह अच्छे कारण के लिए है कि परमेश्वर ने अपने लोगों को एक देह (चर्च) में एक साथ रखा है। दूसरों के साथ संगति में, हम समझ में बढ़ते हैं (इफिसियों4:13)। विनम्र, शान्त और धैर्यवान होने में मदद के लिए हम उस पर निर्भर रहना सीखते हैं (पद 2)। हम एक दूसरे को प्रेम में (पद 16) बनाने के द्वारा एक दूसरे की मदद करते हैं। जब हम एक साथ इकट्ठे होते हैं तो हम अपने वरदानों का उपयोग करते हैं और दूसरों से सीखते हैं जो उनका उपयोग करते हैं जो बदले में हमें परमेश्वर के साथ चलने और उसकी सेवा करने में सक्षम बनाता है।
जब वह आपकी अगुवाई करता है तो परमेश्वर के लोगों के बीच अपना स्थान ढूँढ़ें, यदि आपको वह अभी तक नहीं मिला है। आप जीवित रहने से ज्यादा कुछ करेंगे — साझा किये प्रेम में आप परमेश्वर के लिए सम्मान लाएंगे और यीशु के समान बनेंगे। और जब हम यीशु और अन्य लोगों के साथ बढ़ते संबंधों से गुजरते हैं तो हम सब उस पर निर्भर हों।

स्वर्गीय प्रभु–भोज
जब अपोलो 11 के ईगल लूनर मॉड्यूल ने पहली बार 20 जुलाई 1969 को मनुष्यों को चंद्रमा पर उतारा, तो अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर कदम रखने से पहले अपनी उड़ान से उबरने में समय लगा। अंतरिक्ष यात्री बज़ एल्ड्रिन को रोटी और वाइन (दाखरस) लाने की अनुमति मिली थी ताकि वह प्रभु भोज ले सके। पवित्रशास्त्र को पढ़ने के बाद उन्होंने चंद्रमा पर सबसे पहले खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों का स्वाद चखा। बाद में उन्होने लिखा, “मैंने उस प्याले में दाखरस डाला जो हमारे चर्च ने मुझे दिया था। चंद्रमा के एक छटवें भाग के गुरुत्वाकर्षण के कारण वाइन धीरे–धीरे और सुंदर रूप से कप के किनारे पर आ गई।” जैसे ही एल्ड्रिन ने इस स्वर्गीय भोज का आनंद लिया, उसके कार्यों ने क्रूस पर मसीह के बलिदान में उसके विश्वास को और उसके दूसरे आगमन की गारंटी की घोषणा की।
प्रेरित पौलुस हमें यह याद करने के लिए प्रोत्साहित करता है कि “जिस रात वह पकड़वाया गया” कैसे यीशु अपने शिष्यों के साथ बैठा था (1 कुरिन्थियों 11:23) । मसीह ने अपने शीघ्र ही बलिदान किए जाने वाले देह की तुलना रोटी से की (पद 24)। उसने दाखरस को “नई वाचा” के प्रतीक के रूप में घोषित किया जिसने क्रूस पर बहाए उसके लहू के द्वारा हमारी क्षमा और उद्धार को सुरक्षित किया (पद 25)। जब भी और जहाँ भी हम प्रभु भोज लेते हम यीशु के बलिदान की वास्तविकता और प्रतिज्ञा किये गये उसके दूसरे आगमन में अपनी आशा में अपने विश्वास की घोषणा करते हैं(पद 26)।
कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहीं भी हैं — हम एक, और जी उठे, और आने वाले उद्धारकर्ता यीशु मसीह में विश्वास के साथ अपने विश्वास का जश्न मना सकते हैं।

परमेश्वर को मेरा काम सौपना
जिस पत्रिका के लिए मैं लिख रही थी, वह "महत्वपूर्ण" महसूस हुई, इसलिए मुझे उच्च पद के संपादक के लिए सर्वोत्तम संभव लेख प्रस्तुत करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। उसके स्तर को पूरा करने का दबाव महसूस करते हुए, मैं अपने विचारों और कल्पनाओं को बार बार लिखती। लेकिन मेरी समस्या क्या थी? क्या यह मेरा चुनौतीपूर्ण शीर्षक था? या मेरी वास्तविक चिंता व्यक्तिगत थी: क्या संपादक मुझे स्वीकार करेगा न कि केवल मेरे शब्दों को?
हमारी नौकरी की चिंताओं के जवाब के लिए, पौलुस विश्वासयोग्य निर्देश देता है। कुलुस्सियों के चर्च को लिखे एक पत्र में, पौलुस ने विश्वासियों से आग्रह किया कि वे लोगों की स्वीकृति के लिए नहीं, बल्कि परमेश्वर के लिए कार्य करें। जैसा कि प्रेरित ने कहा, "जो कुछ तुम करते हो, तन मन से करो, यह समझकर कि मनुष्यों के लिये नहीं परन्तु प्रभु के लिये करते हो, क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हें इस के बदले प्रभु से मीरास मिलेगी: तुम प्रभु मसीह की सेवा करते हो” (कुलुस्सियों 3:23-24)।
पौलुस की समझ पर विचार करते हुए, हम अपने सांसारिक अधिकारियों की नज़र में अच्छा दिखने के लिए संघर्ष करना बंद कर सकते हैं। निश्चित रूप से, हम लोगों के रूप में उनका सम्मान करते हैं और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते हैं। लेकिन यदि हम अपना कार्य "मानो प्रभु के लिए करते हो" — उससे हमारे कार्य का नेतृत्व करने और उसके लिए अभिषेक करने के लिए कहें — तो वह हमारे प्रयासों पर प्रकाश डालेगा। हमारा पुरुस्कार? हमारे काम का दबाव कम हो जाता है और हमारे काम पूरे हो जाते हैं। इससे भी अधिक, हम एक दिन उसे यह कहते हुए सुनेंगे, "शाबाश!"