श्रेणी  |  odb

फल पेड़ बेचता है

एक नर्सरी का मालिक आड़ू के पेड़ बेचने निकली। उसने विभिन्न दृष्टिकोणों पर विचार किया। क्या उसे सुंदर तरीके से पत्तेदार पौधों को टाट के बोरों में पंक्तिबद्ध करना चाहिए ? क्या उसे विकास के विभिन्न मौसमों में आड़ू के पेड़ों को चित्रित करते हुए एक रंगीन कैटलॉग बनाना चाहिए? आखिर में उसे एहसास हुआ कि वह क्या चीज़ है जो वास्तव में आड़ू का पेड़ बेचती है— यह आड़ू है जो उस पेड़ से पैदा होता है  मीठी महक, गहरा नारंगी रंग और चिकनी चमकीली त्वचा। आड़ू के पेड़ को बेचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि एक पका हुआ आड़ू तोड़ें, इसे तब तक काट कर खोलें जब तक कि रस आपके हाथ से नीचे न गिर जाए, और एक ग्राहक को एक टुकड़ा सौंप दें। जब वे फल का स्वाद लेते हैं, तो वे पेड़ चाहते हैं।

परमेश्वर अपने अनुयायियों में आत्मिक फल के आवरण में स्वयं को प्रकट करता है— प्रेम, आनंद, शांति, सहनशीलता (धैर्य), दया, भलाई, नम्रता, विश्वासयोग्यता, नम्रता और आत्म–संयम (गलातियों 5:22–23)। जब यीशु में विश्वासी ऐसे फल का प्रदर्शन करते हैं तो अन्य लोग भी उस फल को चाहते हैं, और इसलिएए उस फल के स्रोत की तलाश करेंगे जो इतना आकर्षक हो।

फल एक आंतरिक संबंध का बाहरी परिणाम है — हमारे जीवन में पवित्र आत्मा का प्रभाव। फल वह पहनावा है जो दूसरों को उस ईश्वर को जानने के लिए प्रेरित करता है जिसका हम प्रतिनिधित्व करते हैं। जैसे चमकीले आड़ू एक पेड़ की हरी पत्तियों में अलग से लगते हैं, आत्मा का फल भूख से मर रहे संसार के लिए घोषणा करता है,“यह रहा भोजन! यहां जीवन है! आओ और थकावट और निराशा से बाहर निकलने का रास्ता खोजें। आओ और परमेश्वर से मिलो!”

साइमन के घर में चैन पाना

साइमन के घर की मेरी यात्रा अविस्मरणीय थी। केन्या के न्याहुरुरु में एक तारों से जगमगाते आकाश में हम रात के खाने के लिए उनके साधारण से घर गए। फर्श पर गंदगी और लालटेन की रोशनी साइमन के सीमित साधनों को दर्शाती है। खाने में क्या था, मुझे याद नहीं है। जो मैं नहीं भूल सकता वह शमौन की खुशी थी कि हम उसके मेहमान थे। उसका दयाशील आतिथ्य यीशु के समान था—निःस्वार्थ, जीवन–स्पर्शी और  चैन देने वाला।

1 कुरिन्थियों 16:15–18 में, पौलुस ने एक परिवार का उल्लेख किया– स्तिफनास का घराना (पद 15), जो उनकी देखभाल करने के लिए प्रसिद्ध था। उन्होंने खुद को प्रभु के लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया (पद 15)। जबकि उनकी सेवा में हकीकी चीजें शामिल होने की संभावना थी (पद17), इसका प्रभाव ऐसा था कि पौलुस ने लिखा, “उन्होंने मेरी और तुम्हारी आत्मा को भी चैन दिया” (पद 18)।

जब हमारे पास दूसरों के साथ साझा करने का अवसर होता है, तो हम भोजन, सेटिंग और अन्य चीजों पर ध्यान देते हैं जो ऐसे अवसरों के लिए उपयुक्त होती हैं। लेकिन हम कभी–कभी यह भूल जाते हैं कि हालांकि “क्या” और “कहां” मायने रखता है वे सबसे महत्वपूर्ण चीजें नहीं हैं। यादगार भोजन महान हैं और सुखद सेटिंग्स का अपना स्थान है, लेकिन भोजन पूरी तरह से पोषण और प्रोत्साहित करने की क्षमता में सीमित है। सच्चा चैन परमेश्वर की ओर से आता है और यह दिल की बात है, यह दूसरों के दिलों तक पहुंचता है, और खत्म होने के बाद भी भोजन लंबे समय तक पोषण करता रहता है।

 

स्वर्ग से भोजन

अगस्त 2020 में, स्विट्ज़रलैंड के ओल्टेन के निवासी यह जानकर चौंक गए कि चॉकलेट की बर्फ़ पड़ रही है! स्थानीय चॉकलेट फैक्ट्री के वेंटिलेशन सिस्टम में खराबी के कारण चॉकलेट के कण हवा में फैल गए थे। नतीजतन, खाने योग्य चॉकलेट फ्लेक्स की धूल ने कारों और सड़कों को ढंक दिया और पूरे शहर को कैंडी स्टोर की तरह महका दिया।

जब मैं स्वादिष्ट भोजन “जादुई रूप से” स्वर्ग से गिरने के बारे में सोचती हूं, तो मैं कूच में इस्राएल के लोगों के लिए परमेश्वर के प्रावधान के बारे में सोचती हूं। मिस्र से अपने नाटकीय पलायन के बाद लोगों को जंगल में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा, विशेष रूप से भोजन और पानी की कमी। और परमेश्वर ने, लोगों की दुर्दशा से प्रेरित होकर आकाश से रोटी बरसाने की प्रतिज्ञा की (निर्गमन 16:4)। अगली सुबह जंगल की जमीन पर पतले टुकड़ों की एक परत दिखाई दी। यह दैनिक प्रावधान, जिसे “मन्ना” के नाम से जाना जाता है अगले चालीस वर्षों तक जारी रहा।

जब यीशु पृथ्वी पर आया तो लोगों ने विश्वास करना शुरू कर दिया कि उसे परमेश्वर की ओर से भेजा गया था जब उसने चमत्कारिक रूप से एक बड़ी भीड़ के लिए रोटी प्रदान की थी (यूहन्ना 6:5–14)। परन्तु यीशु ने सिखाया कि वह स्वयं जीवन की रोटी (पद 35) था, जिसे न केवल अस्थायी पोषण बल्कि अनन्त जीवन (पद 51) लाने के लिए भेजा गया था।

हममें से जो आध्यात्मिक पोषण के भूखे हैं, उनके लिए यीशु परमेश्वर के साथ अनंत जीवन की पेशकश करते हैं। हम विश्वास करें कि वह उन गहनतम अभिलाषाओं को पूरा करने के लिए आया था।

 

उसकी लालसा करो

ऐसा क्यों है कि जब हम कहते है यह आखिरी आलू चिप्स है जो मैं खाने जा रहा हूँ। और पांच मिनट बाद हम और खोज रहे होते हैं? माइकल मोस इस सवाल का जवाब अपने किताब साल्ट सुगर फैट में देते हैं। वह बताते है कि कैसे अमेरिका का सबसे बड़ा नाश्ता उत्पादक लोगों को जंकफ़ूड की लालसा पैदा करने में “मदद” करना जानता है। वास्तव में, एक लोकप्रिय कंपनी ने एक वर्ष में $30 मिलियन (लगभग ₹222 करोड़) खर्च किए और उपभोक्ताओं के लिए आनंद की स्थिति निर्धारित करने के लिए “लालसा सलाहकार” को काम पर रखा ताकि  हमारे भोजन की लालसा का फायदा उठा सके।

उस कम्पनी के विपरीत यीशु हमें असली खाने की लालसा पैदा करने के लिए मदद करता है—आत्मिक भोजन—जो हमारी आत्माओं को संतुष्टि लाता है। उसने कहा “जीवन की रोटी मैं हूं जो मेरे पास आएगा वह कभी भूखा न होगा और जो मुझ पर विश्वास करेगाए वह कभी प्यासा न होगा।” (यूहन्ना 6:35)। यह दावा करके उन्होंने दो महत्वपूर्ण बातों को बताया— पहला, जिस रोटी की उन्होंने बात की वह एक व्यक्ति है, न की वस्तु (पद 32)। दूसरा, जब लोग पापों के क्षमा के लिए अपना भरोसा यीशु पर डालते है, वे उसके साथ एक सही रिश्ते में प्रवेश करते है और अपनी आत्मा की हर लालसा की भरपूरी पाते है। यह रोटी चिरस्थायी है, आत्मिक भोजन जो संतुष्टि और जीवन की ओर ले जाता है।

जब हम अपना भरोसा यीशु, स्वर्ग की सच्ची रोटी, पर डालते है, हम उसकी लालसा करेंगे, वह हमें शक्तिशाली बनाएगा और हमारे जीवनों को परिवर्तित करेगा।

 

असाधारण साहस

1478 में इटली के फ्लोरेंस के शासक लोरेंजो डी मेडिसी अपने जीवन पर हमले से बच गए। उनके देशवासियों ने उस समय युद्ध छेड़ दिया जब उन्होंने अपने नेता पर हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की। जैसे–जैसे स्थिति बिगड़ती गई नेपल्स के क्रूर राजा फेरेंटे लोरेंजो के दुश्मन बन गए, लेकिन लोरेंजो के एक साहसी कार्य ने सब कुछ बदल दिया। वह निहत्थे और अकेले राजा के पास गया। उनकी बहादुरी ने, उनके आकर्षण और प्रतिभा के साथ मिलकर फेरांटे की प्रशंसा जीती और युद्ध को समाप्त कर दिया।

दानिय्येल ने भी एक राजा को हृदय परिवर्तन का अनुभव कराने में मदद की। बाबुल में कोई भी राजा नबूकदनेस्सर के परेशान करने वाले सपने का वर्णन या व्याख्या नहीं कर सकता था। इससे वह इतना क्रोधित हो गया कि उसने अपने सभी सलाहकारों को मारने का फैसला किया जिसमें दानिय्येल और उसके दोस्त भी शामिल थे। परन्तु दानिय्येल ने उस राजा से भेंट करने को कहा जो उसे मरवाना चाहता था (दानिय्येल 2:24)।

नबूकदनेस्सर के सामने खड़े होकर, दानिय्येल ने स्वप्न के रहस्य को प्रकट करने का सारा श्रेय परमेश्वर को दिया (पद 28)। जब भविष्यवक्ता ने इसका वर्णन और व्याख्या की, तो नबूकदनेस्सर ने“ ईश्वरों का ईश्वर और राजाओं के यहोवा का सम्मान किया” (पद 47)। दानिय्येल के असाधारण साहस, जो परमेश्वर में उसके विश्वास से पैदा हुआ था, ने उसे, उसके दोस्तों और अन्य सलाहकारों को उस दिन मृत्यु से बचने में मदद की।

हमारे जीवन में ऐसे समय होते हैं जब महत्वपूर्ण संदेशों को संप्रेषित करने के लिए बहादुरी और साहस की आवश्यकता होती है। प्रमेश्वर हमारे शब्दों का मार्गदर्शन करें और हमें यह जानने की बुद्धि दें कि क्या कहना है और इसे अच्छी तरह से कहने की क्षमता दे।