श्रेणी  |  odb

निकट आना

कोरोनावायरस के मद्देनजर, मेरे सुरक्षा जमाराशी बक्से से कुछ प्राप्त करने के लिए पहले की तुलना में प्रोटोकॉल (औपचारिकता) की और भी अधिक परतों की आवश्यकता थी। अब मुझे एक अपॉइंटमेंट (नियोजित भेंट) लेना था, जब मैं बैंक में प्रवेश करने आया तो मुझे कॉल करना था, अपनी पहचान और हस्ताक्षर दिखाना था, और फिर एक नामित बैंक कर्मचारी द्वारा तिजोरी में ले जाने की प्रतीक्षा करना था। एक बार अंदर जाने के बाद, भारी दरवाजे फिर से बंद हो गए जब तक कि मुझे वह नहीं मिला जो मुझे धातु के बक्से के अंदर चाहिए था। जब तक मैंने निर्देशों का पालन नहीं किया, मैं प्रवेश करने में सक्षम नहीं था।

पुराने नियम में, परमपवित्र स्थान कहे जाने वाले तम्बू के भाग में प्रवेश करने के लिए परमेश्वर के पास विशिष्ट प्रोटोकॉल (औपचारिकता) थे (निर्गमन 26:33)। एक विशेष परदे के पीछे, वह जो "पवित्र स्थान को परमपवित्र स्थान से अलग कर दे," केवल महायाजक ही वर्ष में एक बार प्रवेश कर सकता था (इब्रानियों 9:7)। हारून और उसके पीछे आनेवाले महायाजकों को प्रवेश करने से पूर्व भेंट लाना था, स्नान करना था,  और पवित्र वस्त्र पहिनना था (लैव्यव्यवस्था 16:3-4)। परमेश्वर के निर्देश स्वास्थ्य या सुरक्षा कारणों से नहीं थे; वे इस्राएलियों को परमेश्वर की पवित्रता और क्षमा की हमारी आवश्यकता के बारे में सिखाने के लिए थे।

यीशु की मृत्यु के समय, वह विशेष पर्दा फट गया था (मत्ती 27:51), जो प्रतीकात्मक रूप से यह दर्शाता है कि सभी लोग जो पाप की क्षमा के लिए उसके बलिदान में विश्वास करते हैं, वे परमेश्वर की उपस्थिति में प्रवेश कर सकते हैं।  मिलाप वाले तम्बू के परदे का फटना हमारे अनंत आनंद का कारण है—यीशु ने हमें हमेशा परमेश्वर के निकट आने में सक्षम बनाया है!

वास्तविक आशा

1980 के दशक की शुरुआत में, भारत एक उज्ज्वल भविष्य की प्रत्याशा से भर गया था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अशांति के बावजूद उनके बेटे राजीव गांधी को भारी बहुमत के साथ सत्ता सँभालने के लिए वोट दिया गया था। युवा, सुशिक्षित प्रधान मंत्री ने पद ग्रहण किया, और लोगों को आराम की अवधि की आशा थी। लेकिन राष्ट्रीय अशांति के बाद भोपाल गैस त्रासदी, बोफोर्स कांड और श्रीलंका में "शांति" सैनिकों का अनुचित हस्तक्षेप हुआ। राजीव गांधी की हत्या कर दी गई और उस पहले के आशावादी समाज के स्वीकृत मानदंडों को ध्वस्त कर दिया गया। आशावाद बस पर्याप्त नहीं था, और इसके मद्देनजर मोहभंग हो गया।

फिर, 1967 में, धर्मशास्त्री जुर्गन मोल्टमैन के ए थियोलॉजी ऑफ होप (A Theology of Hope) ने एक स्पष्ट दृष्टि की ओर इशारा किया। यह रास्ता आशावाद का नहीं बल्कि आशा का रास्ता था। दोनों एक ही बात नहीं हैं। मोल्टमैन ने पुष्टि की कि आशावाद इस समय की परिस्थितियों पर आधारित है, लेकिन आशा परमेश्वर की विश्वासयोग्यता में निहित है—हमारी स्थिति चाहे जो भी हो।

इस आशा का स्रोत क्या है? पतरस ने लिखा, “हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमेश्वर और पिता का धन्यवाद दो, जिस ने यीशु मसीह के मरे हुओं में से जी उठने के द्वारा, अपनी बड़ी दया से हमें जीवित आशा के लिये नया जन्म दिया"(1 पतरस 1:3)। हमारे विश्वासयोग्य परमेश्वर ने अपने पुत्र, यीशु के द्वारा मृत्यु पर विजय प्राप्त की है! इस सबसे बड़ी जीत की वास्तविकता हमें महज आशावाद से परे एक मजबूत, मजबूत आशा की ओर ले जाती है - हर दिन और हर परिस्थिति में।

असहमति से निपटना

सोशल मीडिया पावरहाउस ट्विटर ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया है, जहां दुनिया भर के लोग शॉर्ट साउंड बाइट में राय व्यक्त करते हैं। हाल के वर्षों में, हालांकि, यह सूत्र अधिक जटिल हो गया है क्योंकि व्यक्तियों ने ट्विटर को एक उपकरण के रूप में दूसरों को उन दृष्टिकोणों और जीवन शैली के लिए फटकार लगाने के लिए शुरू कर दिया है जिनसे वे असहमत हैं। किसी भी दिन प्लेटफॉर्म पर लॉग ऑन करें, और आपको कम से कम एक व्यक्ति का नाम "ट्रेंडिंग" (छाया हुआ)  मिलेगा। उस नाम पर क्लिक करें, और आप पाएंगे कि जो भी विवाद सामने आया है, उसके बारे में लाखों लोग राय व्यक्त करते हैं।

हमने लोगों के विश्वास से लेकर उनके पहनावे तक हर चीज़ की सार्वजनिक रूप से आलोचना करना सीख लिया है। हालाँकि, वास्तविकता यह है कि एक आलोचनात्मक और प्रेमरहित रवैया उस से मेल नहीं खाता जिसे परमेश्वर ने हमें यीशु में विश्वास करने के लिए बुलाया है। जबकि ऐसे समय होंगे जब हमें असहमति से निपटना होगा, बाइबल हमें याद दिलाती है कि विश्वासियों के रूप में हमें हमेशा "करुणा, भलाई, दीनता, नम्रता,और सहनशीलता" के साथ व्यवहार करना चाहिए (कुलुस्सियों 3:12)। अपने शत्रुओं की भी कठोर आलोचना करने के बजाय, परमेश्वर हमसे आग्रह करता है कि "एक दूसरे की सह लो और एक दूसरे के अपराध क्षमा करो” (पद 13)।

यह रवैया केवल उन लोगों तक सीमित नहीं है जिनकी जीवन शैली और विश्वासों से हम सहमत हैं। यहां तक ​​कि जब यह कठिन होता है, तब भी हम हर उस व्यक्ति के लिए अनुग्रह और प्रेम बढ़ा सकते हैं जिनसे हम मिलते हैं जब मसीह हमारा मार्गदर्शन करता है, यह पहचानते हुए कि हमें उसके प्रेम से छुटकारा मिला है।

पुनः मूल तथ्यों की ओर

ऐसा लगता है कि संकल्प तोड़े जाने के लिए ही बने हैं। कुछ लोग नए साल की प्रतिज्ञा का प्रस्ताव देकर इस वास्तविकता का मज़ाक उड़ाते हैं - क्या हम कहेंगे – प्राप्य । यहाँ सोशल मीडिया से कुछ हैं :

ट्राफीकलाइट पर साथी मोटर चालकों को देखकर हाथ लहराएँ।

मैराथन (लम्बी दौड) के लिए पंजीकरण करें। लेकिन दौड़े नहीं।

टालमटोल करना बंद करना – कल ।

सिरी (एपल फोन का अप्रत्यक्ष सहायक) की मदद के बिना खो जाओ।

उन सभी से मित्रता समाप्त करें जो अपना कसरत नियम पोस्ट करते हैं।

हालाँकि, एक नई शुरुआत की अवधारणा गंभीर विषय हो सकता है। यहूदा के निर्वासित लोगों को एक की सख्त जरूरत थी। उनकी सत्तर साल की बंधुआई में सिर्फ दो दशकों में, परमेश्वर ने उन्हें भविष्यवक्ता यहेजकेल के माध्यम से प्रोत्साहन दिया, यह वादा करते हुए, "अब मैं याकूब को बंधुआई से लौटा लाऊंगा, और इस्राएल के सारे घराने पर दया करूंगा" (यहेजकेल 39:25)।

परन्तु राष्ट्र को पहले मूलभूत बातों की ओर लौटने की आवश्यकता थी—वह निर्देश जो परमेश्वर ने मूसा को आठ सौ वर्ष पहले दिए थे। इसमें नए साल के पर्व का आयोजन भी शामिल था। प्राचीन यहूदी लोगों के लिए, जो शुरुआती वसंत (45:18) में शुरू हुआ था। उनके त्योहारों का एक प्रमुख उद्देश्य उन्हें परमेश्वर के चरित्र और उसकी अपेक्षाओं की याद दिलाना था। उसने उनके अगुवों से कहा, "उपद्रव और उत्पात को दूर करो, और न्याय और धर्म के काम किया करो" (पद 9), और उसने ईमानदारी पर जोर दिया (पद 10)।

सबक हम पर भी लागू होता है। हमारे विश्वास को व्यवहार में लाना चाहिए या यह बेकार है (याकूब 2:17)। इस नए वर्ष में, जैसा कि परमेश्वर हमें वह प्रदान करता है जिसकी हमें आवश्यकता है, क्या हम बुनियादी बातों की ओर लौटकर अपने विश्वास को जीवित रख सकते हैं: "अपने परमेश्वर यहोवा से प्रेम करो," और "अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम करो" (मत्ती 22:37-39)।

लचीला विश्वास

एक झील के उत्तरी किनारे के साथ ऊंचे टीलों ने आस-पास के घरों को हिलनेवाली रेत में डूबने के खतरे में डाल दिया। हालांकि निवासियों ने अपने घरों की सुरक्षा के प्रयासों में रेत के टीले को हटाने की कोशिश की, लेकिन वे असहाय रूप से देखते रहे जब उनकी आंखों के ठीक सामने मजबूत घर बालू में दब गए l एक स्थानीय अधीकारी ने हाल ही में नष्ट हुए छोटे मकान के मलबे की सफाई का निरीक्षण किया, उन्होंने पुष्टि की कि इस प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता था। घर के मालिकों ने इन अस्थिर तटबंधों के खतरों से बचने की कितनी भी कोशिश की हो,  टीले केवल एक मजबूत बुनियादी सहारा प्रदान नहीं कर सके।

यीशु रेत पर घर बनाने की व्यर्थता जानते थे। चेलों को झूठे भविष्यद्वक्ताओं से सावधान रहने की चेतावनी देने के बाद, उसने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रेमपूर्ण आज्ञाकारिता ज्ञान को प्रदर्शित करती है (मत्ती 7:15-23)। उसने कहा कि हर कोई जो उसके वचनों को सुनता है और उन्हें "मानता है, वह उस बुद्धिमान मनुष्य के समान ठहरेगा जिसने अपने घर चट्टान पर बनाया” (पद 24)। जो कोई परमेश्वर के वचनों को सुनता है और उन्हें व्यवहार में नहीं लाने का चुनाव करता है, वह हालाँकि "उस निर्बुद्धि मनुष्य के समान ठहरेगा जिसने अपने घर बालू पर बनाया" (पद 26)।

जब परिस्थितियाँ रेत के समान महसूस होती है जो  हमें क्लेश या चिंताओं के बोझ तले दफ़न कर रही है, तो हम अपनी आशा को अपनी चट्टान, मसीह, में रख सकते हैं। वह हमें अपने अपरिवर्तनीय चरित्र की अडिग नींव पर निर्मित लचीला विश्वास विकसित करने में मदद करेगा।