श्रेणी  |  odb

सेवक का मन

रसोइया l कार्यक्रम आयोजक (Event Planner) l आहार विज्ञ(Nutritionist) l नर्स l ये कुछ एक जिम्मेदारियां हैं जो आधुनिक माताएं निभाती हैं l 2016 में, शोध के अनुमान के अनुसार माताएं सभवतः एक सप्ताह में बच्चे से सम्बंधित कार्य उन्सठ से छियानवे घंटे करती हैं l

माताएं हमेशा थकी होती हैं इसमें कोई आश्चर्य नहीं है! माँ होने का मतलब है बच्चों की देखभाल के लिए अत्यधिक समय और ऊर्जा खर्च करना, जिन्हें बहुत अधिक सयायता चाहिए  जब वे संसार को जानना सीखते हैं l

जब मेरा दिन मुझे लम्बा महसूस होता है और मुझे ताकीद चाहिए कि दूसरों की देखभाल एक ईमानदार कोशिश है, मुझे बड़ी आशा मिलती है जब मैं यीशु को सेवा करनेवालों को अनुमोदित करते हुए देखती हूँ l

मरकुस रचित सुसमाचार में, शिष्य आपस में वाद-विवाद कर रहे थे कि उनमें बड़ा कौन है l

यीशु शांति से बैठकर उन्हें स्मरण दिलाया कि “यदि कोई बड़ा होना चाहे, तो सब से छोटा और सब का सेवक बने” (9:35) l उसके बाद उसने एक बालक को गोद में लेकर दूसरों की सेवा करने का महत्त्व दर्शाया, विशेषकर जो हममें सबसे अधिक असहाय हैं (पद.36-37) l

मसीह का प्रतिउत्तर उसके राज्य में महानता का पैमाना क्या होना चाहिए को पुनः स्थापित कर देता है l उसका मानक दूसरों की सेवा करने वाला हृदय है l और यीशु ने प्रतिज्ञा की है कि परमेश्वर की सामर्थी उपस्थिति सेवा करने का चुनाव करनेवालों के साथ रहेगी (पद.37) l

जब आपके पास अपने परिवार या समुदाय में सेवा करने के अवसर हैं, उत्साहित हो जाएं कि यीशु उस समय को और प्रयास को जो आप दूसरों की सेवा में लगाएंगे स्थायी महत्व देता है l

हैक्स(Hacks) से बढ़कर

हाल ही में मुझे एक “हैक(Hack)” (एक पेचीदा समस्या का एक अक्लमंद हल) मिल गया जब मेरे एक पौत्र ने अपने खिलौना खरगोश को हमारी अंगीठी(fireplace) के कांच पर गर्म किया l उस खिलौना खरगोश के रोएँ(fur) का परिणाम अच्छा नहीं था, परन्तु अंगीठी को सुधारनेवाला विशेषज्ञ ने एक बहुत बढ़िया हल दिया – एक सलाह जिससे अंगीठी का कांच फिर से नया दिखाई दे सकता था l वह सलाह काम कर गया, और अब हम स्टफ्ड(भरे हुए) खिलौनों को अंगीठी के निकट नहीं ले जाने देते हैं!

मैं हैक्स की बात करता हूँ क्योंकि कभी-कभी हम बाइबल को हैक्स के एक संग्रह के रूप में देख सकते हैं – जीवन को सरल बनाने के सलाह l जबकि यह सच है कि बाइबल मसीह को आदर देनेवाला नया जीवन कैसे जीया जाए के विषय बहुत अधित बताती है, इस पुस्तक का केवल यही उद्देश्य नहीं है l जो बाइबल हमारे लिए प्रबंध करती है वह मनुष्य की सबसे बड़ी ज़रूरत का हल है : पाप और परमेश्वर से अनंत अलगाव से बचाव l

पूरी तरह से उत्पत्ति 3:15 में उद्धार की प्रतिज्ञा से नया आकाश और नयी पृथ्वी तक की सच्ची आशा तक (प्रकाशितवाक्य 21:1-2), बाइबल बताती है कि परमेश्वर के पास हमें हमारे पाप से बचाने और अपने साथ संगति का आनंद उठाने देने की अनंत योजना है l हर एक कहानी में और किस प्रकार जीवन जीया जाए की प्रत्येक सलाह में, बाइबल हमें यीशु – केवल एक जो हमारी सबसे बड़ी समस्या हल कर सकता है - की ओर इशारा करती है l

जब हम परमेश्वर की पुस्तक खोलते हैं, हम स्मरण कर सकें कि हम यीशु को, उसके द्वारा दिया जानेवाले बचाव को, और उसकी संतान के रूप में कैसे जीवन जीया जाए को खोज रहे हैं l उसने सबसे बड़ा हल दे दिया!

जीवन परिवर्तन

स्टीफेन का पालन पोषण पूर्वी लंदन के एक अशिष्ट इलाके में हुआ था और वह दस वर्ष की उम्र से ही अपराध में फंस गया था l उसने कहा, “यदि सभी लोग नशीला पदार्थ बेचते हैं और डकैती और धोखेबाजी करते हैं, आप भी अवश्य उसमें लिप्त हो जाएंगे l” परन्तु बीस बर्ष की उम्र में, उसने एक स्वप्न देखा जिसने उसे बदल दिया : “मैंने परमेश्वर को कहते हुए सुना, स्टीफेन, तुम हत्या करने के कारण जेल जानेवाले हो l” यह सजीव स्वप्न एक चेतावनी थी, और वह परमेश्वर की ओर लौटकर यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण कर लिया – और पवित्र आत्मा ने उसका जीवन रूपान्तरित कर दिया l

स्टीफेन ने एक संस्था स्थापित की जो स्पोर्ट्स के द्वारा शहर के सामजिक और आर्थिक रूप से समस्याग्रस्त बच्चों को अनुशासन, नैतिकता, और आदर सिखाती है l वह परमेश्वर को सफलता का श्रेय देते हुए जो उसने अपने जीवन में अनुभव किया है बच्चों के साथ प्रार्थना करता है और उनको प्रशिक्षित करता है l उसके अनुसार, “भटके हुए सपनों का पुनःनिर्माण l”

परमेश्वर के पीछे चलते हुए और अपने अतीत को पीछे छोड़ते हुए, हम – स्टीफेन की तरह – इफिसियों को दिए गए पौलुस के निर्देश का अनुसरण करते हैं कि जीवन के नये मार्ग पर चलो l यद्यपि हमारा पुराना मनुष्यत्व “जो भरमानेवाली आभिलाषाओं के अनुसार भ्रष्ट होता जाता है,” हम हर दिन “नए मनुष्यत्व को [पहिनने का प्रयास करते हैं] जो परमेश्वर के अनुरूप . . . सृजा गया है” (इफिसियों 4:22,24) l सभी विश्वासी परमेश्वर से उन्हें पवित्र आत्मा द्वारा और अधिक उसके समान बनाने का आग्रह करके इस निरंतर प्रक्रिया को ग्रहण करते हैं l

स्टीफेन ने कहा, “मेरे जीवन के पूर्ण परिवर्तन में विश्वास ही निर्णायक आधार था l” यह किस प्रकार आपके लिए सत्य रहा है?

अनुग्रह द्वारा छुआ गया

लीफ एन्गर्स के उपन्यास पीस लाइक ए रिवर(Peace Like a River) में, तीन बच्चों का पिता जेरेमिया लैंड एक स्थानीय स्कूल में चौकीदार है l वह गहरे, और कभी-कभी अद्भुत विश्वास वाला व्यक्ति है l पूरे किताब में, उसका विश्वास अक्सर परखा गया है l

चेस्टर होल्डन, एक निर्दयी विचित्र स्वाभाव वाला अधीक्षक जेरेमिया के स्कूल का संचालक  है l जेरेमिया के उत्कृष्ट कार्य नैतिकता के बावजूद – बिना शिकायत किये फैले हुए गंदे पानी को साफ़ करना, अधीक्षक द्वारा तोड़ी गयी बोतलों को उठाना – होल्डन चाहता है कि वह कार्य छोड़कर चला जाए l एक दिन सभी विद्यार्थियों के सामने, वह जेरेमिया पर मतवालापन का दोष लगाकर उसे नौकरी से बर्खास्त कर देता हैं l यह अपमानजनक दृश्य है l

जेरेमिया किस प्रकार उत्तर देता है? वह अन्यायपूर्ण बर्खास्तगी के लिए कानूनी कार्यवाही कर सकता था या खुद पर अभियोग लगा सकता था l वह चुपचाप अन्याय को स्वीकार करते हुए चला जा सकता था l थोड़ी देर के लिए सोचें कि आप क्या करते?

यीशु कहते हैं, “अपने शत्रुओं से प्रेम रखो; जो तुम से बैर करें, उनका भला करो l जो तुम्हें श्राप दें, उनको आशीष दो; जो तुम्हारा अपमान करें, उनके लिए प्रार्थना करो” (लूका 6:27-28) l ये चुनौती भरे शब्द बुराई से छुटकारा पाने या न्याय की प्रक्रिया को रोकने के लिए नहीं हैं l इसके बदले, एक गंभीर प्रश्न पूछकर, यह हमें परमेश्वर का अनुसरण करने का आह्वान देते हैं (पद.36) : किस तरह मैं अपने शत्रु को परमेश्वर की इच्छानुकूल व्यक्ति  बनने में सहायता कर सकता हूँ?

जेरेमिया एक क्षण तक होल्डन को ध्यान से देखता है, फिर आगे बढ़कर उसके चेहरे को स्पर्श करता है l होल्डन बचाव में पीछे हटता है, उसके बाद आश्चर्य के साथ अपनी ठुड्डी और गालों को छूता है l उसकी दागदार त्वचा चंगी हो चुकी है l

अनुग्रह द्वारा एक शत्रु स्पर्श किया गया l