स्टीफन एक उभरते हुए हास्य अभिनेता और एक खर्चीले व्यक्ति थे। एक मसीही परिवार में पले-बढ़े, अपने पिता और दो भाइयों की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद वह संदेह से जूझ रहे थे। अपने शुरुआती बीस वर्ष तक, उन्होंने अपना विश्वास खो दिया था। लेकिन एक रात शिकागो की ठंडी सड़कों पर  उसने उसे पाया। एक अजनबी ने उसे एक छोटा नया नियम दिया, और स्टीफन ने पन्ने खोले। एक सूचकांक में लिखा था कि चिंता से जूझ रहे लोगों को मत्ती 6:27-34 पढ़ना चाहिए,  जो यीशु का पहाड़ी उपदेश है।

स्टीफन ने वह पढ़ा, और उन शब्दों ने उनके हृदय। वह याद करते हैं, “मैं बिल्कुल, तुरंत हल्का हो गया था। मैंने ठंड में सड़क के किनारे खड़े होकर वचन को पढ़ा, और मेरा जीवन पहले जैसा फिर न रहा।”

पवित्रशास्त्र की सामर्थ ऐसी है। बाइबल किसी भी अन्य पुस्तक से भिन्न है, क्योंकि यह जीवित है। हम सिर्फ बाइबल को नहीं पढ़ते हैं। बाइबल हमें पढ़ती है। ” हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत चोखा है; और प्राण और आत्मा को, …आर-पार छेदता है…; मन की भावनाओं और विचारों को जाँचता है।” (इब्रानियों 4:12)।

पवित्रशास्त्र ग्रह पर सबसे शक्तिशाली शक्ति को प्रस्तुत करता है, एक ऐसी शक्ति जो हमें आत्मिक परिपक्वता की ओर ले जाती है। इसे खोलें और इसे ज़ोर से पढ़ें, परमेश्वर से हमारे हृदयों को प्रज्वलित करने के लिए कहें। वह वादा करता है कि उसके द्वारा बोले गए शब्द “व्यर्थ ठहरकर मेरे पास खाली न लौटेगा, परन्तु जो [वह चाहता है] उसे पूरा करेगा और जिस काम के लिए [उसने] उसको भेजा है उसे वह सफल करेगा” (यशायाह 55:11)। हमारा जीवन पहले के समान फिर न रहेगा।