Month: फ़रवरी 2026

प्रार्थना हेतु प्रेरित किया गया

एक सहकर्मी ने मुझसे कहा कि हमारे मेनेजर की वजह से उसका प्रार्थना जीवन बेहतर हुआ है l मैं यह सोचकर प्रभावित हुयी कि हमारे कठिन अगुआ ने उसके साथ कुछ आध्यात्मिक बातें साझा की थीं और उसके प्रार्थना करने के तरीके को प्रभावित किया था l मैं गलत थी—कुछ इस तरह l मेरे सहकर्मी और सहेली ने समझाया : “हर बार जब मैं उसे आते हुए देखती हूँ, तो प्रार्थना करना शुरू कर देती हूँ l” उसके प्रार्थना करने के समय में सुधार हुआ था क्योंकि वह उसके साथ प्रत्येक बातचीत से पहले अधिक प्रार्थना करती थी l वह जानती थी कि उसके अपने प्रबंधक के साथ चुनौतीपूर्ण कार्य संबंधों में परमेश्वर की मदद चाहिए और इसलिए उसने उसे अधिक पुकारा l

कठिन समय और बातचीत के दौरान प्रार्थना करने की मेरी सहकर्मी का अभ्यास कुछ ऐसी है जिसे मैंने अपनाया है l यह 1 थिस्सलुनीकियों में पायी जाने वाली एक बाइबल अभ्यास भी है जब पौलुस यीशु में विश्वासियों को “निरंतर प्रार्थना करने” और “हर बात में धन्यवाद” करने की याद दिलाता है (1 थिस्सलुनीकियों 5:13) l चाहे हम किसी भी परिस्थिति का सामना करें, प्रार्थना हमेशा सर्वोत्तम अभ्यास है l यह हमें परमेश्वर से जोड़े रखता है और उसकी आत्मा को हमें निर्देशित करने के लिए आमंत्रित करता है (गलातियों 5:16) बजाय इसके कि हम अपनी मानवीय प्रवृत्तियों पर निर्भर रहें l यह हमें संघर्षों का सामना करने पर भी “आपस मैं मेलमिलाप से [रहने]” में मदद करता है (1 थिस्सलुनीकियों 5:13) l

जब परमेश्वर हमारी सहायता करता है, हम उसमें आनंदित हो सकते हैं, हर चीज़ के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और अक्सर धन्वाद दे सकते हैं l और वे चीज़ें और भाइयों और बहनों के साथ और भी अधिक सद्भाव में रहने में मदर करेंगी l केटारा पैटन

परमेश्वर के प्रेमी हाथों में

स्वास्थ्य सम्बन्धी एक और झटके के बाद, मुझे अज्ञात से और बेकाबू होने का डर था l एक दिन, फोर्ब्स पत्रिका का लेख पढ़ते समय, मुझे पता चला कि वैज्ञानिकों ने “पृथ्वी के चक्कर वेग” के बढ़ने का अध्ययन किया और घोषणा की कि पृथ्वी “डगमगा रही है” और “तेजी से घूम रही है l” उन्होंने कहा कि हमें “पहली बार “ड्राप सेकंड —वैश्विक समय से एक सेकंड का आधिकारिक निष्कासन—की आवश्यकता हो सकती है l हालांकि एक सेकंड बहुत बड़ी हानि नहीं लगती, लेकिन यह जानना कि पृथ्वी का चक्कर बदल सकता है, मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी l थोड़ी सी भी अस्थिरता मेरे विश्वास को डगमगा सकती है l हालाँकि, यह जानने से कि परमेश्वर नियंत्रण रखता है, मुझे उस पर भरोसा करने में मदद मिलती है, चाहे हमारे अज्ञात कितने भी डरावने हों या हमारी परिस्थितियाँ कितनी भी अस्थिर क्यों न हों l

भजन संहिता 90 में, मूसा ने कहा, “इससे पहले कि पहाड़ उत्पन्न हुए, या तू ने पृथ्वी और जगत की रचना की, वरन् अनादिकाल से अनंतकाल तक तू ही परमेश्वर है” (पद.2) l समस्त सृष्टि पर परमेश्वर की असीमित शक्ति, नियंत्रण और अधिकार को स्वीकार करते हुए, मूसा ने घोषणा की कि समय परमेश्वर को रोक नहीं सकता (पद.3-6) l

जैसे-जैसे हम परमेश्वर और उसके द्वारा रचित अद्भुत संसार के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, हमें पता चलेगा कि वह कैसे समय और अपनी बनायी गयी सभी चीज़ों का पूरी तरह से प्रबंधन करता है l हमारे जीवन में हर अज्ञात और नयी खोजी गयी चीज़ के लिए भी परमेश्वर पर भरोसा किया जा सकता है l सारी सृष्टि परमेश्वर के प्रेमपूर्ण हाथों में सुरक्षित रहती है l सोचिल डिक्सन

 

यीशु में बढ़ना

बचपन में, मैं बड़ों को बुद्धिमान और असफल होने में असमर्थ मानता था l मुझे लगता था कि वे हमेशा जानते हैं कि क्या करना है l एक दिन, बड़ा होने पर, मुझे भी हमेशा पता रहेगा कि मुझे क्या करना है l खैर, कई वर्ष बाद “एक दिन” आया, और इसने मुझे बस इतना सिखाया है कि, कई बार, मैं अभी भी नहीं जानता कि क्या करना है l चाहे परिवार में बीमारी, काम में समस्याएँ, या किसी रिश्ते में संघर्ष हो, ऐसे समय ने व्यक्तिगत नियंत्रण और ताकत के सभी भ्रमों को दूर कर दिया है, बस एक ही विकल्प बचता है—अपनी आँखें बंद करके फुसफुसाने का, “परमेश्वर, मदद कीजिए l मुझे नहीं पता क्या करना है l”

प्रेरित पौलुस ने बेबसी को समझा l उसके जीवन में “काँटा,” संभवतः एक शारीरिक बिमारी, ने उसे बहुत निराशा और पीड़ा पहुंचाई l हलाकि, इसका कारण कांटा ही था, कि पौलुस ने परमेश्वर के प्रेम, प्रतिज्ञाओं और आशीषों को अनुभव किया जो उसके लिए अपनी कठिनाइयों को सहने और काबू पाने के लिए पर्याप्त था (2 कुरिन्थियों 12:9) l उसने सीखा कि व्यक्तिगत कमजोरी और लाचारी हार नहीं है l जब ये विश्वास संग परमेश्वर को समर्पित किया जाता है, तो वे इन परिस्थितियों में और उनके द्वारा काम करने के लिए उसके लिए उपकरण बन जाते हैं (पद.9-10) l

हमारा बड़ा होना यह नहीं है कि हम सर्वज्ञ हैं l वास्तव में, हम उम्र के साथ समझदार होते जाते हैं, लेकिन अंततः हमारी कमजोरियां अक्सर हमारी वास्तविक शक्तिहीनता दर्शाती हैं l हमारी सच्ची शक्ति मसीह में हैं: “क्योंकि जब मैं निर्बल होता हूँ, तभी बलवंत होता हूँ” (पद.10) l वास्तव में “बड़े होने” का अर्थ उस शक्ति को जानना, भरोसा करना और उसका पालन करना है जो तब आती है जब हमें एहसास होता है कि हमें परमेश्वर की सहायता की ज़रूरत है l केरेन ह्वांग

यीशु के समान प्रेम करना

सभी उससे प्यार करते थे—ये शब्द कैस्निगो, इटली के डॉन जिसेपी बेरार्डेली का वर्णन करने के लिए उपयोग किये गए थे l डॉन एक प्रिय व्यक्ति था जो एक पुरानी मोटरसाइकिल पर शहर में घूमकर हमेशा इस अभिवादन के साथ आगे बढ़ता था : “शांति और भलाई l” उसने दूसरों की अथक भलाई की l लेकिन जीवन के अंतिम वर्षों में, उनकी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ कोरोनोवायरस के संक्रमण से और भी बदतर हो गयीं; जवाब में, उनके समुदाय ने उनके लिए एक श्वासयंत्र खरीदा l लेकिन उनकी हालत गंभीर होने पर, उन्होंने श्वास उपकरण लेने के बजाय इसे एक जरूरतमंद युवा रोगी के लिए उपलब्ध कराने का फैसला किया l इससे किसी को भी आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि यह केवल उनके चरित्र में एक ऐसे व्यक्ति के लिए था जिसे दूसरों से प्यार करने के लिए प्यार किया जाता था और उनकी प्रशंसा की जाती थी l

प्रेम करने के कारण प्यार किया जाना, यही वह सन्देश है जो प्रेरित यूहन्ना अपने पूरे सुसमाचार में सुनाता रहता है l प्यार किया जाना और दूसरों से प्यार करना प्रार्थनालय की घंटी की तरह है जो मौसम की परवाह किए बिना रात-दिन बजती रहती है l और यूहन्ना 15 में, वे कुछ हद तक चरम सीमा तक पहुँचते हैं, क्योंकि यूहन्ना स्पष्ट करता है कि सभी के द्वारा प्रेम किया जाना नहीं लेकिन सबसे प्रेम करना ही सबसे बड़ा प्रेम है: “अपने मित्रों के लिए अपना प्राण देना” (पद.13) l

त्यागमय प्रेम के मानवीय उदाहरण हमें सदैव प्रेरित करते हैं l फिर भी वे परमेश्वर के महान प्रेम की तुलना में फीके हैं l लेकिन उस चुनौती से न चूकें जो वह लाती है, क्योंकि यीशु आज्ञा देता है : “जैसा मैं में तुम से प्रेम रखा, वैसा ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो” (पद.12) l हाँ, सबसे प्यार करो l जॉन ब्लेस

 

दीनता का लाभ

कई शिक्षकों की तरह, कैरी अपनी आजीविका के लिए अनगिनत घंटे देती है, अक्सर पेपरों की ग्रेडिंग/श्रेणीकरण करती है और देर शाम तक छात्रों और अभिभावकों से बातचीत करती है l प्रयास जारी रखने के लिए, वह सौहार्द और व्यवहारिक मदद के लिए अपने सहकर्मियों के समुदाय पर निर्भर रहती है; सहयोग द्वारा उसका चुनौतीपूर्ण काम आसान हो जाता है l शिक्षकों के एक हालिया अध्ययन में पाया गया कि सहयोग का लाभ सहकर्मियों के विनम्रता प्रदर्शित करने से बढ़ जाता हैं l जब सहकर्मी अपनी कमजोरियाँ स्वीकार करने को तैयार होते हैं, तो अन्य लोग एक-दूसरे के साथ अपना ज्ञान साझा करने में सुरक्षित महसूस करते हैं, जिससे समूह में सभी को प्रभावी ढंग से सहायता मिलती है l

बाइबल नम्रता का महत्व सिखाती है—बढ़े हुए सहयोग से कहीं अधिक के लिए l “यहोवा का भय [मानना]”—परमेश्वर की सुन्दरता, शक्ति और महिमा की तुलना में हम कौन हैं, इसकी सही समझ रखने से—“धन, महिमा और जीवन” प्राप्त होता है (नीतिवचन 22:4) l विनम्रता हमें समुदाय में इस तरह से रहने की ओर ले जाती है जो न केवल संसार की बल्कि परमेश्वर की अर्थव्यवस्था में भी फलदायी है, क्योंकि हम अपने साथी छवि धारकों को लाभ पहुंचाना चाहते हैंl

हम अपने लिए “धन, महिमा और जीवन” पाने के लिए परमेश्वर से नहीं डरते—यह बिलकुल भी सच्ची विनम्रता नहीं होगी l इसके बजाय, हम यीशु का अनुकरण करते हैं, जिसने “अपने आप को ऐसा शून्य कर दिया, और दास का स्वरूप धारण किया” (फिलिप्पियों 2:7) ताकि हम एक ऐसे शरीर का भाग बन सकें जो विनम्रतापूर्वक एक साथ मिलकर उसका काम करे, उसे सम्मान दे, और अपने चारों ओर के संसार में जीवन का एक सन्देश ले जाए l क्रिस्टन होम्बर्ग

 

प्रेम द्वारा प्रेरित

जिम और लेनिडा कॉलेज के दिनों से एक दूसरे से प्रेम करते थे l उनका विवाह हो चुका था और कई वर्षों तक जीवन सुखमय रहा l फिर लेनिडा ने अजीब व्यवहार करना आरम्भ कर दी, खोयी हुए लगने लगी और नियत कार्य भूलने लगी l सैंतालिस वर्ष की उम्र में ही पता चला कि उसे अल्जाइमर(मानसिक बिमारी) हो गयी है l एक दशक तक उसकी प्राथमिक देखभाल के बाद, जिम यह कह सका, “अल्जाइमर ने मुझे अपनी पत्नी को उन तरीकों से प्यार करने और सेवा करने का अवसर दिया है जो अकल्पनीय थे जब मैंने कहा, “मैं करता हूँ l’ ”

पवित्र आत्मा के वरदानों की व्याख्या करते हुए, प्रेरित पौलुस ने प्रेम के गुण पर विस्तार से लिखा (1 कुरिन्थियों 13) l उसने सेवा के रटे-रटाए कार्यों की तुलना प्रेमपूर्ण हृदय से उमड़ने वाले कार्यों से की l प्रभावशाली बोलना अच्छा है, पौलुस ने लिखा, लेकिन प्रेम के यह अर्थहीन शोर की तरह है (पद.1) l “यदि मैं . . . अपनी देह जलाने के लिए दे दूँ, और प्रेम न रखूँ, तो मुझे कुछ भी लाभ नहीं” (पद.3) l पौलुस ने अंततः लिखा, “सबसे बड़ा(उपहार) प्रेम है”(पद.13) l 

अपनी पत्नी की देखभाल करने के कारण जिम की प्रेम और सेवा के विषय समझ गहरी हो गयी l केवल गहरा और स्थायी प्यार ही उसे प्रतिदिन उसका समर्थन करने की शक्ति दे सकता था l अंततः, एकमात्र स्थान जहाँ हम इस बलिदानी प्रेम को पूरी तरह से प्रतिरूपित देखते हैं, वह हमारे लिए परमेश्वर का प्रेम है, जिसके कारण उसने यीशु को हमारे पापों के लिए मरने के लिए भेजा (यूहन्ना 3:16) l प्रेम से प्रेरित, बलिदान के उस कार्य ने हमारे संसार को हमेशा के लिए बदल दिया है l केरेन पिम्पो

 

यीशु का लहू

लाल रंग हमेशा हमारे द्वारा बनाई जाने वाली वस्तुओं में स्वाभाविक रूप से नहीं होता है l आप सेब के जिवंत रंग को टी-शर्ट या लिपस्टिक में कैसे डालते हैं? आरंभिक समय में, लाल रंग मिटटी या लाल चट्टानों से बनाया जाता था l 1400 के दशक में, एजटेक—मेक्सिको के मूल निवासी—ने लाल रंग बनाने के लिए कोकीनल कीड़ों का उपयोग करने का एक तरीका खोजा l आज, वही छोटे कीड़े संसार को लाल रंग की आपूर्ति करते हैं l

बाइबल में, लाल रंग राज्याधिकार, और पाप और शर्म को भी दर्शाता है l इसके अलावा, यह लहू का रंग है l जब सैनिकों ने “[यीशु को] नग्न कर दिया और उस पर लाल रंग का वस्त्र डाल दिया” (मत्ती 27:28), तो ये तीन प्रतीक लाल रंग की एक हृदय विदारक छवि में विलीन हो गए: यीशु का संभावित शाही परिवार के रूप में उपहास किया गया, वह शर्म से ढका हुआ, और खून के रंग में रंगा हुआ था जिसे वह जल्द ही बहाने वाला था l यशायाह के शब्द हमें लाल रंग से बचाने के लिए इस लाल यीशु के वादे की नबूवत करते हैं जो हमें दाग़ लगाते है : “तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तौभी वे हिम के समान उजले हो जाएंगे” (1:18) l

उस लाल रंग के लिए उपयोग किए जाने वाले उन कोकीनल कीड़ों के बारे में एक और बात—वे वास्तव में बाहर से दुधिया सफ़ेद होते हैं l कुचले जाने पर ही वे अपना लाल रक्त छोड़ते हैं l वह छोटा सा तथ्य हमारे लिए यशायाह के अन्य शब्दों को प्रतिध्वनित करता है : “[यीशु] हमारे अधर्म के कामों के कारण कुचला गया” (यशायाह 53:5) l

यीशु, जो पाप से अनजान था, हमें बचाने के लिए यहाँ है जो पाप से लाल हैं l आप देखिए, उसकी कुचली हुयी मृत्यु में, यीशु ने ढेर सारे लाल रंग सहे ताकि आप बर्फ की तरह सफ़ेद हो सकें l केनेथ पीटरसन

 

अपने शत्रुओं से प्रेम

अमेरिकी गृहयुद्ध ने कई कड़वी भावनाओं को जन्म दिया, अब्राहम लिंकन ने दक्षिण के बारे में एक दयालु शब्द बोलना उचित समझा l एक हैरान दर्शक ने पूछा कि वह ऐसा कैसे कर सकता है l उन्होंने उत्तर दिया, “महोदया, क्या मैं अपने शत्रुओं को मित्र बनाकर उन्हें नष्ट नहीं कर देता हूँ?” एक शताब्दी के बाद उन शब्दों पर विचार करते हुए, मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने टिप्पणी की, “यह मुक्तिदायक प्रेम की शक्ति है l”

यीशु मसीह के शिष्यों को अपने शत्रुओं से प्रेम करने के लिए बुलाते समय, किंग ने यीशु की शिक्षाओं पर ध्यान दिया l उन्होंने कहा कि यद्यपि विश्वासियों को उन्हें सताने वालों से प्यार करने में कठिनाई हो सकती है, यह प्यार “परमेश्वर के प्रति निरंतर और पूर्ण समर्पण” से बढ़ता है l किंग ने कहा, “जब हम इस तरह से प्यार करते हैं, हम परमेश्वर को जानेंगे और उसकी पवित्रता की सुन्दरता का अनुभव करेंगे l”

किंग ने यीशु के पहाड़ी उपदेश का सन्दर्भ दिया जिसमें उन्होंने कहा था, “अपने बैरियों से प्रेम रखो और अपने सतानेवालों के लिए प्रार्थना करो, जिस से तुम अपने स्वर्गीय पिता की संतान ठहरोगे: (मत्ती 5:44-45) l यीशु ने अपने पड़ोसियों से प्रेम और अपने शत्रुओं से घृणा करने के उस समय के पारंपरिक ज्ञान के विरुद्ध सलाह दी l बल्कि, पिता परमेश्वर अपने बच्चों को विरोध करनेवालों से प्रेम करने की सामर्थ्य देता है l

अपने शत्रुओं से प्यार करना असंभव लग सकता है, लेकिन जब हम मदद के लिए परमेश्वर की ओर देखते हैं, तो वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब देगा l वह इस कठिन पद्धति को अपनाने का साहस देता है, क्योंकि जैसा कि यीशु ने कहा था, “परमेश्वर से सब कुछ हो सकता है” (19:26) l एमी बूशर पाई

 

मैंने परमेश्वर की विश्वासयोग्यता देखी है

ब्रिटेन के शासक के रूप में अपने ऐतिहासिक सत्तर वर्षों के दौरान, महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने व्यक्तिगत प्रस्तावना के साथ अपने जीवन के बारे में केवल एक आत्मकथा का समर्थन किया, द सर्वेंट क्वीन एंड द किंग शी सर्वस l उनके नब्बेवें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जारी की गयी यह पुस्तक बताती है कि कैसे उनके विश्वास ने उन्हें अपने देश की सेवा करते समय मार्गदर्शन किया l प्रस्तावना में, महारानी एलिज़ाबेथ ने सभी प्रार्थना करनेवालों के प्रति आभार व्यक्त किया, और परमेश्वर को उनके दृढ़ प्रेम के लिए धन्यवाद दिया l उन्होंने निष्कर्ष निकाला, “मैंने वास्तव में उसकी विश्वासयोग्यता देखी है l”

महारानी एलिज़ाबेथ का सरल कथन पूरे इतिहास में उन लोगों की साक्षी को दोहराता है जिन्होंने अपने जीवन में परमेश्वर की व्यक्तिगत, विश्वासयोग्य देखभाल का अनुभव किया है l यह वह विषय है जो राजा दाऊद द्वारा अपने जीवन पर चिंतन करते हुए लिखे गए एक सुन्दर गीत में ख़ास है l 2 शमुएल 22 में लिखित, यह गीत दाऊद की रक्षा करने, उसका भरण-पोषण करने और यहाँ तक कि जब उसका जीवन खतरे में था तब उसे बचाने में परमेश्वर की विश्वासयोग्यता की बात करता है (पद.3-4, 44) l परमेश्वर की विश्वासयोग्यता के अपने अनुभव के जवाब में, दाऊद ने लिखा, “मैं . . . तेरे नाम का भजन संहिता गाऊँगा” (पद.50) l

हालाँकि जब परमेश्वर की विश्वासयोग्यता लम्बे जीवनकाल में देखी जाती है तो इसमें अतिरिक्त सुन्दरता होती है, हमें अपने जीवन में उसकी देखभाल का वर्णन करने के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ता है l जब हम पहचानते हैं कि यह हमारी अपनी क्षमताएं नहीं हैं जो हमें जीवन भर आगे बढ़ाती हैं, बल्कि एक प्यारे पिता की विश्वासयोग्य देखभाल है तो हम कृतज्ञता और प्रशंसा की ओर प्रेरित होते हैं l  लीसा एम. सेमरा