Our Authors

सब कुछ देखें

Articles by लेस्ली कोह

पवित्र आत्मा से मदद

जबकि मेरे सहपाठी और मैं विश्वविद्यालय में कभी-कभी होने वाले व्याख्यान को छोड़ देते थे, साल के अंत की परीक्षा से पूर्व सप्ताह में प्रोफ़ेसर क्रिस के व्याख्यान में अवश्य ही सभी उपस्थित होते थे l यह वह समय होता था जब वह परीक्षा प्रश्नों के विषय जो उन्होंने बनाया था हमेशा बड़े संकेत देते थे l 

मैंने हमेशा आश्चर्य किया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, जब तक मुझे एहसास नहीं हुआ कि प्रोफेसर क्रिस चाहते थे कि हम अच्छा करें l उनके पास उच्च मानक थे, लेकिन उनको पूरा करने में वे हमारी मदद करते थे l हमें केवल आकर सुनना था ताकि हम उचित तरीके से तैयारी कर सकते थे l 

मेरे मन में भी अचानक आया कि परमेश्वर भी वैसा ही है l परमेश्वर अपने मानक से समझौता नहीं कर सकता है, लेकिन इसलिए कि उसकी इच्छा है कि हम उसके समान बने, उसने हमें उन मानकों को पूरा करने के लिए पवित्र आत्मा दिया है l 

यिर्मयाह 3:11-14 में, परमेश्वर ने अविश्वासयोग्य इस्राएल से अपना दोष स्वीकार कर उसके पास लौटने का आग्रह किया l लेकिन यह जानकार कि वे कितने अड़ियल और कमजोर है, वह उनकी मदद करने वाला था l वह उनके भटकने को सुधारने की प्रतिज्ञा करता है (पद.22), और उसने उनको सिखाने और मार्गदर्शित करने के लिए चरवाहे भेजे (पद.15) l 

यह जानना कितना आरामदायक है कि चाहे हम कितने बड़े पाप में फंसे हों या हम परमेश्वर से कितनी ही दूर चले गए हों, वह हमारी अविश्वसनीयता को चंगा करने के लिए तैयार है l हमें सिर्फ अपने गलत मार्ग को स्वीकार करना है और पवित्र आत्मा को हमारे हृदयों को बदलने के लिए पवित्र आत्मा को अनुमति देना है l 

हर एक सांस

जब टी अन्न एक दुर्लभ स्व-संक्राम्य(autoimmune) बीमारी के साथ आया, जिसने उसकी सभी मांसपेशियों को कमजोर कर दिया था और लगभग उसे मरणासन्न कर दिया था तो उसने महसूस किया कि सांस लेने में सक्षम होना एक उपहार था l एक हफ्ते से अधिक समय तक, एक मशीन को हर कुछ सेकंड में उसके फेफड़ों में हवा पंप करना पड़ता था, जो उसके उपचार का एक पीड़ादायक हिस्सा था l
टी अन्न ने एक चमत्कारी पुनर्प्राप्ति की, और आज वह खुद को जीवन की चुनौतियों के बारे में शिकायत नहीं करने की याद दिलाता है l वह कहता है, “मैं बस एक गहरी साँस लूँगा और परमेश्वर को धन्यवाद दूँगा कि मैं ले सकता हूँ l”
अपनी आवश्यकताओं या इच्छाओं पर ध्यान देना कितना आसान है, और हम भूल जाते हैं कि कि कभी-कभी जीवन की सबसे छोटी चीज़ें सबसे बड़े चमत्कार हो सकते हैं l यहेजकेल के दर्शन में (यहेजकेल 37:1-14), परमेश्वर ने भविष्यवक्ता को दिखाया कि केवल वह सूखी हड्डियों को जीवन दे सकता है l यहां तक ​​कि नस, मांस और त्वचा के आने के बाद भी, “उनमें साँस कुछ न थी” (पद.8) l केवल जब परमेश्वर ने उन्हें सांस देता तब वे फिर से जीवित हो सकते थे (पद.10) l
यह दर्शन इस्राएल को तबाही से बचाने के लिए परमेश्वर के वादे को दर्शा दिया l यह मुझे यह भी याद दिलाता है कि मेरे पास जो कुछ भी है, बड़ा या छोटा है, वह बेकार है जब तक कि परमेश्वर मुझे सांस न दे l
आज जीवन में सबसे साधारण आशीषों के लिए परमेश्वर को धन्यवाद देना कैसा रहेगा? दैनिक संघर्ष के मध्य, कभी-कभी गहरी साँस लेने के लिए ठहरें, और “सब के सब याह की स्तुति करें!” (भजन 150:6) l

टिक-टिक करती घड़ी

श्रमिकों का एक समूह एक आइसहाउस(icehouse) में बर्फ जमा कर रहा था, जब उनमें से एक को एहसास हुआ कि उसने खिड़की रहित भवन में अपनी घड़ी खो दी है l उसने और उसके मित्रों ने इसे व्यर्थ में खोजा l
जब उन्होंने हार मान ली, तो एक युवा लड़का, जिसने उन्हें बाहर निकलते देखा था, भवन में अन्दर गया l जल्द ही, वह घड़ी के साथ बाहर आया l यह पूछे जाने पर कि उसे यह कैसे मिला, उसने जवाब दिया : ‘मैं बस बैठ गया और चुप हो गया, और जल्द ही मैं इसकी टिक-टिक सुन सकता था l”
बाइबल चुप रहने के महत्व के बारे में बहुत बात कहती है l और कोई आश्चर्य नहीं, क्योंकि परमेश्वर कभी-कभी धीमी आवाज़ में बोलता है (1 राजा 19:12) l जीवन की व्यस्तता में, उसे सुनना कठिन हो सकता है l लेकिन यदि हम इधर-उधर भागना बंद करदे और उसके साथ और पवित्रशास्त्र में कुछ समय व्यतीत करें, हम अपने विचारों में उसकी धीमी आवाज़ को सुन सकेंगे l
भजन 37: 1-7 हमें विश्वास दिलाता है कि बुरे लोगों की “दुष्ट योजनाओं” से हमें बचाने के लिए, हमें शरण देने के लिए, और हमें वफादार बने रहने में मदद के लिए, हम परमेश्वर पर भरोसा कर सकते हैं l लेकिन जब हमारे चारों तरफ अशांति है तो हम यह कैसे कर सकते हैं?
पद 7 सलाह देता है : “यहोवा के सामने चुप रह, और धीरज से उसकी प्रतीक्षा कर l” हम प्रार्थना के बाद कुछ मिनटों तक चुप रहना सीख सकते हैं l या फिर चुपचाप बाइबल पढने और शब्दों को हमारे दिलों में भीगने दें l और फिर, शायद, हम उसकी बुद्धि को शांत और स्थिर तरीके से हमसे टिक-टिक करती हुई घड़ी के समान बात करते हुए सुनेंगे l

लम्बी दूरी

चूंकि उनके साथियों को एक-एक करके पदोन्नत किया गया था, बेंजामिन नहीं चाहते हुए भी थोड़ी ईर्ष्या महसूस की l “आप अभी तक प्रबंधक कैसे नहीं हैं? आप इसके लायक हैं, ”दोस्तों ने उससे कहा । लेकिन बेन ने अपना कैरियर/जीविका परमेश्वर पर छोड़ने का फैसला किया । "अगर यह मेरे लिए परमेश्वर की योजना है, तो मैं अपना काम अच्छी तरह से करूंगा," उसने जवाब दिया ।

कई साल बाद, बेन को आखिरकार पदोन्नत कर दिया गया । तब तक, उसके अतिरिक्त अनुभव ने उसे आत्मविश्वास से अपना काम करने में सक्षम बना दिया और उसे अधीनस्थों का सम्मान मिला । इस बीच, उसके कुछ साथी, अभी भी अपनी पर्यवेक्षी(supervisory) जिम्मेदारियों से जूझ रहे थे, क्योंकि वे तैयार होने से पहले ही पदोन्नत हो चुके थे । बेन ने महसूस किया कि परमेश्वर उसे “लम्बे मार्ग” से ले गया था ताकि वह अपनी भूमिका के लिए बेहतर तैयार हो सके ।

जब परमेश्वर ने इस्राएलियों को मिस्र से बाहर निकाला (निर्गमन 13: 17-18), तो उसने एक लंबा रास्ता चुना क्योंकि कनान के लिए "छोटा मार्ग/shortcut" जोखिम से भरा था । बाइबल के टिप्पणीकारों पर ध्यान दें, लम्बी यात्रा, उन्हें बाद की लड़ाइयों के लिए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने के लिए और अधिक समय दिया ।

सबसे छोटा रास्ता हमेशा सबसे अच्छा नहीं होता है । कभी-कभी परमेश्वर हमें जीवन में लंबा रास्ता तय करने देता है, चाहे वह हमारे कैरियर/जीविका में हो या अन्य प्रयासों में, ताकि हम आगे की यात्रा के लिए बेहतर तरीके से तैयार हों । जब चीजें बहुत जल्दी होती नहीं लगती हैं, तो हम परमेश्वर पर भरोसा कर सकते हैं - जो हमारा नेतृत्व और मार्गदर्शन करता है ।

जोखिम भरा एक चक्करदार मार्ग

यह तो समय की बर्बादी है, हेमा ने सोचा । उसकी बीमा एजेंट फिर से मिलने के लिए जोर दे रही थी । हेमा को पता था कि यह बिक्री का एक और उबाऊ समय होगा, लेकिन उसने इसे अपने विश्वास के बारे में बात करने के लिए एक अवसर की तलाश में उपयोग करने का फैसला किया ।

यह देखते हुए कि एजेंट की भौहों पर टैटू था, उसने संकोच के साथ पूछा कि क्यों और पता चला कि महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे लगा कि यह उसकी किस्मत खोलेगा । हेमा का सवाल वित्त के बारे में एक नियमित बातचीत से एक जोखिम भरा चक्कर की ओर था, लेकिन इसने भाग्य और विश्वास के बारे में एक बातचीत का दरवाजा खोल दिया, जिससे उसे इस बारे में बात करने का मौका मिला कि वह क्यों यीशु पर निर्भर है । वह "व्यर्थ" घंटा एक दिव्य नियुक्ति बन गयी ।

यीशु ने भी एक जोखिम भरा चक्करदार मार्ग लिया l यहूदिया से गलील की यात्रा करते हुए, वह अपना मार्ग बदलकर एक सामरी से बातचीत करने गया, जो एक यहूदी के लिए अकल्पनीय है । इससे भी बदतर, वह एक व्यभिचारी महिला थी जिससे अन्य सामरी लोग भी बचते थे l फिर भी उसने अपना वार्तालाप समाप्त किया, जिसके कारण बहुतों का उद्धार हुआ (यूहन्ना 4:1-26, 39-42) l

क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल रहे हैं जिसे आप वास्तव में नहीं देखना चाहते हैं? क्या आपका सामना एक ऐसे पड़ोसी से होता है जिससे आप आमतौर पर बचते हैं? बाइबल हमें हमेशा तैयार रहने की याद दिलाती है – ”समय और असमय” – सुसमाचार साझा कर (2 तीमुथियुस 4: 2) । "जोखिम भरा चक्करदार मार्ग" लेने पर विचार करें । कौन जानता है, परमेश्वर आपको आज उसके बारे में किसी से बात करने का एक दिव्य अवसर दे रहा हो!

अलगाव में एकता

अपने सहयोगी तरुण के साथ एक परियोजना में लगाएं गए, अशोक को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा : उसके और तरुण के बहुत अलग विचार थे कि कैसे कार्य आरंभ करें l जबकि वे एक दूसरे के मत का सम्मान करते थे, उनके दृष्टिकोण इतने अलग थे कि संघर्ष आसन्न लग रहा था l इससे पहले कि संघर्ष शुरू हुआ, हालाँकि, दोनों लोग अपने मालिक के साथ अपने मतभेदों पर चर्चा करने के लिए सहमत हुए, जिन्होंने उन्हें अलग-अलग टीमों में डाल दिया l यह एक समझदारी भरा कदम था l उस दिन, अशोक ने यह सबक सीखा : एकजुट होना का मतलब हमेशा एक साथ काम करना नहीं है l

अब्राहम को इस सच्चाई का एहसास हुआ होगा जब उसने सुझाव दिया था कि वह और लूत बेतेल में अपने अलग मार्ग को चुन लें (उत्पत्ति 13:5-9) l यह देखते हुए कि उनके दोनों झुंडों के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी, अब्राहम ने समझदारी से साहचर्य छोड़ दी l लेकिन पहले, उसने बल देकर कहा कि वे “बाई-बंधू” (पद.8) हैं, लूत को आपसी सम्बन्ध याद दिलाया l फिर, अत्यधिक विनम्रता के साथ, उन्होंने अपने भतिजे को पहली पसंद (पद.9) दी, भले ही वह अब्राहम, वरिष्ठ व्यक्ति था l यह वैसे था, जैसा कि एक पास्टर ने वर्णन किया है, “एक सामंजस्यपूर्ण अलगाव l”

परमेश्वर द्वारा अद्वितीय रूप से बनाए जाने के कारण, हम पाते हैं कि हम एक ही लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कभी-कभी अलग रहकर बेहतर काम करते हैं l विविधता में एक एकता है l हालाँकि, हम कभी नहीं भूलते, कि हम अभी भी परमेश्वर के परिवार में भाई-बहन हैं l हम चीजों को अलग तरीके से कर सकते हैं, लेकिन हम उद्देश्य में एकजुट रहते हैं l

क्या परमेश्वर है?

लीला कैंसर से मर रही थी, और उसका पति, तिमोथी, यह नहीं समझ पा रहा था कि एक प्रेमी परमेश्वर अपनी पत्नी को पीड़ित क्यों होने देगा l उसने ईमानदारी से एक बाइबल शिक्षक और सलाहकार के रूप में कई लोगों की सेवा उसकी की थी l “आपने ऐसा क्यों होने दिया?” उसने पुकारा l इसके बावजूद तिमोथी परमेश्वर के साथ चलने में विश्वासयोग्य रहा l

“तो अभी भी तुम परमेश्वर में विश्वास क्यों करते हो?” मैंने उससे खुलकर पूछा l “कौन सी बात तुम्हें उससे दूर नहीं जाने देता है?”

“पहले जो हुआ है, उसके कारण,” तिमोथी ने जवाब दिया l जबकि वह अब परमेश्वर को “देख” नहीं सकता था, उसने उन समयों को याद किया जब परमेश्वर ने उसकी मदद की थी और उसकी रक्षा की थी l ये संकेत थे कि परमेश्वर अभी भी उसके परिवार की देखभाल कर रहा था l “मैं उस परमेश्वर को जानता हूँ जिसमें मैं विश्वास करता हूँ जो अपने तरीके से मदद करेगा,” उसने कहा l

तिमोथी के शब्द यशायाह 8:17 में लिखी यशायाह की अभिव्यक्ति को प्रतिध्वनित करती है l यहाँ तक कि जब वह परमेश्वर की उपस्थिति महसूस नहीं कर सकता था क्योंकि उसके लोग अपने शत्रुओं की ओर से मुसीबत के लिए तैयारी कर रहे थे, वह “यहोवा की बाट [जोहेगा] l” उसने परमेश्वर में उन संकेतों के कारण भरोसा किया जो उसने अपनी निरंतर उपस्थिति के विषय दिया था (पद.18) l

ऐसे समय होते हैं जब हम महसूस कर सकते हैं कि हमारी परेशानियों में परमेश्वर हमारे साथ नहीं है l ऐसे समय में ही हम अपने जीवन में उसके कार्यों को अतीत और वर्तमान में देख सकते हैं l वे ही अदृश्य परमेश्वर के दृश्य अनुस्मारक हैं – एक परमेश्वर जो हमेशा हमारे साथ है और अपने समय और तरीके से उत्तर देगा l

योजनाएँ बाधित

वाक् चिकित्सक (speech therapist) बनने की जेन की योजना तब समाप्त हुयी जब प्रशिक्षण(internship) से पता चला कि नौकरी उनके लिए भावनात्मक रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण थी l फिर उसे एक पत्रिका के लिए लिखने का अवसर दिया गया l उसने खुद को एक लेखक के रूप में कभी नहीं देखा था, लेकिन सालों बाद उसने अपने लेखन के माध्यम से ज़रुरात्मन्द परिवारों की वकालत करते हुए पाया l वह कहती है, “पीछे मुड़कर देखकर, मैं देख सकती हूँ कि परमेश्वर ने मेरी योजना क्यों बदली l मेरे लिए उसके पास और भी बड़ी योजना थी l”

बाइबल में बाधित योजनाओं की कई कहानियाँ हैं l अपनी दूसरी मिशनरी यात्रा पर, पौलुस ने सुसमाचार को बितूनिया में लाना चाहा, लेकिन यीशु की आत्मा ने उसे रोक दिया (प्रेरितों 16:6-7) l यह रहस्यपूर्ण प्रतीत हुआ होगा : यीशु उन योजनाओं को क्यों बाधित कर रह था जो परमेश्वर प्रदत्त एक मिशन के अनुरूप थीं? एक रात एक सपने में जवाब आया : मैसिडोनिया को उसकी और अधिक ज़रूरत थी l वहाँ, पौलुस यूरोप में पहला चर्च स्थापित करनेवाला था l सुलैमान ने यह भी देखा, “मनुष्य के मन में बहुत सी कल्पनाएँ होती हैं, परन्तु जो युक्ति यहोवा करता है, वही स्थिर रहती है” (नीतिवचन 19:21) l 

योजनाएँ बनाना समझदारी है l एक प्रसिद्ध कहावत है, “योजना बनाने में विफल, और आप विफल होने की योजना बनाते हैं l” परन्तु परमेश्वर अपनी योजना के द्वारा हमारी योजनाएं विफल कर सकता है l हमारी चुनौती सुनना और मानना है, यह जानकार कि हम परमेश्वर पर भरोसा कर सकते हैं l यदि हम उसकी इच्छा के प्रति समर्पण करते हैं, तो हम स्वयं को अपने जीवन के लिए उसके उद्देश्य में ढाले हुए पाएंगे l 

जब हम योजनाएं बनाना जारी रखते हैं, हम एक नया मोड़ जोड़ सकते हैं : सुनने की योजना बनाएँ l परमेश्वर की योजना सुनें l 

प्रेम में विभाजित

जब सिंगापुर के एक विवादास्पद कानून पर सार्वजनिक बहस छिड़ गयी, तो उसने विश्वासियों को अलग-अलग विचारों से विभाजित किया l कुछ ने दूसरों को “संकीर्ण सोच वाले” कहा या उन पर अपने विश्वास से समझौता करने का आरोप लगाया l 

विवादों से परमेश्वर के परिवार के बीच तीखे मतभेद पैदा हो सकते हैं, जिससे लोग बहुत आहात और हतोत्साहित होंगे l मैं अपने जीवन पर बाइबल की शिक्षाओं को कैसे लागू करूँ,  इस पर व्यक्तिगत आक्षेपों को महसूस करने में मैंने खुद को दीन पाया है l और मुझे यकीन है कि मैं दूसरों की अओचना करने के लोए सामान रूप से दोषी हूँ, जिनसे मैं असहमत हूँ l 

मुझे आश्चर्य है कि शायद समस्या हमारे विचार क्या हैं या उनको व्यक्त करने के तरीके में नहीं है, परन्तु ऐसा करते समय हमारे हृदयों के नजरिये में है l क्या हम सिर्फ विचारों से असहमत हैं या उनके पीछे के व्यक्तित्वों को फाड़ने की कोशिश कर रहे हैं?

फिर भी ऐसे समय होते हैं जब हमें झूठी शिक्षा को संबोधित करने या अपने रुख को स्पष्ट करने की आवश्यकता होती है l इफिसियों 4:2-6 हमें दीनता, नम्रता, धीरज और प्रेम के साथ ऐसा करने की याद दिलाता है l और, सब से ऊपर, “आत्मा की एकता रखने” के लिए हर प्रयास करने के लिए (पद.3) l 

कुछ विवाद अनसुलझे रहेंगे l हालाँकि, परमेश्वर का वचन हमें याद दिलाता है कि हमारा लक्ष्य हमेशा लोगों के विश्वास का निर्माण करना होना चाहिए, उन्हें फाड़ना नहीं चाहिए (पद. 29) l क्या हम एक तर्क जीतने के लिए दूसरों को नीचे रख रहे हैं? या क्या हम परमेश्वर को अपने समय और अपने तरिके से उसकी सच्चाइयों को समझने में मदद करने की अनुमति दे रहे हैं, यह याद करते हुए कि हम एक परमेश्वर में एक विश्वास साझा करते हैं? (पद.4-6) l