बचाव अभियान
ऑस्ट्रेलिया में एक कृषि पशु बचाव संगठन के स्वयंसेवकों को एक भटकती हुई भेड़ मिली जो 34 किलो से अधिक गंदी, उलझी हुई ऊन के बोझ से दबी थी। बचाव दल को संदेह था कि भेड़ भूल से, कम से कम पांच साल से खोई हुई थी, और झाडी में फंसी थी। स्वयंसेवकों ने उसके भारी ऊन को कष्टप्रद प्रक्रिया द्वारा काटा और उसे शांत किया। एक बार अपने बोझ से मुक्त होकर, बराक ने अच्छी तरह खाया । उसके पैर मजबूत हो गए। शरणस्थान में अपने बचाव दल और अन्य जानवरों के साथ समय बिताने के साथ–साथ वह और अधिक आश्वस्त और संतुष्ट हो गया।
भजनहार दाऊद ने भारी बोझ से दबे होने, भूले हुए और खोए हुए महसूस करने और बचाव अभियान के लिए बेताब होने के दर्द को समझा। भजन संहिता 38 में, दाऊद ने परमेश्वर की दोहाई दी। उसने अलगाव, विश्वासघात, और लाचारी का अनुभव किया था (पद 11–14)। फिर भी, उसने पूरे विश्वास के साथ प्रार्थना की, “हे प्रभु, मैं तेरी बाट जोहता हूं, हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तू उत्तर देगा (पद 15)। दाऊद ने अपनी दुर्दशा से इनकार नहीं किया, या अपने आंतरिक कष्ट और शारीरिक बीमारियों को कम नहीं किया (पद 16–.20)। इसके बजाय, उसने भरोसा किया कि परमेश्वर निकट होगा और उसे सही समय पर और सही तरीके से उत्तर देगा (पद 21– 22) ।
जब हम शारीरिक, मानसिक, या भावनात्मक बोझों से बोझिल महसूस करते हैं, जिस दिन से उसने हमें बनाया है उस दिन से परमेश्वर उस बचाव अभियान के प्रति वचनबद्ध है जिसकी उसने योजना बनाई थी। हम उसकी उपस्थिति पर भरोसा कर सकते हैं जब हम उसे पुकारते हैं, “हे मेरे प्रभु, और मेरे उद्धारकर्ता, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर (पद 22)।
सच्चाई कभी नहीं बदलती
जब वह छोटा था, मैंने और मेरे बेटे ज़ेवियर ने एक लड़के के बारे में बच्चों की एक काल्पनिक कहानी पढ़ी, जिसने एक कलम/pen का मनगढ़ंत नाम देकर अपने शिक्षक के खिलाफ विद्रोह कर दिया l छात्र ने अपने साथ पांचवीं कक्षा के छात्रों को पेन/कलम के लिए उसके द्वारा दिए गए नाम का उपयोग करने के लिए राज़ी कर लिया l लड़के के द्वारा शब्द के बदले जाने का समाचार पूरे कस्बे में फ़ैल गया l आखिरकार, देश भर में लोगों ने कलम के प्रति अपना दृष्टिकोण बदल दिया, केवल इसलिए क्योंकि दूसरों ने एक लड़के की मनगढ़ंत वास्तविकता को सार्वभौमिक सत्य के रूप में स्वीकार कर लिए l
पूरे इतिहास में, त्रुटिपूर्ण मनुष्यों ने अपनी इच्छाओं के अनुरूप सत्य या व्यक्तिगत पसंदीदा वास्तविकताओं के बदलते संस्करणों को अपनाया है l हालाँकि, बाइबल एक सत्य एक सच्चे परमेश्वर और उद्धार का एक मार्ग—मसीहा/उद्धारकर्ता/छुटकारा देनेवाला/Messiah—की ओर संकेत करती है जिसके द्वारा “यहोवा का तेज प्रगट होगा”(यशायाह 40:5) l यशायाह नबी ने पुष्टि की कि लोग, सभी सृजित वस्तुओं की तरह, अस्थायी, पतनशील और अविश्वसनीय हैं(पद.6-7) l उसने कहा, “घास तो सूख जाती, और फूल मुर्झा जाता है; परन्तु हमारे परमेश्वर का वचन सदैव अटल रहेगा”(पद.8) l
आनेवाले अभिषिक्त/छुटकारा देनेवाले/Messiah के बारे में यशायाह की भविष्यवाणी एक भरोसेमंद आधार, एक सुरक्षित आश्रय और एक सुरक्षित आशा देता है l हम परमेश्वर के वचन पर भरोसा कर सकते हैं क्योंकि यीशु स्वयं वचन है(यूहन्ना 1:1) l यीशु सत्य है जो कभी नहीं बदलता l
आपसी प्रोत्साहन
“विशुद्ध प्रोत्साहन(Sheer encouragement) l” इसी वाक्यांश द्वारा जे.आर.आर. टॉकिन ने अपने मित्र और सहकर्मी सी.एस. ल्युईस को उनके व्यक्तिगत समर्थन को परिभाषित किया जब वे महाकाव्य(epic) द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स(The Lord of the Rings) ग्रन्थत्रय(trilogy) लिख रहे थे l श्रृंखला पर टॉकिन का काम अति परिश्रमी और सटीक था, और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से लम्बी पांडुलिपियों को दो से अधिक बार टाइप किया था l जब उन्होंने उन्हें ल्युईस के पास भेजा, तो ल्युईस ने उत्तर दिया, “आपने इस पर जितने लम्बे वर्ष खर्च किये हैं, वे उचित हैं l”
संभवतः पवित्रशास्त्र का सबसे प्रसिद्ध प्रोत्साहन करनेवाला साइप्रस का युसूफ था, जिसे बरनबास(जिसका अर्थ है “प्रोत्साहन का पुत्र) के नाम से जाना जाता है, नाम जिसे प्रेरितों ने उसे दिया था (प्रेरितों के काम 4:36) l यह बरनबास ही था जिसने प्रेरितों के सामने पौलुस का समर्थन किया था(9:27) l बाद में, जब गैर-यहूदी विश्वासियों ने यीशु में विश्वास आरम्भ किया तो लूका हमें बताता है कि बरनबास “आनंदित हुआ, और सब को उपदेश दिया कि तन मन लगाकर प्रभु से लिपटे रहो”(11:23) l लूका ने उसका वर्णन “भला मनुष्य” और पवित्र आत्मा और विश्वास से परिपूर्ण” व्यक्ति के रूप में किया, और कहा कि उसके कारण, “बहुत से लोग प्रभु में आ गए”(पद.24) l
उत्साहवर्धक शब्दों का मूल्य मापा नहीं जा सकता है l जब हम दूसरों को विश्वास और प्रेम के शब्द पेश करते हैं, परमेश्वर—जो “अनंत प्रोत्साहन(शांति)” देता है (2 थिस्सलुनीकियों 2:16)—जो कुछ हम साझा करते हैं उसके द्वारा किसी के जीवन को हमेशा के लिए बदल सकता है l आज वह किसी को “विशुद्ध प्रोत्साहन” देने में हमारी सहायता करे!
स्थायी आशा
मैं एक साथी लेखिका को फॉलो कर रही हूँ और उसके लिए प्रार्थना कर रही हूँ जो अपनी कैंसर यात्रा के बारे में ऑनलाइन पोस्ट कर रही है l वह बारी-बारी से अपने शारीरिक दर्द और चुनौतियों के बारे में अपडेट साझा करती है और पवित्रशास्त्र और परमेश्वर की स्तुति के साथ प्रार्थना अनुरोध साझा करती है l उसकी साहसी मुस्कान देखना सुन्दर है चाहे वह अस्पताल में इलाज का इंतजार कर रही हो या घर पर बनडाना(bandana-चमकीला रंगीन कपड़े का रुमाल जो गले या सिर में पहना जाता है) पहनी हुए हो क्योंकि उसके बाल झड़ रहे हैं l प्रत्येक चुनौती के साथ, वह दूसरों को आजमाइशों के दौरान परमेश्वर पर भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित करने से कभी नहीं चूकती l
जब हम कठिनाइयों से गुज़र रहे होते हैं, तो आभारी होने और परमेश्वर की स्तुति करने का कारण ढूढ़ना चुनौतीपूर्ण हो सकता है l हालाँकि, भजन सहिंता 100 हमें हमारी परिस्थितियों के बावजूद खुश होने और परमेश्वर की स्तुति करने का कारण देता है l भजनकार कहता है : “निश्चय जानो कि यहोवा ही परमेश्वर है ! उसी ने हम को बनाया, और हम उसी के हैं; हम उसकी प्रजा, और उसकी चराई की भेड़ें हैं”(पद.3) l वह आगे कहता है, “क्योंकि यहोवा भला है, उसकी करुणा सदा के लिए, और उसकी सच्चाई पीढ़ी पीढ़ी तक बनी रहती है”(पद.5) l
हमारी आजमाइश चाहे जो भी हो, हम यह जानकार आराम पा सकते हैं कि परमेश्वर हमारे टूटे हुए हृदयों के निकट है(34:18) l जितना अधिक समय हम परमेश्वर के साथ प्रार्थना और बाइबल पढ़ने में बिताएंगे, उतना ही अधिक हम “फाटकों से धन्यवाद, और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश [कर सकेंगे]” और “उसका धन्यवाद [कर सकेंगे], और उसके नाम को धन्य [कह सकेंगे]”(100:4) l हम “यहोवा का जयजयकार” कर सकते हैं(पद.1) यहाँ तक कि और शायद विशेष रूप से तब जब हम किसी कठिन समय में हों क्योंकि हमारा परमेश्वर विश्वासयोग्य है l
हमारे विश्वासयोग्य पिता
मेरे छह फुट तीन इंच के ज़ेवियर ने अपने खिलखिलाते बच्चे ज़ेरियन को आसानी से हवा में उठा लिया l उसने अपने बड़े हाथ से अपने बेटे के छोटे-छोटे पैरों को थामा और उसे अपनी हथेली में मजबूती से पकड़ लिया l अपनी लम्बी भुजा फैलाकर, उसने अपने बेटे को स्वयं संतुलन बनाने के लिए उत्साहित किया, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर उसे पकड़ने के लिए अपना खाली हाथ भी तैयार रखा l ज़ेरियन ने अपने पैर सीधे किये और खड़ा हो गया l अपनी चौड़ी मुस्कराहट और अपनी भुजाएं बगल में रखते हुए, उसकी आँखें अपने पिता की ओर टिकी हुयी थीं l
नबी यशायाह ने हमारे स्वर्गिक पिता पर ध्यान केन्द्रित करने के लाभों की घोषणा की : जिसका मन तुझ में धीरज धरे हुए है, उसकी तू पूर्ण शांति के साथ रक्षा करता है, क्योंकि वह तुझ पर भरोसा रखता है”(यशायाह 26:3) l उसने परमेश्वर के लोगों को पवित्रशास्त्र में उसकी तलाश करने के लिए समर्पित होने और प्रार्थना और उपासना के द्वारा उससे जुड़ने के लिए उत्साहित किया l उन विश्वासयोग्य लोगों को पिता के साथ अपनी स्थापित संगति के द्वारा निर्मित एक भरोसेमंद विश्वास का अनुभव होगा l
परमेश्वर के प्यारे बच्चों के रूप में, हम साहस के साथ दोहाई दे सकते हैं : “यहोवा पर सदा भरोसा रख, क्योंकि प्रभु यहोवा सनातन चट्टान है”(पद.4) l क्यों? क्योंकि हमारा स्वर्गिक पिता विश्वासयोग्य है l वह और पवित्रशास्त्र कभी नहीं बदलते l
जैसे ही हम अपनी निगाहें अपने स्वर्गिक पिता पर टिकाएंगे, वह हमारे पैरों को अपने हाथों में मजबूती से रखेगा l हम उस पर भरोसा कर सकते हैं कि वह सदैव प्रेमपूर्ण, विश्वासयोग्य और अच्छा बना रहेगा!
परमेश्वर हमारी कहानियों का उपयोग करता है
मैंने मेमोरी बॉक्स(memory box) खोली और एक छोटा, चांदी का ब्रोच(broach) निकाली, जो दस सप्ताह के अजन्मे बच्चे के पैरों के बिलकुल नाप और आकार का था l दस नन्हे पैर की उँगलियों को सहलाते हुए, मुझे अपनी पहली गर्भावस्था के नुकसान की याद आई और जो लोग कहते थे कि मैं “भाग्यशाली” थी, मैं “आशा से परे” थी l मुझे दुःख हुआ था, यह जानकार कि मेरे बच्चे के पैर उतने ही असली थे जितना कि एक समय मेरे गर्भ में धड़कने वाला हृदय l मैंने ईश्वर को मुझे निराशा से मुक्त करने और अपनी कहानी का उपयोग उन लोगों को सांत्वना देने के लिए किया जो एक बच्चे को खोने के बाद दुखी थे l मेरे गर्भपात के दो दशक से भी अधिक समय बाद, मेरे पति और मैंने उस खोए हुए बच्चे का नाम काई(Kai) रखा, जिसका कुछ भाषाओं में अर्थ है “आनंदित होना l” यद्यपि मैं अभी भी अपने नुकसान से दुखी हूँ, मैं अपने दिल को ठीक करने और दूसरों की मदद करने के लिए अपनी कहानी का उपयोग करने के लिए परमेश्वर को धन्यवाद देती हूँ l
भजन 107 का लेखक परमेश्वर के स्थायी चरित्र पर आनंदित हुआ और उसने गाया : “यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करुणा सदा की है!”(पद.1) l उसने “यहोवा के छुड़ाए [हुओं]” से “ऐसा ही (अपनी कहानी कहने)” का निवेदन करता है, “उन कर्मों के कारण, जो वह मनुष्यों के लिए करता है, उसका धन्यवाद” करने को कहता है(पद.8) l उसने इस प्रतिज्ञा के साथ आशा की पेशकश की कि केवल ईश्वर ही “अभिलाषी जीव को संतुष्ट करता है, और भूखे को उत्तम पदार्थों से तृप्त करता है” (पद.9) l
कोई भी दुःख या कष्ट से बच नहीं सकता, यहाँ तक कि वे भी जिन्हें क्रूस पर मसीह के बलिदान के द्वारा छुटकारा मिला है l हम ईश्वर की दया का अनुभव कर सकते हैं जब वह हमारी कहानियों का उपयोग दूसरों को अपने उद्धारक प्रेम की ओर इशारा करने के लिए करता है l
परमेश्वर हमें सुनता है
पहली कक्षा के छात्र ने आपातकालीन स्थिति के लिए नंबर पर कॉल किया। आपातकालीन ऑपरेटर ने उत्तर दिया। "मुझे मदद की ज़रूरत है," लड़के ने कहा। "मुझे टेक-अवे करना है।" ऑपरेटर सहायता के लिए आगे बढ़ता, उससे पहले उसने एक महिला को कमरे में प्रवेश करते और यह कहते हुए सुना, "जॉनी, तुम क्या कर रहे हो?" जॉनी ने बताया कि वह अपना गणित का होमवर्क नहीं कर पा रहा है, इसलिए जब उसे मदद की ज़रूरत पड़ी तो उसने वही किया जो उसकी माँ ने उसे सिखाया था। उसने आपातकालीन नंबर पर कॉल किया। जॉनी के लिए, उसकी वर्तमान आवश्यकता आपातकाल के समान थी। दयालु ऑपरेटर के लिए, उस पल में छोटे लड़के को उसके होमवर्क में मदद करना सर्वोच्च प्राथमिकता थी।
जब भजनकार दाऊद को सहायता की आवश्यकता पड़ी, तो उसने कहा, “हे यहोवा ऐसा कर कि मेरा अन्त मुझे मालुम हो जाए, और यह भी कि मेरी आयु के दिन कितने हैं; जिस से मैं जान लूं कि कैसा अनित्य हूं” (भजन संहिता 39:4)। उसने कहा, "मेरी आशा तो तेरी ओर लगी है" (पद 7)। इसलिए, उसने उससे उसकी "मदद की पुकार" सुनने और उसका उत्तर देने की विनती की (पद 12)। फिर, अजीब तरह से, उसने परमेश्वर से "उससे दूर देखने" के लिए कहा (पद 13)। हालाँकि दाऊद की ज़रूरतें अनकही हैं, पूरे पवित्रशास्त्र में उसने यही बात कही कि परमेश्वर हमेशा उसके साथ रहेगा, उसकी प्रार्थनाएँ सुनेगा और उनका उत्तर देगा।
परमेश्वर की नियमितता में हमारा विश्वास हमें अपनी चंचल भावनाओं को संसाधित करने में सहायता करता है, यह पुष्टि करते हुए कि न बदलने वाले परमेश्वर के लिए कोई भी विनती बहुत बड़ी या बहुत छोटी नहीं है। वह हमें सुनता है, हमारी परवाह करता है और हमारी हर प्रार्थना का उत्तर देता है।
और अधिक यीशु की तरह दिखाई दें
ईश्वर ने बड़े भूरे उल्लू(great gray own) को छिपने में निपूर्ण होने के लिए बनाया है l इसके सिल्वर-ग्रे पंखों में रंग का एक सामूहिक नमूना होता है जो इसे पेड़ों पर बैठने पर छिपने में घुलने-मिलने की अनुमति देता है l जब उल्लू अदृश्य रहना चाहते हैं, तो वे सादे दृश्य में छिप जाते हैं, अपने पंखों वाला छिपने की सहायता से अपने वातावरण में मिल जाते हैं l
परमेश्वर के लोग अक्सर बड़े भूरे उल्लू की तरह होते हैं l हम आसानी से संसार में घुलमिल सकते हैं और जानबूझकर या अनजाने में मसीह में विश्वासियों के रूप में पहचाने नहीं जा सकते l यीशु ने अपने शिष्यों के लिए प्रार्थना की—जिन्हें पिता ने उसे “जगत में से उसे दिया था,” जिन्होंने उसके वचन को “मान लिया था” (यूहन्ना 17:6) l परमेश्वर पुत्र ने पिता परमेश्वर से उसके जाने के बाद उनकी रक्षा करने और उन्हें पवित्रता और निरंतर आनंद में रहने के लिए सशक्त बनाने के लिए कहा (पद.7-13) l उसने कहा, “मैं यह विनती नहीं करता कि तू उन्हें जगत से उठा ले; परन्तु यह कि तू उन्हें उस दुष्ट से बचाए रख” (पद.15) l यीशु जानता था कि उसके शिष्यों को पवित्र बनाने और अलग करने की ज़रूरत है ताकि वे उस उद्देश्य को पूरा कर सकें जिसे पूरा करने के लिए उसने उन्हें भेजा था (पद.16-19) l
पवित्र आत्मा हमें लालच से निकालकर संसार में घुलने-मिलने वाले छद्मवेशों का स्वामी(masters of camouflage) बनने में मदद कर सकता है l जब हम प्रतिदिन उसके प्रति समर्पण करते है, तो हम यीशु की तरह अधिक दिख सकते हैं l जब हम एकता और प्रेम में रहते हैं, वह अपनी सारी महिमा में दूसरों को मसीह की ओर आकर्षित करेगा l
व्यवहार में प्रेम
अकेली माँ पांच वर्ष से अधिक समय तक वृद्ध सज्जन के पड़ोस में रहती थी l एक दिन, उसकी भलाई के लिए चिंतित होकर, उसने उसके दरवाजे की घंटी बजाई l उन्होंने कहा, “मैंने आपको लगभग एक सप्ताह से नहीं देखा है l मैं बस यह जानने का प्रयास कर रहा था कि आप ठीक हैं या नहीं l” उनकी “स्वास्थ्य जांच” ने उन्हें प्रोत्साहित किया l कम उम्र में अपने पिता को खोने के बाद, वह उस दयालु व्यक्ति की सराहना करती थी जो उसका और उसके परिवार का ख्याल रखता था l
जब मुफ्त में देने(free-to-give) और पाने में अनमोल(priceless-to-receive) दयालुता का उपहार सिर्फ अच्छा होने से आगे बढ़ जाता है, तो हम दूसरों के साथ मसीह का प्यार साझा करके उनकी सेवा कर रहे होते हैं l इब्रानियों के लेखक ने कहा कि यीशु में विश्वास करने वालों “स्तुति रूपी बलिदान , अर्थात् उन होठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते हैं, परमेश्वर को सर्वदा चढ़ाया करें” (इब्रानियों 13:15) l फिर, लेखक ने उन्हें अपने विश्वास को जीने की आज्ञा देते हुए कहा, “भलाई करना और उदारता दिखाना न भूलो, क्योंकि परमेश्वर ऐसे बलिदानों से प्रसन्न होता है” (पद.16) l
यीशु के नाम का दावा करके यीशु की उपासना करना एक ख़ुशी और विशेषाधिकार है l लेकिन जब हम यीशु की तरह प्रेम करते हैं तो हम परमेश्वर की तरह सच्चा प्रेम व्यक्त करते हैं l हम पवित्र आत्मा से हमें अवसरों के बारे में जागरूक करने और हमें अपने परिवार के भीतर और बाहर दूसरों से अच्छे से प्यार करने के लिए सशक्त बनाने के लिए कह सकते हैं l उन सेवकाई के क्षणों के द्वारा, हम क्रिया/व्यवहार में प्रेम के शक्तिशाली सन्देश के द्वारा यीशु को साझा कर सकेंगे l