रोज सशक्त होना
हर पल पवित्र विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए प्रार्थनाओं की एक सुंदर पुस्तक है, जिसमें भोजन तैयार करना या कपड़े धोना शामिल है। आवश्यक कार्य जो दोहराव या उबाऊ लग सकता हैं। पुस्तक ने मुझे लेखक जी. के. चेस्टरटन के शब्दों की याद दिला दी, जिन्होंने लिखा था, “आप भोजन से पहले प्रार्थना करते हैं। ठीक है। लेकिन मैं स्केचिंग, पेंटिंग, तैराकी, तलवारबाजी, मुक्केबाजी, चलने, खेलने, नृत्य से पहले प्रार्थना करता हूं और स्याही में कलम डुबाने से पहले भी प्रार्थना।”
इस तरह के प्रोत्साहन से मेरे दिन की गतिविधियों पर मेरा नजरिया बदल जाता है। जैसे भोजन से पहले अध्ययन करना, और अन्य गतिविधियाँ जो मुझे लगता है कि जिसमें आत्मिक मूल्य हैं, जैसे कि भोजन के बाद बर्तन धोना। पौलुस ने कुलुस्से के लोगों जिन्होंने यीशु के लिए जीना चुना था के पत्र में इन शब्दों के साथ उस विभाजन को मिटा दिया। “वचन से या काम से जो कुछ भी करो सब प्रभु यीशु के नाम से करो, ..” (3:17)। यीशु के नाम में चीजों को करना मतलब दोनों उनका सम्मान करना जैसे हम करते है और यह निश्चिंतता होना की उनका आत्मा हमें उसे करने में सामर्थ्य देता और मदद करता।
“जो कुछ भी करो” हमारे जीवन के सारे साधारण काम, हर पल, परमेश्वर के आत्मा द्वारा सशक्त हो सकता है और उस तरीके से किया जा सकता है जो यीशु को महिमा दे।

गहरा पानी
जब बिल पिंकनी ने 1992 में दुनिया भर में अकेले यात्रा किया - खतरनाक महान दक्षिणी कैम्प के चारों ओर कठिन मार्ग लेते हुए - उन्होंने इसे एक उच्च उद्देश्य के लिए किया। उनका यात्रा बच्चों को प्रेरित करने और शिक्षित करने के लिए था। इसमें उनके पूर्व आंतरिक शहर शिकागो प्राथमिक विद्यालय के छात्र शामिल थे। उनका लक्ष्य? यह दिखाना था कि कड़ी मेहनत से अध्ययन करके और समर्पित होकर वे कितना दूर तक जा सकते हैं—वह शब्द जिसे उन्होंने अपनी नाव का नामकरण करने के लिए चुना। जब बिल समर्पित में स्कूली बच्चों को पानी पर ले जाता है, वे कहते हैं, "उनके हाथ में वह टिलर है और वे नियंत्रण, संयम के बारे में सीखते हैं, वे टीम वर्क. .. जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक सभी मूल बातों के बारे में सीखते हैं।”
पिंकनी का शब्द सुलेमान के बुद्धि का चित्र चित्रित करता है। “मनुष्य के मन की युक्ति अथाह तो है, तो भी समझवाला मनुष्य उसको निकाल लेता है।” (नीतिवचन 20:5) उन्होंने दूसरों को अपने जीवन के लक्ष्यों का जांच करने के लिए आमंत्रित किया। नहीं तो, यह “फन्दा” है, सुलेमान ने कहा, “जो मनुष्य बिना विचारे किसी वस्तु को पवित्र ठहराए, और जो मन्नत मानकर पूछपाछ करने लगे, वह फंदे में फंसेगा”(25)।
इसके विपरीत, विलियम पिंकनी का एक स्पष्ट उद्देश्य था जिसने अंततः पूरे अमेरिका में तीस हजार छात्रों को उनकी यात्रा से सीखने के लिए प्रेरित किया। वह नेशनल सेलिंग हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल होने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी बने। उन्होंने कहा, "बच्चे देख रहे थे। इसी तरह के उद्देश्य के साथ, आइए हम परमेश्वर के निर्देशों के गहरे सलाह के द्वारा अपना मार्ग निर्धारित करें।

व्यक्तिगत जिम्मेदारी
मैं जो महसूस कर रहा था मेरे मित्र के आँखों ने प्रकट किया—डर! हम दोनों किशोरों ने खराब व्यवहार किया था और अब शिविर निदेशक के सामने डर रहे थे। वह व्यक्ति, जो हमारे पिताओं को अच्छी तरह से जानता था, उसने प्यार से लेकिन स्पष्ट रूप से बताया कि हमारे पिता बहुत निराश होंगे। अपने अपराध के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी का भार महसूस करते हुए —हम मेज के नीचे छुपना चाह रहे थे।
परमेश्वर ने सपन्याह को यहूदा के लोगों के लिए एक संदेश दिया जिसमें पाप के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे में शक्तिशाली वचन था (सपन्याह 1:1, 6-7)। यहूदा के शत्रुओं के विरुद्ध जो न्याय लाएगा (अध्याय 2) का वर्णन करने के बाद वह, अपनी आँखें अपने दोषी, फुदकते लोगों की ओर फेरा (अध्याय 3)। “हाय बलवा करनेवाली और अशुद्ध और अंधेर से भरी हुई नगरी!” परमेश्वर ने घोषणा किया, “...परन्तु वे सब प्रकार के बुरे-बुरे काम यत्न से करने लगे।” (पद 7)।
उसने अपने लोगों के ठंडे हृदयों को देखा था—उनकी आत्मिक उदासीनता, सामाजिक अन्याय, और बदसूरत लालच—और वह प्रेमपूर्ण अनुशासन ला रहा था। और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि व्यक्ति "नेता," "न्यायाधीश," "भविष्यद्वक्ता" था (पद. 3-4)—हर कोई उसके सामने दोषी था।
प्रेरित पौलुस ने यीशु के उन विश्वासियों को जो पाप में बने रहे, निम्नलिखित लिखा, “पर अपनी कठोरता और हठीले मन के अनुसार उसके क्रोध के दिन के लिये, जिसमें परमेश्वर का सच्चा न्याय प्रगट होगा, अपने लिये क्रोध कमा रहा है। वह हर एक को उसके कामों के अनुसार बदला देगा।” (रोमियों 2:5-6)। इसलिए, यीशु की सामर्थ में, आइए हम ऐसे तरीके से जिएं जो हमारे पवित्र, प्यारे पिता का सम्मान करे और हमें कोई पछतावा न हो।

मुझे धो!
"मुझे धो!" हालाँकि वे शब्द मेरे वाहन पर नहीं लिखे गए थे, लेकिन वे हो सकते थे। तो, कार धोने के लिए मैं चला गया, और इसी तरह अन्य ड्राइवर नमकीन सड़कों से बचे हुए मैलों से राहत चाहते थे जो हाल ही में बर्फबारी के बाद हुआ था। कतारें लंबी थीं, और सेवा धीमी। लेकिन यह प्रतीक्षा के लायक था। मैं एक साफ वाहन के साथ निकला और सेवा में देरी के मुआवजे के लिए, कार का धुलाई नि:शुल्क था!
किसी और के खर्च पर शुद्ध होना—यही यीशु मसीह का सुसमाचार है। परमेश्वर ने, यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के द्वारा, हमारे पापों के लिए क्षमा प्रदान किया है। जब जीवन की "गंदगी और मैल" हमसे चिपकता है हम में से किसे "स्नान करने" का आवश्यकता महसूस नहीं होता? जब हम स्वार्थी विचारों या कार्यों से मैले हो जाते हैं जो हमें या दूसरों को नुकसान पहुँचाता हैं और परमेश्वर के साथ हमारा मेल को छीन लेता हैं? भजन संहिता 51 दाऊद का पुकार है जब उसके जीवन में प्रलोभन जीत गया था। उसके पाप के बारे में जब एक आत्मिक अगुआ ने उसका सामना किया (देखें 2 शमूएल 12), उसने प्रार्थना किया "मुझे धो!" प्रार्थना: जूफा से मुझे शुद्ध कर, तो मैं पवित्र हो जाऊँगा; मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूँगा। (पद. 7)। गंदा और दोषी महसूस कर रहे हैं? अपना रास्ता यीशु के तरफ बनायें और इन शब्दों को याद रखें: "यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है" (1 यूहन्ना 1:9)।

प्रशंसा का पात्र कौन है?
घुमावदार सीढ़ियों से लेकर विशाल बेडरूम तक, संगमरमर के फर्श से आलीशान गलीचे तक, कपड़े धोने के विशाल कमरे से लेकर सुव्यवस्थित कार्यालय तक, एजेंट ने युवा जोड़े को एक संभावित घर दिखाया। हर कोने में वे मुड़े, उन्होंने इसके सुंदरता का प्रशंसा किया: “आपने हमारे लिए सबसे अच्छा जगह चुना है। तब एजेंट ने कुछ ऐसा जवाब दिया जो उन्हें थोड़ा असामान्य लगा, लेकिन सच था: "मैं आपके तारीफ को बिल्डर तक पहुंचाऊंगा। जिसने घर बनाया वह प्रशंसा का पात्र है; न घर और न उसको दिखाने वाला।”
एजेंट के शब्दों में इब्रानियों का लेखक प्रतिध्वनित होता है: “...घर का बनाने वाला घर से बढ़कर आदर रखता है।” (3:3)। लेखक, परमेश्वर के पुत्र, यीशु की विश्वासयोग्यता की तुलना भविष्यद्वक्ता मूसा से कर रहा था (पद.1-6)। यद्यपि मूसा को परमेश्वर से आमने-सामने बात करने और उसके स्वरूप को देखने का सौभाग्य प्राप्त था (गिनती 12:8), वह अभी भी परमेश्वर के घर में केवल "सेवक" था (इब्रानियों 3:5)। सृष्टिकर्ता के रूप में मसीह (1:2, 10) दिव्य के रूप में "सब कुछ " बनाने वाला सम्मान के पात्र हैं और पुत्र के रूप में "परमेश्वर के घर के ऊपर" (3:4, 6)। परमेश्वर का घर उसके लोग हैं।
जब हम विश्वासयोग्यता से परमेश्वर की सेवा करते है, यीशु जो दिव्य निर्माता है वही आदर के योग्य है। कोई भी स्तुति जो हम, परमेश्वर के घर को प्राप्त होती है, अंततः उसी की है।