अशांति के बीच अनुग्रह
मैं झपकी ले रहा था, जब उसने मुझे उठा दिया। तहखाने से, मेरे बेटे ने अपने इलेक्ट्रिक गिटार के तार पर मारा। दीवारें गूंज उठीं। कोई शांति नहीं। कोई ख़ामोशी नहीं। कोई झपकी नहीं। क्षणों बाद, प्रतिस्पर्धी संगीत ने मेरे कानों को अभिवादित किया: मेरी बेटी पियानो पर “अमेजिंग ग्रेस” बजा रही है।
आम तौर पर, मुझे अपने बेटे का गिटार बजाना बहुत पसंद है। लेकिन उस पल में, इसने मुझे झकझोर कर रख दिया था। उतनी ही जल्दी, जॉन न्यूटन का परिचित भजन ने मुझे याद दिलाया कि अराजकता के बीच अनुग्रह पनपता है। जीवन के तूफान चाहे कितने भी तेज़, अवांछित या विचलित करने वाले क्यों न हों, परमेश्वर के अनुग्रह के भजन स्पष्ट और सच्चे हैं, जो हमें उसकी सतर्क देखभाल की याद दिलाते हैं।
हम उस वास्तविकता को पवित्रशास्त्र में देखते हैं। भजन संहिता 107:23-32 में, नाविकों को एक ऐसे भंवर के खिलाफ संघर्ष करना पड़ता है जो उन्हें आसानी से उड़ा सकता है। “और क्लेश के मारे उनके जी में जी नहीं रहता;” (पद 26)। फिर भी वे निराश नहीं हुए लेकिन “तब वे संकट में यहोवा की दोहाई देते हैं, और वह उनको सकेती से निकालता है।” (पद 28)। अंत में, हम पढ़ते हैं: “तब वे उनके बैठने से आनन्दित होते हैं, और वह उनको मन चाहे बन्दरगाह में पहुँचा देता है”।
अराजक क्षणों में, चाहे वे जानलेवा हों या केवल नींद के लिए खतरा हों, शोर और भय की बौछार हमारी आत्मा को झकझोर सकती है। लेकिन जब हम परमेश्वर पर भरोसा करते और उनसे प्रार्थना करते हैं, तो हम उनके अटल प्रेम का आश्रय स्थल-उनकी उपस्थिति और प्रावधान के अनुग्रह का अनुभव करते हैं।

जैसे मैं हूँ
युवती सो नहीं पा रही थी। आजीवन शारीरिक रूप से विकलांग, अपनी उच्च शिक्षा के भुगतान का दान प्राप्त करने के लिए, अगले दिन वह चर्च बाज़ार में मुख्य मंच पर होगी। लेकिन मैं योग्य नहीं हूं, शार्लोट इलियट ने तर्क दिया।, पलटते और मुड़ते हुए, उसने अपनी साख पर संदेह किया, अपने आत्मिक जीवन के हर पहलू पर सवाल उठाया। अगले दिन फिर भी बेचैन, अंत में वह उत्कृष्ट भजन “जैसे मैं हूँ” के शब्दों को लिखने के लिए कलम और कागज उठाने के लिए टेबल पर गई।
“जैसे मैं हूँ, बगैर एक दलील,/पर तेरा लहू मेरे लिए बहाया गया,/ और यह कि तूने मुझे अपने पास बुलाया,/ मसीह, मसीह मैं आती हूँ। ”
1835 में लिखे गये, उसके शब्द, व्यक्त करते है कि यीशु ने कैसे अपने चेलों को बुलाया कि वें आए और उसकी सेवा करें। इसलिये नहीं क्योंकि वे तैयार थे। वे तैयार नहीं थे। परन्तु क्योंकि उन्होंने उन लोगों को-जैसे वे थे अधिकृत किया। एक असंगत समूह, उनके बारह के समूह में एक चुंगी लेने वाला, कट्टरपंथी, दो अति महत्वाकांक्षी भाई शामिल थे (मरकुस 10:35-37), और यहूदा इस्करियोती “जिसने उसे पकड़वा दिया” (मत्ती 10:4)। फिर भी, उन्होंने यह कहकर अधिकार दिया “बीमारों को चंगा करो, मरे हुओं को जिलाओ, कोढ़ियों को शुद्ध करो, दुष्टात्माओं को निकालो। ” (पद 8) और वह भी बिना पटुका, रूपा, ताँबा, झोली, न दो कुरते, न जूते और न लाठी (9-10)।
उन्होंने कहा “..मैं तुम्हें ... भेजता हूँ,” (पद 16), और वह पर्याप्त था। हम में से प्रत्येक के लिए जो उसे हाँ कहते हैं, वह अभी भी है।

हमारे सभी लेन-देन में
1524 में, मार्टिन लूथर ने देखा: “आपस में व्यापारियों का एक सामान्य नियम होता है जो उनका मुख्य सिद्धांत है... जब तक मेरे पास मेरा लाभ है और मेरे लालच को संतुष्ट करता है, मुझे अपने पड़ोसी की कुछ परवाह नहीं है ।” दो सौ से अधिक वर्षों के बाद, माउंट होली, न्यू जर्सी से जॉन वूलमैन, यीशु के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने दर्जी की दुकान पर उनकी लेन-देन को प्रभावित किया। गुलामों की मुक्ति के समर्थन में, उसने उन कंपनियों से जो बंधुआ मज़दूरी कराती थी कोई भी कपास या रंगने का द्रव्य खरीदने से इनकार कर दिया। स्पष्ट विवेक के साथ, उन्होंने अपने पड़ोसियों से प्रेम किया और अपने सारे लेन-देन में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ जिए।
प्रेरित पौलुस ने “पवित्रता और सच्चाई” से जीने का प्रयास किया (2 कुरिंन्थ्यों 1:12)। जब कुरिन्थ में कुछ लोगों ने यीशु के लिए प्रेरित के रूप में उसके अधिकार को कम करने की कोशिश की, उसने उनके बीच अपने चाल-चलन की रक्षा की। उसने लिखा की उनके शब्द और कार्य को निकटतम जांच का सामना कर सकते है (पद 13)। ) उसने यह भी दिखाया कि वह प्रभावशीलता के लिए परमेश्वर की शक्ति और अनुग्रह पर निर्भर है, खुद पर नहीं (पद 12)। संक्षेप में, पौलुस का मसीह में विश्वास उसके सभी लेन-देन में व्याप्त था..
हम मसीह के राजदूत के रूप में जीते हैं, इसलिए हम इस बात का ध्यान रखे कि हमारे सब लेन-देन में सुसमाचार ज़ोर से सुनाई दे - परिवार, व्यवसाय और बहुत कुछ। जब हम परमेश्वर के सामर्थ्य और अनुग्रह के द्वारा उनके प्रेम को दूसरों को प्रकट करते, हम अपने पड़ोसियों से प्रेम करते और उनका सम्मान भी करते हैं।

एक होकर धड़कना
कहानियों ने सृष्टि के प्रारंभ से ही मनुष्यों को मोहित किया है- यह लिखित भाषा के अस्तित्व से बहुत पहले ज्ञान प्रसारित करने के एक तरीके के रूप में कार्य करती थी। कहानी सुनने या पढ़ने और शुरुआती पंक्तियों जैसे “एक समय की बात है” से तुरंत जुड़ने का आनंद हम सब जानते हैं। एक कहानी की शक्ति केवल आनंद से बढ़कर है: जब हम एक साथ एक कहानी सुनते हैं, तो हमारे दिल की धड़कनें तालमेल बिठाने लगती हैं! हालांकि हमारे व्यक्तिगत दिल की धड़कन एक दिन के दौरान बदलती रहती है,और संयोग से ही दूसरे से मेल खा सकती है, नए शोध दर्शाते है कि जब हम एक ही समय में एक ही कहानी सुनते हैं तो हमारे दिल एक ही ताल में आ सकते हैं।
परमेश्वर हमें अपनी कहानी इन शब्दों से बताना शुरू करता है, “आदि में” (उत्पति 1:1)। उस समय से जब आदम और हव्वा ने पहली बार सांस ली थी (पद 27), परमेश्वर ने उस अनकही कहानी का इस्तेमाल न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन को आकार देने के लिए लेकिन यह भी — और शायद इससे भी महत्वपूर्ण बात--उनके बच्चों के रूप में हमारे सामूहिक जीवन के लिए किया। बाइबल के द्वारा—अब तक की दर्ज की गई सबसे शानदार गैर- काल्पनिक कहानी— यीशु में हम विश्वासियों के दिल इस तरह जोड़े जाते है कि हम वें लोग होते है जो उसके उद्देश्यों के लिए अलग किये गए है(1 पतरस 2:9)।
प्रतिउत्तर में, हमारे दिल एक लय में धड़के, रचयिता के रचनात्मक कार्यों से प्रसन्न होकर, और हम उनकी कहानी दूसरों के साथ बाँटें, “अन्य जातियों में उसकी महिमा का, और देश देश के लोगों में उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो” उनको भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए।

जब आप भयभीत हो
मेरी एक चिकित्सा जांच होनी थी, और यद्दपि हाल ही में मुझे कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या नहीं थी, फिर भी मैं इस जांच को लेकर भयभीत थी। मैं बहुत पहले एक अप्रत्याशित रोगनिदान की यादों से परेशान थी। जबकि मुझे पता था कि परमेश्वर मेरे साथ है और मुझे बस उन पर भरोसा करना चाहिए, मुझे फिर भी डर लग रहा था।
मैं अपने विश्वास की कमी और भय के कारण निराश थी। यदि परमेश्वर हमेशा मेरे साथ है, तो मुझे ऐसी घबराहट महसूस क्यों हो रही थी? फिर एक सुबह मुझे विश्वास है कि उन्होंने मुझे गिदोन की कहानी की ओर लेकर गए। “शूरवीर सूरमा”(6:12) कहलाये जाने वाला, गिदोन मिद्यानियों पर आक्रमण करने की अपनी नियुक्ति से भयभीत था। जबकि परमेश्वर ने उसे अपनी उपस्थिति और विजय का वादा किया था, फिर भी गिदोन ने कई आश्वासनों को ढ़ूंढा (v. 16−23, 36−40)।
हालाँकि, परमेश्वर ने गिदोन को उसके भय के लिए दोषी नहीं ठहराया। आक्रमण की रात, उन्होंने गिदोन को फिर से जीत का आश्वासन दिया, और उसे अपने भय को शांत करने का एक रास्ता भी दिया (7:10-11)।
परमेश्वर ने मेरे डर को भी समझा। उनके आश्वासन ने मुझे उन पर भरोसा करने की हिम्मत दी। मैंने उनकी शांति को अनुभव किया, ये जानते हुए कि परिणाम चाहे कुछ भी हो वह मेरे साथ है। अंत में, मेरी जाँच सामान्य निकली।
हमारे पास एक परमेश्वर है जो हमारे हर एक डर को समझता और पवित्रशास्त्र और पवित्र आत्मा के द्वारा हमें आश्वस्त करता है। (भजन 23:4; यूहन्ना 14:16−17)। हम कृतज्ञता से उनकी आराधना करें, जैसे गिदोन ने की थी (न्यायियों 7:15)।