श्रेणी  |  odb

अपने तूफान का सामना करें

3 अप्रैल, 1968 की शाम को अमेरिका के एक शहर में भयंकर आंधी आई। थके हुए और बीमार महसूस कर रहे रेव्ह. डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर का इरादा चर्च हॉल में हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में अपना सुनियोजित भाषण देने का नहीं था। लेकिन वे एक अत्यावश्यक फोन कॉल से हैरान थे कि उन्हें सुनने के लिए एक बड़ी भीड़ ने मौसम का बहादुरी से सामना किया था। इसलिए वह हॉल में गए और चालीस मिनट तक बोले, जिसे कुछ लोग कहते हैं, कि वह उनका सबसे महानतम भाषण था, "मैं पहाड़ के शिखर पर गया हूं।"

अगले दिन, मार्टिन लूथर एक हत्यारे की गोली से मारे गए, लेकिन उनका भाषण अभी भी उत्पीड़ित लोगों को "वादा किए गए देश" की आशा से प्रेरित करता है। उसी तरह, यीशु के शुरूआती चेलों का हौसला भावोत्तेजक संदेश से बढ़ा। इब्रानियों की पुस्तक, जो यहूदी विश्वासियों को मसीह में अपने विश्वास के लिए खतरों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लिखी गई है, आशा न खोने के लिए दृढ़ आध्यात्मिक प्रोत्साहन प्रदान करती है। जैसा कि यह आग्रह करता है, "इसलिये ढीले हाथों और निर्बल घुटनों को सीधे करो" (12:12)। यहूदियों के रूप में, वे उस अपील को मूल रूप से भविष्यवक्ता यशायाह (यशायाह 35:3) की ओर से आने के रूप में पहचानेंगे।

परन्तु अब, मसीह के शिष्यों के रूप में, हमें "वह दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें, और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाले यीशु की ओर ताकते रहें" (इब्रानियों 12:1-2)। जब हम ऐसा करते हैं, तो हम "निराश होकर हियाव नहीं [छोड़ेंगे]" (पद 3)।

निश्चित रूप से, इस जीवन में आंधी और तूफान हमारा इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यीशु में, हम उसमें खड़े होकर जीवन के तूफानों को मात देते हैं।

अँधेरा और उजाला

जब मैं अदालत में बैठा था, तो मैंने अपनी दुनिया के टूटेपन के कई उदाहरण देखे : एक बेटी अपनी माँ से अलग थी; एक पति और पत्नी अपने प्यार को खो चुके थे जो कभी उनके बीच था और अब केवल कड़वाहट साझा करते थे; एक पति जो अपनी पत्नी के साथ मेल-मिलाप करना चाहता था और अपने बच्चों के साथ फिर से मिलना चाहता था। उन्हें बदले हुए हृदय, चंगा किये गए घावों और परमेश्वर के प्रेम की प्रबलता की सख्त आवश्यकता थी।

कभी-कभी जब हमारे आस-पास की दुनिया में केवल अंधेरा और निराशा होती है, तो निराशा में हार मान लेना आसान होता है। परन्तु तब आत्मा, जो मसीह में विश्वासियों के भीतर रहता है (यूहन्ना 14:17), हमें स्मरण दिलाता है कि यीशु उस टूटेपन और पीड़ा के लिए मरा। जब वह एक मनुष्य के रूप में संसार में आया, तो वह अंधकार में प्रकाश लाया (1:4-5; 8:12)। हम इसे नीकुदेमुस के साथ उसकी बातचीत में देखते हैं, जो चुपके से अंधेरे के आवरण में यीशु के पास आया लेकिन प्रकाश से प्रभावित हुआ (3:1–2; 19:38–40)।

यीशु ने नीकुदेमुस को सिखाया कि "परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उस ने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, कि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए" (3:16)।

तौभी यद्यपि यीशु ने जगत में प्रकाश और प्रेम लाया, फिर भी बहुत से लोग अपने पाप के अन्धकार में खोए रहते हैं (पद 19-20)। यदि हम उसके अनुयायी हैं, तो हमारे पास वह प्रकाश है जो अंधकार को दूर करता है। कृतज्ञता में, आइए प्रार्थना करें कि परमेश्वर हमें अपने प्रेम का प्रकाशस्तंभ बनाए (मत्ती 5:14-16)।

मौत से जीवन

कार्ल, कैंसर से जूझ रहे थे और उन्हें फेफड़े का डबल प्रत्यारेहण (lung transplant) की जरूरत थी। उसने प्रभु से नए फेफड़े मांगे लेकिन ऐसा करना अजीब लगा। उसने कबूल किया कि प्रार्थना करना एक अजीब बात है, क्योंकि "किसी को मरना होगा ताकि मैं जी सकूं।"

कार्ल की दुविधा पवित्रशास्त्र के एक बुनियादी सत्य पर प्रकाश डालती है : परमेश्वर जीवन को लाने के लिए मृत्यु का उपयोग करता है। हम इसे निर्गमन की कहानी में देखते हैं। गुलामी में जन्मे, इस्राएली मिस्रियों के सतावकारी हाथों के अधीन हो गए। फिरौन अपनी पकड़ को तब तक नहीं छोड़ता जब तक कि परमेश्वर ने इसे व्यक्तिगत नहीं बना देता। प्रत्येक ज्येष्ठ पुत्र मर जाता जब तक कि परिवार एक बेदाग मेमने को नहीं मारता और उसका लहू अपने दरवाजे की चौखट पर नहीं डालता (निर्गमन 12:6-7)।

आज हम और आप पाप के बंधन में पैदा हुए हैं। शैतान हम पर अपनी पकड़ तब तक नहीं छोड़ता जब तक कि परमेश्वर  इसे व्यक्तिगत नहीं बना देता, अपने सिद्ध पुत्र को क्रूस की लहू से लथपथ भुजाओं पर बलिदान करने तक l 

यीशु हमें वहाँ उसके साथ जुड़ने के लिए बुलाते हैं। पौलुस ने समझाया, "मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हूं, और अब मैं जीवित न रहा, पर मसीह मुझ में जीवित है" (गलातियों 2:20)। जब हम अपने विश्वास को परमेश्वर के बेदाग मेमने में रखते हैं, तो हम प्रतिदिन उसके साथ मरने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं—अपने पाप के लिए मरते हुए ताकि हम उसके साथ नए जीवन में जी सकें (रोमियों 6:4-5)। हर बार जब हम पाप की बेड़ियों को ना कहते हैं और मसीह की स्वतंत्रता के लिए हाँ कहते हैं तो हम इस विश्वास को व्यक्त करते हैं। जब हम यीशु के साथ मरते हैं तो हम उससे अधिक जीवित कभी नहीं होते।

अपने उपदेश का पालन करना

मैंने अपने बेटों के लिए बाइबल पढ़ना शुरू किया जब मेरा सबसे छोटा जेवियर बालवाड़ी में दाखिल हुआ। मैं सीखने योग्य क्षणों की तलाश करूंगी और उन पदो को साझा करूंगी जो हमारी परिस्थितियों पर लागू होंगे और उन्हें मेरे साथ प्रार्थना करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। जेवियर ने बिना कोशिश किए ही शास्त्र-वचनों को जुबानी याद कर लिया। यदि हम ऐसी स्थिति में होते जिसमें हमें ज्ञान की आवश्यकता होती, तो वह उन पदों को तपाक से कह डालता था जो परमेश्वर के सत्य पर प्रकाश डालते।

एक दिन, मैं गुस्से में आ गयी और उसके कान में, कठोरता से बोली। मेरे बेटे ने मुझे गले लगाया और कहा, "मां, आप जो मुझे उपदेश देती हैं, उसका पालन कीजिए।"

जेवियर का कोमल स्मरण प्रेरित याकूब की बुद्धिमान सलाह को प्रतिध्वनित करता है जब उसने विभिन्न देशों में बिखरे हुए यीशु में यहूदी विश्वासियों को संबोधित किया (याकूब 1:1)। विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डालते हुए कि पाप मसीह के लिए हमारी गवाही में हस्तक्षेप कर सकता है, याकूब ने उन्हें "उस वचन को नम्रता से ग्रहण [करने]” के लिए प्रोत्साहित किया जो “हृदय में बोया गया [था]” (पद 21)। सुनने के द्वारा लेकिन पवित्रशास्त्र का पालन न करने से, हम उन लोगों की तरह हैं जो आईने में देखते हैं और भूल जाते हैं कि हम कैसे दिखते हैं (पद 23-24)। हम उस विशेषाधिकार की दृष्टि खो सकते हैं जो हमें मसीह के लहू के द्वारा परमेश्वर के साथ सही बनाए गए प्रतिरूप के रूप में दिया गया है।

यीशु में विश्वासियों को सुसमाचार साझा करने की आज्ञा दी गई है। पवित्र आत्मा हमें बेहतर प्रतिनिधि और इसलिए सुसमाचार के संदेशवाहक बनने के लिए सशक्त करते हुए हमें बदलता है। चूँकि हमारी प्रेमपूर्ण आज्ञाकारिता हमें परमेश्वर के सत्य और प्रेम के प्रकाश को प्रतिबिंबित करने में मदद करती है, जहाँ भी वह हमें भेजता है, हम जो प्रचार करते हैं उसका पालन करके हम दूसरों को यीशु की ओर संकेत कर सकते हैं।