श्रेणी  |  odb

उसके दाग़

गौरव के साथ मेरी बातचीत के बाद, मैं सोचने लगा कि क्यों उसका पसंदीदा अभिवादन “मुट्ठी टकराना” था और हाथ मिलाना नहीं l हाथ मिलाने से उसकी कलाई पर लगे दाग़ दिखाई देने लगेंगे – जो उसके खुद को नुक्सान पहुंचाने की कोशिशों का नतीजा है l हमारे लिए अपने घावों को छिपाना असामान्य नहीं है – बाहरी या भीतरी – दूसरों के कारण या आत्म-प्रेरित l

गौरव के साथ मेरी बातचीत के मद्देनज़र, मैंने यीशु के शारीरिक दागों के बारे में सोचा, उसके हाथों और पैरों में ठोंकी गयी किलों के घाव और उसके पंजर में भला बेधा गया l अपने दाग़ छुपाने के बजाय, मसीह ने उनकी ओर ध्यान आकर्षित किया l

थोमा के पहले शक करने पर कि यीशु मृतकों में से जी उठा है, उसने उससे कहा, “अपनी ऊंगली यहाँ लाकर मेरे हाथों को देख और अपना हाथ लाकर मेरे पंजर में डाल, और अविश्वासी नहीं परन्तु विश्वासी हो” (यूहन्ना 20:27) l जब थोमा ने अपने लिए उन निशानों को देखा और मसीह के अद्भुत शब्दों को सुना, तो उसे यकीन हो गया कि यह यीशु है l उसने विश्वास में कहा, “हे मेरे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर!” (पद.28) l यीशु ने तब उन लोगों के लिए एक विशेष आशीष उच्चारित किया, जिन्होंने उसे या उसके शारीरिक घावों को नहीं देखा था, लेकिन अभी भी उस पर विशवस करते है : “धन्य हैं वे जिन्होंने बिना देखे विश्वास किया” (पद.29) l

समुद्र में एक झलक

“मैं बेस्वाद शराब और निराशा से भरा हुआ अपने बिस्तर पर लेटा हुआ था,” सरकार के लिए एक गुप्चर एजेंट के रूप में अपने काम के दौरान एक ख़ास निराशाजनक शाम के विषय एक प्रसिद्ध व्यक्ति ने लिखा l “इस संसार में अकेला, अनंत में, रौशनी की एक झलक के बिना l”

ऐसी हालत में, उसने वही किया जो उसने विवेकपूर्ण समझा; उसने खुद को डूबाने की कोशिश की l पास के समुद्र तट पर ड्राइविंग करते हुए, उसने समुद्र में लम्बी दूरी तक तैरना आरम्भ किया जब तक वह थक न जाए l पीछे मुड़कर, उसने दूर की तटीय रौशनी की झलक देखी l उस समय कोई कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण, वह वापस रौशनी की ओर तैरने लगा l अपनी थकान के बावजूद, वह “एक अपरिहार्य आनंद” को याद करता है l

मुगरिज को ठीक-ठीक पता नहीं था, लेकिन वह जानता था कि परमेश्वर उस अँधेरे क्षण में उसके पास पहुँच गया था, उसे इस आशा से भर दिया था जो केवल अलौकिक हो सकता था l प्रेरित पौलुस ने ऐसी आशा के बारे में अक्सर लिखा था l इफिसियों की पत्री में उसने उल्लेख किया है कि, मसीह को जानने से पहले, हम में से प्रत्येक “[अपने] पापों के कारण मरे हुए थे . . . आशाहीन और जगत में ईश्वररहित थे l लेकिन “परमेश्वर ने जो दया का धनी है . . . जब हम अपराधों के कारण मरे हुए थे तो हमें मसीह के साथ जिलाया” (पद.4-5) l

यह संसार हमें गहराई में खींचना चाहती है, लेकिन निराशा के आगे झुकने का कोई कारण नहीं है l जैसा कि मुगेरिज ने समुद्र में अपने तैरने के बारे में कहा, “यह मेरे लिए स्पष्ट हो गया कि कोई अँधेरा नहीं था, केवल एक प्रकाश की दृष्टि खोने की सम्भावना थी जो सदा चमकती थी l”

मिटानेवाला, व्यापक अनुग्रह

एलेक्सा, एमेज़ोन की आवाज़ नियंत्रित डिवाइस में एक दिलचस्प विशेषता है : यह आपके द्वारा कहे गए सभी चीजों को मिटा सकता है l आपने एलेक्सा को जो भी करने के लिए कहा है, जो भी जानकारी आपने एलेक्सा को वापस लाने के लिए कहा है, एक सरल वाक्य (आज मैंने जो कुछ कहा था उसे हटा दो”) सब साफ़ कर देता है, जैसे कि यह कभी नहीं हुआ l यह बहुत बुरा है कि हमारे जीवन के बाकी हिस्सों में यह क्षमता नहीं है l हर गलत शब्द, हर घृणित कार्य, हर पल जो हम चाहते हैं कि हम मिटा सकते – हम सिर्फ कमांड बोलते, और पूरी गड़बड़ी गायब हो जाती l

हालाँकि, अच्छी खबर है l परमेश्वर हम में से प्रत्येक को एक साफ़ आरम्भ प्रदान करता है l केवल, वह हमारी गलतियों या बुरे व्यवहार को हटाने की तुलना में कहीं अधिक दूर तक जाता है l परमेश्वर हमें छुटकारा देता है, एक गहरी चंगाई जो हमें बदल देती है और हमें नया बनाती है l “मेरी ओर फिर लौट आ,” वह कहता है, “मैं ने तुझे छुड़ा लिया है” (यशायाह 44:22) l भले ही इस्राएल ने विरोध किया और उसकी अवहेलना की, परमेश्वर ने उन पर अत्यधिक दया की l उसने “[उनके] अपराधों को काली घटा के समान और [उनके] पापों को बादल के समान मिटा दिया” (पद.22 l उसने उनकी सारी लज्जा और विफलताओं को इकठ्ठा किया और उनको अपने मिटानेवाले व्यापक अनुग्रह से धो दिया l

परमेश्वर हमारे पाप और गलतियों के साथ भी ऐसा ही करेगा l ऐसी कोई गलती नहीं जो वह ठीक नहीं कर सकता, कोई घाव नहीं जो वह चंगा नहीं कर सकता l परमेश्वर की करुणा चंगा करती है और हमारी आत्मा में सबसे पीड़ादायक स्थानों को छुटकारा देती है – वे भी जिनको हमने बहुत समय से छिपा के रखा है l उसकी करुणा हमारे समस्त दोष को हटा देती है, हर एक खेद को धो देती है l

राजसी भूमिका

एक शाही परिवार में कोई व्यक्ति सिंहासन के जितना करीब होता है, उतना ही जनता उसके बारे में सुनती है l दूसरों को लगभग भुला दिया जाता है l शाही परिवार के पास उत्तराधिकार की एक पंक्ति है जिसमें लगभग साठ लोग शामिल हैं l उनमें से एक लॉर्ड फ्रेडरिक विंडसर हैं, जो सिंहासन के लिए चालीसवें स्थान पर हैं l सुर्ख़ियों में रहने के बजाय, वह चुपचाप अपना जीवन जीते हैं l यद्यपि वह एक वित्तीय विश्लेषक के रूप में काम करते हैं, उन्हें “शाही काम करनेवाला” नहीं माना जाता है – परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य जिन्हें परिवार का प्रतिनिधित्व करने के लिए भुगतान किया जाता है l

दाऊद का बेटा नातान (2 शमूएल 5:14) एक और शाही व्यक्ति है जो सुर्ख़ियों से बाहर रहता था l उसके बारे में बहुत कम जानकारी है l लेकिन जब मत्ती में यीशु की वंशावली में उसके बेटे सुलैमान का उल्लेख आया है (युसूफ की वंशावली को देखते हुए, मत्ती 1:6), लूका की वंशावली, जो कई विद्वानो का मानना है कि मरियम की पारिवारिक वंशावली है, में नातान का उल्लेख है (लूका 3:31) l हालाँकि नातान ने राजदंड नहीं थामा था, फिर भी परमेश्वर की हमेशा की भूमिका में उसकी भूमिका थी l

मसीह में विश्वासी होने के कारण, हम भी राजसी हैं l प्रेरित यूहन्ना ने लिखा है कि परमेश्वर ने हमें “परमेश्वर की संतान होने का अधिकार दिया [है]” (यूहन्ना 1:12) l हालाँकि, हम सुर्ख़ियों में नहीं हो सकते हैं ! परमेश्वर हममें से प्रत्येक को पृथ्वी पर उसका प्रतिनिधत्व करने के लिए महत्वपूर्ण मानता है और एक दिन उसके साथ राज्य करने के लिए (2 तीमुथियुस 2:11-13) l नातान की तरह, हम एक सांसारिक मुकुट नहीं पहन सकते हैं, लेकिन हमारे पास अभी भी परमेश्वर के राज्य में भूमिका निभाने का हिस्सा होगा l