श्रेणी  |  odb

मैं कौन हूँ?

डेव अपने काम का आनंद लेता था, परन्तु काफी समय से वह कुछ और के प्रति खिंचाव महसूस कर रहा था l अब वह मिशन के कार्य में कदम रखकर अपने सपने को पूरा करना चाहता था l परन्तु, उसे असाधारण रूप से गंभीर शंका होने लगी थी l  

उसने अपने एक मित्र से कहा, “मैं इसके योग्य नहीं हूँ l मिशन बोर्ड मेरी वास्तविकता को नहीं जानती है l मैं बहुत अच्छा नहीं हूँ l”

डेव की संगति काफी अच्छी है l मूसा का नाम लीजिए और हम अगुवाई, सामर्थ्य, और दस आज्ञा के विषय सोचते हैं l हम भूल जाते हैं कि एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद मूसा मरुभूमि में भाग गया था l हम भगोड़े के रूप में उसके चालीस वर्षों को नहीं देखते l हम उसके क्रोधित होने की समस्या और परमेश्वर को हाँ कहने की उसकी तीव्र हिचकिचाहट को नज़रअंदाज़ करते हैं l

जब परमेश्वर ने आगे बढ़ने के आदेश के साथ आह्वान किया (निर्गमन 3:1-10), मूसा ने मैं-बहुत-अच्छा-नहीं-हूँ वाला पत्ता फेंका l वह परमेश्वर के साथ एक लम्बा तर्क-वितर्क भी किया, और उससे पूछा : “मैं कौन हूँ?” (पद.11) l उसके बाद परमेश्वर ने मूसा से कहा कि वह कौन था : “मैं जो हूँ सो हूँ” (निर्गमन 3:14) l हमारे लिए उस रहस्यमय नाम को समझाना असंभव है क्योंकि हमारा अवर्णनीय परमेश्वर मूसा को अपनी अनंत उपस्थिति बता रहा रहा है l

अपनी निर्बलता को समझना स्वास्थ्यप्रद है l परन्तु यदि हम परमेश्वर को हमें उपयोग करने से रोकने के लिए उसको एक बहाने के रूप में इस्तेमाल करते हैं हम उसका अपमान करते हैं l परमेश्वर बहुत अच्छा नहीं है, यही हम वास्तव में कहना चाह रहे हैं l

प्रश्न यह नहीं कि हम कौन हैं? प्रश्न यह है कि मैं हूँ कौन है?

“वह मात्र कार्यालय था”?

मैं उत्तरी इंग्लैंड के लानकशायर में लहरदार, हरियाली से भरी पहाड़ियों को टकटकी नगाहों से देखती रही, पत्थरों के बाड़े जिनके अन्दर कुछ भेड़ पहाड़ियों पर चर रहीं थी l दीप्त आसमान में मोटे बादल उड़ रहे थे और मैंने उस नज़ारे का गहराई से आनंद लिया l जब मैंने रिट्रीट सेंटर की महिला कर्मी से इस खुबसूरत दृश्य के विषय चर्चा की जिसका मैं भ्रमण कर रही थी, उसने कहा, “आप जानती हैं, मैंने अतिथियों के बताने से पूर्व कभी भी यह ध्यान नहीं दिया l हम यहाँ पर वर्षों से रहते हैं; और जब हम किसान थे, यह मात्र कार्यालय था!”

हम सरलता से उस उपहार को खो सकते हैं जो ठीक हमारे सामना है, विशेषकर वह सुन्दरता जो हमारे दैनिक जीवनों का हिस्सा है l हम उन खुबसूरत तरीकों को भी आसानी से भुला सकते हैं जिसके द्वारा परमेश्वर प्रतिदिन हमारे अन्दर और हमारे चारों ओर कार्य करता है l परन्तु यीशु में विश्वासी परमेश्वर की आत्मा से अपनी आत्मिक आँखों को खोलने के लिए कह सकते हैं ताकि हम समझ सकें वह कैसे कार्य करता है, जिस प्रकार पौलुस ने इफिसियों के विश्वासियों को अपने पत्र में लिखा l पौलुस की यह हार्दिक इच्छा थी कि उनकी मन की आँखें ज्योतिर्मय हों कि वे परमेश्वर की आशा, प्रतिज्ञात भविष्य, और सामर्थ्य को जान लें (पद.18-19) l 

मसीह की आत्मा का परमेश्वर का उपहार हमारे अन्दर और हमारे द्वारा उसके कार्य के प्रति हमें जगा सकता है l उसके साथ, जो किसी समय “मात्र एक कार्यालय” दिखाई देता था उसकी ज्योति और महिमा को प्रदर्शित करने वाला एक स्थान के रूप में जाना जा सकता है l

ऐसा जीवन जीएं मानो यीशु आनेवाला है

मैं लोक गायक टिम मैग्राव के गीत “लिव लाइक यू वर डाईंग(Live Like You Were Dying)” से प्रेरित हूँ  l उस गीत में वह ऐसे रोमांचक अनुभवों की सूची प्रस्तुत करता है जो एक व्यक्ति ने अपने स्वास्थ्य के विषय बुरी खबर सुनकर किया l उसने लोगों से प्रेम करना और उनको अधिक स्वतंत्र रूप से क्षमा करने का भी चुनाव किया और उनसे अधिक कोमलता से बातचीत भी करने लगा l गीत सिफारिश करता है कि हम अच्छी तरह जीवन व्यतीत करें, मानों यह जानते हुए कि हमारे जीवनों का अंत जल्द होने वाला है l

यह गीत हमें याद दिलाता है कि हमारा समय सीमित है l हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि जो हमें आज करना है हम उसे कल के लिए न छोड़े, क्योंकि एक दिन आनेवाला कल नहीं होगा l यह विश्वासियों के लिए ख़ास तौर पर ज़रूरी है, जो विश्वास करते हैं कि यीशु किसी भी क्षण आ सकता है (शायद उसी क्षण जब आप इस वाक्य को पढ़ रहें हैं!) l यीशु हमसे तैयार रहने की विनती करता है, और उन पांच “कुवारियों” की तरह जीवन जीने के लिए मना करता है जो दूल्हे के लौटने पर तैयार नहीं थीं (मत्ती 25:6-10 l

परन्तु मैग्राव का गीत पूरी कहानी नहीं बताता है l हम यीशु से प्रेम करनेवालों के पास आनेवाले कल की कमी नहीं होगी l यीशु ने कहा, “पुनरुत्थान और जीवन मैं हूँ; जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए तौभी जीएगा” (यूहन्ना 11:25-26) l उसमें हमारे जीवन का कभी अंत नहीं होता है l

इसलिए इस तरह न जीएं जैसे आपकी मृत्यु होने वाली है l क्योंकि आपकी मृत्यु नहीं होगी l इसके बदले, ऐसा जीवन व्यतीत करें मानो यीशु आनेवाला है l क्योंकि वह ज़रूर आनेवाला है!

विश्वास-कदम

डेस्मंड डॉस दूसरे विश्व यूद्ध में एक गैर सैनिक के रूप में भर्ती हुए थे l यद्यपि उनका धार्मिक मत उन्हें बंदूक उठाने से रोकता था, डॉस प्रवीणता से सैनिक डॉक्टर के तौर पर सेवा किए l एक युद्ध में, अत्यधिक और बार-बार दुश्मन की गोलाबारी का सामना करते हुए उन्होंने पचहतर घायल सैनिकों को अपनी इकाई में सुरंक्षित पहुँचाया l उसकी कहानी एक दस्तावेज़ी फिल्म(documentary) द कॉनसेनशियस ऑबजेक्टर(The Conscientious Objector) में बतायी गयी है और फिल्म हैकसॉ रिट्ज (Hacksaw Ridge) में नाटकीकृत की गयी है l

मसीही विश्वास के नायकों की सूची में अब्राहम, मूसा, दाऊद, एलिय्याह, पतरस, और पौलुस जैसे साहसी चरित्र शामिल हैं l फिर भी अरिमतिया का यूसुफ और निकुदेमुस कुछ ऐसे नायकों में हैं जिन्हें प्रशंसा और पहचान नहीं मिली, जिन्होंने मसीह की क्रूसीकृत शव को ले जाकर उसे सम्मानित तौर से मिटटी देने के लिए यहूदी अगुओं के सामने अपने पद को जोखिम में डाला (यूहन्ना 19:40-42) l यह यीशु का भयभीत, गुप्त विश्वासी था और एक अन्य, निकुदेमुस था, जिसने केवल रात में उससे मिलने की साहस किया था (पद.38-39) l इससे अधिक प्रभावशाली यह बात है कि यीशु के विजयी रूप से कब्र से जी उठने से पूर्व उन्होंने अपने विश्वास का कदम उठाया l क्यों?

शायद यीशु की मृत्यु का तरीका और तुरंत होने वाली घटनाओं (मत्ती 27:50-54) ने इन भयभीत अनुयायियों के अनुभवहीन विश्वास को दृढ़ कर दिया था l संभवतः उन्होंने मनुष्य उनके साथ क्या कर सकते थे से अधिक परमेश्वर कौन है पर केन्द्रित होना सीख लिया था l प्रेरणा चाहे कुछ भी रही हो, आज दूसरों के लिए काश हम भी उनके नमूना पर चलनेवाले बनकर अपने परमेश्वर में विश्वास का जोखिम उठाने का साहस प्रगट कर सकें l