आराधना के त्यौहार
किसी बड़े कार्यक्रम में भाग लेना आपको आश्चर्यजनक तरीके से बदल सकता है l यूके और यूएस में अनेक दिनों की सभाओं में 1,200 से अधिक लोगों के साथ बातचीत करने के बाद, शोधकर्ता डेनियल युद्किन और उनके सहयोगियों ने सीखा कि बड़े त्यौहार हमारे नैतिक सीमा को प्रभावित कर सकते हैं और दूसरों के साथ संसाधन साझा करने की हमारी इच्छा को भी प्रभावित कर सकते हैं l उनके शोध में पाया गया कि 63 फीसदी उपस्थित लोगों को त्यौहार में “परिवर्तनकारी” अनुभव मिला, जिसने उन्हें मानवता से अधिक जुड़ा हुआ और मित्रों, परिवार और पूर्ण अजनबियों के प्रति भी अधिक उदार महसूस कराया l
जब हम दूसरों के साथ परमेश्वर की आराधना करने के लिए एकत्रित होते हैं, हालाँकि, हम एक लौकिक त्यौहार के मात्र सामाजिक “रूपांतरण” से अधिक अनुभव कर सकते हैं; हम स्वयं ईश्वर के साथ बातचीत करते हैं l परमेश्वर के लोगों ने बेशक परमेश्वर के साथ उस सम्बन्ध का अनुभव किया जब वे प्राचीन काल में पूरे वर्ष अपने पवित्र पर्वों के लिए यरूशलेम में एकत्रित होते थे l उन्होंने—बगैर आधुनिक सुविधाओं के—अखमीरी रोटी का पर्व, सप्ताहों का पर्व, और झोपड़ियों के पर्व के लिए मंदिर में उपस्थित होने के लिए वर्ष में तीन बार यात्राएँ की (व्यवस्थाविवरण 16:16) l ये समारोह परिवार, सेवकों, विदेशियों, और दूसरों के साथ “परमेश्वर यहोवा के सामने” (पद.11) पवित्र स्मरण, उपासना, और आनंद करने के समय थे l
आइए हम दूसरों के साथ आराधना के लिए एकत्रित हों ताकि परस्पर सहायता कर सकें ताकि उसका आनंद लेते रहें और उसकी विश्वासयोग्यता पर भरोसा रखें l
चॉकलेट बर्फ के टुकड़े
स्विट्ज़रलैंड के ओल्टेन के निवासी, पूरे शहर को चॉकलेट के टुकड़े के बौछार से ढंके हुए देखकर चकित थे। पास के एक चॉकलेट फैक्ट्री में वेंटिलेशन सिस्टम खराब हो गया था, जिससे कोको को हवा में हवा में गया और उस क्षेत्र को मिष्ठान्न अच्छाई से भर दिया। चॉकलेट कोटिंग चॉकलेट प्रेमियों के लिए एक सपने का सच होने जैसा लगता है!
जबकि चॉकलेट किसी के पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता, परमेश्वर ने इस्राएलियों को स्वर्गीय वर्षा प्रदान किया जिसने पोषण प्रदान किया। जब वे रेगिस्तान से यात्रा कर रहे थे, वे मिस्र में अपने पीछे छोड़े गए भोजन के बारे में कुड़कुड़ाने लगे। इसके उत्तर में, परमेश्वर ने उन्हें बनाये रखने के लिए कहा "देखो, मैं तुम लोगों के लिये आकाश से भोजन वस्तु बरसाऊँगा;" (निर्गमन 16:4)। हर दिन जब सुबह ओस सूखता था, तो भोजन का एक पतला टुकड़ा रह जाता था। लगभग बीस लाख इस्राएलियों को निर्देश दिया गया था कि जितना जरूरत हो वे उस दिन उतना ही इकट्ठा करें। चालीस वर्षों तक रेगिस्तान में भटकने के दौरान, वे मन्ना में परमेश्वर के अलौकिक प्रावधान द्वारा पोषित हुए।
हम मन्ना के बारे में थोडा जानते हैं इसके अलावा की “... वह धनिया के समान श्वेत था, और उसका स्वाद मधु के बने हुए पूए का सा था।” (पद 31)। भले ही मन्ना चॉकलेट के एक स्थिर आहार के रूप में आकर्षक न लगता हो, परमेश्वर का अपने लोगों के लिए व्यवस्था का मिठास स्पष्ट है। मन्ना हमें यीशु की ओर केन्द्रित करता है जिन्होंने खुद को “जीवन की रोटी” (युहन्ना 6:48) के रूप में वर्णित किया जो हमें प्रतिदिन सम्भालता है और अनन्त जीवन का आश्वासन देता है (पद. 51)।
परमेश्वर के हाथों में
अट्ठारह वर्ष की आयु की होने पर मेरी बेटी के जीवन में एक नये युग का आरम्भ हुआ: अर्थात् वह कानूनी रूप से वयस्क हो गई थी, और अब उसके पास भविष्य में होने वाले चुनावों में अपना वोट डालने का अधिकार भी था और शीघ्र ही वह हाई स्कूल से ग्रेजूएट होने के बाद अपने जीवन को प्रारम्भ करेगी। इस परिवर्तन ने मेरे भीतर अत्यावश्यकता की भावना को जन्म दिया — अर्थात् अपनी छत तले अब मेरे पास उसके साथबिताने के लिए बहुत कम ऐसासमय होगा जिसमें मैं उसे वह ज्ञान दे पाऊँ जिसकी उसे अपने दम पर इस संसार का सामना करने के लिए आवश्यकता पड़ेगी, जैसे कि पैसों का रखरखाव कैसे करें, सांसारिक मुद्दों के प्रति सतर्क कैसे रहें, और ठोस निर्णय कैसे लें।
अपनी बेटी को उसका जीवन सम्भालने के लिए तैयार करने की मेरी यह कर्तव्यशील भावना समझने योग्य थी। आखिरकार, मैं उससे प्रेम करता था और चाहता था कि वह फले-फूले। परन्तु मुझे इस बात का भी अहसास हुआ कि जबकि इसमें मेरी भूमिका महत्वपूर्ण तो थी, परन्तु यह अकेले, या ऐसे कहें कि प्राथमिक रूप से, मेरा काम नहीं था। थिस्सलुनीकियों के लिए पौलुस के शब्दों में, वह ऐसे लोगों का एक समूह था जिनको उसने विश्वास में अपनी संतान माना क्योंकि उसने उन्हें यीशु के बारे में सिखाया था और इसलिए उसने उनसे एक दूसरे की सहायता करने का आग्रह किया (1 थिस्सलुनीकियों 5:14-15), परन्तु अंत में उसने उनकी उन्नति के लिए परमेश्वर पर भरोसा किया। उसने इस बात को स्वीकार किया कि परमेश्वर ही“[उन्हें] पूरी रीति से पवित्र करेगा” (पद 23)।
पौलुस ने परमेश्वर पर उस काम को करने का भरोसा किया जिसे वह नहीं कर पाया: अर्थात् “आत्मा, प्राण और देह” में यीशु के अन्तिम आगमन के लिए उन्हें तैयार करना (पद 23)। यद्यपि थिस्सलुनीकियों को लिखी गई पौलुस की पत्रियों में बहुत से निर्देश थे, परन्तु उनकी भलाई और तैयारी के लिए परमेश्वर पर पौलुस का भरोसा हमें यह सिखाता है कि जिनकी हम परवाह करते हैं,अंत में उनके जीवन की उन्नति परमेश्वर के हाथों में हीहोती है (1 कुरिन्थियों 3:6)।
विश्वास के बीज
पिछले वसंत में, हमारे बगीचा में जोतने से पहले की रात एक तेज़ आँधी ने हमारे मेपल के पेड़ से बीजों को एक झटके में उड़ा दिया। तो जब मशीन ने जमीन को जोता तो उसने मेरे बगीचा में सैकड़ों मेपल के बीज लगाए। ठीक दो हफ्ते बाद, मेरे बगीचे में मेपल के जंगल बढ़ने की शुरुआत हुई!
जैसा कि मैंने (निराशा से) बिखरे पत्ते का सर्वेक्षण किया, मैं एक उगे हुए पेड़ के नए जीवन की विपुल बहुतायत से आश्चर्यचकित हुआ था। प्रत्येक लघु वृक्ष मेरे लिए मसीह में नए जीवन का एक चित्र बन गया जिसे मैं—केवल एक व्यक्ति के रूप में—दूसरों के साथ साझा कर सकता हूं। हम में से प्रत्येक के पास अपने जीवन के दौरान "आशा का कारण देने के लिए" (1 पतरस 3:15) अनगिनत अवसर होंगे।
जब हम यीशु की आशा के साथ "सही के लिए दुख उठाते हैं" (पद 14), तो यह हमारे आस-पास के लोगों को दिखाई देता है और यह उन लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय बन सकता है जो अभी तक व्यक्तिगत रूप से परमेश्वर को नहीं जानते हैं। यदि हम उनके पूछने पर तैयार हैं, तो हम उस बीज को साझा कर सकते हैं जिसके द्वारा परमेश्वर नया जीवन लाता है। हमें इसे सभी के साथ एक साथ साझा करने की आवश्यकता नहीं है - किसी प्रकार के आध्यात्मिक तूफान में। इसके बजाय, हम धीरे-धीरे और सम्मानपूर्वक विश्वास के बीज को एक ऐसे हृदय में डाले जो इसे प्राप्त करने के लिए तैयार है।
सृष्टि को खोजना
क्रुबेरा-वोरोंजा, जॉर्जिया के यूरेशियन देश में, पृथ्वी ग्रह पर अभी तक खोजी गई सबसे गहरी गुफाओं में से एक है। खोजकर्ताओं की एक टीम ने इसकी ज्यादातर ऊर्ध्वाधर गुफाओं की अंधेरी और डरावनी गहराई को 2,197 मीटर तक खोजा है - जो कि पृथ्वी के अंदर में 7,208 फीट है! इसी तरह की गुफाएँ, उनमें से लगभग चार सौ, देश के अन्य भागों और दुनिया भर में मौजूद हैं। हर समय अधिक गुफाओं की खोज की जा रही है और गहराई के नए रिकॉर्ड स्थापित किए जा रहे हैं।
सृष्टि के रहस्य प्रकट होते रहते हैं, हम जिस ब्रह्माण्ड में रहते हैं, उसके बारे में हमारी समझ को बढ़ाते हैं और पृथ्वी पर परमेश्वर की हस्तकला की अतुलनीय रचनात्मकता पर हमें आश्चर्य करते हैं जिसकी देखभाल करने के लिए हमें परमेश्वर ने बुलाया है (उत्पत्ति 1:26-28) . भजनकार हम सभी को उसकी महानता के कारण "आनन्द के गीत गाने" और "ऊँचे स्वर से जयजयकार करने" के लिए आमंत्रित करता है (पद. 1)। जैसा कि हम कल पृथ्वी दिवस मनाते हैं, आइए हम ईश्वर के सृजन के अविश्वसनीय कार्य पर विचार करें। इसमें जो कुछ भी है—चाहे हमने इसे अभी तक खोजा हो या नहीं—वह हमारे लिए उसकी आराधना में झुकने का कारण है (पद. 6)।
वह न केवल अपनी सृष्टि के विशाल, भौतिक स्थानों को जानता है; वह हमारे हृदय की अत्यंत गहराइयों को भी जानता है। और जॉर्जिया की गुफाओं के विपरीत नहीं, हम जीवन में अंधेरे और शायद डरावने मौसमों से गुजरेंगे। फिर भी हम जानते हैं कि परमेश्वर उन समयों को भी अपने शक्तिशाली साथ -साथ कोमल देखभाल में रखता है। भजनहार के शब्दों में, हम उसके लोग हैं, "उसकी देखरेख में झुण्ड" (पद. 7)।
गहरी चंगाई
ईस्टर रविवार 2020 में, ब्राजील में रियो डी जनेरियो को देखने वाली प्रसिद्ध क्राइस्ट द रिडीमर प्रतिमा को इस तरह से रोशन किया गया था जो यीशु को एक चिकित्सक की पोशाक में प्रतीत कर रही थी। एक डॉक्टर के रूप में मसीह का मार्मिक चित्रण कोरोनोवायरस महामारी से जूझ रहे कई फ्रंटलाइन स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया था। यह कल्पना हमारे महान चिकित्सक के रूप में यीशु के सामान्य विवरण को जीवंत करती है (मरकुस 2:17)।
यीशु ने अपनी पार्थिव सेवकाई के दौरान कई लोगों को उनके शारीरिक कष्टों से चंगा किया: कुछ उदहारण जैसे:अंधा बरतिमाई (10:46–52), एक कोढ़ी (लूका 5:12–16), और एक लकवाग्रस्त (मत्ती 9:1–8)। उसका अनुसरण करने वालों के स्वास्थ्य के लिए भी उसकी देखभाल इस बात से दिखाई दी जब भूखी भीड़ के लिए एक साधारण भोजन को भी उसने इतना गुणा बड़ा दिया कि बड़ी भीड़ ने खाया (यूहन्ना 6:1-13)। इनमें से प्रत्येक आश्चर्यक्रम यीशु की शक्तिशाली सामर्थ और लोगों के लिए उसके सच्चे प्रेम दोनों को प्रकट करता है।
हालाँकि, चंगाई का उसका सबसे बड़ा कार्य, उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान के माध्यम से आया, जैसा भविष्यवक्ता यशायाह ने भविष्यवाणी की थी। यह "[यीशु के] कोड़े खाने से हम चंगे होते हैं" हमारे क्लेशों से: हमारे पापों के परिणामस्वरूप परमेश्वर से हमारा अलगाव (यशायाह 53:5)। यद्यपि यीशु हमारी सभी स्वास्थ्य चुनौतियों को चंगा नहीं करता है, पर हम अपनी सबसे गहरी आवश्यकता की चंगाई के लिए उस पर भरोसा कर सकते हैं: चंगाई जो वह परमेश्वर के साथ हमारे रिश्ते में लाता है।
एक होकर धड़कना
कहानियों ने सृष्टि के प्रारंभ से ही मनुष्यों को मोहित किया है- यह लिखित भाषा के अस्तित्व से बहुत पहले ज्ञान प्रसारित करने के एक तरीके के रूप में कार्य करती थी। कहानी सुनने या पढ़ने और शुरुआती पंक्तियों जैसे “एक समय की बात है” से तुरंत जुड़ने का आनंद हम सब जानते हैं। एक कहानी की शक्ति केवल आनंद से बढ़कर है: जब हम एक साथ एक कहानी सुनते हैं, तो हमारे दिल की धड़कनें तालमेल बिठाने लगती हैं! हालांकि हमारे व्यक्तिगत दिल की धड़कन एक दिन के दौरान बदलती रहती है,और संयोग से ही दूसरे से मेल खा सकती है, नए शोध दर्शाते है कि जब हम एक ही समय में एक ही कहानी सुनते हैं तो हमारे दिल एक ही ताल में आ सकते हैं।
परमेश्वर हमें अपनी कहानी इन शब्दों से बताना शुरू करता है, “आदि में” (उत्पति 1:1)। उस समय से जब आदम और हव्वा ने पहली बार सांस ली थी (पद 27), परमेश्वर ने उस अनकही कहानी का इस्तेमाल न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन को आकार देने के लिए लेकिन यह भी — और शायद इससे भी महत्वपूर्ण बात--उनके बच्चों के रूप में हमारे सामूहिक जीवन के लिए किया। बाइबल के द्वारा—अब तक की दर्ज की गई सबसे शानदार गैर- काल्पनिक कहानी— यीशु में हम विश्वासियों के दिल इस तरह जोड़े जाते है कि हम वें लोग होते है जो उसके उद्देश्यों के लिए अलग किये गए है(1 पतरस 2:9)।
प्रतिउत्तर में, हमारे दिल एक लय में धड़के, रचयिता के रचनात्मक कार्यों से प्रसन्न होकर, और हम उनकी कहानी दूसरों के साथ बाँटें, “अन्य जातियों में उसकी महिमा का, और देश देश के लोगों में उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो” उनको भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए।
ग्रैनी व्हेल
एक ओर्का व्हेल, जिसे शोधकर्ताओं ने “ग्रैनी” नाम दिया है, जाहिर तौर पर “ग्रैंडबेबी व्हेल” के जीवन में अपने भूमिका के महत्व को जानती थी। हाल ही में युवा व्हेल की माँ मर गयी थी, और अनाथ व्हेल इतनी बड़ी नहीं थी कि बिना सुरक्षा और सहारे के बढ़ सके। भले ही ग्रैनी 80 वर्ष की (या उससे अधिक), उसके साथ थी उसे वह सिखाने के लिए जो उसे जानना जरूरी था। ग्रैनी कुछ मछलियों को खुद खाने के बजाय छोट्टे व्हेल के लिए इकट्ठा करती। ताकि वह न केवल भोजन करता बल्कि यह भी सीखता की क्या खाना है और सैलमन (मछली) कहाँ ढूँढनी है जो उसके जीने के लिए जरूरी है।
हम जो कुछ जानते हैं उसे आगे बढ़ाने का एक अलग आदर और आनंद हमारे पास भी है—जो हमारे बाद आ रहे है उनके साथ हम परमेश्वर के अद्भुत कामों और स्वभाव को बाँट सकते हैं। उम्र में बढ़ता भजनकार परमेश्वर से कहता है “... मैं आनेवाली पीढ़ी के लोगों को तेरा बाहुबल और सब उत्पन्न होनेवालों को तेरा पराक्रम न सुनाऊँ।”(भजन 71:18)। जो वह परमेश्वर के बारे में जनता है उसे वह दिल से दूसरों के साथ बाँटना चाहता है--“धर्म का काम, और तेरे किए हुए उद्धार का वर्णन ...”—जो हमें फलने-फूलने के लिए आवश्यक है (v.15)।
भले ही हमारे पास बुढ़ापे के पक्के बाल न हो (v.18), यह घोषणा करना कि हमने परमेश्वर के प्रेम और विश्वासयोग्यता को कैसे अनुभव किया है किसी को उनके साथ उसकी यात्रा में लाभ दे सकता है। उस बुद्धि को बाँटने की हमारी इच्छा वह जो उस व्यक्ति को विपत्ति के समय भी मसीह में जीने और बढ़ने के लिए आवश्यक हो सकता है (v.20)।
दोनों सत्य हैं
तीन दशकों के बाद, फेंग लुलु का अपने परिवार से मिलन हुआ l चीन में अपने घर के बाहर खेलते समय उसे बचपन में अपहृरण कर लिया गया था, लेकिन एक महिला समूह की मदद से, अंततः उसे ढूंढ लिया गया l इसलिए कि उसे बहुत ही बालपन (बचपन) में अपहृरण कर लिया गया था, फेंग लुलु को याद नहीं है l वह यह मानकर बड़ी हुयी कि उसे बेच दिया गया था क्योंकि उसके माता-पिता उस पर खर्च करने में असमर्थ थे, इसलिए सच्चाई जानने पर कई सवाल और भावनाएं सामने आयीं l
जब युसूफ का अपने भाइयों से पुनःमिलन हुआ, तो यह संभव है कि उसने कुछ मुश्किल और उलझी हुई भावनाओं का अनुभव किया हो l उसके भाइयों ने उसे युवावस्था में मिस्र में गुलामी में बेच दिया था l कई पीड़ादायक घुमावदार मोड़ के बावजूद, परमेश्वर ने युसूफ को अधिकार के पद पर पहुँचाया l जब उसके भाई अकाल के समय अन्न खरीदने के लिए मिस्र आए, तो उन्होंने—अनजाने में—उसी से ही माँगा l
युसूफ ने माना कि परमेश्वर ने उनके अत्याचार से भलाई उत्पन्न किया, यह कहते हुए कि उसने उसका उपयोग “तुम्हारे प्राणों [ को बचाने के लिए किया]” (उत्पत्ति 45:7) l इसके बाद भी युसूफ ने उसके प्रति उनके हानिकारक कार्यों को पुनः परिभाषित नहीं किया—उसने उन्हें स्पष्ट रूप से “[उसे] बेचने” (पद.5) का वर्णन किया l
कभी-कभी हम भावनात्मक संघर्ष को स्वीकार किए बिना, भलाइयों पर केन्द्रित होकर जो परमेश्वर उनसे उत्पन्न करता है उन कठिन परिस्थितियों पर अत्यधिक सकारात्मक घुमाव देने की कोशिश करते हैं l
इस बात का ध्यान रखें कि किसी गलत को ऐसे ही अच्छा न कहें कि ईश्वर ने उससे भलाई उत्पन्न की थी: हम दर्द के गलत कारणों को पहचानते हुए भी उसमें से अच्छाई लाने के लिए उसकी तलाश कर सकते हैं l दोनों ही सत्य है l