
दो घर
घरों की स्थिरता का परीक्षण करने के लिए, इंजीनियरों ने तीन प्रकार की इमारतों पर ८ तीव्रता के भूकंप का अनुकरण किया। मिट्टी की दीवारों से बने कच्चे घर पूरी तरह से नष्ट हो गए। मिट्टी के मोर्टार के साथ ईंट की दीवारों का उपयोग करके निर्मित चिनाई वाली इमारतें हिल गईं और अंततः ढह गईं। लेकिन अच्छे सीमेंट मोर्टार का उपयोग करके बनाई गयी इमारतों में केवल भारी दरारें आयी। इंजीनियरों में से एक ने यह पूछकर परीक्षण को सारांशित किया, "आप किस घर में रहना पसंद करेंगे?"
परमेश्वर के राज्य के अनुसार जीवन जीने के महत्व पर अपनी शिक्षा को समाप्त करते हुए, यीशु ने कहा, "जो कोई मेरी ये बातें सुनकर उन पर चलता है, वह उस बुद्धिमान मनुष्य के समान है, जिस ने अपना घर चट्टान पर बनाया" (मत्ती ७:२४)। तेज हवाएं चलीं, लेकिन घर स्थिर बना रहा। इसके विपरीत, वह व्यक्ति जो सुनता है और फिर भी नहीं मानता, "मूर्ख के समान है जिसने अपना घर बालू पर बनाया" (पद २६)। तेज हवाएँ चलीं, और तूफान की तीव्रता में घर ढह गया। यीशु ने अपने सुनने वालों के सामने दो विकल्प प्रस्तुत किये: उसके प्रति आज्ञाकारिता की ठोस नींव पर या अपने स्वयं के तरीकों की अस्थिर रेत पर अपने जीवन का निर्माण करें।
हमें भी चुनाव करना है। क्या हम यीशु पर अपने जीवन का निर्माण करेंगे और उसके वचनों का पालन करेंगे या उसके निर्देश की अवज्ञा करेंगे? पवित्र आत्मा की सहायता से, हम मसीह पर अपने जीवन का निर्माण करना चुन सकते हैं।


उज्ज्वलित भटकने वाले
२०२० के वसंत में रात के आसमान के नीचे, सर्फर सैन डिएगो के तट पर बायोलुमिनसेंट तरंगों की सवारी करते हैं। ये लाइटशो सूक्ष्म जीवों के कारण होते हैं जिन्हें फाइटोप्लांकटन कहा जाता है, जो एक ग्रीक शब्द से लिया गया नाम है जिसका अर्थ है "भटकने वाला" या "ड्रिफ्टर।" दिन के दौरान, जीवित जीव लाल ज्वार पैदा करते हैं और सूर्य के प्रकाश को पकड़ लेते हैं जो रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है। जब वे अंधेरे में छेड़े जाते हैं, तो वे बिजली की नीली रोशनी पैदा करते हैं।
यीशु में विश्वास करने वाले स्वर्ग के नागरिक हैं, जो बहुत हद तक लाल ज्वार के शैवाल की तरह, पृथ्वी पर भटकने वाले या घूमने वालों की तरह रहते हैं। जब कठिन परिस्थितियाँ हमारी सुव्यवस्थित योजनाओं को बाधित करती हैं, तो पवित्र आत्मा हमें यीशु की तरह प्रतिउत्तर देने के लिए शक्ति प्रदान करता है - संसार की ज्योति - ताकि हम अंधेरे में उनके उज्ज्वल चरित्र को प्रतिबिंबित कर सकें। प्रेरित पौलुस के अनुसार, मसीह के साथ हमारी घनिष्ठता और उस धार्मिकता से अधिक मूल्यवान कुछ नहीं है जो उस पर हमारे विश्वास के द्वारा आती है (फिलिप्पियों ३:८-९ )। उसके जीवन ने साबित कर दिया कि यीशु और उसके पुनरुत्थान की शक्ति को जानना हमें बदल देता है, और प्रभावित करता है कि हम किस प्रकार से जीते हैं और किस प्रकार से हम प्रतिउत्तर देते है जब परीक्षाएँ हमारे जीवन को बाधित करती हैं (पद १०-१६)।
जब हम प्रतिदिन परमेश्वर के पुत्र के साथ समय बिताते हैं, तो पवित्र आत्मा हमें उस सत्य से सुसज्जित करता है जिसकी हमें आवश्यकता होती है —उस तरह हमें इस पृथ्वी पर हर चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम बनाता है जो कि मसीह के चरित्र को दर्शाता है (पद १७-२१)। हम परमेश्वर के प्रेम और आशा के प्रकाशस्तंभ बन सकते हैं, जब तक वह हमें घर नहीं बुलाता या फिर वापस नहीं आता, अंधकार को काटते हुए।

लोहे की तरह मजबूत
आयरनक्लैड भृंग अपने सख्त बाहरी भाग के लिए जाने जाते हैं जो उन्हें शिकारियों से बचाते हैं। हालांकि, एक विशेष किस्म में, दबाव के समय असाधारण ताकत होती है। कीट का कठोर, बाहरी आवरण टूटने के बजाय फैलता है, जहां यह एक साथ जुड़ जाता है। इसका सपाट पीछे का हिस्सा और निचला हिस्सा भी इसे फ्रैक्चर न होने में मदद करता है। वैज्ञानिक परीक्षणों से पता चलता है कि यह अपने शरीर के वजन के लगभग ४०,००० गुना संपीड़न बल से बच सकता है।
जिस तरह परमेश्वर ने इस कीट को और अत्यधिक सख्त बनाया, उसी तरह उसने यिर्मयाह को भी अत्यधिक सहने की शक्ति दी थी। भविष्यद्वक्ता को भारी दबाव का सामना करना था जब उसे इस्राएल को अवांछित संदेश देना था, इसलिए परमेश्वर ने उसे "एक लोहे का खंभा और एक पीतल की शहरपनाह" बनाने की प्रतिज्ञा की (यिर्मयाह १:१८)। भविष्यवक्ता को शिथिल, नष्ट या पूर्णता पराजित नहीं होना था। उसके वचन दृढ़ रहने थे, परमेश्वर की उपस्थिति और बचाने की शक्ति के कारण।
अपने पूरे जीवन में, यिर्मयाह पर झूठा आरोप लगाया गया, गिरफ्तार किया गया, आजमाया गया, कैद में डाला गया, और एक कुएं में फेंक दिया गया - फिर भी वह बच गया। यिर्मयाह आंतरिक संघर्षों के भार के बावजूद भी कायम बना रहा। संदेह और दुःख ने उसे त्रस्त कर दिया। लगातार अस्वीकृति और बाबुल के आक्रमण के भय ने उसके मानसिक तनाव को और बढ़ा दिया।
परमेश्वर ने लगातार यिर्मयाह की मदद की ताकि उसकी आत्मा और गवाही न टूटे। जब हमारा मन करता है कि हम उस काम को छोड़ दें जो उसने हमें दिया है, या विश्वास से भरे जीवन जीने से पीछे हट जाये, तो हम याद रख सकते हैं कि यिर्मयाह का परमेश्वर हमारा भी परमेश्वर है। वह हमें लोहे के समान बलवान बना सकता है क्योंकि उसकी सामर्थ्य हमारी निर्बलता में सिद्ध होती है (२ कुरिन्थियों १२:९)।

एक करुणामय पिता
आठ साल के गैब्रियल के मस्तिष्क से एक ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी के बाद, यह उसके सिर के किनारे पर एक दिखने वाला निशान छोड़ गया। जब लड़के ने कहा कि वह एक राक्षस की तरह महसूस करता है, तो उसके पिता, जोश के पास एक विचार आया: यह प्रदर्शित करते हुए कि वह अपने बेटे से कितना प्रेम करता है, उसने गैब्रियल के निशान के आकार की तरह अपने सर के कोने में एक टैटू गुँधवा लिया।
भजनकार के अनुसार, यह उस प्रकार का सहानुभूतिपूर्ण और करुणामय प्रेम है जो परमेश्वर का "अपने बच्चों" के लिए है (भजन संहिता १०३:१३)। मानव जीवन से एक रूपक का उपयोग करते हुए, दाऊद ने परमेश्वर के प्रेम को चित्रित किया। उसने कहा कि यह ऐसा कोमल है जैसे एक अच्छे पिता की अपने बच्चों के लिए देखभाल (पद १७)। जैसे एक मानव पिता अपने बच्चों पर दया करता है, वैसे ही परमेश्वर, हमारे स्वर्गीय पिता, उन लोगों के प्रति प्रेम और परवाह दिखाते हैं जो उसका भय मानते हैं। वह एक दयालु पिता है, जो अपने लोगों के साथ सहानुभूति रखता है।
जब हम कमजोर होते हैं और ऐसा महसूस करते हैं कि हमसे कोई प्रेम नहीं कर सकता हमारे जीवन की चोटों के निशान के कारण , तो हम विश्वास के द्वारा, हमारे प्रति हमारे स्वर्गीय पिता के प्रेम को प्राप्त कर सकते हैं। उसने अपने पुत्र को हमारे उद्धार के लिए "हमारे लिए अपना जीवन" (१ यूहन्ना ३:१६) देने के लिए भेजकर अपनी करुणा का प्रदर्शन किया। इस एक कार्य से, हम न केवल अपने लिए परमेश्वर के प्रेम का अनुभव कर सकते हैं, बल्कि हम क्रूस की ओर दृष्टि करके इसे देख भी सकते हैं। क्या आप यह जानकार आनंदित नहीं हैं कि हमारे पास एक महायाजक है जो " हमारी निर्मलताओं में हमारे साथ दुःखी होता है " (इब्रानियों ४:१५)? इसे साबित करने के लिए उसके पास वे निशान हैं।